आज का राशिफल मेष : मेष राशि वालों के लिए आज के दिन की घर में बहुत चहल-पहल से रहने वाली है प्रभावित। इस समय बच्चे होने वाले हैं मस्ती के मामले में आगे जिससे माता-पिता की नाक में दम भी हो सकता है। आज घर पर कुछ मेहमानों के आने की सूचना भी मिल सकती है।करियर - काम के कुछ मामलों में आप काफी अच्छे से दूसरों को समझा पाएंगे। इस समय आपकी योजनाओं को भी सुना जा सकता है, किसी सहयोगी की मदद से काम में नेतृत्व करने का मौका भी मिल सकता है।फाइनेंस - आज के दिन आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी आप के पास बचत भी बनी रहने वाली है फिर चाहे माह के अंतिम पड़ाव में ही क्यों न हों।लव लाइफ - प्यार के मामले में जीवन साथी का सहयोग आपको कुछ खुशी दे सकता है बस इस दौरान आप उनके लिए कुछ समय जरूर निकालें।हेल्थ - सेहत के मामले में दिन बेहतर है और आप अपनी दिनचर्या को भी अच्छे से फॉलो कर पाएंगे।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृष: वृषभ राशि वालों के लिए आज के दिन घर के कामों की व्यस्तता बनी रहेगी साथ ही इस दौरान घर के बड़ों के साथ बैंक या अन्य तरह के कामों को पूरा करने के लिए निकल सकते हैं। भाई बहनों के साथ रिश्ते प्रभावित रह सकते हैं।करियर - काम के लिए स्थिति काफी विशेष रहने वाली है। इस समय आप अपने काम के साथ कुछ अतिरिक्त कामों में भी शामिल रह सकते हैं। इस समय व्यापार को लेकर व्यस्तता का दौर आपको काफी ज्यादा प्रभावित करने वाला है।फाइनेंस - आज के दिन आप अपने खाने पीने को लेकर खर्च करने वाले हैं। इसी के साथ कहीं घूमने के लिए भी कुछ पैसे लग सकते हैं।लव लाइफ - रिश्तों में आज के दिन प्यार बेहतर रहेगा, कोई इंस्टाग्राम रील या स्टोरी क्रश में बदल सकती है। हेल्थ - आपकी एनर्जी बहुत ज़्यादा है, लेकिन इसे गलत जगह बर्बाद न करें ओर खुद को ठीक रखें।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए दिन के काम की अधिकता के चक्कर में अपने कामों की अनदेखी परेशान कर सकती है। घर पर कोई छोटी सी पार्टी का भी आयोजन हो सकता है। इस समय दोस्तों के साथ मस्ती का मौका भी मिल सकता है।करियर - नौकरी में आज के अधिकारियों के साथ कुछ बातें बनी रहने वाली हैं, कुछ मामलों में सहमति रहेगी तो कुछ में अनबन का रुख बना रह सकता है। अगर कोई इवेंट प्लान हो रहा है तो उसमें बढ़ चढ़ कर शामिल होने की जरूरत है।फाइनेंस - आर्थिक पक्ष को लेकर इस समय आप दूसरों के साथ अपनी बचर से जुड़ी योजनाओं के बारे में बातचीत कर सकते हैं।लव लाइफ - दिल के मामले में आज के दिन आप काफी उत्साहित रहने वाले हैं अपने दिल की बातों को दोस्तों के साथ साझा भी करेंगे।हेल्थ - सेहत के लिए आज का दिन काफी भागदौड़ के चलते थकान से प्रभावित रह सकता है।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा अपने कामों में आगे रहने वाला और साथ ही अपने अटके हुए कामों में आगे बढ़ने का। माता की ओर से आज के दिन काम के साथ साथ कुछ जिम्मेदारियां भी मिलने वाली हैं।करियर - काम को लेकर दिन आप के लिए अनुकूल रहने वाला है, इस समय आप अपने आस पास के लोगों के साथ एक अच्छा तालमेल बिठा पाएंगे। कुछ काम के लिए बार-बार आने जाने की स्थिति थकान को बढ़ा सकती है।फाइनेंस - अचानक से कोई स्कीम आपको कुछ सकारात्मक प्रभाव देने वाली लगेगी लेकिन अभी इस जल्दी से फैसलों पर नहीं पहुंचना ही समझदारी होगी।लव लाइफ - आज के दिन दिलों के रिश्ते होंगे भावनाओं से भरे हुए कोई पुरानी याद दिल पर असर डालने वाली है। जीवन साथी के साथ कुछ कामों में शामिल होने की इच्छा रिश्ते को करीब लाएगी।हेल्थ - सेहत के मामले में आज के दिन कुछ न कुछ काम काम के चलते स्वभाव और शरीर दोनों रह सकते हैं प्रभावित।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वाले दिन आज के दिन कुछ स्वभाव से कठोर या भी ज्यादा ही भावुक रह सकते हैं। घर पर मन कम ही लग पाए इस दौरान एकांत में समय बिताने की इच्छा भी अधिक ही रहने वाली है। कुछ सोशल साइट पर रिसर्च से जुड़े काम में शामिल हो सकते हैं।करियर - काम के मामले में आज के दिन की स्थिति आप को कुछ मामलों में बहस इत्यादि से परेशान कर सकती है। आज के दिन अपने कुछ फैसलों को लेकर ढीलाई बरतें क्योंकि आप का सख्त रुख दूसरों के साथ मुश्किलों को देने वाला हो सकता है।फाइनेंस - कुछ खर्च बढ़ने वाले हैं सेहत हो या फिर कहीं जाने की बात इन पर ही धन अधिक लगने वाला है।लव लाइफ - प्यार के मामले में आज आप रिश्तों को लेकर कुछ लापरवाही का शिकार भी रहेंगे जिससे आपस में मतभेद रहेंगे इन बातों से बचें जिससे रिश्ता बेहतर बना रहे।हेल्थ - आज के दिन खुद को एक्टिव बना के रखें क्योंकि आप आलस्य और थकान के कारण अपने कितने ही कामों में अटक सकते हैं।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वालों के लिए आज के दिन की स्थिति घर पर कामकाज की अधिकता और बड़ों के साथ कुछ जरूरी कामों में शामिल रखने वाली है। आज के दिन आप किसी सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए छोटी सी यात्रा भी कर सकते हैं।करियर - काम की अगर बात करें तो इस समय आप के लिए छोटी छोटी बातें अहम रहने वाली हैं, आज के दिन काम के साथ साथ आप को बाहरी कामों की बागड़ोर भी संभालनी पड़ सकती है।फाइनेंस - आर्थिक मामले में दिन कुछ प्राप्ति को देगा छोटा ही सही पर कहीं से कोई लाभ मिल सकता है।लव लाइफ - जीवन साथी की ओर प्रेम की बातचीत मन को खुशी ओर उमंग को देने वाली है।हेल्थ - अगर संभव हो सके तो किसी खेलकूद का हिस्सा बनें या अपने वर्कआउट पर ध्यान दें इससे लाभ मिलेगा।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वालों के लिए आज के दिन ग्रहों का प्रभाव मन के साथ साथ अपनों को भी कर देगा प्रभावित। एक दूसरे के साथ कुछ लंबी बातें हो सकती हैं और साथ ही अपने रिश्ते में आप काफी कुछ करने के मूड में भी रहेंगे। बच्चों की पढ़ाई आज अच्छे से हो पाएगी।करियर - काम के लिहाज से आज के दिन की स्थिति कुछ न कुछ मामलों में आप को इस समय अपने अधिकारियों से मदद की मांग करने वाले हैं। कुछ ऑफिस की पॉलिसी में बदलाव की स्थिति भी आज के दिन चर्चा का विषय बनी रह सकती है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के मामले में दिन मिलाजुला सा रह सकता है कुछ जरूरी खर्च तो होंगे ही साथ ही कोई बचत आप को सुकून भी देने वाली है।लव लाइफ - प्यार भरे रिश्ते इस समय समय की कमी के चलते ही थोड़ा उदास हो सकते हैं लेकिन भरोसे और आपसी बातचीत का दौर आपको मजबूती देने वाला है।हेल्थ - सेहत के मामले में आज के दिन की स्थिति आपको कुछ सकारात्मक पक्ष देने वाली है, इस दौरान आप आयुर्वेदिक चीजों का उपयोग करते हुए लाभ देख पाएंगे।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन रहेगा कुछ काफी मामलों में भागमभाग वाला किसी एक बात पर ध्यान लगा के रख पाना मुश्किल रह सकता है। इस समय के दौरान मित्रों के साथ अचानक ही कहीं घूमने फिरने का प्लान आप को रोमांच से भर सकता है।करियर - कामकाज की अगर बात की जाए तो इस समय आप अपने आस पास के लोगों के साथ कुछ बेहतर और अच्छी प्रतिस्पर्धा में शामिल हो सकते हैं। नौकरी में आज के दिन आप अपने टाइम टेबल का रखें ध्यान जिससे कोई काम बाद के लिए न बचे।फाइनेंस - आज खर्चों के मामले में आसपास की चीजों पर पैसों का व्यय होने वाला है, जीवन साथी की ओर से धन की मांग बनी रहने वाली है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों के मामले में कपल्स के लिए रिश्ते गहरे और शानदार रहेंगे। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में घर के बड़ों की सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा ।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु : धनु राशि वाले इस समय अष्टमस्थ स्थिति के कारण मानसिक रूप से कुछ ज्यादा ही उलझनों से भरे रह सकते हैं। एक के बाद एक विचार मन पर गहरा प्रभाव भी डालने वाले है। आज के दिन घर के कामों को ध्यान से करें लापरवाही हो सकती है।करियर - काम के लिए आज के दिन आप की मेहनत भी कुछ मामलों में असफल रह सकती है इसलिए निराश न हों जो आप प्रयास कर रहे हैं आने वाले दिनों में उनके अनुकूल परिणाम भी आप देख पाएंगे।फाइनेंस - आज के दिन आप की बचत किसी न किसी कारण से खर्च हो सकती है कुछ बेकार की चीजों पर भी धन व्यय हो सकता है।लव लाइफ - प्यार के मामले में आप रिश्तों के विवाद के चलते आज दूरी की इच्छा ही रखेंगे समय अकेले ही निकालना चाहेंगे।हेल्थ - वाहन इत्यादि का संभल कर उपयोग करें सेहत पर लगातार निगाह बनाए रखें क्योंकि लापरवाही भी समस्या दे सकती है।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वालों के लिए घर पर काम करने का मौका ज्यादा ही विस्तार लेने वाला है इस दौरान आप छोटे भाई बंधुओं की जिद के कारण भी कुछ चिड़चिड़े हो सकते हैं। घर पर कुछ कामों या फिर बाहर किसी आयोजन इत्यादि में शामिल होने के लिए जाना पड़ सकता है।करियर - काम में इस दौरान आपको अपनी मेहनत के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। वैसे कुछ अन्य लोग आप के काम का क्रेडिट लेने की कोशिश भी करने वाले हैं तो परेशान न हों चाहे कोई कितनी भी कोशिश बस आप अपनी मेहनत को बनाए रखें।फाइनेंस - खर्चों के मामले में आज के दिन जीवन साथी के साथ कुछ घर के सामान की खरीदारी बनी रहने वाली है।लव लाइफ - आपके साथी को आपसे कुछ अधिक समय की इच्छा रह सकती है तो उन्हें ध्यान दें और समय बिताएं।हेल्थ - स्वास्थ्य की स्थिति मिलेजुले असर वाली रह सकती है। कुछ न कुछ बातें मानसिक स्थिति पर दबाव बढ़ा सकती हैं लेकिन चीजें नियंत्रण में रहेंगी।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुम्भ राशि के लिए आज के दिन की स्थिति काफी कुछ बातों में आप को नए लोगों के साथ मुलाकात देगी वहीं अपने परिवार के बड़ों पर ध्यान दें और चीज़ों को अच्छा बनाए रखने के लिए उनकी देखभाल में समय बिताएं।करियर - काम के नज़रिए से अपने प्लान पूरे करने के लिए कुछ लोगों के साथ काम करना आपके लिए सहायक बनेगा। बिजी हो सकते हैं। बिजनेस में दोपहर का समय तेज़ी से मुनाफा दिला सकता है।फाइनेंस - आज के दिन कोई कानूनी मामलों में पैसे खर्च हो सकते हैं या कोई किस्त चुकाने के लिए अपनी जेब ढीली करनी पड़ सकती है।लव लाइफ - प्यार भरे रिश्ते आज के दिन कुछ उलझनों में बंधे रहने वाले है। हेल्थ - सेहत के मामले में आज के दिन की स्थिति आप को कुछ थकान या बुखार दे सकती है अपना पूरा ध्यान रखें।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वाले आज के दिन अपनों के साथ घूमने फिरने या लंबी बातचीत में बिताने वाला रह सकता है। इस समय के दौरान आप कुछ दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं। घूमने फिरने के लिए दिन बढिया रह सकता है।करियर - काम के लिए आज का दिन आप की रचनात्मकता को बहुत ही बेहतर तरीके से बढ़ा सकता है। व्यापार में आज के दिन आप के पास अच्छी भीड़ दिखाई दे सकती है और कुछ न कुछ अच्छे सौदे होने वाले हैं।फाइनेंस - कोई बड़ा खर्च आने वाला है अगर आपने किसी से पैसे उधार लिए हैं तो आज आप उन्हें चुका सकते हैं।लव लाइफ - प्यार के मामलों में आप अपने साथी की बात गंभीरता से सुनेंगे और इमोशनली जुड़ा हुआ महसूस करेंगे।हेल्थ - सेहत के मामले में दिन मिला-जुला रह सकता है, लेकिन इस दौरान आंखों या गले की स्थिति पर थोड़ा असर पड़ सकता है। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल