आज का मेष राशिफल: पॉजिटिव - चंद्रमा के गोचर के चलते आज सामाजिक स्तर पर आपका प्रभाव और सम्मान बढ़ता दिखाई देगा। लोग आपकी बातों को गंभीरता से सुनेंगे।नेगेटिव - भद्रा का असर दिन भर की व्यस्तता और जिम्मेदारियों से आप को घेरे रख सकता है और मन भी थकान से भरपूर रह सकता है।करियर - काम को लेकर आप काफी मामलों में साझेदारी के चलते आप को काफी चीजों में दूसरों की राय भी जरूरत होगी। कारोबार के क्षेत्र में आप को काफी मामलों में मुनाफा मिल सकता है।फाइनेंस - पैसों के व्यय में बढ़ोतरी होने से जमा पूंजी भी खर्च करनी पड़ सकती है, बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में कुछ परेशानियां आपको चिंतित कर सकती हैं। रिश्तों में लगाव बनाए रखने के लिए बातचीत और समझदारी जरूरी रहेगी।हेल्थ - सेहत को लेकर आपको अधिक सजग रहने की आवश्यकता है। लकी नंबर - 3लकी कलर - पीलाउपाय - गुड़ का दान करें।अभी जानें अपना वार्षिक मेष राशिफल 2027 आज का वृषभ राशिफल: पॉजिटिव - आज चंद्रमा का राशि बदलाव आपके व्यक्तित्व विचारशीलता को प्रभावित करने वाला है। परिवार के बड़ों की सलाह आपके लिए काम आने वाली है।नेगेटिव - आज भद्रा का असर मन को बेचैनी देने वाला है, कुछ मामलों में जल्दबाजी के काम आपके फैसलों को प्रभावित कर सकती है। करियर - काम के मामले में मेहनत का परिणाम सामने रहने वाला है। कुछ मामलों में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। कारोबारियों के लिए आज का दिन काम में कुछ न कुछ प्रगति तो देने वाला है। फाइनेंस - आर्थिक मामलों में स्थिति सामान्य बनी रहेगी। खर्च और बचत के बीच संतुलन बनाए रखना आपके लिए बेहतर रहेगा।लव लाइफ - आज के दिन चंद्रमा का गोचर प्रेम जीवन में कोई नई बात जोड़ सकता है किसी से मुलाकात आपके दिल पर असर डालने वाली होगी। हेल्थ - स्वास्थ्य में हल्की फुल्की परेशानियां तो होंगी पर आज के दिन सुधार भी जल्द से मिल सकता है।लकी नंबर - 6लकी कलर - लालउपाय - तुलसी को जल अर्पित करना। अभी जानें अपना वार्षिक वृषभ राशिफल 2027 आज का मिथुन राशिफल: पॉजिटिव - आज विशाखा नक्षत्र में चंद्रमा का गोचर आपके संबंधों और सामाजिक जीवन में संतुलन बनाए रखने में मदद करेगा। छात्र अपनी पढ़ाई में कुछ लापरवाह रह सकते हैं। नेगेटिव - भद्रा योग के प्रभाव के कारण छोटे बच्चों या परिवार के युवा सदस्यों को लेकर चिंता बनी रह सकती है।करियर - कार्यक्षेत्र में आज आपके प्रयास रंग लाएंगे। मेहनत और लगन के कारण अधिकारी आपके काम से प्रभावित रहेंगे। रवि योग का असर करियर में नए लोगों के साथ आपके संबंधों को जोड़ने वाला है।फाइनेंस - खर्चों पर रोक लगाए रखना जरूरी होगा। पैसों से जुड़े फैसलों में समझदारी दिखाना आपके लिए लाभकारी रहेगा।लव लाइफ - रोमांटिक जीवन में कुछ उथल-पुथल सी अनुभव हो सकती है।हेल्थ - चंद्रमा के प्रभाव से शरीर में ऊर्जा और ताजगी तो रहेगी पर बाहरी चीजों के कारण संक्रमण का खतरा भी रह सकता है।लकी नंबर - 7लकी कलर - स्लेटीउपाय - किसी गरीब को भोजन कराएं।अभी जानें अपना वार्षिक मिथुन राशिफल 2027 आज का कर्क राशिफल: पॉजिटिव - रवि योग के प्रभाव से परिवार और करीबी लोगों के साथ रिश्तों में मधुरता बढ़ सकती है। चंद्रमा के राशि परिवर्तन से आप का मन भी प्रभावित रह सकता है।नेगेटिव - व्यस्तता के कारण घर-परिवार को ज्यादा समय न दे पाने की स्थिति रह सकती है। करियर - काम को लेकर बहस न करें महत्वपूर्ण काम इस दौरान आप की मेहनत को बढ़ाने वाले है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी विस्तार और नए अवसर मिलने के संकेत हैं।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर बनी रह सकती है, धन की आवक अच्छी रह सकती है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आज किसी के साथ जुड़ाव मजबूत रहने वाला है, साथी के साथ रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा और आपसी समझ बेहतर होगी। हेल्थ - स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है, अत्यधिक भागदौड़ और तनाव से बचना आपके लिए जरूरी रहेगा।लकी नंबर - 2लकी कलर - सफेदउपाय - दूध का दानअभी जानें अपना वार्षिक कर्क राशिफल 2027 आज का सिंह राशिफल: पॉजिटिव - आज आप अपनी सूझबूझ और समझदारी से कई उलझनों का समाधान निकालने में सफल रह सकते हैं। नेगेटिव - आज कुछ मामलों में विचारों का टकराव या असहमति की स्थिति बन सकती है। करियर - करियर के क्षेत्र में दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। पुराने और लंबित कार्यों को प्राथमिकता देकर पूरा करना जरूरी होगा। काम का दबाव अधिक रहने से परेशानियां महसूस हो सकती हैं।फाइनेंस - आर्थिक दृष्टि से दिन सामान्य रह सकता है पर इसके साथ ही पैसों के लेन देन में सतर्कता बरतना जरूरी होगा।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में हल्की-फुल्की नोकझोंक हो सकती है लेकिन शाम तक माहौल बेहतर हो जाएगा। साथी के साथ बातचीत और समझदारी रिश्तों में फिर से मधुरता लेकर आएगी।हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और आप शारीरिक रूप से फिट महसूस करेंगे। लकी नंबर - 1लकी कलर - सुनहराउपाय - सूर्य को जल अर्पित करनाअभी जानें अपना वार्षिक सिंह राशिफल 2027 आज का कन्या राशिफल: पॉजिटिव -पारिवारिक संबंध सामान्य बने रहेंगे और अपनों के साथ तालमेल बनाए रखने में आपकी भूमिका अहम रहेगी। धैर्य और संयम से काम लेने पर स्थितियां आपके पक्ष में होती दिखाई देंगी।नेगेटिव - अपनों की बातों को लेकर मन में तनाव बढ़ सकता है विवादों से दूर रहना बेहतर रहेगा।करियर - चंद्रमा का नक्षत्र रुके हुए प्रोजेक्ट्स पर ध्यान देने की बात कह रहा है। आज का दिन आप को व्यापार में कुछ हेरफेर करने से रोकता है। आज के दिन आप काम में काफी दक्षता दिखा सकते हैं।फाइनेंस - किसी प्रकार की हेराफेरी या नुकसान की आशंका बन सकती है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।लव लाइफ - प्रेम में भावनात्मक रूप से आप जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने की सोच सकते हैं। आज के लिए कहीं अचानक से घूमने फिरने का मौका मिलेगा।हेल्थ - पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है ऐसे में हल्का और संतुलित आहार लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।लकी नंबर - 9लकी कलर - लालउपाय - हनुमान जी को सिंदूर चढ़ानाअभी जानें अपना वार्षिक कन्या राशिफल 2027 आज का तुला राशिफल: पॉजिटिव - रवि योग आज भी देगा कुछ संकेत आज परिवार में कामकाज की व्यस्तता के बीच भी कुछ सुखद पल मिल सकते हैं।नेगेटिव - भद्रा के कारण आप खुद को थोड़ा अलग थलग महसूस कर सकते हैं। करियर - चंद्रमा का होने वाला है राशि परिवर्तन देने वाला है प्रतिस्पर्धा का समय। आपकी मेहनत और समर्पण को वरिष्ठ और सहकर्मी नोटिस तो करेंगे पर तुरंत अपेक्षित सराहना नहीं मिल पाए। फाइनेंस - शेयर बाजार या जोखिम वाले निवेशों में नुकसान की संभावना बन सकती है समझ कर ही काम करें। लव लाइफ - प्यार को लेकर रिश्तों में अचानक से ही लगाव बढ़ने वाला है और किसी खास व्यक्ति के करीब आने का मौका मिल सकता है।हेल्थ - आज के दिन अच्छा खानपान और तरल पदार्थों का सेवन जरूरी है।लकी नंबर - 4लकी कलर - ग्रेउपाय - काले तिल का दानअभी जानें अपना वार्षिक तुला राशिफल 2027 आज का वृश्चिक राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन कुछ ग्रह आप को मस्ती के साथ यात्रा का योग भी दे रहा है। विद्यार्थी वर्ग दोस्तों के साथ मनोरंजन और मस्ती के मूड में रहेंगे। घर के कामों में बच्चों का सहयोग मिल सकता है।नेगेटिव - बढ़ती जिम्मेदारियों के कारण मानसिक दबाव और थकान महसूस हो सकती है। करियर - कार्यस्थल पर दूसरों के सहयोग या परिस्थितियों के कारण काम का बोझ बढ़ सकता है। अचानक किसी काम या अवसर के चलते यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आगे चलकर लाभकारी रहेगी।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में आज विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आपसी बोलचाल की कमी के कारण दूरी महसूस हो सकती है। हेल्थ - स्वास्थ्य में बदलाव देखने को मिल सकता है पेट से जुड़ी परेशानियां परेशान कर सकती हैं। लकी नंबर - 5लकी कलर - बैंगनीउपाय - मंदिर में दीपक जलानाअभी जानें अपना वार्षिक वृश्चिक राशिफल 2027 आज का धनु राशिफल: पॉजिटिव - रवि योग के चलते घर का माहौल खुशनुमा रह सकता है और आप बच्चों तथा बुजुर्गों के साथ अच्छा समय बिताकर मानसिक सुकून महसूस करेंगे।नेगेटिव - भद्रा का असर कह रहा है कि अपनी भावनाओं को दबाकर रखने से मन असंतुलित हो सकता है खुद को थोड़ा समय देना जरूरी है।करियर - कामकाज की अगर स्थिति देखें तो इस समय व्यापार में विस्तार के लिए समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। आपके प्रयास आगे चलकर नए सिरे से अनुकूल असर भी देंगे और प्रतिष्ठा का अवसर भी मिलेगा।फाइनेंस - पैसों के मामलों में स्थिरता बनी रहेगी और लाभ के नए अवसर भी बन सकते हैं।लव लाइफ - प्रेम के मामले में किसी के साथ आज कुछ अलग तरह से अपनापन महसूस होगा इससे संबंध और गहरे बनेंगे।हेल्थ - अनियमित दिनचर्या से बचें इस दौरान हर बात पर ध्यान रखें वरना थकान और पेट संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।लकी नंबर - 2लकी कलर - फिरोजीउपाय - शहद का दान करें।अभी जानें अपना वार्षिक धनु राशिफल 2027 आज का मकर राशिफल: पॉजिटिव -आज का दिन पारिवारिक दृष्टि से काफी सुखद और संतुलित रहने वाला है। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने या हल्के मनोरंजन के मौके भी बन सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।नेगेटिव - भद्रा के प्रभाव से दिनचर्या में अचानक बदलाव या बढ़ती जिम्मेदारियों के कारण थोड़ी अस्थिरता महसूस हो सकती है।करियर - काम को लेकर इस दौरान कुछ ज्यादा मेहनत भी लगने वाली है और आप अपने आस पास के लोगों की सहमति को लेकर भी काफी अस्थिर रह सकते हैं। कारोबार में अचानक परिवर्तन की स्थिति बन सकती है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहने की संभावना है। पुराने निवेश या संचित धन से लाभ मिल सकता है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में मजबूती और विश्वास पर काम करने से साथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी।हेल्थ - स्वास्थ्य में हल्के उतार चढ़ाव की स्थिति रह सकती है। इस दौरान मिर्च मसाले को थोड़ा संभल कर उपयोग करें।लकी नंबर - 9लकी कलर - काई कलरउपाय - पेय पदार्थ का दान करें।अभी जानें अपना वार्षिक मकर राशिफल 2027 आज का कुम्भ राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन आपके लिए नए अनुभव और सकारात्मक सोच लेकर आ सकता है। परिवार में आपके सुझावों को महत्व मिलेगा और घर का माहौल संभला हुआ रहने वाला है। नेगेटिव - आज जल्दबाजी में लिए गए फैसलों से परेशानी बढ़ सकती है। कुछ मामलों में मन अस्थिर रह सकता है।करियर - कार्यक्षेत्र में आपकी रचनात्मक सोच और मेहनत की सराहना होगी। नए अवसर मिलने के संकेत हैं और किसी महत्वपूर्ण योजना पर काम शुरू हो सकता है। व्यापार में भी नई रणनीति लाभ दिला सकती है।फाइनेंस - मार्केट में जल्दी से पैसा न लगाएं अभी सेविंग करने से पूर्व हर बात को अच्छी तरह से जान लेना उचित होगा।लव लाइफ - अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्ते की शुरुआत के संकेत भी मिल सकते हैं।हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रह सकता है मानसिक तनाव और अनियमित दिनचर्या से बचना जरूरी होगा।लकी नंबर - 5लकी कलर - नारंगीउपाय - गाय को गुड़ रोटी खिलानाअभी जानें अपना वार्षिक कुंभ राशिफल 2027 आज का मीन राशिफल: पॉजिटिव - रवि योग के चलते विश्वास और नेतृत्व क्षमता को लेकर आप को सहयोग बना के रखने की जरूरत होगी। घरेलू स्तर पर आज काम बढ़ने का भी दिन है।नेगेटिव - भद्रा के चलते किसी के कारण गुस्सा बढ़ सकता है। इस दौरान अहंकार पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा इस समय करीबी लोगों के साथ मतभेद हो सकते हैं।करियर - इस समय प्रतिभा खुलकर अगर सामने न आ पाए फिर भी हिम्मत न हारें। आज के दिन सरकारी क्षेत्र में लगे हुए लोग कुछ अच्छे लाभ को प्राप्त कर सकते हैं।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में दिन खाने पीने के कामों में लगने वाला है।लव लाइफ - आज के दिन संभव हो तो बाहरी लोगों पर ज्यादा पर भरोसे बचें वह आपके रिश्ते पर खराब असर भी डाल सकते हैं।हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रह सकता है इस समय काम की अधिकता के कारण थकान महसूस हो सकती है। लकी नंबर - 8लकी कलर - केसरियाउपाय - तिल का दान।अभी जानें अपना वार्षिक मीन राशिफल 2027