आज का मेष राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन घर के कामकाज से अधिक बाहर की बातों में लगा रह सकता है, इस समय पर किसी न किसी दोस्त या मेहमान के साथ मेल मुलाकात तो होगी ही। नेगेटिव - आलस या ढीलेपन की वजह से जरूरी काम टल सकते हैं।करियर - ऑफिस में काम के मामले में आज आप को कुछ बातें भी सुनने को मिल सकता है। अगर कोई काम गलत हो रहा है तो इस पर बात करें और समझें इसे, धैर्य और मेहनत से उसे पूरा करें। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी है।फाइनेंस - सेविंग्स पर ध्यान देने की जरूरत है इस समय कोई पैसों की मांग कर सकता है, गैर जरूरी खर्च से बचें।लव लाइफ - रिश्ते में प्यार और समझदारी बढ़ सकती है, जीवन साथी की मदद से मनचाही चीजें संभव हो सकती हैं। हेल्थ - हल्की थकान या माइग्रेन जैसी समस्या हो सकती है इस समय के दौरान पर्याप्त आराम करें और हल्का भोजन करें।लकी नंबर - 6लकी कलर - क्रीमउपाय - शुक्रवार के दिन किसी जरूरतमंद को मिठाई दान करें।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का वृषभ राशिफल: पॉजिटिव - घर का माहौल शांत तो होगा लेकिन आपके भीतर कुछ बातों के चलते थोड़ा विवाद भी रह सकता है। किसी पुरानी उलझन में हल मिल सकता है।नेगेटिव - ध्यान रखें कि छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें।करियर - काम के दौरान इस समय ज्यादा भागदौड़ भी रह सकती है और कोई न कोई काम आप को प्रशंसा भी दिला सकता है। सरकारी क्षेत्र में तलाश कर रहे हैं काम तो आज के दिन कुछ अच्छे मौके दिखाई देने वाले हैं।फाइनेंस - आज के दिन खर्चों की अधिकता बनी रहेगी कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान या घर की चीजों में पैसे लग सकते हैं।लव लाइफ - प्यार के लिए आज आप कुछ बेचैन रह सकते हैं। किसी से बातें करते हुए अपने मन की बातों को कहने से बचें क्योंकि ऐसा करने से दूसरे लोग आप का फायदा उठा सकते हैं।हेल्थ - सेहत को लेकर आज के दिन पैरों में दर्द की शिकायत रह सकती है।लकी नंबर - 9लकी कलर - चांदी कलर।उपाय - जल का दान करें।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का मिथुन राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन मार्केट जाने व जरूरी चीजों को लाने ले जाने के लिए बना रहा है। नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा और कुछ नया सीखने का मौका भी आएगा।नेगेटिव - कई काम एक साथ करने की कोशिश में आप उलझ सकते हैं, जिससे कोई भी काम पूरी तरह से नहीं होगा।करियर - काम में बदलाव हो सकता है नई या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। भाग-दौड़ और मेहनत ज़रूरी होगी। दोस्तों या सहकर्मियों की मदद से काम आसान होगा।फाइनेंस - खर्च बढ़ सकते हैं। शौक, खाने-पीने या घूमने में पैसे निकल सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलें।लव लाइफ - पार्टनर के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। भावनाओं को खुलकर साझा कर पाएंगे।हेल्थ - सिरदर्द या हल्की थकान हो सकती है। पर्याप्त नींद लें और स्ट्रेस कम करें।लकी नंबर - 5लकी कलर - गुलाबीउपाय - मंदिर में नारियल चढ़ाएं।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का कर्क राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन दोस्तों के साथ समय बिताने का दिन होने वाला है खास, किसी अपने से मन की बात करने से हल्का महसूस होगा। नए संपर्क या मित्रता बन सकती है।नेगेटिव - छोटी-छोटी बातों को लेकर टेंशन या चिंता हो सकती है। करियर - ऑफिस में धीरे धीरे प्रगति का समय दिखाई देने वाला है, किसी पुराने काम या सौदे इस दौरान सामने आ सकता है। इस दौरान किसी प्रतिस्पर्धा में शामिल होना या उसे पूरा करने में सफलता मिल सकती है।फाइनेंस - पैसों की स्थिति सामान्य रह सकती है इस दौरान कोई वस्तु की खरीद फरोख्त के चलते आर्थिक स्थिति प्रभावित रह सकते हैं।लव लाइफ - रिश्तों में अपनापन बढ़ सकता है इस समय आप एक दूसरे के लिए सहयोगी रहेंगे और साथ में प्यार की भावनाएं मजबूत होंगी।हेल्थ - हल्की कमजोरी या नर्वस सिस्टम से जुड़ी परेशानी हो सकती है। लकी नंबर - 1लकी कलर - सफेदउपाय - चावल का दान करें।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का सिंह राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन घर में बड़ों की ओर से कुछ नवीन बदलावों को किया जा सकता है, आप की बातें भी शामिल रहने वाली हैं। नेगेटिव - अहंकार या गुस्सा रिश्तों में खटास ला सकता है। संतुलित व्यवहार रखें।करियर - इस समय कोई भी काम शुरू करें तो पूरा ध्यान और मेहनत से करें जिससे सफलता मिलने की संभावना भी बढ़ सकती है। ऑफिस में तरक्की के संकेत या कोई बात सुनने को मिल सकती है। बॉस के साथ काम में ज्यादा देर तक रुकना भी पड़ सकता है।फाइनेंस - आर्थिक पक्ष की अगर बात की जाए तो इस समय स्थिति अच्छी रहेगी। फालतू दिखावे या शौक में खर्च न करना समझदारी होगी। लव लाइफ - पार्टनर के साथ अचानक से कोई योजना बनेगी जिसमें कुछ कामों को पूरा करने और कहीं यात्रा पर निकलना पड़ सकता है।हेल्थ - सेहत की स्थिति सामान्य ही रहेगी बाहरी चीजों के तनाव के चलते ही खुद को परेशान कर सकते हैं।लकी नंबर - 7लकी कलर - सुनहराउपाय - दिन की शुरुआत गायत्री पूजा से करें।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का कन्या राशिफल: पॉजिटिव - हर चीज में शामिल होना जरूरी नहीं है इसलिए खुद को थोड़ा शांत रखना और चीजों को सहज रूप में स्वीकार करना जरूरी होगा।नेगेटिव - दूसरों पर अविश्वास के चलते खुद को पिड़ा पहुंचा सकते हैं।करियर - काम के स्थान पर इस समय हर छोटी-छोटी बात पर ध्यान देने की आदत आपको दूसरों से अलग पहचान दिलाएगी, साथ ही आप काफी हद तक सफल रह सकते हैं। इस समय कुछ नए उत्पाद जुड़ने से कारोबार को विस्तार मिल सकता है।फाइनेंस - आज के दिन की स्थिति कुछ लाभ दिला सकती है या किसी बड़े की मदद से काम बनेंगे। लव लाइफ - किसी जरूरी विषय पर खुलकर बातचीत करने का मौका भी मिल सकता है, जिससे रिश्ते और मजबूत होंगे।हेल्थ - स्वास्थ्य के लिहाज से आज आप सामान्य रूप से ठीक रहेंगे बस काम के बढ़ते दबाव के कारण मानसिक तनाव या थकान महसूस हो सकती है।लकी नंबर - 6लकी रंग - हराउपाय - माता जी का आशीर्वाद लें।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का तुला राशिफल: पॉजिटिव - आज आपका झुकाव हर परिस्थिति में संतुलन बनाए रखने की ओर रह सकता है। घर पर बच्चों के साथ शांति से काम लेने से चीजें बेहतर रूप से आगे बढ़ सकती हैं।नेगेटिव - लोगों का ध्यान आप की ओर रह सकता है, जिससे आप खुद को दबाव में देख सकते हैं।करियर - कामकाज के मामले में लोगों से बातचीत के दौरान आपकी समझदारी ही नए सौदे दिलाने का काम करेगी। विनम्रता अगर साफ नजर आएगी तो आपके कार्यक्षेत्र में संबंध और बेहतर बनेंगे और कोई पुराना काम भी पूरा होगा। फाइनेंस - आर्थिक पक्ष में दिन मिलाजुला सा होगा कुछ खर्च जरूरतों के हिसाब से आगे बढ़ सकते हैं।लव लाइफ - प्रेम संबंधों को लेकर अगर कोई अनबन रही है तो आपसी विवाद भी आज सुलझने की दिशा में आगे बढ़ सकता है।हेल्थ - थोड़ा समय योग और मेडिटेशन के लिए निकालना आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा और आपको मानसिक शांति भी देगा।लकी नंबर - 7लकी रंग - हल्का भूराउपाय - ऊं मंत्र का जाप करें।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल: पॉजिटिव - घर हो या बाहर, हर जगह माहौल को सही करने का ज्यादा प्रयास तो करेंगे पर इसका असर खुद पर न पड़े इसका भी ख्याल रखें। कोई दोस्त आप के साथ बातों में पुरानी चीजों का जिक्र करते हुए भावुक हो सकता है। नेगेटिव - आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि हर किसी को खुश करने की कोशिश में आप अपनी जरूरतों और भावनाओं को नजरअंदाज न करें।करियर - करियर के लिहाज से आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है, क्योंकि आप ऑफिस में अपनी टीम के साथ अच्छा तालमेल बनाकर चल पाएंगे। कारोबार में कुछ चीजें दबाव बना सकती हैं।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति आज सामान्य बनी रहेगी, जिसमें न तो कोई बड़ा लाभ दिखाई दे रहा है और न नुकसान।लव लाइफ - साथ में समय बिताने के अवसर भी मिल सकते हैं, जिससे रिश्ते में दबी हुई बातें सामने आ सकती हैं।हेल्थ - आराम करना और ऐसी गतिविधियों में शामिल होना जो आपको खुशी दें, आपके लिए बेहद जरूरी रह सकता है।लकी नंबर - 2लकी रंग - हल्का जामुनीउपाय - धर्म स्थल पर फल का दान करें।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का धनु राशिफल: पॉजिटिव - घर के माहौल में इस समय कुछ अस्त व्यस्त स्थिति होने वाली है लेकिन कुछ चीजें इस दौरान आपकी सोच अनुसार भी होंगे। बड़ों की ओर से कुछ मदद मिलने से राहत पाएंगे।नेगेटिव - सभी कामों को समय पर कर पाना मुश्किल हो सकता है। करियर - काम आसानी से पूरे हो इसके लिए एकाग्रता एवं शांति के साथ आगे बढ़ें। कोई नया काम इस दौरान शुरु होने में समय ले सकता है। दूसरों के काम की बातें आपको मिल सकती है, जिसे लेकर घबराने या ज्यादा सोचने की बजाय धीरे-धीरे और समझदारी से आगे बढ़ना चाहिए।फाइनेंस - खर्चों पर नियंत्रण रखना आज भी जरूरी रह सकता है, दिखावे या अनावश्यक चीजों पर खर्च करने से बचना बेहतर होगा।लव लाइफ - अगर कोई मनमुटाव चल रहा था तो आज उसे सुलझाने की पहल की जा सकती है। हेल्थ - थकान या हल्का तनाव महसूस हो सकता है, इसलिए अपने लिए थोड़ा समय निकालना चाहिए।लकी नंबर - 5लकी रंग - श्वेतउपाय - मंदिर में अनाज का दान करें।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का मकर राशिफल: पॉजिटिव - परिवार के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा। बच्चों के साथ खेलना या बात करना आपको रिलैक्स करेगा। रसोई में कुछ मीठा या पसंदीदा डिश बन सकती है। नेगेटिव कुछ बातों के चलते आपके अंदर ही अंदर असंतोष और बेचैनी बढ़ सकती है इसलिए खुद के बारे में सोचना भी जरूरी है।करियर - आज कामकाज के मामले में चीजें काफी व्यवस्थित और उत्पादक रहने वाली हैं। हर काम को पहले से प्लान करके और सही तरीके से पूरा करने की कोशिश करेंगे, जिससे आपकी कार्यशैली में एक अलग ही निखार नजर आएगा। फाइनेंस - किसी को उधार देने से पहले सोच लें। छोटे-छोटे खर्च मिलकर बजट बिगाड़ सकते हैं इसलिए कंट्रोल रखें।लव लाइफ - प्यार में आज के दिन को दिल को लुभाने के अंदाज में सामने आने वाला है।हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी कुछ बीपी या लो बीपी जैसी समस्याएं ही अपना असर डाल सकती हैं जिन पर ध्यान रखना चाहिए।लकी नंबर - 9लकी रंग - लालउपाय - सुबह के समय पेड़ों को जल अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का कुंभ राशिफल: पॉजिटिव - आज घर में सुकून और आराम का माहौल रहेगा। दोस्तों से मुलाकात या बात हो सकती है। छोटी दूरी की यात्रा का प्लान बन सकता है।नेगेटिव - हर बात को खुद पर न लें, खुद को थोड़ा रिलैक्स रखना और चीजों को सहज रूप में स्वीकार करना जरूरी होगा।करियर - आपकी सूक्ष्म दृष्टि और हर छोटी-छोटी बात पर ध्यान देने की आदत आपको दूसरों से अलग पहचान दिलाने वाली है। कुछ मामलों में आजाद रह कर काम करने से मुश्किलें भी सामने होंगी तो इसके लिए तैयार रहें।फाइनेंस - फाइनेंस - आर्थिक स्थिति आज स्थिर बनी रहेगी और आपको किसी प्रकार की बड़ी चिंता इस दौरान सताए नहीं।लव लाइफ - आप और आपके पार्टनर के बीच आपसी तालमेल बेहतर रह सकता है। हेल्थ - स्वास्थ्य के लिहाज से आज आप सामान्य रूप से ठीक रहेंगे, लेकिन काम के बढ़ते दबाव के कारण मानसिक तनाव या थकान महसूस हो सकती है।लकी नंबर - 1लकी रंग - हल्का गुलाबीउपाय - गरीबों को सामर्थ्य अनुसार दान करें।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का मीन राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन घर पर काम की अधिकता देखने को मिल सकती है पर घर और काम के बीच संतुलन बनाए रखने में भी आप काफी हद तक सफल रह सकते हैं।नेगेटिव - आज आपको इस बात का खास ध्यान रखना होगा कि हर चीज में सफलता पाने की आपकी आदत सही नहीं है।करियर - नौकरी में इस दौरान कुछ महत्वपूर्ण मामलों या विचारों पर उच्च अधिकारियों के साथ लंबी बातचीत होने की संभावना भी बन रही है, जो भविष्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं।फाइनेंस - खर्चे नियंत्रित रहेंगे लेकिन फिर भी बिना सोचे-समझे खर्च करने से बचना भविष्य को असुरक्षित बनाता है।लव लाइफ - प्रेम के मामले में इस दौरान किसी महत्वपूर्ण विषय पर खुलकर बातचीत करने का मौका भी मिल सकता है।हेल्थ - आज के दिन कोई पुराना दर्द या सूजन से संबंधित समस्या उभर सकती है।लकी नंबर - 4लकी रंग - संतरीउपाय - पीपल पर दीपक जलाएं।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल