आज का मेष राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन आपके लिए मिला-जुला हो सकता है। घर के काम को पहले से प्लान करके और सही तरीके से पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं। नेगेटिव - घर और काम के बीच संतुलन बनाए रखने में भी स्थिति का ख्याल रखना होगा। करियर - करियर के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी प्लानिंग के साथ साथ बेहतर मैनेजमेंट स्किल्स भी सामने आ सकती है जिससे ऑफिस में आपकी एक अलग पहचान बना पाए। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति आज स्थिर बनी रहेगी और आपको किसी प्रकार की बड़ी चिंता नहीं रहेगी। लव लाइफ - प्रेम संबंधों के मामले में आज का दिन समझदारी से भरा होगा आप और आपके पार्टनर के बीच आपसी तालमेल बेहतर रहने वाला है। हेल्थ - सेहत के लिहाज से स्थिति आज कुछ बेहतर रह सकती है। लकी नंबर - 3 लकी रंग - हरा उपाय - आज के दिन गणेश जी की विधि-विधान से पूजा करें। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का वृषभ राशिफल: पॉजिटिव -घर में कुछ न कुछ काम के लिए इस दौरान भागमभाग के चलते समस्या भी हो सकती है। इस समय दोस्तों के साथ मुलाकात के कारण इस समय यात्रा भी बनी रह सकती है। नेगेटिव - परफेक्शन पाने की आपकी आदत कहीं आपके लिए तनाव का कारण न बन जाए। करियर - काम के मामले में आज के दिन कुछ जरूरी मुद्दों पर उच्च अधिकारियों के साथ लंबी मीटिंग्स होने की संभावना भी बन रही है, इस समय काम के साथ आप को नए लोग मिलकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। फाइनेंस - पैसों के मामले में जेब को नियंत्रित रखें इस दौरान खर्च कम नहीं रहने वाले हैं। लव लाइफ - सिंगल लोगों को अभी थोड़ा धैर्य रखना होगा क्योंकि सही समय आने में थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। हेल्थ - स्वास्थ्य की अगर बात की जाए तो आज के दिन उठने बैठने में मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। लकी नंबर - 1 लकी रंग - पीला उपाय - राम दरबार का पूजन। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का मिथुन राशिफल: पॉजिटिव - दिन की शुरुआत बड़ों के मिले कामों को ही पूरा करने में जाने वाली है। इस समय छोटे बच्चों के लिए भागदौड़ बनी रह सकती है। नेगेटिव - छोटी-छोटी गलतियों को लेकर खुद पर ज्यादा सख्ती करना आपके मानसिक संतुलन को बिगाड़ सकता है। करियर - काम के लिहाज से आज का दिन बेहतर होगा बस प्रतिस्पर्धा बनी रह सकती है। कुछ मामलों में आपके द्वारा उपयोग की गई शैली में एक अलग ही निखार नजर आने वाला है। काम में तेजी बना के रखें। फाइनेंस - बिना सोचे-समझे खर्च करने से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा ताकि आने वाले कल में कोई परेशानी न हो। लव लाइफ - आज आपको इस बात का खास ध्यान रखना होगा कि जीवन साथी की चीजों को लेकर ध्यान रखें वरना कोई सामान खोने से बहस अधिक रह सकती है। हेल्थ - सेहत की स्थिति मिले जुले असर वाली होगी बस इस समय गले या चेहरे का अधिक ध्यान रखें। लकी नंबर - 5 लकी रंग - पिंक उपाय - हनुमान जी को लड्डू का भोग लगवाएं। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का कर्क राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन घर में छोटे मोटे कामों को भी आप को ही करना पड़ सकता है, वहीं इन बातों के कारण खुद के कुछ कामों को पूरा न कर पाएं। नेगेटिव - आज थोड़ा धीमा लग लग सकता है किसी के बेकार की बातों में फंसने से बचें। करियर - काम के लिए इस समय पर अपनी ओर से कमी न आने दें, ऑफिस में सहकर्मियों के साथ बातों के चक्कर में कहीं काम अधूरा न रह जाए इस बात का ख्याल रखें। कुछ काम अचानक से मिलने के कारण थोड़ा दबाव महसूस होगा। फाइनेंस - पैसों की स्थिति सामान्य रहने वाली है, कोई बड़ा खर्च अचानक नहीं आएगा। लव लाइफ - आज के दिन आप रिश्तों में समझदारी दिखा पाएंगे। शादीशुदा लोग छोटी बातों ज्यादा न ध्यान दें तो बेकार की बहस नहीं बढ़ पाएगी। हेल्थ - नेगेटिव सोच से दूर रहो जिससे बेकार की घबराहट न हो स्ट्रेस कम करने की कोशिश करो। लकी नंबर - 1 लकी कलर - धानी रंग उपाय - पक्षियों को दाना खिलाएं। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का सिंह राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन घर में मन तो लगेगा लेकिन रहना कम हो पाए। दोस्तों के साथ बहस हो सकती है, लेकिन उनका सपोर्ट कम नहीं होगा। छात्रों का पढ़ाई से मन भटक सकता है जिसके चलते फोकस थोड़ा कम रहेगा। नेगेटिव - आज कम बोलना ही बेहतर रहेगा, वरना बात बढ़ सकती है। करियर - काम के स्थान में आज कुछ नया सीखने को मिल सकता है, अपने साथ में काम कर रहे लोगों के साथ आप कुछ नवीन सूचनाओं को साजा कर पाएंगे। इस दौरान कारोबार में स्थिति मिले-जुले असर वाली हो सकती है। फाइनेंस - आर्थिक हालत सुधरने का दौर रह सकता है, बचत करने का अच्छा मौका है और कमाई के नए रास्ते भी खुल सकते हैं। लव लाइफ - प्यार के मामले में दिन बढ़िया है कुछ नए लोग आपको आकर्षित भी कर सकते हैं मन में कई तरह के विचार भी उमड़ते रहने वाले हैं। हेल्थ - अच्छी नींद लो और फोन या टीवी से खुद को दूर रखें, हल्की-फुल्की एक्सरसाइज या स्ट्रेचिंग जरूर करो। लकी नंबर - 4 लकी कलर - तांबई रंग उपाय - लाल वस्तुओं का दान करें। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का कन्या राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन बेहतर तरीके से आगे बढ़ता दिखाई देने वाला है, इस दौरान कुछ लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है, घर पर मेहमान आ सकते हैं। नेगेटिव - परिस्थितियों में थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव हो सकता है पर आप खुद को संभाल पाएंगे। करियर - नौकरी में समय का रखें ध्यान जिससे दूसरों को आप पर प्रश्न करने का मन न आ जाए। आज के दिन कुछ सरकारी कामों में लगे लोगों को बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के लिए आज आप दूसरों पर दोषारोपण भी कर सकते हैं, पर कई चीजों में सही फैसले न ले पाना भी आपकी कमी होगी इसलिए शांत रहें। लव लाइफ - आज के दिन पार्टनर आपके दोस्तों की मौज मस्ती से रहेगा परेशान इसलिए दोस्तों के साथ घूमने या छोटी ट्रिप का प्लान अगर टाल सकते हैं तो टाल ही लीजिएगा। हेल्थ - सेहत की कंडीशन नार्मल है आप अपने हेल्थ को अनुकूल बनाने के लिए कुछ नयी चीजों में शामिल हो सकते हैं। लकी नंबर - 8 लकी कलर - केसरी रंग उपाय - माता को चने भोग में अर्पित करें। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का तुला राशिफल: पॉजिटिव - घर का माहौल भी बढ़िया रहने वाला है, लोग आपके व्यवहार की तारीफ कर सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है, पढ़ाई में सफलता मिल सकती है। नेगेटिव - इस समय आप समय पर कुछ कामों को न करने के कारण ही मुश्किल में पड़ सकते हैं तो इस बात का रखें ध्यान। करियर - ऑफिस या काम की जगह पर आपको काम करना पड़ सकता है या फिर कुछ अचानक से काम की अधिकता हो सकती है। इस दौरान लोगों का थोड़ा दबाव बन सकता है, इसलिए बेहतर होगा कि आप अपनी बात सोच-समझ कर रखें। फाइनेंस - अगर आप अपने बजट पर ध्यान रखेंगे तो भविष्य में किसी परेशानी से बच सकते हैं। लव लाइफ - सिंगल लोगों को परिवार में कुछ रिश्तों की बात सुनने को मिल सकती है। हेल्थ - फिटनेस पर ध्यान देने का मन करेगा चुस्त दुरुस्त रहने की कोशिश करेंगे। लकी नंबर - 3 लकी कलर - नारंगी उपाय - हनुमान जी का स्मरण करें। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन थोड़ा धीमा और सुस्त महसूस हो सकता है, और घर-परिवार में छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस बढ़ने की संभावना है, लेकिन अच्छी बात ये है कि दोस्तों का साथ आपको इस स्थिति को संभालने में मदद करेगा। नेगेटिव - मन किसी एक जगह पर पूरी तरह नहीं लगेगा और बार-बार ध्यान भटकने की समस्या महसूस हो सकती है। करियर - कारोबारियों के लिए दिन सामन्य रहने वाला है मार्किट में चल रही प्रतिस्पर्धा से कुछ तनाव तो होगा पर ध्यान रखें होने वाले बदलावों का जिससे चीजें छूटे नहीं और आप इस रफ्तार से चूके नहीं। फाइनेंस - आर्थिक पक्ष की अगर बात की जाए तो सेविंग रहेगी आप अपने लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। लव लाइफ - रिश्तों में आज समझदारी और धैर्य बनाए रखना बहुत जरूरी रहेगा, इस दौरान साथी छोटी-छोटी बातों बहस कर सकता है। हेल्थ - आज आपको खास तौर पर अपने रहन सहन पर ध्यान देने की जरूरत है इस समय किए गए बदलाव मुश्किल बढ़ा सकते हैं। लकी नंबर - 1 लकी कलर - सुनहरा उपाय - धर्म स्थल में अनाज दान करें। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का धनु राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन घूमने फिरने के लिए कुछ खास अवसर लाने वाला है, इस समय आप आध्यात्मिक जागरण का लाभ उठा सकते हैं। अचानक से कोई लंबी यात्रा भी होने का अवसर बन सकता है। नेगेटिव - कुछ मामलों में एक सही नतीजे पर पहुंच पाना मुश्किल हो सकता है। करियर - नौकरी को लेकर दिन आपके लिए कुछ मौके देने वाला हो सकता है। इस दौरान आप अपने साथ में काम कर रहे लोगों के साथ विचारों से बहुत अधिक सहमत न हो पाएं। इस दौरान खुद को थोड़ा शांत बना के रखना ही आपके लिए बेस्ट होगा। फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन की स्थिति तो कमजोर लगेगी लेकिन धीरे धीरे आप को कुछ लाभ मिलने से स्थिति सामान्य होने लगेगी। लव लाइफ - इस समय किसी भी झूठ का सहारा न लेना ही अनुकूल होगा। रिश्ते में सब्र ही काम आने वाला है। हेल्थ - सेहत की स्थिति इस दौरान कमजोर हो सकती है, मौसम का असर तकलीफ बढ़ा सकता है। लकी नंबर - 7 लकी कलर - हरा उपाय - तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का मकर राशिफल: पॉजिटिव - आपको नए लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा और आपका व्यवहार भी लोगों को काफी पसंद आएगा, जिससे आपकी सोशल इमेज और बेहतर होगी। नेगेटिव - आज के दिन लोगों की बातों को अपने मन पर न लें वरना बेकार की तकलीफ बढ़ सकती है। करियर - काम के क्षेत्र में आज आपको खुद से कुछ जरुरी फैसलों को लेना पड़ सकता है। इस दौरान कारोबार के लिए माल के समय पर आने की स्थिति का ख्याल रखना जिससे चीजों में देरी होने से लाभ में कमी न आने पाए। फाइनेंस - आर्थिक रूप से आज के दिन पार्टनर आप से कुछ पैसों की मांग कर सकता है। लव लाइफ - प्रेम जीवन के मामले में आज का दिन जरुरी कामों में बीत सकता है और साथ में आपको अपने पार्टनर के साथ समय बिताने और खुलकर बातचीत करने का मौका मिल पाएगा। हेल्थ - दिन के कुछ छोटे-मोटे पहलू आपके मुताबिक न हों, लेकिन फिर भी आपकी मानसिक स्थिति संतुलित रहेगी। लकी नंबर - 2 लकी कलर - सफेद उपाय - जरूरतमंद को दूध दान करें। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का कुंभ राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन आपके लिए भावनाओं से भरा हुआ रह सकता है। परिवार और दोस्तों के साथ बातचीत करके काफी अच्छा और खुश महसूस करने वाले हैं। नेगेटिव - ना चाहते हुए भी इस समय घर के अंदर कोई नई जिम्मेदारी भी आपको संभालनी पड़ सकती है। करियर - आज आपको अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए नए अवसरों की तलाश करनी चाहिए और साथ ही अपने काम की गुणवत्ता को बेहतर बनाने पर ध्यान देना होगा, ताकि आपके सीनियर्स आपके काम से प्रभावित हो सकें। लव लाइफ - आज के दिन पार्टनर के साथ कहीं काम के चलते कुछ ट्रैवलिंग का समय मिलने वाला है। फाइनेंस - आर्थिक रूप से आज का दिन मजबूत रहने वाला है, क्योंकि आपकी फाइनेंशियल स्थिति स्थिर बनी रहेगी। हेल्थ - सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा पर फिर भी अगर आप अपनी दिनचर्या में थोड़ा सुधार करते हैं तो और अनुकूल रहेगा। लकी नंबर - 9 लकी कलर - लाल उपाय - सूर्य को जल अर्पित करें। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का मीन राशिफल: पॉजिटिव - आज किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात भी हो सकती है, जो आपके मूड को और बेहतर बना देगी। नेगेटिव - अनावश्यक बोलने से बचें, वरना छोटी सी बात भी विवाद का कारण बन सकती है। करियर - कामकाज में अगर आप प्लानिंग के साथ काम करेंगे तो अच्छे परिणाम भी मिल सकते हैं। इस समय काम को लेकर ट्रैवलिंग का दोर बना रहने वाला है। अधिकारियों के साथ भाग दौड़ बनी रहेगी। फाइनेंस- आर्थिक स्थिति को लेकर आप ज्यादा चिंता न करें अपने आप समय के साथ काम बनेंगे किसी से मदद भी मिल पाएगी। लव लाइफ - दांपत्य जीवन में आज के दिन अपने जीवन साथी की ओर से बातें अगर सुनने को मिलती भी है तो परेशान न होना। हेल्थ - इस समय कसरत करना और हेल्दी खाना शामिल करते हैं, तो आपका शरीर और भी फिट और एनर्जेटिक बना रह सकता है। लकी नंबर - 6 लकी कलर - गुलाबी उपाय - माता लक्ष्मी की पूजा करें। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल