आज का मेष राशिफल : पॉजिटिव - सर्वार्थ सिद्धि योग के प्रभाव से कुछ रुके हुए कामों में अचानक गति लाने वाला रह सकता है। चंद्रमा का हस्त नक्षत्र गोचर आपकी सोच को तेज अपनों के साथ जोड़ेगा। नेगेटिव - घर के कामों में आपका समय ज्यादा जा सकता है जिससे थोड़ा दबाव महसूस होगा। किसी परिवार के सदस्य से बातें मतभेद भी दे सकती हैं।करियर - रवि योग के प्रभाव से कामकाज में नए मौके मिल सकते हैं या जो काम टाल रहे थे उस पर अब ध्यान देने का समय है। ऑनलाइन या घर से काम करने वालों के लिए दिन अच्छा संकेत दे रहा है।फाइनेंस - आज धन संबंधी मामलों में गति थोड़ी कम रहेगी पर हस्त नक्षत्र के प्रभाव से ऑनलाइन खरीदारी भी हो सकती है ध्यान से पैसा लगाएं नहीं तो नुकसान की संभावना बन सकती है।लव लाइफ - आपस में कुछ चीजें दूरी देने वाली हैं पर दिन के अंत तक स्थिति सामान्य हो जाएगी। रवि योग का असर रिश्तों में प्रेम लाने का काम करेगा।हेल्थ - धूल और गर्मी से एलर्जी वालों को विशेष सावधानी रखनी चाहिए, शरीर को साफ रखना जरूरी रहेगा।लकी नंबर - 5लकी कलर - पीलाउपाय - धार्मिक स्थान पर जाकर माथा टेकें।आपका वार्षिक मेष राशिफल आज का वृषभ राशिफल : पॉजिटिव - सर्वार्थ सिद्धि का असर देगा किसी रिश्तेदार से मिलने का समय जो काफी खास भी होगा। दोस्तों के साथ जरूरी काम निपटा पाएंगे। किसी सदस्य के साथ खुलकर बातचीत होगी। घर के भीतर छोटी-छोटी बातों में भी अपनापन महसूस होगा।नेगेटिव - बच्चों के कारण घर के माहौल में थोड़ी अस्थिरता महसूस हो सकती है। कुछ लोग बिना वजह आपकी बातों को गलत तरीके से ले सकते हैं अपने प्रतिक्रिया देने के बजाय स्थिति को शांत रखना बेहतर रहेगा।करियर - सर्वार्थ सिद्धि के प्रभाव से कामकाज में अचानक बदलाव या हलचल देखने को मिल सकती है। ऑफिस में किसी बात को लेकर नए अवसर मिलने की संभावना है। व्यापार से जुड़े लोगों को किसी देरी का सामना करना पड़ सकता है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति न तो बहुत कमजोर रहेगी और न ही बहुत मजबूत। हस्त नक्षत्र के कारण कोई छोटा लाभ या रुका हुआ पैसा मिल सकता है। खर्च करते समय बिना योजना के कदम न उठाएं, वरना बाद में दबाव बढ़ सकता है।लव लाइफ - प्रेम के मामले में आज के दिन आप रहेंगी कुछ अलग ही मस्ती में। नए संपर्क आप के मन को गुदगुदा सकते हैं। हस्त योग का प्रभाव रिश्तों को करीब लाने का काम करेगा।हेल्थ - आज पेट से जुड़ी हल्की परेशानी या शरीर में थकान महसूस हो सकती है। भोजन में पौष्टीक चीजों को जोड़ें।लकी नंबर - 1लकी कलर - सिल्वरउपाय - कपूर का दान करें।आपका वार्षिक वृषभ राशिफल आज का मिथुन राशिफल : पॉजिटिव - सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का असर आपके लिए कई रुके हुए काम आगे बढ़ाने में मदद कर सकता है। घर का माहौल सामान्य से बेहतर रह सकता है। घर के लिए खरीदारी के लिए निकल सकते हैं। नेगेटिव - घर में किसी के आने से कुछ बहस या तनाव की स्थिति बन सकती है। किसी की बात मन को खटक सकती है। करियर - हस्त नक्षत्र में चंद्रमा का गोचर काम में आगे बढ़ने के मौके देने वाला है। अधिकारियों को आपकी बात रखने का तरीका अच्छा लग सकता है। किसी जरूरी फैसले में थोड़ा समय लग सकता है। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के मामले में दिन सामान्य रहने वाला है कहीं से छोटा लाभ मिल सकता है पर बच्चों या बड़ों के लिए पैसे खर्च भी होने का दिन है। लव लाइफ - आज किसी खास व्यक्ति से बातचीत आगे बढ़ सकती है। आपकी बातों का असर सामने वाले पर साफ दिखाई देगा। हेल्थ - थकान और मौसम का असर महसूस हो सकता है। बाहर की धूप और धूल से बचें और आराम पर ध्यान दें। लकी नम्बर - 5 लकी कलर - तांबाई उपाय - तुलसी पूजा करें आपका वार्षिक मिथुन राशिफल आज का कर्क राशिफल : पॉजिटिव -सर्वार्थ सिद्धि योग के असर से माहौल आज थोड़ा खुशनुमा और हल्का रहेगा। परिवार में हंसी-मजाक और बातचीत का समय मिलेगा। किसी पुराने जानकार या रिश्तेदार से मुलाकात होने की संभावना है, जिससे पुरानी बातें याद आ सकती हैं और मन अच्छा होगा।नेगेटिव - घर के भीतर किसी छोटी सी बात पर मतभेद की स्थिति बन सकती है कोई बात दिल पर लेने से बचें, वरना बेवजह तनाव बढ़ सकता है।करियर - चंद्रमा का हस्त नक्षत्र में होने से काम को लेकर कुछ स्थिरता बनी रह सकती है। अपने काम को लेकर संतुष्ट महसूस करेंगे। आज का योग आपको रुके हुए कामों को फिर से शुरू करने में मदद कर सकता है। फाइनेंस - आज के दिन आप के पैसा के खोने का समय बन रहा है इसलिए जेब का ख्याल रखें। किसी बड़े फायदे की उम्मीद अभी न रखें। लव लाइफ - प्यार में अपनापन चाहिए तो आप को ही अधिक काम करने होंगे। बातचीत में नरमी रहेगी और एक-दूसरे को समझने का मौका मिलेगा। थोड़ा समय साथ बिताना रिश्ते को और मजबूत करेगा।हेल्थ - सेहत ठीक रहेगी पर इस दौरान बालों से जुड़ी हल्की समस्या हो सकती है। साफ-सफाई और घरेलू देखभाल पर ध्यान देना जरूरी है।लकी नंबर - 2लकी कलर - सफेदउपाय - घर के बड़ों का आशीर्वाद लें।आपका वार्षिक कर्क राशिफल आज का सिंह राशिफल : पॉजिटिव - आज का दिन सर्वार्थ सिद्धि योग के असर से कुछ मामलों में फायदा और कुछ में सावधानी देने वाला रहेगा। योगों के प्रभाव से घर में चल रही छोटी परेशानियां धीरे धीरे कम हो सकती हैं। दिन के अंत तक माहौल पहले से बेहतर महसूस होगा।नेगेटिव - घर में अपनों की बातों को दिल पर लेने से बचें। कोई पुरानी याद या अधूरी बात थोड़ी देर के लिए परेशान कर सकती है।करियर - रवि योग के कारण काम में छुपे हुए मौके सामने आ सकते हैं। एकाग्रता थोड़ा कम रह सकती है इसलिए कोई भी बड़ा काम अभी शुरू न करें। कारोबार को लेकर आज के दिन यात्रा या नए लोगों के साथ मेलजोल हो सकता है।फाइनेंस -रवि योग से पुराने खर्च भी अचानक सामने आ सकते हैं। उधार देने या लेने से बचना बेहतर रहेगा।लव लाइफ - चंद्रमा के प्रभाव से भावनाएं गहरी हो सकती हैं सामने वाले के मूड में बदलाव भी महसूस होगा। अपनी बातों को दूसरों पर न थोपना ही उचित होगा।हेल्थ - आज आराम, हल्का भोजन और शांत दिनचर्या अपनाना सही रहेगा।लकी नंबर - 1लकी कलर - सुनहराउपाय - पूर्व दिशा में दीपक जलाएं।आपका वार्षिक सिंह राशिफल आज का कन्या राशिफल : पॉजिटिव - चंद्रमा का हस्त नक्षत्र में गोचर आपकी सोच को साफ और व्यावहारिक बना सकता है। घर में कोई सजावट का काम करना चाहेंगे या कुछ चीजों को लाना चाहेंगे। शाम के समय घर में हलचल और खुशी बनी रहेगी।नेगेटिव - घर में थोड़ी व्यस्तता और भागदौड़ के कारण तनाव महसूस हो सकता है। हर काम को एक साथ करने की कोशिश दबाव बढ़ा सकती है।करियर - कामकाज में आपकी जिम्मेदारी लेने की क्षमता साफ नजर आएगी। सर्वार्थ सिद्धि योग के कारण पार्टनरशिप की स्थिति कुछ मामलों में आपके लिए काफी बेहतर रह सकती है। बड़े लोगों के साथ आपका योगदान खास रहेगा। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखना आज जरूरी रहेगा।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा। छोटी इनकम या बचत से राहत महसूस होगी। किसी भी बड़े खर्च को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा।लव लाइफ - वैवाहिक जीवन में कुछ बातों को लेकर दूरी होती भी है तो जल्द ही अपनापन भी बनेगा। सामने वाले को आपका एक छोटा सा अच्छा शब्द या तारीफ खुश कर सकती है।हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी लेकिन ज्यादा काम या भागदौड़ से मुश्किल हो सकती है। आंखों से जुड़ी हल्की समस्या परेशान कर सकती है। लकी नंबर - 9लकी कलर - हराउपाय - खिचड़ी का दान करें।आपका वार्षिक कन्या राशिफल आज का तुला राशिफल : पॉजिटिव - सर्वार्थ सिद्धि योग से दिन के कुछ हिस्सों में सुकून और हल्की खुशी भी महसूस होगी। किसी करीबी रिश्तेदार से फोन या मुलाकात हो सकती है जिससे पुरानी बातें याद आकर मन हल्का होगा।नेगेटिव - घर में पुरानी बातों को लेकर बहस या तनाव की स्थिति बन सकती है। छोटी बात भी बड़ा रूप ले सकती है या किसी बाहरी व्यक्ति के चलते आप खुद को अकेला पा सकते हैं।करियर - रवि योग का असर आपके कामकाज में मिलाजुला प्रभाव देने वाला है। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान देने की कोशिश करेंगे लेकिन कुछ लोग आप को परेशान कर सकते हैं। सर्वार्थ सिद्धि योग के कारण कुछ रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं। सीनियर्स से तारीफ मिलने की संभावना है।फाइनेंस - पैसों के मामले में अपने बेकार के खर्चों पर नियंत्रण बना के रखें इस दौरान कोई पुराना उधार या देनदारी परेशान कर सकती है। लव लाइफ - रिश्तों में आज अपनापन और समझदारी बनी रहेगी। सामने वाला आपसे थोड़ा ज्यादा समय और ध्यान की उम्मीद रख सकता है। आज दिल से बातचीत करना रिश्ते को मजबूत बनाएगा।हेल्थ - सेहत का ध्यान रखें इस दौरान त्वचा पर निशान पड़ सकते हैं नारियल तेल, आंवला का उपयोग अच्छा होगा।लकी नंबर - 6लकी कलर - गुलाबीउपाय - सफेद या मीठी चीज दान करें।आपका वार्षिक तुला राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल : पॉजिटिव - रवि योग के प्रभाव से आपको कुछ कामों में आगे बढ़ने का मौका देगा। मुलाकात होने की संभावना है पुरानी यादों से मन थोड़ा हल्का महसूस होगा। घर के कामों में व्यस्तता रहेगी परिवार के बीच समय भी अच्छा बीतेगा।नेगेटिव - बच्चों या परिवार से जुड़े मामलों में ज्यादा ध्यान देना पड़ सकता है। काम का दबाव थोड़ा मानसिक थकान दे सकता है इसलिए खुद को शांत रखना जरूरी होगा।करियर - काम के मामलों में आज डिटेल पर ध्यान देना बहुत जरूरी रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग के कारण रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। हेल्थ या एजुकेशन से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर रह सकता है। प्रतियोगिता का दबाव रहेगा इसलिए किसी भी काम में लापरवाही न करें।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के मामले में कोई रुकी हुई पेमेंट वापस मिलने की संभावना है। खर्च कंट्रोल में रहेंगे और कुछ लोग अपने बजट को लेकर प्लानिंग भी कर सकते हैं।लव लाइफ - जीवन साथी के साथ किसी जरूरी बात पर बातचीत हो सकती है जो रिश्ते को और मजबूत बनाएगी।हेल्थ - सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान रखना होगा। त्वचा या पाचन से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है। हल्का और संतुलित खाना लेना बेहतर रहेगा।धनु लकी नंबर - 3धनु लकी कलर - पीलाउपाय - चंदन का तिलक करें।आपका वार्षिक वृश्चिक राशिफल आज का धनु राशिफल : पॉजिटिव - आज चंद्रमा का प्रभाव दिन को थोड़ा भावुक बना सकता है घर में किसी बात को लेकर कई चीजें साफ होंगी। बड़ों की ओर से काम की अधिकता बनी रहने वाली है।नेगेटिव - आज मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है किसी यात्रा के दौरान परेशानी भी बढ़ सकती है।सामान इत्यादि का ध्यान रखें खोने का योग है।करियर - कामकाज में अचानक से लोगों के साथ मेलजोल के कारण बेकार के विवाद भी उभर सकते हैं। सर्वार्थ सिद्धि योग का असर कुछ कामों को आगे बढ़ा सकता है पर किसी भी बड़े फैसले में जल्दबाजी न करना ही उचित होगा।फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन थोड़ा कमजोर रहेगा, पुराना खर्च या बिल सामने आ सकता है। लव लाइफ - अपने साथी की कोई पुरानी बात या राज सामने आ सकता है शांति से स्थिति संभालना जरूरी है अन्यथा दूरी बन जाएगी।हेल्थ - सेहत पर ध्यान देना जरूरी है तनाव या थकान महसूस हो सकती है। आराम और संतुलित दिनचर्या अपनाएं।वृश्चिक लकी नंबर - 8वृश्चिक लकी कलर - लालउपाय - देवी दुर्गा जी को लाल वस्तु का दान करें।आपका वार्षिक धनु राशिफल आज का मकर राशिफल : पॉजिटिव - सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग के असर से आज लोगों के साथ बातचीत से कुछ पुराने उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। दोस्तों या जानकारों के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा काफी अच्छी रह सकती है। नेगेटिव - काम का दबाव और जिम्मेदारियां थोड़ा थका सकती हैं, मन में उतार-चढ़ाव रहेगा।करियर - चंद्रमा का हस्त नक्षत्र में होने से दिन की शुरुआत थोड़ी भागदौड़ वाली रह सकती है। सोच को गहराई देगा और आपको चीजों को समझकर आगे बढ़ने में मदद करेगा। काम में देरी बिल्कुल भी नुकसान दे सकती है, इसलिए समय पर काम पूरा करने पर ध्यान दें। फाइनेंस - आय धीमी रह सकती है पर किसी को दिया गया पैसा आगे फायदा दे सकता है।लव लाइफ - आज के दिन किसी के लिए मन में प्रेम पनप सकता है। दांपत्य जीवन में एक दूसरे के साथ रिश्ता मजबूत होगा।हेल्थ - थकान और तनाव असर डाल सकता है। इस समय जितना हो सके बाहरी चीजों से बचें।लकी नंबर - 4लकी कलर - जामुनीउपाय - पशुओं को चारा खिलाएं।आपका वार्षिक मकर राशिफल आज का कुंभ राशिफल : पॉजिटिव - आज का दिन घर के कामों में व्यस्त रख सकता है। सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग के असर से कुछ कामों में सुधार और पहचान मिलने के संकेत हैं। दोस्तों के साथ किसी यात्रा पर भी निकल सकते हैं।नेगेटिव - घर या परिवार में सहयोग थोड़ा कम मिल सकता है, कुछ काम खुद ही संभालने पड़ेंगे इससे हल्का दबाव महसूस हो सकता है।करियर - काम में आपकी बारीकी और समझदारी आज काम आएगी। किसी सामाजिक प्रोजेक्ट्स में आपकी भूमिका मजबूत रहेगी। अकाउंटिंग और टेक्निकल कामों में अच्छा प्रदर्शन संभव है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे सुधरती दिखेगी। खर्चों पर नियंत्रण रहेगा और किसी अनुभवी व्यक्ति से लाभ मिलने की संभावना बन सकती है।लव लाइफ - प्यार में समझदारी और भावनाओं का संतुलन जरूरी रहेगा, दिल की बात खुलकर कहना रिश्ते को मजबूत करेगा।हेल्थ - खान-पान और दिनचर्या में थोड़ा सुधार करने की जरूरत है छोटे बदलाव से स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।लकी नंबर - 8लकी कलर - हराउपाय - पीपल पर दीपक जलाएं।आपका वार्षिक कुंभ राशिफल आज का मीन राशिफल : पॉजिटिव - घर में किसी रिश्तेदार का आना हो सकता है। सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग के प्रभाव से किसी धार्मिक कार्यक्रम या खरीदारी को लेकर योजना बन सकती है, जिससे घर में हल्की चहल-पहल बनी रहेगी।नेगेटिव - चंद्रमा का हस्त नक्षत्र मन को थोड़ा संवेदनशील बनाएगा ऎसे में विचार उलझा हुआ रह सकता है जिससे छोटी बातों पर ध्यान ज्यादा जा सकता है। करियर - कामकाज में सहकर्मियों के साथ विचारों में थोड़ा अंतर हो सकता है, आपकी समझदारी और बातचीत का तरीका स्थिति को संभाल लेगा। टीम के लोगों में आपकी भूमिका अहम रहेगी और काम आगे बढ़ेगा। बिजनेस करने वालों के लिए नए ग्राहक जुड़ने के संकेत हैं।फाइनेंस - छोटे फायदे जैसे कैशबैक, ऑफर या कोई गिफ्ट मिलने की संभावना है। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा बिना योजना के शॉपिंग से बचें।लव लाइफ - अपने प्रिय के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और पुराने मतभेद कम हो सकते हैं।हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी इस दौरान प्राकृतिक और घरेलू उपाय फायदेमंद रहेंगे।लकी नंबर - 9लकी कलर - पीलाउपाय - भगवान विष्णु को तुलसी पत्र अर्पित करें।आपका वार्षिक मीन राशिफल