आज का राशिफल मेष : मंगलवार का दिन मेष राशि वालों के भीतर स्थिति गुस्से वाले मोड को ऑन कर देगा। सुबह से ही दिमाग फुल चार्ज रह सकता है और आप कुछ बड़ा करने के मन से कुछ क्रिएटिव वर्क में शामिल होना चाहेंगे। घर में आपकी बातों को सीरियस न भी लिया जाए पर बातें होंगी काफी जरूरी।।करियर - ऑफिस या काम की जगह आज आप सबका ध्यान खींचेंगे। कोई ऐसा आईडिया दे सकते हैं जिस पर लोग कहें वाह, ये पहले क्यों नहीं सोचा नौकरी में तारीफ मिलेगी और बिजनेस में अचानक कोई अच्छा मौका हाथ लग सकता है।फाइनेंस - पैसों के मामले में आज किस्मत आपकी जेब की दोस्त बनी रहेगी। कहीं से छोटा लेकिन खुश कर देने वाला फायदा मिल सकता है।लव लाइफ - प्यार के मामले में आज आप पूरे रोमांटिक मूड में रहेंगे। साथी के साथ हंसी मजाक फ्लर्ट और मीठी नोकझोंक दिन को खास बना देगी।हेल्थ - सेहत आज बढ़िया रह सकती है एनर्जी ऐसी रहेगी कि दूसरों को भी मोटिवेट कर सकते हैं।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ : वृषभ राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन कुछ कारणों से घर पर कामों के लिए व्यस्तता को देने वाला रह सकता है। घर पर कुछ लोगों की मदद से आरामदेह स्थिति भी मिल सकती है। मन करेगा कि सुकून से चाय पियो और दुनिया को थोड़ा स्लो मोड में देखो।करियर - कामकाज में आज आप बिना शोर किए अपना कमाल दिखा सकते हैं वैसे जो लोग आपको हल्के में लेते थे, वही आज आपकी काबिलियत नोटिस करेंगे। बिजनेस में कोई पुराना ग्राहक दोबारा जुड़ सकता है।फाइनेंस - पैसों के मामले में आज समझदारी काम आएगी, फिजूल खर्च से बच गए तो आने वाले दिनों में खुद पर गर्व होगा।लव लाइफ - प्रेम जीवन में आज सुकून भरे पल मिल सकते हैं लेकिन मैरिज लाइफ में इन पलों की कमी आप को करने वाली है परेशान।हेल्थ - सेहत ठीक रह सकती है बस ज्यादा आलस न करें। हल्की वॉक या स्ट्रेचिंग आपको फ्रेश रखने में मदद कर सकती है।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन : मिथुन राशि वालों के लिए मंगलवार के दिन सोशली संपर्क बढने का संकेत देता दिखाई दे सकता है। फैमिली में आपकी बातों से माहौल हल्का और खुशहाल रहेगा। कोई पुराना दोस्त अचानक संपर्क कर सकता है, जिससे पुरानी यादें ताज़ा होंगी।करियर - आज काम के मामले में आप स्मार्ट प्ले करेंगे। कॉल, ईमेल के जरिये कम्युनिकेशन स्किल कुछ सहायक हो सकती है। नौकरी में आज के दिन स्थान बदलाव का समय दिखाई देता है। आगे चलकर प्रमोशन का रास्ता भी खुल सकता है।फाइनेंस - आज पैसा आएगा भी और जाएगा भी घबराने की जरूरत नहीं अगर खर्च सोच समझकर किया तो आगे चलकर इसका फायदा जरूर मिलेगा।लव लाइफ - प्यार में आज बातों का जादू चलने का समय है तो कोई आपकी बातों से इंप्रेस हो सकता है। रिलेशन में हैं तो देर रात की बातें रिश्ते को और गहरा बना देंगी।हेल्थ - मेंटली एक्टिव रहेंगे लेकिन दिमाग को थोड़ा ब्रेक देना जरूरी है। स्क्रीन टाइम कम करें और नींद पूरी लें। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क : कर्क राशि वाले मंगलवार के दिन थोड़ा इमोशनल लेकिन बहुत ही सेंसिटिव और समझदार रहेंगे। छोटी छोटी बातों में भी आपको मतलब दिखेगा, घर परिवार से जुड़ा कोई पल दिल को छू सकता है और आपका मूड बदल देगा।करियर - कामकाज में आज आप जिम्मेदारी से भरे रह सकते हैं, ऑफिस में कोई आपसे सलाह ले सकता है और आपकी राय को अहमियत मिलेगी। जो लोग क्रिएटिव या केयर से जुड़े काम करते हैं उनके लिए दिन खास है।फाइनेंस - पैसों को लेकर आज थोड़ा प्लानिंग मोड में रह सकते हैं, घर या परिवार के लिए खर्च हो सकता है लेकिन मन को सुकून मिलेगा।लव लाइफ - प्रेम जीवन में आज भावनाएं गहरी रह सकती हैं इस दौरान साथी से दिल की बात कहने का सही समय है। हेल्थ - सेहत ठीक रहेगी लेकिन थकान हो सकती है खुद को थोड़ा समय देने की कोशिश करें जिससे बेकार बातें अपना असर न डाल सकें।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह : सिंह राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन रॉयल एटीट्यूड देने वाला हो सकता है। जहां जाएंगे लोग नोटिस करेंगे चाहे बोलें या नहीं। आत्मविश्वास हाई रहेगा और आप खुद को किसी से कम नहीं समझेंगे। कोई तारीफ या सम्मान आपका दिन बना सकता है। खुद पर भरोसा रखें क्योंकि सितारे आपके साथ हैं।करियर - करियर में आज लीडरशिप रोल निभाने का मौका मिलेगा। बॉस या सीनियर आपके फैसलों पर भरोसा करेंगे, बिजनेस में रिस्क लेने का मन करेगा और सोच समझ कर लिया गया रिस्क फायदेमंद भी साबित हो सकता है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है इस समय कोई अटका हुआ पैसा या पुराना फायदा दे सकता है जिससे कॉन्फिडेंस और बढ़ेगा।लव लाइफ - प्यार में आज ड्रामा भी होगा और रोमांस भी साथी आपका ध्यान चाहता है, थोड़ा टाइम देंगे तो रिश्ता और चमक उठेगा।हेल्थ - एनर्जी भरपूर रहेगी लेकिन गुस्से और जल्दबाजी से बचें हल्की एक्सरसाइज या वॉक आपको बैलेंस में रखेगी।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन एकदम प्लानिंग वाला होगा। जो काम बाकी पड़े थे आज उन्हें सलीके से निपटाने का समय रहेगा। आप छोटी छोटी बातों पर भी ध्यान देंगे और यही आदत आज आपको दूसरों से आगे रखेगी।करियर - आज कामकाज में आपकी मेहनत साफ नजर आएगी, ऑफिस में कोई जरूरी जिम्मेदारी आपको सौंपी जा सकती है। अकाउंट, टेक्निकल या मैनेजमेंट से जुड़े हुए काम अच्छे रह सकते हैं इस में जो लोग शामिल होना चाहते हैं वो भी इस समय सफल रहेंगे।फाइनेंस - पैसों के मामले में आज आप स्मार्ट फैसले ले सकते हैं, बचत और खर्च के बीच सही बैलेंस बना पाएंगे। लव लाइफ - प्यार में आज आप थोड़े प्रैक्टिकल रह सकते हैं ज्यादा दिखावा नहीं करें क्योंकि सच्ची फीलिंग्स रिश्ते को मजबूत करने वाली होगी। जीवन साथी आपकी केयर को महसूस करेगा।हेल्थ - सेहत ठीक रहेगी बस ओवरथिंकिंग से बचें जिससे मन अधिक विचलित न रहे।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला : आज आप हर चीज में बैलेंस बनाने की कोशिश करना चाहेंगे। दोस्तों या परिवार के साथ बैठकर कुछ समय बिताने का मौका मिल सकता है जिससे दिन हल्का और खुशनुमा रह सकता है। दिल और दिमाग के बीच भी। आपका चार्म आज कुछ अलग ही लेवल पर रहेगा लोग आपसे बात करना पसंद करेंगे।करियर - कामकाज में आज आपको टीमवर्क से फायदा मिल सकता है इस दौरान किसी पुराने मतभेद को सुलझाने का मौका मिलेगा और आपकी डिप्लोमेसी सबको इम्प्रेस करेगी। क्रिएटिव फील्ड वालों के लिए दिन शानदार है।फाइनेंस - पैसों के मामले में आज सोच-समझकर फैसला लेने की जरूरत होगी इसके अलावा कोई अच्छी डील या ऑफर मिल सकता है।लव लाइफ - प्रेम जीवन में आज रोमांस और समझदारी का सुंदर मेल रहेगा, साथी के साथ खूबसूरत पल बिताने का मौका मिलेगा। कोई खास व्यक्ति ध्यान खींच सकता है।हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी। मन को खुश रखने के लिए अपनी पसंद का कुछ करें म्यूजिक, मूवी या शॉपिंग।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक : वृश्चिक राशि वालों के लिए काम के लिहाज से दिन की शुरुआत कुछ मिले जुले असर वाली होगी। जो काम लेंगे उसे करके ही दम लेंगे। किसी पुराने मामले पर आज अचानक आपकी पकड़ मजबूत हो सकती है। दोस्तों के बीच आपकी मौजूदगी लोगों को सुरक्षित महसूस कराएगी भले ही आप कम बोलें।करियर - करियर में आज आप स्ट्रॉन्ग पोजीशन में रहने के लिए मेहनत को अधिक बनाए रखने की जरूरत है। ऑफिस में कोई सीक्रेट या खास जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। बिजनेस में रिसर्च और प्लानिंग का फायदा मिलेगा।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के मामले में शेयर या संपत्ति के लिहाज से आज कुछ लाभ अच्छा मिल सकता है। लव लाइफ - प्यार में आज गहराई बनी रहे इसके लिए खुद को भी समर्पित रखें। साथी के साथ दिल से जुड़ी बातें होंगी थोड़ा पजेसिव महसूस कर सकते हैं बस कंट्रोल में रहें।हेल्थ - बस अंदर की टेंशन को बाहर निकालना जरूरी है इसके लिए खुद को नेचर से जोड़ कर रखना होगा अच्छा। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु : आज आपके अंदर घूमने-फिरने, कुछ नया सीखने और थोड़ा रिस्क लेने का मूड रहेगा। एक ही जगह बैठे रहना आज आपके बस का नहीं है। मन में कोई नई प्लानिंग चल सकती है, जिसे आप दूसरों के साथ शेयर भी करेंगे।करियर - कामकाज में आज आप एक्सपेरिमेंट करने के मूड में रह सकते हैं काम को लेकर इस दौरान आप पर दबाव बना रहने वाला है। इस दौरान कारोबार करने वालों को नए काम शुरू करने का मन बन सकता है।फाइनेंस - पैसों के मामले में आज किस्मत सपोर्ट कर सकती है कोई छोटा लेकिन खुश कर देने वाला फायदा मिल सकता है। लव लाइफ - प्यार में आज फन और फ्रेंडशिप वाला टच रह सकता है साथी के साथ खुलकर हंसी मजाक होगा। ट्रैवल या सोशल सर्कल से जुड़ा इंसान ध्यान खींच सकता है।हेल्थ - सेहत बढ़िया रह सकती है बस जल्दबाजी में खुद को थकान से बचाएं और ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर : मकर राशि वालों के लिए दिन रहेगा कुछ स्पेशल परिवार में आपकी बातों को गंभीरता से लिया जा सकता है। आप पूरी तरह फोकस मोड में रह सकते हैं घर के कामों को जिम्मेदारी से पूरा न कर पाएं इस दौरान कुछ बातों में आप अड़ियल भी रह सकते हैं।करियर - करियर के लिहाज से आज का दिन मजबूत है ऑफिस में आपकी मेहनत दिखेगी और सीनियर्स आप पर भरोसा कर सकते हैं। किसी प्रमोशन या बदलाव का इंतजार कर रहे थे तो पॉजिटिव संकेत मिल सकते हैं।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति आज कंट्रोल में रहेगी आज आप भविष्य को ध्यान में रखकर पैसे से जुड़े फैसले लेंगे। लव लाइफ - प्रेम जीवन में आज आप कम बोलेंगे लेकिन जो करेंगे दिल से करेंगे। साथी को आपकी सच्चाई और भरोसा महसूस होगा, किसी सीरियस रिश्ते की शुरुआत के संकेत हैं।हेल्थ - सेहत ठीक रहेगी लेकिन काम के दबाव से स्ट्रेस हो सकता है इसलिए थोड़ा ब्रेक लेना जरूरी है।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ : आज आपका दिमाग सबसे अलग चलेगा। आप वही सोचेंगे जो बाकी लोग नहीं सोच रहे। नए विचार, नई सोच और अलग नजरिया आज आपकी पहचान बनेगा। दोस्तों के साथ बातचीत या सोशल मीडिया से जुड़ा कुछ मजेदार अनुभव मिल सकता है।करियर - करियर में आज कुछ अलग करने का मौका मिलेगा। टेक्नोलॉजी, क्रिएटिव या सोशल फील्ड से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार है। ऑफिस में आपकी सोच को सराहा जाएगा।फाइनेंस - पैसों के मामले में आज थोड़ा अप-डाउन रहेगा। अचानक खर्च आ सकता है, लेकिन आप उसे संभाल लेंगे। नई इनकम आइडिया पर सोच शुरू हो सकती है।लव लाइफ - प्यार में आज आजादी और स्पेस की बात रहेगी साथी से खुलकर बात करेंगे तो गलतफहमी नहीं होगी। इस दौरान दोस्त प्यार के रूप में आपकी लाइफ में एंट्री ले सकता है।हेल्थ - सेहत का रखना होगा ख्याल इस समय कुछ न कुछ डाइट में बदलाव के होने से दिक्कत बढ़ सकती है।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन : आज आप थोड़े सपनों की दुनिया में रहेंगे, लेकिन यही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी। छोटी छोटी चीज़ों में खुशी ढूंढ लेने से ही आप को कुछ राहत मिल सकती है। कोई ऐसा पल मिल सकता है जो दिल को छू जाए। घर परिवार में आपसे जुड़ी कोई बात मन पर असर कर सकती है। करियर - कामकाज में आज आपका क्रिएटिव साइड अच्छे से दिखाई दे सकता है, ऑफिस में आपके साथ काम कर रहे लोग काम में कुछ मदद कर सकते हैं। इस समय काम की तलाश में सफलता का दिन बना रह सकता है।फाइनेंस - पैसों के मामले में आज थोड़ा भावुक होकर फैसला लेने से बचना चाहिए पैसा आएगा लेकिन खर्च भी दिल से होगा। लव लाइफ - प्यार में आज फीलिंग्स बहुत गहरी रहने वाली है, साथी के साथ इमोशनल बॉन्ड मजबूत होगा। हेल्थ - कुछ बातों के चलते मन थोड़ा भारी हो सकता है इस समय सेहत की स्थिति आप को प्रभावित करने वाली होगी।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल