आज का राशिफल मेष: मेष राशि वालों के लिए आज शुक्रवार के दिन की स्थिति मिले जुले असर वाली दिखाई देगी। आप जहां घर के कामकाज में रहेंगे आगे वहीं कुछ चीजों के चलते होगी छोटी सी ट्रिप प्लान। इस समय एजुकेशनल काम में बच्चों के साथ पेरेंट्स को भी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। करियर - काम में स्थिति बेहतर रह सकती है, अपने अधिकारियों से कुछ सीखने का मौका भी मिलेगा। नई चीजों के साथ जुड़ने वाले हैं कोई रिसर्च वर्क से जुड़ा काम इस समय बेहतर सफल रहेगा। कुछ बातें परेशान अगर करती भी हैं तो उन्हें आप संभाल सकते हैं इतना तो आपका साहस बेहतर होगा। फाइनेंस - पैसों के मामले में आप निश्चिंत रह सकते हैं आपके लिए चीजें बेहतर हैं, हां शाम के समय अचानक से घूमने फिरने के कारण कुछ खर्चा भी होगा। लव लाइफ - रिश्तों में प्यार बना रहेगा लेकिन इस समय आ किसी से अपने मन की बात शेयर करना चाहेंगे ऎसे में पार्टनर की ओर से कमी होगी। कुछ लोग नए दोस्त बना सकते हैं। हेल्थ - स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन मानसिक शांति बनाए रखने के लिए ध्यान और योग करें। विस्तार से पढ़ें - आज का मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: वृषभ राशि वाले आज शुक्रवार के दिन अपने लिए कुछ अच्छे मौके देख पाएंगे। आपकी तारीफ भी हो सकती है, घर में कुछ काम या पूजा पाठ के चलते आप इसमें शामिल होंगे। पिता की ओर से आपको कुछ जरुरी काम दिये जा सकते हैं इसलिए ध्यान से काम करें। करियर - काम के लिए आज सुबह से ही आपको जोश में रहना होगा, इस समय दूसरे शायद लीव पर हों तो काम को लेकर परेशान नहीं हों। अपनी ओर से हर संभव कोशिश करने से आपके लिए ही आने वाला समय कुछ अच्छे परिणाम देने वाला हो सकता है। फाइनेंस - पैसों की प्राप्ति का योग बनेगा, आप को कुछ सेविंग से लाभ मिलेगा। कोई आज के दिन आपसे कुछ पैसों की मांग भी कर सकता है। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में थोड़ी समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन पार्टनर के साथ बातचीत से हल निकल सकता है। सिंगल लोग किसी नए इंसान से मिल सकते हैं। हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन थकान महसूस हो सकती है इस समय के दौरान हल्का व्यायाम और आराम करें। विस्तार से पढ़ें - आज का वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: शुक्रवार के दिन मिथुन राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन अपने काम में आगे बढ़ने और कुछ मनमर्जी को दिखाता है। बच्चों के साथ समय बिताना कम ही हो पाए लेकिन फिर भी आपको राहत देगा और मन को सुकून मिलेगा। दोस्तों के साथ मिलकर पुरानी यादें ताजा होंगी। यात्रा के लिए अच्छा दिन है। करियर - वर्क प्लेस में आपको अपने काम की स्थितियों को लेकर कुछ दिक्कत हो सकती है। किसी खास काम काम में आज काफी समय लगा सकते हैं। कारोबार में आज का दिन आपको व्यस्त रखने वाला है। फाइनेंस - पैसों के मामले में आज का दिन आपको खर्चों की ओर ले जा सकता है घर के लोगों और स्वास्थ्य के मामले में धन खर्च होगा। लव लाइफ - प्यार को लेकर आप ज्यादा समय न निकाल पाएं क्योंकि कुछ जिम्मेदारियों को पूरा करना जरूरी दिखाई देगा। हेल्थ - मानसिक स्तर पर आप बेचैनी में तो होंगे फिर भी खुद को नियंत्रित कर सकते हैं। कुछ हल्के दर्द से राहत पाने के लिए व्यायाम कर सकते हैं। विस्तार से पढ़ें - आज का मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क : कर्क राशि वालों के लिए दिन का शुरुआती पक्ष भागमभाग बढ़ा सकता है। घर में कोई हलचल हो सकती है, इसलिए अपने आप को इमोशनल होने से बचें और ज्यादा बातें दिल पर न लें। घर में बड़ों की ओर से बातें आपको परेशान तो करेंगी लेकिन फिर भी अंत में सभी बातें सुलझ जाएंगी। करियर - काम के मामले में आज का दिन आपको थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। काम में कुछ क्लाइंट्स सहयोगी होंगे लेकिन फिर भी उथल-पुथल के लिए खुद को तैयार रखें। किसी पुराने सहकर्मी से भी मदद मिलेगी। फाइनेंस - खर्चों में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन ज्यादा चिंता की बात नहीं है क्योंकि कुछ मदद आपको राहत दिला पाएगी। लव लाइफ -छोटे-छोटे मतभेद हो सकते हैं, ऐसे में खुद को शांत रखें और समय को निकल जानें दे जल्द ही चीजें बेहतर होने लगेंगी। हेल्थ - स्वास्थ्य अगर खराब रहा है तो अब कुछ शाम होते होते सुधार की उम्मीद बढ़ने वाली है। थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। विस्तार से पढ़ें - आज का कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह : सिंह राशि वालों के लिए आज शुक्रवार के दिन ग्रहों का गोचर आपको अपने काम के लिए जोश बनाने वाला होगा लेकिन फिर भी इस समय आप अपनी बातों से भी दूर हो सकते हैं। कहने और करने में कुछ अंतर भी दिखाई देगा। करियर - काम के लिए आज का दिन मेहनत वाला है और साथ ही कुछ डाटा के लिए परेशानी दे सकता है इसलिए हर काम को सही से रखें। यह आपके लिए सीखने का अवसर बनेगा। बिज़नेस में नई योजनाओं को लागू करने का सही समय है। किसी सौदे पर जल्दी निर्णय लेने से बचें। फाइनेंस - आज के दिन धन के मामले में कुछ अप्रत्याशित खर्च हो सकते हैं, थोड़ी अधिक बचत करने का प्रयास करें। लव लाइफ - रिश्तों में थोड़ी परेशानी हो सकती है, इस समय आप अपने साथी को अधिक समय न दे पाएं। किसी नए व्यक्ति से मिल सकते हैं, जिससे दोस्ती और प्यार बढ़ सकता है। हेल्थ - सेहत के मामले में खुद को एक्टिव रखना आसान नहीं होगा क्योंकि मन में कई बातें आप सुस्त बना सकती हैं इसलिए हल्की एक्सरसाइज करते रहें। विस्तार से पढ़ें - आज का सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ मस्ती भरा हो सकता है। अपने भाई बंधुओं के साथ दिल की बातें शेयर करेंगे तो कुछ अच्छे सुझाव भी मिलेंगे।दोस्तों से मुलाकात होगी, जिससे मन हल्का होगा। यात्रा के लिए दिन बेहतर है काम सही से बनेंगे। करियर - काम के मामले में आप अपने अधीनस्थ काम करने वालों पर कुछ ज्यादा रौब डाल सकते हैं। जरूरी प्रोजेक्ट पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है लेकिन जल्दबाजी से बचें। सब्र और सोच-समझकर निर्णय लें। फाइनेंस - आपके खर्च सामान्य ही होंगे बल्कि दूसरों से आपको कुछ हेल्प होने से आपकी स्थिति मजबूत होगी। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में प्यार बढ़ेगा, पार्टनर से छोटी बातों पर चर्चा लंबी हो सकती है इस समय कुछ मस्ती का मूड बाहर घूमने ले ज सकता है। हेल्थ - इस समय कुछ शारीरिक गतिविधियों को लगातार करना आपको हेल्प करने वाला होगा डाइजेशन अच्छा रहेगा। विस्तार से पढ़ें - आज का कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वाले आज शुक्रवार के दिन घर में थोड़ी चहल-पहल देख सकते हैं। किसी रिश्तेदार या दोस्त याद आएगा। अचानक कॉल या मैसेज कर सकते हैं किसी को जिससे दिल अच्छा फील करेगा। कोई ट्रिप की प्लानिंग बन सकती है शॉर्ट ट्रिप या अचानक घूमने का मन होगा। करियर - आज काम में आपकी पकड़ मजबूत रह सकती है, बॉस आपकी बातें गौर से सुनेंगे और सहयोगी भी बैकअप देने में मदद करें। हो सके तो थोड़ा स्मार्ट वर्क दिखाओ, वरना थकान पकड़ सकती है और अभी आगे भी काम होना है। फाइनेंस - खर्चों की लिस्ट लंबी हो सकती है इस समय बच्चों की डिमांड भी होगी फिर भी कोशिश करें कि ध्यान से खर्च करें महीने का आखिरी समय भी चल रहा है। लव लाइफ - रोमांटिक वाइब्स अच्छी हैं क्रश से बात हो सकती है या इंस्टा डीएम में हलचल बढ़ेगी। कपल्स के लिए क्वालिटी टाइम और थोड़ी मस्ती वाली नोकझोंक। हेल्थ - थोड़ी थकावट रह सकती है लेकिन नींद पूरी लो तो अच्छा रिफ्रेश फील करेंगे। विस्तार से पढ़ें - आज का तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वाले आज शुक्रवार के दिन अपने काम में काफी चुप चुप रह सकते हैं किसी संपत्ति से जुड़े मामले में ज्यादा कुछ कहने से अच्छा है शांत रहना। टेंशन लेने वाली बात नहीं है, दोस्त मदद को तैयार रहेंगे। करियर - काम में आज के दिन तकनीकी पक्ष कुछ कमजोर हो सकता है लेकिन फिर भी आप इसे संभाल सकते हैं। जो चांस होगा उसे पूरे कॉन्फिडेंस से लपक सकते हैं। अगर नया कुछ ट्राई करना चाहते हो, तो दिन अभी सही नहीं है हो सके तो थोड़ा रुक जाना बेहतर होगा। फाइनेंस - पैसे की स्थिति स्थिर है लेकिन फिर भी सोच-समझकर करो। बिना मतलब खर्चों से दूर रहो वरना महीने के अंत में बजट बिगड़ सकता है। लव लाइफ - पार्टनर के साथ थोड़ा इमोशनल टाइम आने वाला है बातें करो, मन हल्का होगा। हेल्थ - खानपान में संतुलन जरूरी है इस समय सेहत पर ध्यान देना जरूरी होगा और बाहर का तला-भुना खाने से बचो। आज का राशिफल धनु: धनु राशि वाले आज के दिन अपने किसी सहयोगी या घर में किसी रिश्ते के कारण कुछ अधिक सोच विचार में पड़ सकते हैं। वैसे आप एनर्जी से भरे रह सकते हैं। परिवार में पॉजिटिव बातें होंगी और किसी करीबी की मदद आपकी इमेज को चमकाएगी। इस समय दूसरों के साथ चलना अधिक बेहतर होगा। करियर - काम के मामले में वर्क फ्लो तो बना रहेगा और दिमाग भी शार्प रहेगा, क्रिएटिव आइडिया आ सकते हैं। अगर आप फ्रीलांसर हैं या क्रिएटिव फील्ड में हो तो दिन बंपर है। मीटिंग में छा सकते हो। फाइनेंस - थोड़ा रिस्क लेकर चल सकते हो, लेकिन सोच-समझकर। कोई पुरानी इन्वेस्टमेंट अब फल दे सकती है। लव लाइफ - फ्लर्टिंग मूड ऑन है पर ध्यान रहे कि दिल से खेलना मत। रिलेशन में हो तो कुछ पुरानी बातें सामने आ सकती हैं। हेल्थ - एनर्जी हाई रहेगी लेकिन नींद की कमी खल सकती है तो ऐसे में रात को स्क्रोलिंग छोड़ो और जल्दी सो जाओ। विस्तार से पढ़ें - आज का धनु राशिफल आज का राशिफल मकर : मकर राशि वालों के लिए दिन अब कुछ बदलाव के पक्ष में होगा, माहौल थोड़ा भावुक रहेगा कुछ पुरानी यादें या बातें दिल को छू सकती हैं। परिवार में किसी छोटे सदस्य से दिल को सुकून मिलेगा। दोस्तों से मुलाकात हो या फोन पर लंबी बात करते हुए दिल हल्का होगा। करियर - ऑफिस में आज थोड़ा धीमा मूड रह सकता है, लेकिन आप की बातों में गहराई होगी। कोई कलीग आपकी सलाह पर अगर काम नहीं कर रहा है तो कोई बात नहीं चीजें जल्द ही उन्हें समझ आएंगी। कारोबार में आप अच्छा कर सकते हैं फाइनेंस - खर्चों को लेकर थोड़ी सावधानी रखो इस समय आप का साथी कुछ बड़ा खर्च करवा सकता है। इस समय कहीं जाने के लिए अचानक से सेविंग का यूज कर सकते हैं। लव लाइफ - मैरिज लाइफ में अनबन अब कम हो सकती है और दिल थोड़ा भावुक रहने वाला है। पार्टनर के साथ सच्ची बातें होंगी, कुछ बातें दिल से निकलेंगी। हेल्थ - इमोशनल स्ट्रेस से बचें, वर्ना थकान बढ़ेगी। मेडिटेशन या म्यूजिक थैरेपी ट्राई करो असर होगा। विस्तार से पढ़ें - आज का मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुंभ राशि वालों के लिए आज शुक्रवार का दिन होगा खास क्योंकि अब राशि बदलाव भी होगा तो दिन आपके लिए शो टाइम जैसा है। जो कहना है वो खुलकर कहो लोग सुनेंगे भी और सराहेंगे भी। घर में आपकी सलाह को तवज्जो मिलेगी और आप थोड़ा बॉस मोड में रहोगे। करियर - काम में आपको लीडरशिप दिखाने का मौका है, आप की स्थिति बेहतर रहने वाली है। टीम में आपकी धाक जमने वाली है, अगर इंटरव्यू या प्रेजेंटेशन है तो बस कॉन्फिडेंस के साथ जाओ काम हो सकता है फिर चाहे देरी हो लेकिन जीत पक्की है। फाइनेंस - थोड़ा बोनस जैसा योग बन सकता है, कहीं से अचानक पैसा आए तो हैरान मत होना। इन्वेस्टमेंट प्लान करना शुरू कर सकते हो। लव लाइफ - लव रिलेशनशिप में आज अपने साथी के साथ कुछ बाहर जाने का प्लान बनेगा लेकिन हो सकता है शाम तक ये पूरा न हो पाए तो बस शांति से काम निकालें। हेल्थ - आपकी एनर्जी हाई है लेकिन गुस्सा या ईगो से शरीर थक सकता है थोड़ा रिलैक्स रहो। विस्तार से पढ़ें - आज का कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा बच्चों के साथ मस्ती में बीत सकता है, घर में काम की जिम्मेदारी आप पर ज्यादा रहने वाली है। दोस्त आपकी पीठ थपथपाने को तैयार हैं बस आप बोलो तो सही। करियर - काम में आज के दिन आप कुछ स्लो हो सकते हैं इसलिए ध्यान केंद्रित करना थोड़ा मुश्किल होगा, लेकिन छोटी-छोटी चीजों पर काम करके आप धीरे-धीरे ग्रो करोगे। नौकरी में कोई पेंडिंग काम आज निपटा सकते हो। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति में सुधार होगा कोई बकाया पैसा मिल सकता है खर्चों को लेकर आज आप ज्यादा सजग रहोगे। लव लाइफ - लव लाइफ में क्लियरिटी की ज़रूरत है इसलिए दिल में जो चल रहा है, वो साफ-साफ कहो सामने वाला समझेगा। हेल्थ - माइल्ड सिरदर्द या थकावट महसूस हो सकती है इस समय नींबू पानी पियो, दिमाग और दिल दोनों फ्रेश हो जाएंगे। विस्तार से पढ़ें - आज का मीन राशिफल