आज का मेष राशिफल : पॉजिटिव - एकादशी संयोग के प्रभाव से आज का दिन काम को बेहतर ढंग से निभाने वाला रहेगा। परिवार से जुड़ा कोई जरूरी कार्य आपके सहयोग से पूरा हो सकता है। नेगेटिव - भद्रा के प्रभाव के कारण सुबह के समय घरेलू कार्यों का दबाव अधिक रह सकता है। करियर - कामकाज के मामले में आज माहौल थोड़ा हल्का रह सकता है। लंबे समय से अटके हुए कामों को पूरा करने का अवसर मिलेगा। सहकर्मियों के साथ सामंजस्य बनाकर चलेंगे तो आपके कई कार्य समय पर पूरे हो सकते हैं।फाइनेंस - धन संबंधी स्थिति संतुलित बनी रहेगी पर अचानक कुछ अतिरिक्त खर्च सामने आ सकते हैं। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए व्यवहार में नरमी जरूरी रह सकती है। हेल्थ - आज के दिन काम में तनाव, सिर भारी लगना या कमजोरी महसूस हो सकती है। लकी नंबर - 2लकी कलर - पीलाउपाय - भगवान विष्णु को तुलसी अर्पित करें।आपका मासिक मेष राशिफल आज का वृषभ राशिफल : पॉजिटिव - एकादशी के साथ ही सर्वार्थ का योग देने वाला है मिले जुले असर। दिनभर छोटे-छोटे कामों में व्यस्तता बनी रह सकती है। आपके प्रयास सफल साबित होंगे।नेगेटिव - भागदौड़ के चलते शरीर में आलस्य और थकावट महसूस होने की संभावना है इस दौरान खुद को भी समय देने की कोशिश करें।करियर - सिद्धि योग का असर काम में आप के कुछ सहायक होगा। इस दौरान आप कुछ नए लोगों के साथ जुड़ कर अपना काम बढ़ा सकते हैं। इस समय बाजार की स्थिति को देखते रहें।फाइनेंस - आज पैसे आएंगे भी और व्यय भी होंगे, बच्चों या परिवार की जरूरतों पर पैसा लगने की संभावना है।लव लाइफ - पार्टनर के साथ बेवजह अधिकार जताने या गुस्सा करने से बचें, तभी रिश्तों में सुखद वातावरण बना रहेगा।हेल्थ - आज भोजन में लंबे अंतराल से बचें समय पर भोजन करें और अच्छे से पानी पीते रहें स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।लकी नंबर - 6लकी कलर - नीलाउपाय - खीर का दान करें।आपका मासिक वृषभ राशिफल आज का मिथुन राशिफल: पॉजिटिव - एकादशी योग के प्रभाव से आज आपके व्यक्तित्व में आकर्षण कमाल का होने वाला है। इस दौरान खुद के ही साहस से आप कुछ कामों को बेहतर तरीके से कर पाएंगे। नेगेटिव - इस दौरान बहुत अधिक आत्म प्रशंसा आप को नकारात्मक बना सकती है यानि के अभिमान के कारण कुछ के साथ विवाद हो सकता है।करियर - कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। अधिकारी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट नजर आएंगे। मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने के योग हैं। व्यापार में गति आने वाली है अपनी ओर से तैयारी बना के रखें।फाइनेंस - धन संबंधी मामलों में दिन मिला-जुला रह सकता है। कुछ आर्थिक लाभ के साथ किसी के लिए कुछ चीजों की खरीदारी बचत खर्च करवा सकती है। लव लाइफ - रिश्तों में अपनापन और रोमांस बना रह सकता है, आप खुद भी अपने साथी के लिए कुछ स्पेशल करना चाहेंगे।हेल्थ - आज त्वचा या गले से जुड़े रोग मौसम के असर के कारण उभर सकते हैं।लकी नंबर - 3लकी कलर - तांबाईउपाय - तुलसी पूजन करें।आपका मासिक मिथुन राशिफल आज का कर्क राशिफल : पॉजिटिव - एकादशी की शुभता के चलते परिवार और सामाजिक क्षेत्र में आपकी स्थिति सुधार को पाएगी। किसी खास मामले में आपकी बातें दूसरों के लिए अच्छी सलाह बन सकती हैं। नेगेटिव - आज के दिन भद्रा का भी असर है तो इस दौरान आप हर किसी को अपनी मत सुनाएं अन्यथा इसका कोई गलत अर्थ भी निकाल सकता है।करियर - आज के दिन कुछ नए लोगों से कारोबार का जुड़ाव आने वाले दिनों में लाभ भी दिला सकता सकता है। किसी काम में सलाह कारगर साबित हो सकती है। पूरे दिन मन में नई ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा।फाइनेंस - कहीं अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है, इस समय आप मन मर्जी से अपने लिए भी कुछ खरीदारी करना चाहेंगे।लव लाइफ - जीवनसाथी या प्रिय व्यक्ति के साथ काम तो साझा होगा ही साथ में कुछ अच्छे पल बिताने का अवसर मिल सकता है।हेल्थ - अधिक व्यस्तता और दौड़ भाग के चलते शरीर में कमजोरी या थकावट महसूस हो सकती है। लकी नंबर - 1लकी कलर - गुलाबीउपाय - केसर खीर का दान करें।आपका मासिक कर्क राशिफल आज का सिंह राशिफल: पॉजिटिव - एकादशी और सर्वार्थ सिद्धि योग के शुभ प्रभाव से आज आप अपने कार्यों को बेहतर ढंग से व्यवस्थित करने में सफल रहेंगे। दिनभर व्यस्तता बनी रहने वाली है।नेगेटिव - आज के दिन ग्रहों के गोचर और भद्रा का असर आप को बेचैनी के साथ साथ अधिकार की इच्छा देने वाला है जिससे रिश्ते प्रभावित होंगे।करियर - व्यापार की बात हो तो आज के दिन बाजार की नीतियों पर सरकार की ओर से लगाम कसने वाली है। काम में कुछ सुधार के संकेत हैं। किसी भी जगह मेहनत लगाने से पहले पूरी जानकारी लेना आपके लिए जरूरी होगा।फाइनेंस - आज के दिन आप को किसी से आर्थिक मदद मिल सकती है। लव लाइफ - दोस्तों के साथ कहीं जा रहे हैं तो किसी के प्रति आकर्षण भी होगा पर अपने व्यवहार पर कंट्रोल बना के रखें।हेल्थ - सेहत के मामले में इस दौरान आप कसरत या अन्य तरह की सेहत से संबंधित आदतों को अपना कर अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।लकी नंबर - 9लकी कलर - पितांबरीउपाय -विष्णु जी को पंचामृत अर्पित करें।आपका मासिक सिंह राशिफल आज का कन्या राशिफल : पॉजिटिव - एकादशी का असर आपको योजना बनाने में मदद करेगा। घर हो या बाहर आप अच्छे तरीके से आगे बढ़ने पर अनुकूल परिणाम भी देख पाएंगे।नेगेटिव - परिवार के किसी सदस्य को लेकर मन में चिंता रह सकती है पर फिर भी चीजें संभलेंगी। करियर - काम की अगर बात की जाए तो आज एकादशी का असर कह रहा ह की नए सौदे ले सकते हैं पर ध्यान से काम भी करें। भद्रा आप को शत्रुओं से अंजान रखेगी। फाइनेंस - आज के दिन लॉटरी इत्यादि के चलते जल्द से पैसा कमाने की स्कीम से बचें ये धोखा हो सकता है।लव लाइफ - प्यार में आज आप कुछ ज्यादा ही बातों की मांग रख सकते हैं जो शायद आपके साथी को अधिक पसंद न आए तो ध्यान से कदम बढ़ाएं।हेल्थ - सेहत की स्थिति मिले जुले प्रभावों वाली है कभी चुस्त दुरुस्त होंगे तो कभी तनाव की रेखाएं माथे पर खिंच सकती हैं।लकी नंबर - 3लकी कलर - केसरियाउपाय - विष्णु स्त्रोत का पाठ करें।आपका मासिक कन्या राशिफल आज का तुला राशिफल : पॉजिटिव - एकादशी की शुभता का कुछ प्रभाव आपको जरूर मिलेगा इस दौरान घर के लोग आपके पक्ष में होंगे फिर चाहें बातें कम हों पर आप की सुनी अवश्य जाएगी। नेगेटिव - भद्रा के प्रभाव के कारण कुछ काम उम्मीद से धीमे पूरे हो सकते हैं। इस दौरान अपनी ओर से हर संभव कोशिश मगर बना के रखनी होगी। करियर - सिद्धि योग के चलते काम के स्थान पर आपकी लगन को देखा जा रहा है। इस समय आप चाहे अपने आप को न देख पाएं पर दूसरों की ओर से कुछ बातों पर वाह वाही भी मिल सकती है।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में दिन सामान्य तो रह सकता है इनकम के साथ लाभ के नए अवसर भी मिल सकते हैं। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में स्थिरता और समझदारी बनी रहे इसके लिए आप को अपने साथी के साथ कंधे से कंधा मिला कर चलने की आवश्यकता होगी।हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें पेट, त्वचा या एलर्जी से जुड़ी हल्की परेशानी परेशान कर सकती है। लकी नंबर - 4लकी कलर - नीलाउपाय - विष्णु भगवान का पूजन करें।आपका मासिक तुला राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल : पॉजिटिव - आज एकादशी का प्रभाव आप के भीतर कुछ तो मजबूती भरने का काम करेगा। घर में बच्चों के साथ प्रेम और सहयोग ही रिश्तों को शुभता देगा} नेगेटिव - अगर किसी न कुछ कह भी दिया हो तो उन बातों को लेकर मन में तनाव या बेचैनी नहीं बढ़ने दें इस दौरान धैर्य बनाए रखना जरूरी रहेगा।करियर - काम को लेकर चाहे आप किसी के साथ जुड़े हों या किसी के लिए काम कर रहे हों तो ऐसे में आत्मविश्वास के साथ लिए गए फैसले लाभकारी साबित होंगे। कारोबार में मिलाजुला असर बना रहने वाला है।फाइनेंस - पैसों के मामले में आने वाली स्थिति को ध्यान में रखते हुए बचत की योजना बनाना आपके लिए जरूरी रहेगा।लव लाइफ - साथी की अपेक्षाएं थोड़ी अधिक रह सकती हैं इस दौरान उनकी बातों को सुनें उनसे बहस न करें।हेल्थ - दोस्तों के साथ कोई पार्टी में या बाहर खानपान में संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा।लकी नंबर - 2लकी कलर - तांबाईउपाय - विष्णु भगवान को दूध अर्पित करें।आपका मासिक वृश्चिक राशिफल आज का धनु राशिफल: पॉजिटिव - एकादशी और सर्वार्थ सिद्धि योग के प्रभाव से आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। मन में कई योजनाएं और विचार चलते रहेंगे। पॉजिटिव नेगेटिव - इस समय आप अपने मन की कुछ ज्यादा ही चलाने वाले हैं और ऐसे में दूसरों की ओर से कुछ बातें भी सुनने को मिल सकती हैं। करियर - काम के मामले में इस दौरान आपको जिम्मेदारी या किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का अवसर मिल सकता है। कारोबारियों को आने वाली सूचनाओं या सरकार से जुड़े विषयों पर कुछ कामों में शामिल होना पड़ेगा। फाइनेंस - आज अपने घर के बड़ों से आप कुछ पैसों की डिमांड रख सकते हैं पर ध्यान रखें नरमी से से ही चीजें काम करने वाली हैं।लव लाइफ - आज के दिन साथी के साथ किसी सामाजिक समारोह या पूजा इत्यादि में शामिल होने का मौका मिलेगा जो खुशी देने वाला होगा।हेल्थ - सेहत के मामले में कमर और कमर के नीचे का हिस्सा तनाव दे सकता है।लकी नंबर - 8लकी कलर - नारंगीउपाय - तुलसी पत्र भगवान को अर्पित करें।आपका मासिक धनु राशिफल आज का मकर राशिफल : पॉजिटिव - सर्वार्थ सिद्धि के साथ एकादशी योग घर में अपनों के साथ किसी जरूरी काम को सफल बना सकता है। मिलकर मस्ती करने या कोई मूवी इत्यादि को देखने का प्लान काम कर सकता है।नेगेटिव - भद्रा का प्रभाव है तो मन विचलित हो सकता है। जल्दबाजी या अधिक भावुकता में लिए गए निर्णय बाद में उलझन बढ़ा सकते हैं।करियर - काम को लेकर किसी सहकर्मी की लापरवाही का असर आपके काम पर भी पड़ सकता है इसलिए हर जरूरी काम स्वयं जांचना बेहतर रहेगा। आज के दिन आप काम के चलते कोई यात्रा भी कर सकते हैं।फाइनेंस - आज के दिन पैसों का खर्च आप अपने लिए चीजों की खरीदारी पर कर सकते हैं।लव लाइफ - प्रेम में जलन को स्थान न दें अपने साथी पर भरोसा ही आप के लिए उपयुक्त होगा।हेल्थ - सेहत की स्थिति सामान्य ही रहने वाली है इस दौरान तेज धूप या धूल इत्यादि से खुद को बचा के रखें।लकी नंबर - 3लकी कलर - पीलाउपाय - विष्णु जी को केसर अर्पित करें।आपका मासिक मकर राशिफल आज का कुंभ राशिफल : पॉजिटिव - आज एकादशी पर परिवार में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिनको लेकर आपके भीतर उत्साह भी बना रहेगा। इस समय कुछ मेहमान भी घर में आ सकते हैं।नेगेटिव - भद्रा के असर के कारण कुछ कार्यों में रुकावट या मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। करियर - नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन पुराने अधूरे कार्यों को निपटाने वाला रहेगा। ऑफिस में आप पर काम का बोझ अचानक से बढ़ सकता है और समय सीमा को लेकर दबाव महसूस होगा। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी पर खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगालव लाइफ - प्रेम संबंधों में भावनात्मक उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। रूठने-मनाने का सिलसिला चलता रहने वाला है। हेल्थ - अधिक काम के कारण थकान, सिरदर्द या कमर दर्द जैसी परेशानी महसूस हो सकती है। लकी नंबर - 9लकी कलर - हल्का सिंदूरी उपाय - विष्णु जी को तुलसी दल भेंट करें।।आपका मासिक कुंभ राशिफल आज का मीन राशिफल : पॉजिटिव - एकादशी और सर्वार्थ सिद्धि योग के असर के कारण आज का दिन लंबे समय से रुके कामों को पूरा करने में सहायक रह सकता है। आप इस दौरान घर में कुछ बदलाव भी कर सकते हैं।नेगेटिव - आज के दिन आप दूसरों के कारण ज्यादा भावनाओं में बहते हुए खुद के लिए गलत कदम उठाने का मन बना सकते हैं ऐसी बातों से बचें और अपना ध्यान रखें।करियर - काम के लिए दिन सामान्य ही है अधिकारियों के साथ कहीं जाना पड़ सकता ऎ। जो लोग एजुकेशन या मार्केटिंग सेक्टर में काम कर रहे हैं उन्हें अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। फाइनेंस - वाहन या सुविधाओं से जुड़े खर्च बढ़ सकते हैं। इस समय किसी को पैसा उधार देने से बचना आपके लिए उचित रहेगा।लव लाइफ - आज के दिन प्रेम को चाहिए आप का सहयोग इसलिए आपसी बातचीत से रिश्तों में फिर से मधुरता आ जाएगी।हेल्थ - काम के बीच थोड़ा आराम करना और शरीर को कुछ देर के लिए ही सही पर विश्राम देना जरूरी रहेगा।लकी नंबर - 1लकी कलर - हल्का सिंदूरी उपाय - विष्णु जी को शंख अर्पित करें।आपका मासिक मीन राशिफल