आज का मेष राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन आप रहेंगे कुछ ज्यादा ही जोश में जिसके कारण अपने काम में अचानक से विस्तार भी पाएंगे। दोस्तों के साथ घूमने की योजना हो सकती है पूरी।नेगेटिव - जोश में न होएं अपना आत्मविश्वास इस दौरान आप के लिए झूठ बोलना हो सकता है भारी।करियर - करियर के मामले में आज का दिन आपके लिए मिले जुले संकेत दे रहा है। योजना के साथ-साथ बेहतर तरीके से आगे बढ़ना आसान नहीं होगा। आपके विरोधी रहेंगे एक्टिव जिससे मेहनत बर्बाद न हो इसका भी रखें ध्यान।फाइनेंस - पुरानी कोई बचत से कुछ फायदा मिलने के संकेत भी मिल रहे हैं। उधार इत्यादि देने से बचें। लव लाइफ - प्रेम संबंधों के मामले में आज का दिन बेकार की बातें में पड़ने से रोकता है। अगर सहमति न बन पाए तो जिद से बचना ही बेहतर होगा।हेल्थ -दिनचर्या में थोड़ा बदलाव परेशानी तो देगा लेकिन इसके लिए खुद को रखें तैयार।लकी नंबर - 5लकी रंग - आसमानीउपाय - सुबह उठते ही पानी पीकर दिन की शुरुआत करें। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का वृषभ राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन कुछ लोगों के साथ मुलाकात या दोस्ती होने के संकेत हैं। घर के कामों को पूरा करने की दिशा में ठोस कदम उठा सकते हैं। इस समय भाई बहनों के साथ बातचीत सामान्य रह सकती है। नेगेटिव - इस समय किसी से सलाह नेना जरूरी होगा तभी संतुलन बना रह सकता है।करियर - बिजनेस करने वाले लोगों को पार्टनरशिप से जुड़े मामलों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत हो सकती है। काम के मामले में नवीन तलाश भी हो सकती हैं, कुछ लोग आवेदन इत्यादि के कामों को पूरा कर सकते हैं।फाइनेंस - आज के दिन शेयर मार्किट में मौका है किसी तरह का नुकसान होने के संकेत कम ही दिखाई देते हैं। लव लाइफ - प्रेम जीवन में आज मधुरता और सामंजस्य बना रह सकता है, इस समय कुछ मामले में साथी के बीच आपसी समझ अच्छी रह पाए। स्वास्थ्य - स्वास्थ्य के मामले में आज आप शारीरिक रूप से ठीक रहेंगे बस घर के दूसरों की चिंता हो सकती है।लकी नंबर - 6लकी रंग - नीलाउपाय - आज के दिन माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का मिथुन राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन आप को काम ज्यादा तो मिल सकते हैं, इस समय जरूरी है की आप एक एक करते हुए अपने टास्क पूरे करें। यात्रा का योग बन रहा है, छात्र इस समय जरूरी फैसले ले पाएंगे।नेगेटिव - भाई बहनों के साथ बहस होने की स्थिति के चलते काम ओर देर से भी हो सकती हैं। करियर - करियर के लिहाज से आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। इस समय वैसे मेहनत बढ़ने वाली है। ऑफिस में अपनी टीम के साथ अच्छा तालमेल बनाकर चलते हैं तो काम आसानी से पूरे हो सकते हैं।फाइनेंस - आज पैसों के मामले में थोड़ा अलर्ट रहना पड़ेगा, छोटे भाई बहनों पर, घर या जरूरी चीजों पर खर्च अधिक हो सकता है।लव लाइफ - सिंगल लोगों को अभी थोड़ा धैर्य रखना होगा क्योंकि सही समय आने में थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।हेल्थ - इस समय घर पर ही रहकर कुछ योग और मेडिटेशन के लिए निकालना आपके लिए बहुत अच्छा होगा।लकी नंबर - 6लकी रंग - भूराउपाय - आज के दिन कार्तिकेय भगवान का पूजन करें।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का कर्क राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन आप के लिए घर में और आस-पड़ोस के साथ कुछ न कुछ काम की स्थिति बनेगी। इस दौरान किसी मेहमान के आगमन का संकेत बनता है, घर पर माहौल अचानक से बदल सकता है।नेगेटिव - घर या बाहरी मामलों के चलते कहीं आपके लिए बातें तनाव का कारण न बन जाए ध्यान रखें इन बातों पर।करियर - बिजनेस के मामले में इस समय कुछ सरकारी नोटिस मिल सकता है या कोई बदलाव इस दौरान माल पर भी असर डाल सकता है। पार्टनरशिप से जुड़े मामलों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत हो सकती है।फाइनेंस - किसी को उधार देने से पहले सोच लें। छोटे-छोटे खर्च मिलकर बजट बिगाड़ सकते हैं, इसलिए कंट्रोल रखें।लव लाइफ - दांपत्य जीवन में उथल-पुथल बनी रह सकती है। सिंगल के लिए प्रेम जीवन में आज किसी से मुलाकात का समय बन रहा है।हेल्थ - मानसिक थकान या हल्का तनाव महसूस हो सकता है, इसके अलावा दांत, नाक या कान के रोग उभर सकते हैं। लकी नंबर - 3लकी रंग - गुलाबीउपाय - दिन की शुरुआत सूर्य नमस्कार से करें।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का सिंह राशिफल: पॉजिटिव - आज आपका झुकाव हर परिस्थिति में संतुलन बनाए रखने की इच्छा में होगा जिससे आप घर हो या बाहर, हर जगह माहौल को सहज और सकारात्मक बनाए रखने की कोशिशें को करते रहेंगे।नेगेटिव -छोटी छोटी गलतियों को लेकर खुद पर ज्यादा सख्ती करना आपके मानसिक संतुलन को बिगाड़ सकता हैकरियर - कार्यस्थल में इस दौरान आप को कुछ बातें सुनने को मिल सकती हैं, इसलिए लापरवाही से बचें न चाहते हुए भी काम में कोई कमी दिखाई दे सकती है। इस दौरान हाथ से कुछ सौदे भी निकल सकते हैं इस बात पर ध्यान दें।फाइनेंस - इनकम ठीक रहेगी लेकिन सेविंग पर ध्यान देना जरूरी है। इस समय व्यर्थ की चीजों पर पैसा लग सकता है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में इस दौरान साथी की ओर से कुछ बेरुखी हो सकती है इसलिए खुद को ज्यादा तनाव में न डालें चीजें ठीक हो जाएंगी।हेल्थ - सेहत पर असर रहने वाला है, कोई चोट लगने या धारदार वस्तु से परेशानी हो सकती है। लकी नंबर - 9लकी रंग - भूरा उपाय - दुर्गा चालीसा का पाठ करें।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का कन्या राशिफल: पॉजिटिव - आपको पारिवारिक मामलों के संबंध में कोई निर्णय लेना पड़ सकता है। इस समय भावनाओं में न बहते हुए व्यावहारिक होकर आगे चलना ज्यादा बेहतर होगा। नेगेटिव - आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण या बेचैनी भरा हो सकता है। संभव हो तो छोटी-मोटी बातों पर समय बर्बाद नहीं करें।करियर - अगर इस समय पूरा ध्यान उन प्रयासों पर रहेगा तो ठोस मौके सामने होंगे। आपको समय प्रबंधन को प्रभावी ढंग से लागू करने में चुनौती महसूस हो सकती है। कुछ स्थितियों में, आपकी क्षमताओं की परीक्षा हो सकती है।फाइनेंस - आप कुछ जरूरी चीजों पर पैसा लगा सकते हैं इसलिए प्लानिंग करके चलेंगे तो दिन फाइनेंस के लिहाज से अच्छा रहेगा।लव लाइफ - प्यार के मामले में कर्तव्य या जिम्मेदारी की भावना बनी रह सकती है। आप चाहेंगे कि आपका साथी अपने व्यवहार में अधिक स्थिरता दिखाए। हेल्थ - सेहत पर असर रहेगा, यात्रा कर रहे हैं तो ध्यान से करें और आपके काम में लंबे समय तक बैठना भी तकलीफ दे सकता है। लकी नंबर - 2लकी रंग - स्काई ब्लूउपाय - मंदिर में माथा टेकें।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का तुला राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन कुछ न कुछ कामों में लगे रहने वाले हैं। दोस्तों के साथ बातचीत उत्साहवर्धक होने और आपको खुशी देने की संभावना है। कोई काम के चलते ट्रैवलिंग हो सकती है।नेगेटिव - आपका मन थोड़ा मनमौजी या भटका हुआ महसूस कर सकता है।करियर - आज के दिन काम के स्थान में कोई सहकर्मी आपसे सलाह मांग सकता है, या आपको पहले से पूरे किए गए किसी काम को सुधारने की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। काम में बहुत अधिक दूसरों पर निर्भरता से बचें।फाइनेंस - आज वित्तीय मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। काम को लेकर कोई पुराना खर्च फिर से सामने आ सकता है।लव लाइफ - समय निकाल कर शांत और संयम रहते हुए से बातचीत करना उचित रहेगा। प्रेम को आगे बढ़ने का समय देना होगा।हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में अकड़न या पीठ के निचले हिस्से में थकान महसूस हो सकती है।लकी नंबर - 6लकी रंग - फिरोजीउपाय - धर्म स्थल में चीनी का दान करें।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल : पॉजिटिव - आज के दिन आपकी रुचियां उन विषयों की ओर आकर्षित हो सकती हैं जो आपकी सामान्य दिनचर्या से हटकर हैं। इस समय घर पर किसी के साथ बातें भी लंबी होने वाली हैं इससे कुछ दिलचस्प अनुभव मिल सकते हैं।नेगेटिव - आज का दिन आप को कुछ न कुछ मामलों में उलझा कर रख सकता है।करियर - इस समय आप विभिन्न प्रकार के लोगों के साथ बातचीत करेंगे। आप खुद को किसी रचनात्मक या तकनीकी परियोजना में तल्लीन पा सकते हैं। आपको किसी ऑनलाइन कार्यक्रम या कार्यशाला में भाग लेने का अवसर मिल सकता है।फाइनेंस - आर्थिक मामलों को लेकर अत्यधिक चिंता करने की आवश्यकता नहीं है स्थिति आपके लिए सामान्य रह सकती है।लव लाइफ - आज के दिन अपने पार्टनर को लेकर कहीं डिनर या घूमने के लिए जाया जा सकता है।हेल्थ - खूब पानी पिएं और अपने शरीर को सक्रिय रखें जिससे विषैले तत्व अपना असर न दिखा पाएं।लकी नंबर - 1लकी रंग - लाल उपाय - सुबह शहद का सेवन करें।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का धनु राशिफल: पॉजिटिव - आज आप अपने कामों को लेकर काफी गंभीर रह सकते हैं। पिता पक्ष की ओर से या किसी वरिष्ठ से कुछ जरूरी बातें पता चलेंगी और कुछ काम करने को मिल सकते हैं। नेगेटिव - कभी-कभी ज्यादा सोचने या हर बात को लेकर चिंता करने से मन भारी हो सकता है। छोटी-छोटी बातों को दिल पर लेने से बचें।करियर - कार्यक्षेत्र में आज मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। अधिकारी कुछ कड़े फैसले ले सकते हैं या कठोर बातें कह सकते हैं पर इन से आपको कुछ नया सीखने का मौका भी मिलेगा। आप अपने काम से प्रभावित कर सकते हैं। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रह सकती है। आय में स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें।लव लाइफ - प्यार में इस समय समझ की मांग बनी रहेगी तभी स्थिरता मिल सकती है। पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करने से संबंध और मजबूत होंगे। हेल्थ - सेहत ठीक रह सकती है, लेकिन काम के दबाव से थकान या तनाव महसूस हो सकता है।लकी नंबर - 2लकी कलर - पीला उपाय - पूजा करें और जरूरतमंदों की मदद करें।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का मकर राशिफल: पॉजिटिव - आज आपका मन कुछ न कुछ बातों की उधेड़बुन से रहेग अप्रभावित। सामाजिक स्तर पर कुछ करने की इच्छा बनी रहने वाली है आध्यात्मिक पक्ष अच्छा रहेगा।नेगेटिव - जरूरत से ज्यादा उत्साह के चलते आप कुछ अहम बातों को नजरअंदाज कर सकते हैं, जिससे बाद में परेशानी हो सकती है। करियर - कामकाज के लिहाज से दिन सामान्य रह सकता है। नई योजनाएं बनाने और उन पर काम शुरू करने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। पढ़ाई या ट्रेनिंग कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। फाइनेंस - कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं परंतु घूमने-फिरने या शौक पर खर्च बढ़ने के संकेत हैं। लव लाइफ - पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा लेकिन किसी तीसरे के चलते अच्छे पलों में कमी भी आ सकती ःऎ।हेल्थ - ज्यादा भागदौड़ से थकान महसूस हो सकती है। इस समय संक्रमण की शिकायत बढ़ सकती है।लकी नंबर - 8लकी कलर - गुलाबी उपाय - गीता का पाठ करें। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का कुंभ राशिफल: पॉजिटिव - आज आपका मन कुछ बाहरी बातों से प्रभावित रह सकता है। घर पर दूसरों का कहना आप के लिए बदलाव के मौके लाने वाला होगा। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है।नेगेटिव - जोश के कारण जरूरी बातों को नजरअंदाज कर सकते हैं इसलिए धैर्य बनाए रखना जरूरी है।करियर - कार्यक्षेत्र में दिन मिलाजुला रह सकता है, इस समय साझेदारी के काम शुरु कर सकते हैं या अपने दोस्तों के साथ स्टार्टअप के काम में आगे बढ़ना चाहेंगे। इस समय अपने माल की गुणवत्ता सुधारने का समय अनुकूल है। फाइनेंस - खर्चों पर ध्यान रखना जरूरी होगा, किसी करीबी की मदद के लिए कुछ अतिरिक्त खर्च हो सकता है।लव लाइफ -दांपत्य जीवन में इस समय पर एक दूसरे के साथ बहस से बचना चाहिए, नए रिश्तों या कनेक्शन के अवसर बन सकते हैं।हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा बस हल्की थकान महसूस हो सकती है। लकी नंबर - 7लकी कलर - हराउपाय - सरस्वती माता की पूजा करें।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का मीन राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन कहीं घूमने या छोटी ट्रिप की योजना भी बन सकती है। आपका जोश दूसरों को भी प्रेरित करेगा साथ ही नई चीजों को जानने और सीखने में दिलचस्पी बढ़ेगी।नेगेटिव - तेजी हर समय अच्छी नहीं होती है इसलिए थोड़ा संतुलन बनाए रखना जरूरी है।करियर - काम के साथ में कुछ न कुछ प्रतिस्पर्धा बनी रह सकती है। इस समय काम को अच्छे से पूरा करने का दबाव भी रहेगा। इस दौरान समझदारी आपको सही फैसले लेने में मदद करेगी।बिजनेस करने वालों के लिए दिन स्थिर और संतुलित रह सकता है।फाइनेंस - इस समय खर्च ज्यादा ही तनाव दे सकते हैं कोई किस्त चुकाने का या कोई फाइन इत्यादि भरना पड़ सकता है।लव लाइफ - सिंगल लोगों के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना बेहतर रहेगा।हेल्थ - समय-समय पर आराम करना और दिनचर्या संतुलित रखना जरूरी है।लकी नंबर - 3लकी कलर - पीलाउपाय - भगवान भैरव का पूजन करें।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल