आज का मेष राशिफल: पॉजिटिव - आज रवि योग का शुभ असर परिवार में आपके लिए दिन को खुशियों और हलचल से भर सकता है। घर में बच्चों के साथ अच्छा समय बिताने के अलावा आउटिंग और मनोरंजन के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा। नेगेटिव - त्रयोदशी तिथि के प्रभाव से आज अधिक मस्ती और आराम के कारण जरूरी कामों से ध्यान हट सकता है।करियर - काम के लिहाज से आज का दिन खास साबित हो सकता है। रवि योग के प्रभाव से प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं और आपको पद प्राप्ति का अवसर मिल सकता है। व्यापार में आपके काम और माल की गुणवत्ता की सराहना होगी।फाइनेंस - आज आर्थिक स्थिति आपके पक्ष में रह सकती है। धन लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं।लव लाइफ - जीवनसाथी और पार्टनर के साथ आपसी समझ और सामंजस्य बेहतर रहेगा। हेल्थ - त्रयोदशी तिथि का असर स्वास्थ्य के मामले में आपको थोड़ी सजगता बरतने की सलाह दे रहा है।लकी नंबर - 2लकी कलर - नीलाउपाय - गाय को हरा चारा खिलाएंआपका वार्षिक मेष राशिफल आज का वृषभ राशिफल : पॉजिटिव - ग्रहों का गोचर कह रहा है की आप किसी पूजा-पाठ या धार्मिक कार्यों में भी शामिल हो सकते हैं। काम के सिलसिले में यात्रा भी होने का समय बन रहा है। नेगेटिव - आज छठे भाव में चंद्रमा की स्थिति के कारण समय का सही प्रबंधन करना आपके लिए जरूरी रह सकता है।करियर - काम में इस दौरान अपने सहकर्मियों के साथ आप की बहस होने वाली है। इस दौरान आप उन बातों में उलझे रहेंगे जो शायद बहुत जरूरी न हों। आप के लिए आज के दिन शत्रुओं से सावधानी बना के रखना जरूरी है।फाइनेंस - आर्थिक मामले में घाटे या अचानक से कोई खर्च की स्थिति अपना असर दिखा सकती है। लव लाइफ - आज आप किसी रोमांटिक डेट या यादगार पल का आनंद ले सकते हैं।हेल्थ - आज के दिन आप शरीर में दर्द या फिर वाहन इत्यादि के कारण मुश्किल का सामना कर सकते हैं।लकी नंबर - 2लकी कलर - नीलाउपाय - गाय को हरा चारा खिलाएंआपका वार्षिक वृषभ राशिफल आज का मिथुन राशिफल: पॉजिटिव - रवि योग कह रहा है कि आज परिवार में आपकी बातों को महत्व मिलेगा और लोग आपकी राय से सहमत नजर आएंगे। नेगेटिव - त्रयोदशी का प्रभाव और चतुर्दशी का आगमन बता रहा है कि कुछ मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बच्चों की संगत पर ध्यान देने की जरूरत होगी। करियर - ग्रह गोचर के कारण आप जोश में तो रहेंगे जिससे व्यापार में अच्छे लाभ के साथ विस्तार के संकेत मिल रहे हैं। खासतौर पर कपड़ों से जुड़े कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। फाइनेंस - आर्थिक रूप से आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आज किसी की ओर से आप को कोई उपहार भी मिल सकता है। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ने पर ध्यान रखें की आप का ये रिश्ता किसी ओर के लिए जलन का कारण न बने। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा। हालांकि मधुमेह से परेशान लोगों को खानपान और दिनचर्या में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।लकी नंबर - 7लकी कलर - पीलाउपाय - मंदिर में केले दान करेंआपका वार्षिक मिथुन राशिफल आज का कर्क राशिफल : पॉजिटिव - आज के दिन आपके राशि स्वामी की स्थिति कह रही है कि बड़ों का सहयोग और आशीर्वाद मिलने से कई काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। घर का माहौल भी कुछ बेहतर होगा। नेगेटिव - किसी भी महत्वपूर्ण काम में खुद की निगरानी बनाए रखें और निर्णय ध्यान से लेने होंगे। अपने साथ आस पास के लोगों की भावना भी समझें।करियर - त्रयोदशी तिथि के असर से नौकरी में लगे लोगों के लिए अधिकारियों के सहयोग से कामकाज में तेजी आएगी और नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। आज के दिन आप कुछ बातों में पिछड़ रहे हैं तो इसे प्रतियोगिता की तरह ही देखें।फाइनेंस - इस समय नक्षत्र बदलाव होगा जो कह रहा है कि पैसों के खर्च पर नियंत्रण बना के रखें। लव लाइफ - प्यार को लेकर थोड़ी उलझन होगी या किसी का कुछ कह देना भी आप को खराब लग सकता है।हेल्थ - ताजगी, ऊर्जा और उत्साह बना रह सकता है इस समय आप अपने घर के बड़ों की सेहत को भी लेकर थोड़ा ध्यान रखें।लकी नंबर - 9लकी कलर - गुलाबीउपाय - सूर्यदेव को जल अर्पित करेंआपका वार्षिक कर्क राशिफल आज का सिंह राशिफल: पॉजिटिव - रवि योग का अनुकूल असर देख सकते हैं। आज का दिन आपके लिए घर में भाईयों के साथ कुछ अच्छे पलों को देने वाला है। अपने कामों में आप संभल कर आगे बढ़ सकते हैं।नेगेटिव - आज दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। करियर - काम को लेकर आपका प्रदर्शन प्रभावशाली रह सकता है। उच्च पदों पर बैठे अधिकारी आपके काम से संतुष्ट नजर आ सकते हैं। कारोबारियों के लिए दिन मिलाजुला सा रह सकता है।फाइनेंस - आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रहने वाला है। घर पर माता-पिता भी पैसों की ओर से कुछ सहयोगी होंगे।लव लाइफ - प्यार को लेकर आपकी संवेदनशीलता और समझदारी रिश्तों को और मजबूत बनाने में मदद कर सकती है। हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रह सकता है मानसिक दबाव और थकान से बचने की जरूरत है। लकी नंबर - 1लकी कलर - सफेदउपाय - भगवान गणेश को लड्डू चढ़ाएंआपका वार्षिक सिंह राशिफल आज का कन्या राशिफल : पॉजिटिव - काम के अलावा इस दौरान चंद्रमा के गोचर का असर माता की ओर से आप को सहयोग दिलवा सकता है। किसी का आगमन आप के लिए भागम-भाग की स्थिति भी देगा। नेगेटिव - आप के काम पर लोग आज के दिन परेशानियों को खड़ा करने की इच्छा रख सकते हैं इसलिए अपने काम को लेकर बहुत ज्यादा चौकन्ने बने रहें।करियर - रवि योग अनुसार अपने कामों में आत्मनिर्भर रहने से आपको बेहतर सफलता मिल सकती है। आज के दिन का समय आप के लिए प्रतिभा दिखाने के लिए अनुकूल रहेगा।फाइनेंस - आर्थिक पक्ष के मामले में आज के दिन आप को अपनी बचत पर निर्भर होना पड़ सकता है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में एक दूसरे के साथ सहयोग बना रहेगा जीवन साथी के साथ कुछ पुरानी यादें भी ताजा हो सकती हैं।हेल्थ - आज के दिन सेहत के मामले में आप को अपना ध्यान खुद से रखना होगा दूसरों पर निर्भरता आप को आलसी बना सकती है।लकी नंबर - 6लकी कलर - क्रीमउपाय - शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पित करेंआपका वार्षिक कन्या राशिफल आज का तुला राशिफल : पॉजिटिव - पुराने कामों के चलते आज आप को कोई बाहरी चीज से अच्छा मौका मिलेगा। छात्र आज के दिन उच्च शिक्षा के लिए लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।नेगेटिव - नक्षत्र का प्रभाव व्यर्थ की बातों में आपको उलझा सकता है इस दौरान कोई अपना ही परेशान करने की कोशिश कर सकता है। करियर - काम को लेकर आज के दिन आपको कुछ जरूरी मामलों में बाहर जाना पड़ सकता है या फिर वर्चुअली किसी मीटिंग में शामिल होने का समय भी बन रहा है।फाइनेंस - बचत करने के लिए भी समय अनुकूल दिखाई दे रहा है।लव लाइफ - दांपत्य जीवन में अपनों के साथ बिताया गया समय मानसिक सुकून देगा।हेल्थ - सेहत के मामले में आज के दिन तीन बातें बेहतर होंगी आराम, ध्यान और अच्छी सोच।लकी नंबर - 8लकी कलर - चांदी रंगउपाय - भगवान विष्णु का मंत्र जाप करेंआपका वार्षिक तुला राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल: पॉजिटिव - आज आप अपनी समझदारी से दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं रवि योग की शुभता से आप को किसी बड़े का कुछ सहयोग मिल सकता है। नेगेटिव - नक्षत्र के प्रभाव से परिवार में किसी बात को लेकर विवाद या मतभेद की स्थिति बन सकती है। करियर - काम के क्षेत्र में आपको किसी खास नई जिम्मेदारी को संभालने का अवसर मिल सकता है। अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें क्योंकि आपकी मेहनत ही इस समय काम होगी।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर बनी रहने वाली है अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में कुछ रुकावटें या गलतफहमियां सामने आ सकती हैं।हेल्थ - स्वास्थ्य में पहले से सुधार महसूस हो सकता है पर थोड़ा ध्यान रखें।लकी नंबर - 3लकी कलर - भूराउपाय - वस्त्र का दान करें।आपका वार्षिक वृश्चिक राशिफल आज का धनु राशिफल : पॉजिटिव - रवि योग के प्रभाव द्वारा घरेलू जीवन में शांति बनाए रखने की आपकी कोशिश सफल रह सकती है। घर के माहौल को संतुलित रखने में आपका योगदान भी अच्छा होगा।नेगेटिव - ऐसे में गुस्से या जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने से बचें और शांत रहकर मामलों को सुलझाने का प्रयास करें। करियर - काम के मामले में आज के दिन चंद्रमा की स्थिति और लगन आपको सफलता दिला सकती है। कारोबार में इस दौरान कोई बड़ा फैसला आप के लिए काफी अनुकूल रह सकता है।फाइनेंस - अचानक धन लाभ या किसी रुके हुए पैसे की प्राप्ति के संकेत मिल सकते हैं।लव लाइफ - आज के दिन प्रेम में न आने दें कोई दूरी शाम तक रिश्तों में अनुकूलता एवं आपसी प्रेम मजबूत होता चला जाएगा।हेल्थ - शारीरिक आराम पर ध्यान देना जरूरी रह सकता है इस समय अच्छी नींद लेना अच्छी डाइट के साथ चलना ही उचित होगा।लकी नंबर - 4लकी कलर - सुनहराउपाय - पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं।आपका वार्षिक धनु राशिफल आज का मकर राशिफल : पॉजिटिव - रवि योग धैर्य और समझदारी से काम लेना जरूरी रहेगा। घर में सभी के साथ सामंजस्यपूर्ण संबंध बने रह सकते हैं। दोस्तों के लिहाज से आप को शेयरिंग पर भी ध्यान देना होगा।नेगेटिव - काम के लिहाज से आप को मेहनत बहुत अधिक करनी पड़ सकती है। करियर - काम के लिहाज से आज आप काफी मामलों में आगे रह सकते हैं। इस दौरान नौकरी में आप की बातें कुछ नए सौदे दिलाने वाला भी होगा। इस दौरान कागजी कार्यवाही को ध्यान पूर्वक करें।लव लाइफ - मन की बातचीत करने से समस्याओं का समाधान निकल आएगा और रिश्तों में फिर से कोमलता भी आने लगेगी। फाइनेंस - बचत के साथ साथ आज आप किसी और निवेश से जुड़े मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। हेल्थ - सेहत की स्थिति साधारण रह सकती है शरीर पर नकारात्मक असर दे सकता है।लकी नंबर - 4लकी कलर - आसमानीउपाय - पक्षियों को दाना डालेंआपका वार्षिक मकर राशिफल आज का कुंभ राशिफल: पॉजिटिव - आज परिवार के साथ घर और बाहर दोनों जगह की बातों को लेकर आप व्यस्त रह सकते हैं। आज के दिन बच्चे अपने आस पास के लोगों से प्रभावित हो सकते हैं।नेगेटिव - छोटे बच्चों को लेकर माता पिता की भागदौड़ अधिक बनी रह सकती है। आज के दिन बाहर निकलने से पूर्व सभी चीजों पर ध्यान दें।करियर - काम को लेकर आज के दिन कुछ नए काम की तलाश रहेगी। आपकी मेहनत और लगन के चलते काम भी बढ़ सकता है। सहकर्मियों व अधिकारियों से प्रशंसा मिलने के योग भी बन रहे हैं। फाइनेंस - अचानक धन लाभ या किसी पुराने स्रोत से फायदा मिलने के संकेत भी बन रहे हैं। लव लाइफ - आज अपने साथी के सहयोग से कुछ प्राप्ति का योग बन रहा है।हेल्थ - स्वास्थ्य का ध्यान रखें अधिक भागदौड़ पैरों में दर्द या मसल्स में खिंचाव पैदा कर सकती है।लकी नंबर - 3लकी कलर - बैंगनीउपाय - हनुमान जी को पान अर्पित करें।आपका वार्षिक कुंभ राशिफल आज का मीन राशिफल : पॉजिटिव - रवि योग के कारण घर में खुशी का माहौल भी बन सकता है। परिवार के किसी सदस्य को उपलब्धि मिलने से कोई पार्टी का माहौल भी बन सकता है।नेगेटिव - कुछ काम समय पर पूरे न होने से तनाव बढ़ सकता है ऎसे में जितना संभव हो चीजों को इग्नोर करना सीखें।करियर - कामे का माहौल आज कुछ बेचैनी बढ़ा सकता है। आपके लिए अच्छे अवसर मौजूद रहेंगे पर आस पास के लोगों के कारण प्रतिस्पर्धा भी बनी रह सकती है।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में आज धन की स्थिति मिश्रित रह सकती है। जिसमें कुछ लाभ तो कुछ घाटा भी हो सकता है।लव लाइफ - दिलों के मामले में आज अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। हेल्थ - आज के दिन नाक और कान के रोग अपना असर डालने वाले हो सकते हैं। एलर्जी इत्यादि है तो ध्यान रखें लकी नंबर - 6लकी कलर - लालउपाय - माता लक्ष्मी के सामने दीपक जलाएं।आपका वार्षिक मीन राशिफल