आज का मेष राशिफल : पॉजिटिव - चंद्रमा का चित्रा नक्षत्र में गोचर आपको काफी व्यस्त रख सकता है। काम से जुड़े मामलों में गति बनी रहेगी। नया काम शुरू करने से पहले माता-पिता की राय लेना आपके लिए सही रहेगा। बदलाव को लेकर आप गंभीर सोच में रह सकते हैं।नेगेटिव - भद्रा के चलते घर का माहौल थोड़ा अशांत रह सकता है। किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर चिंता बढ़ सकती है इसलिए लापरवाही न करें।करियर - काम में आपकी स्थिति और दक्षता को कुछ प्रशंसा मिल सकती है, कोई अधूरा कार्य पूरा होने के संकेत हैं। व्यापार से जुड़े मामलों में पुराने ग्राहक से फिर संपर्क बनने की संभावना है। साथ में काम कर रहे कर्मियों के साथ शांति से बातचीत करें।फाइनेंस - धन से जुड़ी स्थिति सामान्य ही है किसी जरूरी चीज पर खर्च हो सकता है, शेयर मार्केट में आज उथल-पुथल रहने वाली है।लव लाइफ - साथी की कोई बात मन को छू सकती है, विवाहित लोग परिवार को लेकर कोई अहम फैसला ले सकते हैं।हेल्थ - सुस्ती या थकावट महसूस हो सकती है अपनी आदतों और आराम पर ध्यान देना जरूरी रहेगा। लकी नंबर - 2लकी कलर - क्रीमउपाय - हनुमान जी का पूजन करें।अभी जानें अपना वार्षिक मेष राशिफल 2027 आज का वृषभ राशिफल: पॉजिटिव - रवि योग का असर आपको भीतर की बातों को समझने में मदद करेगा। आज आप थोड़ा शांत रहकर चीज़ों को गहराई से सोच सकते हैं। कुछ जरूरी बातों का एहसास होगा, खुद को अकेला करने की बजाय सबके साथ रहें। नेगेटिव - आज के दिन बेकार के कामों के चलते समय की बर्बादी हो सकती है ध्यान भटकाने के बजाय सही दिशा में लगाएं। करियर - आज आप ज्यादा बोलने के बजाय अपने काम पर फोकस रखना पसंद करेंगे। कोई मीटिंग है तो पहले से तैयारी करना जरूरी रहेगा। किसी पुराने सहकर्मी से जुड़ी बात मन में चल सकती है। साथ ही व्यापार में सहयोगी से जुड़े मामलों में सावधानी रखना बेहतर है। फाइनेंस - भद्रा का प्रभाव है बेवजह की खरीदारी से बचें बचत या बीमा से जुड़ी योजना बनाने के लिए दिन ठीक है। लव लाइफ - आप अपनी भावनाएं खुलकर जाहिर नहीं कर पाएंगे और चाहेंगे कि सामने वाला बिना कहे समझ जाए पर ऐसी उम्मीद रखने से मन में दूरी बढ़ सकती है। हेल्थ - शरीर और मन को पकड़ कर रखने के लिए दिन की शुरुआत सादगी से करें। अपने दिनचर्या के कामों में बदलाव करने का विचार आ सकता है। लकी नंबर - 6 लकी कलर - गुलाबी उपाय - घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं। अभी जानें अपना वार्षिक वृषभ राशिफल 2027 आज का मिथुन राशिफल : पॉजिटिव - चंद्रमा का चित्रा नक्षत्र में गोचर आपको एक साथ कई कामों में सक्रिय रख सकता है। नई चीज़ें सीखने, समझने या कुछ अलग करने का उत्साह बना रहेगा। दिमाग तेजी से काम करेगा और नए विचार भी आ सकते हैं। नेगेटिव - भद्रा के प्रभाव से लोगों के साथ बातचीत में थोड़ी सावधानी रखना जरूरी रहेगा। आपकी बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है। करियर - काम के स्थान पर अपनी बातों को साझा करें पर इस दौरान उन पर अधिक जोर न डालें। रवि योग के असर से कारोबार में संपर्क बढ़ाने के मौके मिल सकते हैं, जिससे आगे चलकर फायदा होगा। डिजाइन से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रह सकता है। फाइनेंस - आमदनी बढ़ने के संकेत हैं, लेकिन खर्चे भी उसी हिसाब से बढ़ सकते हैं। ऑनलाइन माध्यम से कमाई का कोई नया रास्ता मिल सकता है। किसी को पैसे उधार देने से पहले विचार करना जरूरी रहेगा। लव लाइफ - साथी के साथ खुलकर बातचीत करना जरूरी होगा घर के माहौल में तनाव बढ़ सकता है। अगर नए रिश्ते की शुरुआत करने का सोच रहे हैं तो थोड़ा इंतजार करना बेहतर रहेगा। हेल्थ - सेहत सामान्य ही है पर मन में हल्की बेचैनी रह सकती है, गर्दन में दर्द की परेशानी हो सकती है। लकी नंबर - 8 लकी कलर - नीला उपाय - किसी बुजुर्ग को भोजन कराएं। अभी जानें अपना वार्षिक मिथुन राशिफल 2027 आज का कर्क राशिफल: पॉजिटिव - चित्रा नक्षत्र की शुभता से दोस्तों के साथ लंबी बातचीत का सिलसिला बना रहेगा और घर में किसी मेहमान के आने की संभावना भी है या फिर कोई पूजा पाठ के कामों में शामिल होने का मौका होगा। नेगेटिव - भद्रा के प्रभाव से पुराने सहकर्मी के साथ बातचीत विवाद का रूप ले सकती है। घर के रख रखाव या बदलाव से जुड़ा काम थकान बढ़ा सकता है। करियर - रवि योग के असर से कारोबार में आगे बढ़ने के मौके बनेंगे। कामकाज में तेजी और विस्तार दोनों देखने को मिल सकते हैं। शिक्षा और कंसल्टिंग से जुड़े लोगों को मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। सरकारी स्तर पर कुछ सहयोग मिलने के संकेत हैं। फाइनेंस - परिवार के किसी सदस्य से धन लाभ हो सकता है। फ्रीलांस या पार्ट टाइम काम करने वालों को छोटी लेकिन काम की आमदनी मिल सकती है। लव लाइफ - शादीशुदा लोगों के लिए एक दूसरे को समझने और साथ समय बिताने का मौका कम ही मिल पाएगा। आज के दिन एक दूसरे के साथ यात्रा पर जाना पड़ सकता है। हेल्थ - पेट से जुड़ी दिक्कतों से बचने के लिए खाने पर नियंत्रण रखना जरूरी है। गैस या एसिडिटी की समस्या वाले लोग विशेष सावधानी रखें। लकी नंबर - 1 लकी कलर - लाल उपाय - सूर्य को अर्घ्य दें। अभी जानें अपना वार्षिक कर्क राशिफल 2027 आज का सिंह राशिफल: पॉजिटिव - चंद्रमा का चित्रा नक्षत्र में गोचर आपको दिन की शुरुआत से ही सक्रिय रहने के संकेत दे रहा है। कोशिश करें कि घर के जरूरी काम जल्दी निपटा लें ताकि बाद में अन्य चीज़ें ध्यान खींच सकती हैं। नेगेटिव - भद्रा के प्रभाव से कामों में रुकावट या देरी महसूस हो सकती है। बातों को नजरअंदाज न करने पर उलझन बढ़ सकती है इसलिए संयम बनाए रखें। करियर - रवि योग के नौकरी में समय की पाबंदी बहुत जरूरी रहेगी, काफी समय से रुके या लंबित कामों को पूरा करने के लिए सहयोग लेना बेहतर होगा। व्यापार में व्यवस्था बनाए रखना जरूरी होगा, सामान की लिस्ट पहले से तैयार रखें ताकि कोई कमी न रह जाए। फाइनेंस - शेयर बाजार या ऑनलाइन माध्यम से जुड़े लोगों को हल्का फायदा मिलने के संकेत हैं। लव लाइफ - अपनी भावनाएं व्यक्त करने में झिझक हो सकती है, जिससे रिश्तों में दूरी महसूस हो सकती है बातचीत बढ़ाने की जरूरत रहेगी। हेल्थ - आज भद्रा के असर के कारण ज्यादा देर तक बाहर रहना या चलना थकान दे सकता है, आराम करना जरूरी रहेगा। लकी नंबर - 4 लकी कलर - भूरा उपाय - माता जी का आशीर्वाद लें। अभी जानें अपना वार्षिक सिंह राशिफल 2027 आज का कन्या राशिफल: पॉजिटिव - चंद्रमा का असर आप के मन पर डालेगा असर, चित्रा नक्षत्र आपको आज ज्यादा सोचने और महसूस करने की स्थिति में रख सकता है। पुरानी बातें या अनुभव मन को प्रभावित कर सकते हैं। उनसे आपको कुछ सीख भी मिल सकती है। किसी करीबी से बातचीत करने पर मन हल्का महसूस होगा। नेगेटिव - भद्रा के असर से मन में अस्थिरता और उलझन बनी रह सकती है और ध्यान भटकने की संभावना है। छोटी बातों को लेकर ज्यादा सोचने से मानसिक दबाव बढ़ सकता है। करियर - कामकाज में गति थोड़ी धीमी रह सकती है, रवि योग के प्रभाव से रचनात्मक क्षेत्रों में काम करने वालों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति की राय लेना सही रहेगा। फाइनेंस - घर या स्वास्थ्य से जुड़ा कोई अनचाहा खर्च सामने आ सकता है इसलिए पहले से योजना बनाकर चलना बेहतर रहेगा। लव लाइफ - आप अपने साथी के साथ दिल की बातें साझा करना चाहेंगे पर इस समय कुछ बातों पर चुप्पी साध लेना ही अच्छा होगा। हेल्थ - आज के दिन बुखार या शरीर में दर्द महसूस हो सकता है। खुद को ज्यादा दबाव में रखने के बजाय शांति बना के रखें। लकी नंबर - 9 लकी कलर - नारंगी उपाय - किसी मंदिर में दीपक जलाएं। अभी जानें अपना वार्षिक कन्या राशिफल 2027 आज का तुला राशिफल: पॉजिटिव - चंद्रमा का चित्रा नक्षत्र में गोचर आज आपको मानसिक रूप से संतुलित और मजबूत बनाए रख सकता है। परिवार के साथ छोटी यात्रा या बाहर घूमने का मौका बन सकता है। बच्चों से जुड़ी कोई खुशी मन को सुकून देने वाली रहेगी। नेगेटिव - भद्रा के प्रभाव से कुछ कामों में हल्की रुकावट या देरी संभव है पर कोई बात नहीं बस तेजी में आगे बढ़ने से बचना जरूरी रहेगा। छोटी बातों को लेकर ज्यादा रिएक्ट करने से बचें। करियर - रवि योग के असर से ऑफिस में जल्दी से पहुंचने की कोशिश में कहीं खुद के लिए मुश्किलें न खड़ी हो जाएं इस का ख्याल रखें। किसी दूसरे से मिले हुए काम पूरे होने के संकेत हैं। कारोबार में नई चीज़ें जोड़ने से पहले पूरी जांच पड़ताल करना जरूरी रहेगा। फाइनेंस - आमदनी के नए स्रोत बनने के संकेत हैं और किसी जगह से अतिरिक्त धन लाभ भी मिल सकता है। पैसों की योजना बनाकर चलना आज आपके लिए जरूरी है। लव लाइफ - प्यार के मामले में साथी के साथ समझ मजबूत होगी। विवाहित लोग अपने संबंधों को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। हेल्थ - मन शांत रहेगा और शरीर भी हल्का महसूस करेगा। हल्की शारीरिक कसरत बनाए रखना ठीक रहेगा। लकी नंबर - 3 लकी कलर - हल्का पीला उपाय - पीले रंग की मिठाई का दान करें। अभी जानें अपना वार्षिक तुला राशिफल 2027 आज का वृश्चिक राशिफल: पॉजिटिव - चित्रा नक्षत्र के कारण कोई अनुभव या बात से मन थोड़ा प्रभावित रह सकता है, यही समय खुद को समझने और आगे की योजना बनाने के लिए सही रहेगा। सामाजिक स्थिति में विस्तार होने की संभावना है।नेगेटिव - किसी भी अस्थिरता या उलझन के कारण फैसलों में आगे बढ़ने से अच्छा है की समय ले ही लिया जाए।करियर - काम में सावधानी बना के रखें कोई मेहनत का काम अधिक थकाने वाला होगा। आप को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है। बाहर के कामों में आपकी भूमिका अहम रहेगी। कुछ लोगों के आगे बढ़ने का संकेत भी मिल सकता है।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है। अचानक किसी जरूरी खर्च की स्थिति बन सकती है। लेन देन से जुड़ी बातों को अनदेखा न करें, वरना आगे परेशानी बढ़ सकती है।लव लाइफ - किसी के साथ अगर मन में कोई उलझन है तो उसे दबाने के बजाय साथी से खुलकर बात करें तभी चीजें बेहतर बन पाएंगी।हेल्थ - माइग्रेन या आराम ठीक से न मिलने जैसी स्थिति परेशान कर सकती है इस दौरान खुद पर ज्यादा दबाव न डालें।लकी नंबर - 5लकी कलर - हराउपाय - तुलसी के पौधे को जल अर्पित करें।अभी जानें अपना वार्षिक वृश्चिक राशिफल 2027 आज का धनु राशिफल: पॉजिटिव - चित्रा नक्षत्र आपके दिन को सक्रिय और व्यस्त बनाए रख सकता है। कोई नया विचार मन में आएगा, जिस पर आप गंभीरता से आगे बढ़ने की सोच सकते हैं। घर-परिवार में सामान्य शांति बनी रहेगी और किसी बुजुर्ग की सेहत पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत पड़ सकती है।नेगेटिव - भद्रा के प्रभाव से किसी के साथ मन परेशान हो सकता है या फिर व्यस्तता के बीच खुद को थका हुआ महसूस कर सकते हैं।करियर - रवि योग के चलते कामकाज में आपके लिए आज मेहनत अधिक रहने वाली है। कुछ बेकार के काम भी आप के ही जिम्मे आ सकते हैं। काम की सराहना होने के संकेत हैं और कुछ नए लोगों से संपर्क भी बन सकता है। व्यापार में शाम के बाद तेजी दिखाई देगी।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहने वाली है किसी जरूरी काम पर खर्च हो सकता है। पैसों से जुड़े निर्णय लेते समय अनुभवी व्यक्ति की राय लेना सही रहेगा।लव लाइफ - विवाहित लोग परिवार से जुड़े किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर कहीं यात्रा पर निकल सकते हैं।हेल्थ - दिनभर की भागदौड़ के कारण शरीर थका हुआ महसूस हो सकता है। कमर में हल्का दर्द परेशान कर सकता है।लकी नंबर - 7लकी कलर - सफेदउपाय - भगवान का नाम जप करें।अभी जानें अपना वार्षिक धनु राशिफल 2027 आज का मकर राशिफल: पॉजिटिव - चंद्रमा का प्रभाव आपके लिए कुछ घरेलू बदलाव की स्थिति बना सकता है। दोस्त घर आ सकते हैं और कहीं घूमने या मूवी देखने की योजना बन सकती है।नेगेटिव - रवि योग के प्रभाव से मन में बेचैनी और एकाग्रता की कमी रह सकती है। छोटे भाई बहनों के साथ कुछ तनातनी भी रह सकती है।करियर - काम के मामले में आपकी समझ कुछ अधूरी रह सकते हैं। और काम करने के तरीके की सराहना हो सकती है। रवि योग के असर से कुछ पुराने संपर्क या सहयोगी आपके लिए मार्गदर्शन का काम कर सकते हैं। फाइनेंस - पैसों के मामले में सतर्क रहने की जरूरत है। कोई जरूरी भुगतान या देनदारी पूरी करनी पड़ सकती है खर्चों को नियंत्रित रखना बेहतर रहेगा।लव लाइफ - रिश्तों में कुछ उलझनें महसूस हो सकती हैं। साथी से खुलकर बातचीत करना जरूरी रहेगा ताकि चिंता दूर हो सकें, मन में किसी पुराने संबंध को लेकर हल्का आकर्षण भी रह सकता है।हेल्थ - गले या छाती से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है मौसम के बदलाव का असर दिख सकता है खुद को ठंडी गर्म चीजों से बचाकर रखना ठीक रहेगा।लकी नंबर - 2लकी कलर - गोल्डनउपाय - घर में दीप जलाकर पूजा करें।अभी जानें अपना वार्षिक मकर राशिफल 2027 आज का कुंभ राशिफल: पॉजिटिव - चंद्रमा का चित्रा नक्षत्र में गोचर आपको धैर्य और स्पष्ट सोच के साथ आगे बढ़ने में मदद करेगा। दिन की शुरुआत थोड़ी धीमी रह सकती है फिर भी परिस्थितियां आपके पक्ष में आती जाएंगी। किसी पुराने अधूरे काम को पूरा करने का मन बनेगा।नेगेटिव - भद्रा के प्रभाव से शुरुआत में मन में हल्की उलझन या देरी की स्थिति बन सकती है, फैसलों में जल्दबाजी से बचना जरूरी रहेगा।करियर - काम को लेकर फोकस मजबूत रहेगा और नए कार्यों में अच्छी प्रगति देखने को मिल सकती है। रवि योग के असर से अधिकारी आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं। इंटरव्यू या मीटिंग में सफलता मिलने के संकेत हैं।फाइनेंस - रुके हुए पैसे वापस मिलने की संभावना है। संपत्ति से जुड़े किसी निर्णय के लिए समय अनुकूल रह सकता है दस्तावेजों की पूरी जांच जरूरी रहेगी।लव लाइफ - थोड़ी दूरी या ठंडक महसूस हो सकती है पर बातचीत और समझदारी से स्थिति संभल जाएगी। हेल्थ - नर्वस सिस्टम पर हल्का असर महसूस हो सकता है। भारी या ज्यादा तले-भुने भोजन से बचना बेहतर रहेगा ताकि शरीर संतुलन में रहे।लकी नंबर - 3लकी कलर - मैरूनउपाय - शहद का दान करें।अभी जानें अपना वार्षिक कुंभ राशिफल 2027 आज का मीन राशिफल: पॉजिटिव - रवि योग के कारण दिन विचारों से भर सकता है। भाई बहनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और सामाजिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी बढ़ सकती है।नेगेटिव - भद्रा के प्रभाव से कामों में हल्का दबाव और मानसिक व्यस्तता बनी रह सकती है। एक साथ कई काम करने की कोशिश थकान बढ़ा सकती है।करियर - फैसले की क्षमता दूसरों की नजरों में आप को ज्यादा ही परेशान कर सकती है। रवि योग के असर से कोई नवीन चर्चा आपको अलग पहचान दिला सकती है। काम का दबाव बढ़ सकता है प्राथमिकता के आधार पर काम करना बेहतर रहेगा।फाइनेंस - धन से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है इस दौरान नया अवसर सामने आने के संकेत हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को कोई नई डील मिलने की संभावना है।लव लाइफ - अगर किसी को पसंद करते हैं उनके लिए आज बात आगे बढ़ाने का अच्छा समय हो सकता है। प्रेम में किसी की ओर से नए प्रस्ताव आ सकते हैं।हेल्थ - दिनचर्या को संतुलित रखना जरूरी है ज्यादा काम करने से बचें और आंखों पर दबाव कम करने की कोशिश करें।लकी नंबर - 4लकी कलर - बैंगनीउपाय - दुर्गा जी के नामों का स्मरण करें।अभी जानें अपना वार्षिक मीन राशिफल 2027