आज का राशिफल मेष: मेष राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत रहेगी चहल पहल वाली, घर परिवार में खर्चों का समय बना रह सकता है। इस समय आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर कुछ जरुरी कामों को पूरा करने में रहेंगे व्यस्त। भाई बहनों की ओर से आप के हिस्से ही काम ज्यादा बढ़ सकता है।करियर - काम के सिलसिले में आज के दिन कुछ न कुछ नवीन बातें आप के मन में बनी रहेंगी बदलाव का मन रहेगा। इस समय कारोबार में जोश के साथ साथ कुछ नए लोगों के साथ बातचीत का दौर बनेगा। अपने आस पास के लोगों के साथ कुछ लंबी बातें रहेंगी जो कुछ नए मौके भी लाएंगी।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति अनुकूल रहने वाली है, मन अनुसार आज कुछ चीजों पर धन खर्च भी रहने वाला है।लव लाइफ - प्यार की अगर बात कि जाए तो दिल के रिश्ते इस समय काफी करीब फील होने वाले हैं। कुछ नए लोगों के साथ बातचीत दिल को प्रभावित करने वाली होगी।हेल्थ - सेहत के मामले में इस टाइम पर आप रहेंगे कुछ एक्टिव और फिटनेस के लिए आज होने वाले है काफी आतुर। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृष: वृष राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत होने वाली है खास, आज के दिन आप घर में अपनों की ओर से देख पाएंगे कुछ अच्छा समय जो देगा खुशियों के अवसर। घर पर बच्चों के साथ धमाल भी रहेगी लेकिन ख्याल रखें कि काम में देरी हो जाए ओर परिवार में बड़ों की ओर से कुछ डांट भी मिल जाए तो हर काम में लापरवाही न करें।करियर - आज के दिन काम के मामले में होने वाला है कुछ न कुछ नया जिसमें आप रहेंगे आगे, दोस्तों के साथ मिलकर आने वाले कल की प्लानिंग या किसी बिजनेस के लिए शुरुआत को लेकर भी आप काफी उत्साहित रहने वाले हैं। इस समय कुछ अच्छे योग बन सकते हैं काम धंधे के लिए।फाइनेंस - धनार्जन के लिए दिन आपके लिए फेवर में दिखाई पड़ता है। आज के दिन की स्थिति कुछ लाभ भी देगी ओर कुछ धन धार्मिक कामों में लगने वाला है।लव लाइफ - दिलों की अगर बात की जाए तो प्रेम के साथ साथ आज के दिन आपको अपने साथी की ओर से सहयोग भी मिलेगा। इस दौरान कुछ नए लोग मित्र बन सकते हैं।हेल्थ - सेहत के लिए आज के दिन आप को थोड़ा ध्यान रखना चाहिए जिससे आप पर काम का दबाव न बन पाए और थकान असर न डाल सके। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए दिन की स्थिति होने वाली है खास, आप के कामों में किसी का हस्तक्षेप कुछ परेशानी तो दे सकता है। इस समय पर दोस्तों के साथ मौज मस्ती तो रहेगी पर साथ ही आज के दिन छात्रों को अपनी एजुकेशन के लिए काफी अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी क्योंकि लापरवाही से परेशानी बनी रहेगी।करियर -कामकाज के मामले में स्थिति आप के लिए मिले जुले असर वाली दिखाई देती है। कारोबार में कुछ चीजें धीमे शुरुआत के साथ तो होंगी लेकिन जल्द ही रफ्तार भी पकड़ने लगेंगी। जो लोग नए काम की तलाश में हैं उनके लिए दौड़ तो रहेगी पर कुछ आशाजनक संकेत भी मिलने वाले हैं।फाइनेंस - आर्थिक मामले में आज के दिन आप कुछ नए खर्चों से परेशान रहेंगे जिसे पूरा करने के लिए कुछ मदद भी मांग सकते हैं पर कुल मिलाकर आप इसमें काफी अच्छा कर सकते हैं।लव लाइफ - प्रेम संबंधों के मामले में समय मिलाजुला तो रहेगा पर दांपत्य जीवन में इस दौरान कुछ व्यस्तता एक दूसरे के लिए समय की कमी का कारण बन सकती है।हेल्थ - सेहत के लिहाज से आज के दिन रखें ख्याल क्योंकि इस दौरान सेहत गड़बड़ा सकती है। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वालों के लिए दिन आपके लिए पक्ष में तो काम करने वाला है पर एक टाइम पर शायद आप ज्यादा चीजों पर ध्यान न देना चाहें। माता-पिता की ओर से कुछ बातों की कठोरता परेशानि दे सकती है। आज के दिन आप घूमने के लिए ज्यादा ही उत्साहित रहने वाले हैं। बच्चे माता-पिता से कुछ फरमाइश को करने में रहेंगे आगे।करियर - कामकाज को लेकर आज के दिन कुछ बाते आप पर गहरा असर देने वाली हैं इस समय कुछ काम अचानक से मिल सकते हैं जिसके कारण आप के पास काम का दबाव भी बढ़ने वाला है। कारोबार को लेकर ट्रैवल अधिक बना रहेगा वहीं नए लोगों के साथ संपर्क का समय होगा जो कुछ बेहतर आप्शन भी लेकर आने वाला है।फाइनेंस - धन के मामले में आज के दिन आपको संभल कर काम करना होगा क्योंकि कुछ खर्च अचानक से बढ़ सकते हैं। शेयर मार्किट में स्थिति आपके लिए अनुकूल रहेगी।लव लाइफ - प्यार के लिहाज से आज के दिन आप अपने मन की बातों को करने में रहेंगे आगे इसके अलावा कुछ चीजें होंगे धीमी गति से पर रहेंगी बेहतर।हेल्थ - सेहत की स्थिति आपके लिए पक्ष में काम करने वाली है, इस समय बाहरी चीजों का यूज आपको कुछ प्रभावित करने वाला है इसलिए इन बातों को लेकर ज्यादा ध्यान रखें। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत होगी खास, अपने प्रियजनों की ओर से आप को कुछ न कुछ काम की अधिकता देने वाली है। इस समय पर घरेलू कामों की लिस्ट बना कर काम कि शुरुआत करना ज्यादा बेहतर होगा। आज के दिन की स्थिति आप को कुछ अच्छे स्थानों की सैर करवा सकती है। घर में खाने पीने के मामले में कुछ बच्चे अपने शौक को पूरा करने वाले हैं।करियर - काम के मामले में आज का दिन रहेगा थोड़ा रॉयल सा किसी खास काम को लेकर जिम्मेदारी आपके कंधों पर आ सकती है, जिसे आप बखूबी निभाएंगे। आपका आत्मविश्वास हाई रहने वाला है, ऑफिस या बिज़नेस में आपकी पर्सनैलिटी लोगों को इम्प्रेस करेगी। सीनियर्स के साथ बातचीत से नए मौके सामने आ सकते हैं।फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा, कुछ लग्जरी चीजों पर खर्च हो सकता है लेकिन उससे मन खुश रहेगा। निवेश से जुड़ा कोई फैसला सोच-समझकर लें।लव लाइफ - प्यार में आज रोमांटिक वाइब्स रहेंगी। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम मिलेगा और रिश्ते में नई चमक आएगी। सिंगल लोगों की लाइफ में कोई खास एंट्री हो सकती है।हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी बस ओवर कॉन्फिडेंस में खुद को ज्यादा थका न लें। हल्की एक्सरसाइज और सही खानपान फायदेमंद रहेगा। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वालों के लिए दिन रहेगा थोड़ा प्लानिंग और मैनेजमेंट वाला, सुबह से ही आप अपने कामों को सलीके से निपटाने में लगे रहेंगे। घर के किसी काम में आपकी समझदारी की तारीफ होगी पर अभी का दौरान काम में आपकी स्थिति को काफी व्यस्त बना के रखने वाला है।करियर - करियर में आज फोकस और डिसिप्लिन आपके सबसे बड़े हथियार रहेंगे। रुके हुए काम पूरे होंगे और बॉस आपसे संतुष्ट नजर आएंगे। किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। फालतू खर्चों से दूरी बनाकर रखेंगे तो सेविंग्स में फायदा होगा। पुराने लेन-देन से जुड़ा मामला सुलझ सकता है।लव लाइफ - लव लाइफ में आज थोड़ी सी साइलेंस रह सकती है। पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करें बात करने से कुछ उलझनें भी दूर होंगी। किसी पुराने कनेक्शन को फिर से सोच सकते हैं।हेल्थ - सेहत को लेकर लापरवाही न करें पेट या नींद से जुड़ी छोटी परेशानी हो सकती है, दिनचर्या सुधारना जरूरी जिससे कुछ लाभ मिल सकता है। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा सोशल और चार्म से भरा हुआ, लोगों से मिलना-जुलना और बातचीत आपको नई एनर्जी देगा। किसी खास इनविटेशन या मीटिंग का हिस्सा बन सकते हैं इस समय माता-पिता के साथ आपके अच्छे रिश्ते भी होंगे उनकी ओर से प्रेम बना रहेगा उनका स्नेह आप को मजबूती देने वाला होगा।करियर - काम के क्षेत्र में आज आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स कमाल करेंगी। टीमवर्क से अच्छा रिजल्ट मिलेगा। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए नए क्लाइंट मिलने के योग हैं।फाइनेंस - धन के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा। अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है लेकिन आप उसे मैनेज कर लेंगे। शॉपिंग या एंटरटेनमेंट पर खर्च संभव है।लव लाइफ - प्यार के मामले में आज दिल खुश रहने वाला है। पार्टनर के साथ हल्की फुल्की नोकझोंक के बाद प्यार और बढ़ेगा। वैसे तो लव लाइफ में फ्लर्टिंग का दौर शुरू हो सकता हैहेल्थ - सेहत अच्छी रहेगी। आज खुद को रिलैक्स रखने का मन करेगा, म्यूजिक या वॉक से मूड और हेल्थ दोनों बेहतर होंगे। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा थोड़ा इंटेंस लेकिन प्रोडक्टिव। सुबह से ही मन में कई बातें चलती रहेंगी और आप अपने कामों को गहराई से पूरा करने की कोशिश करेंगे। घर परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद तो होंगे पर ज्यादा बातें बिगड़ेंगी नहीं।करियर - कामकाज में आज आपका फोकस कमाल का रहेगा। रिसर्च, प्लानिंग और स्ट्रेटेजी से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। ऑफिस में कोई सीक्रेट या इनसाइड जानकारी फायदा पहुंचा सकती है। इस टाइम पर लिए गए फैसले आगे चलकर बड़ा लाभ देने वाले हो सकते हैं।फाइनेंस - पैसों की स्थिति पहले से बेहतर होती दिख रही है कुछ पुराने अटके हुए पैसे वापस मिलने के योग भी हैं। खर्च कंट्रोल में रहेगा और सेविंग्स पर ध्यान बढ़ेगा।लव लाइफ - प्यार में आज इमोशंस थोड़े गहरे रहेंगे। पार्टनर के साथ दिल की बातें शेयर करने का मौका मिलेगा। सिंगल लोगों के लिए कोई रहस्यमयी सा कनेक्शन बन सकता है।हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन मानसिक थकान महसूस हो सकती है। मेडिटेशन या थोड़ी अकेले की वॉक मन को शांति देगी। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा फुल एनर्जी और पॉजिटिविटी से भरा वैसे इस समय पर सुबह से ही कहीं जाने या कुछ नया करने का मन करेगा। दोस्तों के साथ कोई प्लान बन सकता है जिसमें पेरेंट्स से इजाजत मिलना आसान नहीं दिखाई देती पर कोशिश करें शायद बात बन ही जाए।करियर - करियर में आज ग्रोथ के संकेत हैं आज के दिन आप के लिए साथ में काम कर रहे लोगों के साथ स्थिति को संभाल पाना मुश्किल बन रहा है। नई चीजें मिलने से आप उत्साहित तो रहेंगे पर इस बात में ज्यादातर विदेश, ट्रैवल या ऑनलाइन काम से जुड़े लोगों को अच्छे मौके मिल सकते हैं।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति मजबूत रह सकती है इस दौरान अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। खर्च भी रहेगा खासकर घूमने या शौक से जुड़ी चीज़ों पर ही आप धन को व्यय कर सकते हैं।लव लाइफ - लव लाइफ में आज फन और रोमांस दोनों रहेगा। पार्टनर के साथ आउटिंग या लॉन्ग बातचीत दिल को खुश करेगी। सिंगल लोग किसी फ्रेंडशिप को प्यार में बदलते महसूस कर सकते हैं।हेल्थ - सेहत अच्छी रहेगी और एनर्जी लेवल हाई रहने वाली है वैसे इस समय पर आज कोई स्पोर्ट्स एक्टिविटी या एक्सरसाइज करने का मन कर सकता है। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वालों के लिए शनिवार का दिन और पूर्णिमा का योग घरेलू मामलों में कुछ शुभ कार्यों को करने के अवसर देगा। आज का दिन रहेगा बच्चों के साथ भाग दौड़ में शामिल, कुछ न कुछ चीजों की खरीदारी के लिए भी कहीं अचानक से यात्रा का योग बन सकता है।करियर - कामकाज में आज आपकी मेहनत रंग ला सकती है बस ध्यान से काम करते रहें और जो भी काम मिलते जाएं उन्हें निपटाते हुए ही दूसरा काम शुरु करें अन्यथा मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बॉस और सीनियर्स आपके काम में चीजों को जोड़ सकते हैं या वो आपको काम की गति के बारे में अपनी राय दे सकते हैं।फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन स्थिर रहेगा बड़े इन्वेस्टमेंट से पहले कुछ चीजों पर ध्यान देना जरूरी है। बचत पर ध्यान देंगे तो भविष्य के लिए मजबूत प्लान बनेगा।लव लाइफ - प्यार में आज थोड़ा प्रैक्टिकल अप्रोच रहेगी जो शायद साथी को ज्यादा पसंद न आए। पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर सीरियस बातचीत हो सकती है।हेल्थ - सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। कमर या घुटनों में हल्का स्ट्रेन हो सकता है, आराम और स्ट्रेचिंग फायदेमंद रहेगी।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुम्भ: कुम्भ राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा थोड़ा हटके और क्रिएटिव कामों की ओर रुझान को ले जाने वाला हो सकता है। सुबह से ही कुछ न कुछ काम तो बने रह सकते हैं। वैसे इस समय ज्यादा मामलों में कुछ अलग करने की चाह न बनी रहे। दोस्तों या ग्रुप के साथ मिलकर कोई खास प्लान बन सकता है।करियर - कामकाज में आज आपकी सोच सबसे बड़ी ताकत बनेगी। टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया या क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को नए मौके मिल सकते हैं। टीम के साथ मिलकर किया गया काम अच्छा रिजल्ट देगा।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति ठीक रह सकती है, अचानक किसी सोर्स से पैसा आने के योग हैं। दोस्तों पर या किसी गैजेट पर खर्च हो सकता है लेकिन मन खुश रहेगा।लव लाइफ - प्यार में आज दोस्ती वाला एहसास ज्यादा रहेगा। पार्टनर के साथ खुलकर बात करेंगे और रिलेशन में नई फ्रेशनेस आएगी। लोगों की लाइफ में कोई अनोखा सा इंसान एंट्री ले सकता है।हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी पर स्क्रीन टाइम ज्यादा होने से आंखों या सिर में हल्की थकान हो सकती है। थोड़ा ब्रेक लेना जरूरी रहेगा। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा इमोशनल और सुकून भरा। सुबह से ही मन शांत रहेगा और आप अपने आसपास की चीज़ों को गहराई से महसूस करेंगे। घर फैमली के साथ समय बिताने का मौका कम ही मिल पाएगा इस दौरान दोस्तों के साथ पढ़ाई को लेकर आप का रुख एक्टिव ही रहने वाला है।करियर - करियर में आज क्रिएटिविटी और इंट्यूशन काम आने वाला है। आज के दिन अधिकारियों के साथ कुछ बेहतर मौके होंगे वो कुछ अच्छे मार्गदर्शक भी होंगे। म्यूजिक, डिजाइन या हीलिंग से जुड़े लोगों को सराहना मिलेगी। किसी पुराने काम से पॉजिटिव रिजल्ट मिल सकता है।फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन संतुलित रह सकता है। जरूरत से ज्यादा खर्च से बचें और किसी करीबी की मदद करने पर मन को संतोष मिलेगा।लव लाइफ - लव लाइफ में आज रोमांटिक और सॉफ्ट मोमेंट्स रहेंगे। पार्टनर के साथ दिल से जुड़ी बातें होंगी। किसी स्पेशल कनेक्शन को महसूस कर सकते हैं।हेल्थ - सेहत ठीक रहेगी बस लेकिन इमोशनल ओवरलोड से बचें। म्यूजिक सुनना या थोड़ा मेडिटेशन करना फायदेमंद रहेगा। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल