आज का मेष राशिफल: पॉजिटिव - आज आप अपने काम पूरे करने के लिए पूरी मेहनत और लगन के साथ जुटे रहेंगे। चंद्रमा का कन्या राशि में गोचर आपको ध्यान से सही तरीके से आगे बढ़ने की बात कहता है।नेगेटिव - छठे भाव में चंद्रमा की स्थिति बेवजह की उलझनों को बढ़ा सकती है। दूसरों के दबाव में आकर कोई फैसला न लें। घर की छोटी छोटी बातें मन को परेशान कर सकती हैं।करियर - कामकाज में आज कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। छोटी गलतियों पर ध्यान देने की जरूरत है इस समय शिकायत मिल सकती है। साथ काम करने वालों के साथ मेलजोल बनाए रखना आपके लिए जरूरी है। फाइनेंस - खर्च बढ़ने से थोड़ी परेशानी हो सकती है, पर आज किसी को पैसे देने की स्थिति भी बन सकती है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आज के दिन की स्थिति अनबन को दिखाने वाली हो सकती है। शांत रहकर बात करने से स्थिति संभल सकती है।हेल्थ - दिनभर की भागदौड़ के बीच थोड़ा आराम करना जरूरी है वरना रात के समय शरीर में दर्द बढ़ सकता है।लकी नंबर - 2लकी कलर - नारंगीउपाय - दुर्गा कवच का पाठ करें।आपका मासिक मेष राशिफल आज का वृषभ राशिफल: पॉजिटिव - आज आपका काम और मस्ती दोनों ही बने रहेंगे, परिवार में आपकी बात सुनी जाएगी। बच्चों की ओर से कोई खुशी की खबर मिल सकती है। चंद्रमा का कन्या राशि में गोचर आपको सही सोच के साथ आगे बढ़ने में मदद करेगा।नेगेटिव - एक साथ कई काम करने की कोशिश आपको उलझा सकती है। जिद या बेकार की बातों में पड़ने से बचें नहीं तो परेशानी बढ़ सकती है।करियर - काम से जुड़ी स्थिति आपके पक्ष में रह सकती है। प्रॉपर्टी के कामों से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है कुछ फायदा हो सकता है। नई डील मिलने के योग हैं और यात्रा से भी लाभ मिल सकता है।फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा बस बच्चों की मांग रहेगी या फिर अपने लोगों पर खर्च करने का मन बना रह सकता है।लव लाइफ - साथी आपकी कुछ आदतों को लेकर बातें सुना सकता है पर ये नोकझोंक प्रेम में वृद्धि ही देने वाली होगी।हेल्थ - सेहत के मामले में चीजें सामान्य ही हैं अगर उपवास इत्यादि कर रहे हैं तो पानी और भोजन का ध्यान रखें।लकी नंबर - 5लकी कलर - धानीउपाय - भगवान शिव का दूध से अभिषेक करें।आपका मासिक वृषभ राशिफल आज का मिथुन राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन हल्का रहने वाला है घर में कुछ पूजा पाठ के काम या फिर सीखने सीखाने का दौर चलने वाला है। चंद्रमा का कन्या राशि में गोचर आपको नए लोगों के साथ जोड़ने वाला भी होगा। नेगेटिव - घर में आपकी बातों को लेकर बड़ों से कुछ कड़वी बातें सुननी पड़ सकती हैं इसलिए अपने व्यवहार में थोड़ी नरमी रखें।करियर - काम से जुड़ी बातें बढ़ सकती हैं, यहां तक कि दूसरों का काम भी आपके हिस्से आ सकता है। किसी जरूरी काम को समय पर पूरा करने की कोशिश करें। सोच अच्छी रखेंगे तो आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।फाइनेंस - लापरवाही से खर्च बढ़ सकता है इसलिए पैसों को लेकर सतर्क रहें केवल जरूरी चीजों पर ही ध्यान दें।लव लाइफ - दांपत्य जीवन में शांति बनी रहेगी, साथी के साथ कुछ मांगलिक कामों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा इस समय शरीर पर मौसम का असर दिखाई दे सकता है खुद को कड़ी धूप में ढक कर रखें।लकी नंबर - 3लकी कलर - हराउपाय - भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करें।आपका मासिक मिथुन राशिफल आज का कर्क राशिफल: पॉजिटिव - आज घर के कामों की अधिकता बनी रह सकती है चंद्रमा का कन्या राशि में गोचर आपको घर और बाहर दोनों जगह जिम्मेदारियों में लगाए रखेगा। दोस्तों के साथ कहीं जाने का मौका भी मिल सकता है।नेगेटिव - व्यस्तता के कारण आप अपने लिए समय नहीं निकाल पाएंगे जिससे थकान महसूस हो सकती है।करियर - काम के मामले में दिन काफी व्यस्त रहने वाला है, व्यापार करने वाले लोग अपने फैसले खुद लेना पसंद करेंगे। काम के सिलसिले में यात्रा के योग भी बन रहे हैं।फाइनेंस - पैसों के लेनदेन में सावधानी रखना जरूरी है कोई दोस्त आज आप से कुछ धन की मांग भी कर सकता है। लव लाइफ - किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है पर ध्यान रखें की खुद को इतना जल्दी आगे न बढ़ने दें। दोस्तों की मदद से प्रेम संबंध आगे बढ़ सकते हैं।हेल्थ - मानसिक तनाव का असर शरीर पर पड़ सकता है इसलिए खुद को शांत रखने की कोशिश करें और आराम भी करें।लकी नंबर - 7लकी कलर - सफेदउपाय - शिवलिंग पर चंदन अर्पित करें।आपका मासिक कर्क राशिफल आज का सिंह राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन मिलाजुला रह सकता है। चंद्रमा का गोचर आपको वाणी में विस्तार देने वाला है, बोलने में आगे होंगे। पिता की ओर से कुछ काम मिल सकते हैं साथ में किसी धार्मिक कार्य में शामिल होने का अवसर भी मिलेगा।नेगेटिव - माता की बातों को टालने की आदत से घर में हल्का तनाव बन सकता है इसलिए व्यवहार में संतुलन रखना जरूरी होगा।करियर - काम से जुड़ी स्थिति आपके पक्ष में रह सकती है पर अपनी मर्जी चलाने की आदत से बचना होगा। अपनी योग्यता का सही उपयोग करेंगे तो अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य रह सकती है पर इस दौरान घर के किसी बड़े से कुछ प्राप्ति भी होती दिखाई देती है।लव लाइफ - प्यार को लेकर आज आपस में लंबी गपशप बनी रह सकती है जो आप दोनों के संबंध को और मजबूत बनाएगी।हेल्थ - भारी सामान उठाने से बचें अन्यथा नसों में खिंचाव या दर्द की समस्या हो सकती है।लकी नंबर - 1लकी कलर - सुनहराउपाय - भगवान शिव को धतूरा अर्पित करें।आपका मासिक सिंह राशिफल आज का कन्या राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन आपके लिए काफी मामलों में आप को जोड़ने वाला है। चंद्रमा का आपकी ही राशि में गोचर आपको जोश से भर सकता है। घर के लोगों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और जरूरी काम के लिए यात्रा का योग भी बन सकता है।नेगेटिव - वैसे इस समय अपनी मनमर्जी के कारण आप जल्दबाजी में निर्णय ले सकते हैं जिससे बाद में परेशानी हो सकती है।करियर - काम को लेकर आज आपका अंदाज थोड़ा अलग रह सकता है। कुछ जिम्मेदारियां दूसरों को सौंप सकते हैं। पानी या तरल पदार्थ से जुड़े काम में लाभ के संकेत हैं। नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है।फाइनेंस - आज अपने साथ साथ परिवार पर भी खर्च करने का दिन बना रहने वाला है खाने पीने पर भी जेब खर्च कर सकते हैं।लव लाइफ - आज आप अपने प्रिय के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं, नोंकझोंक या मजाक से रिश्ता और करीब आ सकता है।हेल्थ - अपनी आदतों पर नियंत्रण रखें क्योंकि इस समय गले के रोग या चेहरे पर असर दिखाई दे सकता है।लकी नंबर - 5लकी कलर - हराउपाय - शिवलिंग पर इत्र अर्पित करें।आपका मासिक कन्या राशिफल आज का तुला राशिफल: पॉजिटिव - दिन की शुरुआत थोड़ी व्यस्त रह सकती है बारहवें भाव में चंद्रमा का गोचर आपको कई अधूरे काम पूरे करने की ओर ले जाएगा। छात्रों के लिए पढ़ाई में ध्यान बनाए रखना होगा।नेगेटिव - बच्चों से जुड़ी कुछ उलझनें मन को विचलित कर सकती हैं। शुरुआत में जल्दबाजी या दबाव महसूस हो सकता है इसलिए धैर्य रखना जरूरी होगा।करियर - काम से जुड़े मामलों में कुछ नई मुलाकातें हो सकती हैं। इन बातचीतों से आगे चलकर नए समझौते बनने के संकेत हैं। साथ काम करने वालों के साथ समय बिताते हुए कई जरूरी बातें सामने आ सकती हैं।फाइनेंस - पैसों की स्थिति में हल्का उतार चढ़ाव बना रह सकता है। सेहत पर या इसी यात्रा पर धन लग सकता है।लव लाइफ - साथी से बातचीत करते समय शब्दों का चयन संभलकर करें। छोटी बात भी बेवजह बड़ा रूप ले सकती है इसलिए शांत रहना बेहतर रहेगा।हेल्थ - थकान महसूस हो सकती है इसलिए बीच-बीच में आराम करें। बाहर की चीजें खानेपीने से परहेज करना आपके लिए अच्छा रहेगा।लकी नंबर - 6लकी कलर - नीलाउपाय - भगवान शिव को सुगंधित पुष्प अर्पित करें।आपका मासिक तुला राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल: पॉजिटिव - दिन सामान्य तरीके से आगे बढ़ने वाला है, इस समय प्रदोष की शुभता से आप को बल मिलेगा आप घर पर या बाहर दोनों ही स्थानों पर अपनी छाप छोड़ सकते हैं। घर के बड़ों या पिता की ओर से कोई काम करने को मिल सकता है।नेगेटिव - रोजमर्रा की चीजों को संभाल कर न रखने से समय की बर्बादी हो सकती है। छोटी लापरवाही आपको बार-बार परेशान कर सकती है।करियर - नौकरी में अपने काम को ध्यान से करना जरूरी होगा, दूसरों पर ज्यादा भरोसा करने से काम बिगड़ सकता है। व्यापार में स्थिति अभी सामान्य रहने वाली है। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के लिए दिन सामान्य है आप अपनी बचत को बनाए रख सकते हैं साथ ही कुछ चीजों की खरीदारी भी करेंगे।लव लाइफ - दांपत्य जीवन की बात हो तो रिश्तों में तालमेल बना रहेगा। किसी पुराने परिचित से मुलाकात हो सकती है जो आगे चलकर खास बन सकती है।हेल्थ - शारीरिक रूप से ठीक रहेंगे बस इस समय मन को व्यस्त रखना जरूरी है। तनाव से बचने के लिए खुद को पसंदीदा कामों में लगाएं।लकी नंबर - 9लकी कलर - लालउपाय -शिवलिंग पर तिल अर्पित करें।आपका मासिक वृश्चिक राशिफल आज का धनु राशिफल: पॉजिटिव - आज आपका मन थोड़ा हल्का फुल्का और अपने हिसाब से समय बिताने का करेगा पर काम के चलते ऐसा कम ही हो पाए। घर में बच्चों की उधम के कारण माता पिता भी क्रोधित हो सकते हैं। घर से बाहर निकलकर कुछ अलग करने की सोच मिलेगी।नेगेटिव - घर में रोक टोक आपको परेशान कर सकती है और इस कारण चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। छोटे भाई-बहनों के साथ बहस से बचें नहीं तो बात बढ़ सकती है और आपको ही सुनना पड़ सकता है।करियर - आज काम में आपको ज्यादा ध्यान और मेहनत लगाने की जरूरत होगी। कोई जरूरी काम या सूचना मिल सकती है। कारोबार में हैं तो आपकी क्षमता को परखा जाने वाला है इसलिए हर काम को ध्यान से पूरा करें।फाइनेंस - पैसों से जुड़ी योजना बनाने के लिए समय ठीक है। किसी भी निर्णय से पहले पूरी जानकारी जुटाना आपके लिए बेहतर होगा।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में अपनापन और समझ बढ़ने वाला दिन है। आप अपने साथी के लिए कुछ खास करने का मन बना सकते हैं।हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा बस इस दौरान अपच या फिर सिरदर्द की शिकायत रह सकती है।लकी नंबर - 3लकी कलर - पीलाउपाय - भगवान शिव को नीले फूल अर्पित करें।आपका मासिक धनु राशिफल आज का मकर राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन काम के साथ साथ अपने लिए भी समय निकालने की बात कहता है। ग्रह गोचर आपको दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर दे सकता है।नेगेटिव - ग्रहों की स्थिति जल्दबाजी में लिए गए फैसले गलतियां करवा सकते हैं ये संकेत दे रही है इसलिए दिखावे में आने से बचें अपना ध्यान रखें।करियर - काम के मामले में आज नए मौके मिल सकते हैं। कुछ नया सीखने या बड़ी जिम्मेदारी उठाने का समय है। किसी बड़े काम में दूसरों का साथ लेना आपके लिए जरूरी रहेगा।फाइनेंस - आज आप अपने साथी या परिवार के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। साथ ही भविष्य की आर्थिक सुरक्षा को लेकर भी कुछ मन बना सकते हैं।लव लाइफ - आज का दिन रिश्ता शुरू करने के लिए दिन सामान्य है इसलिए जल्दबाजी न करें। पहले समझने का समय लें फिर बात आगे बढ़ाएं।हेल्थ - दिनभर की व्यस्तता और जिम्मेदारियों के कारण थकान महसूस हो सकती है।लकी नंबर - 8लकी कलर - कालाउपाय - शिवलिंग पर केसर अर्पित करें।आपका मासिक मकर राशिफल आज का कुंभ राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन थोड़ी धीमी शुरुआत के साथ आगे बढ़ने वाला है। घर पर कोई धार्मिक कार्य हो सकता है। किसी मेहमान के आने से चहल पहल भी बनी रहने वाली है। नेगेटिव - चंद्रमा का अष्टम गोचर आपको धैर्य के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। काम की अधिकता मुश्किल बढ़ा सकती है। करियर - आज के दिन अष्टम चंद्रमा का होना काम में व्यवधान को देने वाला हो सकता है। कारोबार में जरूरी सामान मिलने में देरी हो सकती है। बदलाव को अपनाने से आगे चलकर फायदा हो सकता है इसलिए जिद से बचें।फाइनेंस - खर्चे लगातार बने रह सकते हैं जिससे बजट संभालना थोड़ा कठिन लग सकता है। लव लाइफ - अपनी बातों पर नियंत्रण रखना जरूरी है, दिल की बात कहने से पहले सामने वाले की भावना समझना बेहतर रहेगा।हेल्थ - तला भुना और ज्यादा मसालेदार भोजन अपच की समस्या दे सकता है। लकी नंबर - 4लकी कलर - आसमानीउपाय - भगवान शिव को शहद अर्पित करें।आपका मासिक कुंभ राशिफल आज का मीन राशिफल: पॉजिटिव - प्रदोष की शुभता जीवन में आपको कुछ ऐसी बातें सुझाने वाली है जिससे आप खुद को बेहतर कर पाएंगे। आपके सामने अपनों के साथ मिलकर काम करने की नई स्थितियां होंगी जिनमें आपकी मेहनत और लगन काम आएगी।नेगेटिव - कुछ परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं जिससे मन थोड़ा असहज रह सकता है। पर कुल मिलाकर आप इस समय को अपने अनुसार चला भी सकते हैं।करियर - काम में नवीन बातें जुड़ने का समय है साझेदारी के कामों में आज के दिन तेजी रहने वाली है। साथ काम करने वालों के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा।फाइनेंस - आज के दिन घर या अपने साथ के लोगों की आवश्यकता पर धन लग सकता है। काम से जुड़े मामलों में भी खर्च करने की स्थिति बन सकती है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों की स्थिति सामान्य ही रहने वाली है वैसे जो लोग अकेले हैं वे पुराने रिश्तों की यादों में खो सकते हैं।हेल्थ - नियमित दिनचर्या और हल्का व्यायाम आपको बेहतर बनाए रखेगा। काम के साथ आराम का भी ध्यान रखें।लकी नंबर - 7लकी कलर - सफेदउपाय -शिवलिंग चावल अर्पित करें।आपका मासिक मीन राशिफल