आज का मेष राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन आपके लिए बड़ी और विस्तार से काम करने वाली योजना बनाने वाला साबित होगा। आप सुबह से ही व्यस्त रहेंगे, फिर भी आप अपने हर काम पर पूरी पकड़ और नियंत्रण बनाए रखेंगे।नेगेटिव - इस समय कई कामों के प्रभाव के चलते समय की कमी परेशान कर सकती है। करियर - अपने बॉस या वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत के दौरान आपकी बातों में वजन होगा और वे एक मज़बूत छाप छोड़ेंगी। आप पुराने प्रोजेक्ट या व्यावसायिक सौदों के संबंध में फिर से संपर्क स्थापित कर सकते हैं। फाइनेंस - आपकी आर्थिक स्थिति अनुकूल बनी रहेगी, हालांकि साथ ही खर्च भी बढ़ सकते हैं पर ज्यादा तनाव नहीं होगा। लव लाइफ - रोमांटिक रिश्तों में भावनाएं बहुत तीव्र बनी रहने वाली हैं, प्यार में अपने रिश्ते को लेकर आप अपनी ओर से कुछ प्लानिंग घूमने फिरने से जुड़ी बना चाहेंगे।हेल्थ - सेहत की स्थिति सामान्य रहने वाली है, मांसपेशियों में तनाव के चलते दर्द हो सकता है।लकी नंबर - 9लकी कलर - गुलाबीउपाय - गेहूं का दान करें।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का वृषभ राशिफल: पॉजिटिव - आप किसी सामाजिक समारोह या पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य को आपकी मदद की ज़रूरत पड़ सकती है, इसलिए मदद का हाथ बढ़ाने के लिए तैयार रहें।नेगेटिव - आज के दिन आस पड़ोस या किसी दूरस्थ व्यक्ति या घटनाओं से आप परेशान हो सकते हैं।करियर - ऑफिस में कोई जरूरी काम आपके आपके कंधों पर आ सकती है, इस मामले को सावधानी और ध्यान से संभालें। अगर आप कोई नया काम शुरू करने पर विचार कर रहे हैं, तो अभी के लिए अपनी गतिविधियों को केवल शोध तक ही सीमित रखें।फाइनेंस - आपको इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदने या यात्रा से संबंधित खर्च करने पड़ सकते हैं।लव लाइफ - पति-पत्नी के बीच बेहतरीन तालमेल और समझ बनी रहेगी बस इस दौरान बाहरी कामों के कारण एक दूसरे के लिए समय की कमी दिक्कत दे सकती है।हेल्थ - आपको पेट से जुड़ी परेशानी अपच हो सकती है।लकी नंबर - 2लकी कलर - नारंगीउपाय - बड़ों का आशीर्वाद लीजिए।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का मिथुन राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन घर पर अपनों के साथ बातचीत से भरा रह सकता है। आप उन कामों को पूरा करने की ओर इच्छुक महसूस करेंगे जिन्हें आप लंबे समय से टाल रहे थे। नेगेटिव - आज के दिन आप के लिए बच्चों की ओर ध्यान रखना होगा उनकी बातें जिद के कारण समस्या दे सकती हैं।करियर - काम के मामले में आज का दिन औसत रहने की संभावना है। यह समझदारी होगी कि आप किसी भी पुराने विवाद को अपने कामकाज में बाधा न बनने दें। आपको प्रतिस्पर्धा को प्रभावी ढंग से संभालना होगा। फाइनेंस - संभव हो तो जरूरी खर्चों पर ध्यान केंद्रित करना ही समझदारी होगी अन्यथा बाद के लिए दिक्कत हो सकती है। लव लाइफ - आपका रोमांटिक रिश्ता और आगे बढ़ सकता है। आप किसी के सामने खुलकर अपनी बातें जल्द से न कहें क्योंकि हर कोई आपको समझ पाए ये जरूरी नहीं है।हेल्थ - आपको पीठ में हल्का दर्द महसूस हो सकता है इसलिए थोड़ी देर आराम करना या शरीर की मालिश करना बेहतर होगा।लकी नंबर - 5लकी कलर - मैजेंटाउपाय - दुर्गा चालीसा का पाठ करें।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का कर्क राशिफल: पॉजिटिव - इस समय दोस्तों के साथ बातचीत करने या बाहर घूमने-फिरने के अवसर मिल सकते हैं। छात्रों को अपनी पढ़ाई में कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा।नेगेटिव - घर पर तो होंगे लेकिन मन कुछ ऐसी बातों में अटक सकता है की आप का दिल बाहर की ओर निकलना चाहे।करियर - व्यापार में लगे लोगों को कुछ छोटे लेकिन जरूरी सौदे तो मिल सकते हैं। आज के दिन काम के लिहाज से कोई आप की प्रशंसा भी कर सकता है। इस समय कुछ कामों के चलते बाहर भी जाना पड़ेगा। फाइनेंस- ऑनलाइन शॉपिंग या अनावश्यक खर्च आपके ध्यान को भटका सकते हैं।लव लाइफ -दिल को न करें बेचैन क्योंकि मन में कई ख्याल उमड़ने वाले हैं और प्यार की बेचैनी आप को किसी की तलाश में लगाने वाली है।हेल्थ - आज के दिन वैसे तो सामान्य स्थिति है पर फिर भी मौसम और वातावरण का असर आप को परेशानी दे सकता है इसका ध्यान रखें।लकी नंबर - 2लकी कलर - कत्थई उपाय - धर्म स्थल पर सफेद वस्तु का दान करें।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का सिंह राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन किसी धार्मिक अनुष्ठान या परिवार के किसी शुभ समारोह में हिस्सा लेने का अवसर बन सकता है। दिन ठीक-ठाक ही रहेगा बस एक जगह पर रुक पाना मुश्किल होगा।नेगेटिव - अपना समय इधर-उधर की बातों में निकाल दिया तो आपके ज़रूरी काम अटक सकते हैं।करियर - काम के मामले में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं अचानक काम की अधिकता के कारण थोड़ा भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन साथ काम करने वालों से बनाकर चलेंगे तो फायदा रहेगा।फाइनेंस - खर्च थोड़ा बढ़ सकता है इसलिए जेब संभालकर चलें और बेकार की चीजों पर पैसे ना उड़ाएं।लव लाइफ - पार्टनर के साथ अच्छा टाइम बिताना आज कुछ कम ही रह पाए, इस समय आप के लिए अकेले रहने के चांस ज्यादा दिखाई दे रहे हैं।हेल्थ - आज के दिन अपने खाने में लापरवाह न होना और बाहर का खाने से बचें हो सके तो हल्का-फुल्का खाना ही ग्रहण करें।लकी नंबर - 1लकी कलर - लालउपाय - सुबह सूर्य को जल चढ़ाएं।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का कन्या राशिफल: पॉजिटिव - आज आप थोड़ा आराम महसूस कर सकते हैं सुबह के समय तो भागमभाग बनी रह सकती है पर दिन के दूसरे भाग में कुछ आराम का अवसर भी बन सकता है। बच्चों के साथ दिन कब बितेगा पता ही नहीं चल पाएगा।नेगेटिव - इस समय आप को अपने आप को थोड़ा एक्टिव रखना चाहिए जिससे आपके काम अधूरे न रह पाएं।करियर - कामकाज में आज के दिन नौकरी में जाने के लिए देर से पहुंच सकते हैं। इस समय कुछ फाइलों को संभाल कर ही रखें अन्यथा सूचनाएं आप के पास से धीरे-धीरे दूसरों तक भी पहुंच सकती हैं। फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन ठीक है इस समय घर में बच्चों पर या कुछ धार्मिक कामों में खर्च बढ़ सकते हैं। लव लाइफ - रिश्तों में आज के दिन आप अपने पार्टनर के लिए काफी आगे रहेंगे उनकी मदद कर पाएंगे। हेल्थ - सेहत सामान्य ही बनी रहने वाली है बस काम की अधिकता के चलते हाथ पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है।लकी नंबर - 6लकी कलर - सफेदउपाय - गाय को रोटी खिलाएं।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का तुला राशिफल: पॉजिटिव - आज आपका दिन थोड़ा मिला-जुला सा लग सकता है, इस समय कुछ जरूरी कामों को करने के लिए घर के बाहर ज्यादा दौड़ लगानी पड़ सकती है। इस समय घर पर लोगों के आगमन का भी संकेत बनता है।नेगेटिव - मन थोड़ा भटक सकता है जिससे ध्यान काम पर कम लगेगा।करियर - नौकरी में लगे लोगों के लिए आज के दिन की स्थिति सामान्य रहने वाली है। इस समय कुछ लोगों का सहयोग आपको बदलाव के साथ बढ़ने की हिम्मत देगा साथ ही कुछ यात्रा भी अभी बन सकती है।फाइनेंस - आज के दिन कामकाज के स्थान पर ही कुछ खर्च अधिक बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा।लव लाइफ - जीवन साथी की कुछ बातें मन पर असर डालने वाली हैं इस समय पर अच्छी बातचीत से ही रिश्ता मजबूत बनेगा।हेल्थ - सिरदर्द का असर या फिर छाती में जलन की शिकायत रह सकती है।लकी नंबर - 5लकी कलर - हराउपाय - गणेश जी को मोदक चढ़ाएं।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल: पॉजिटिव - घर में कुछ धार्मिक काम हो सकते हैं पूजा पाठ में शामिल होने का मौका बनेगा। अपने भाई बंधुओं के साथ समय बिताने का समय मिल सकता है। दिल की बात करके मन हल्का भी होगा। नेगेटिव - आज के दिन की स्थिति कुछ न कुछ बातें आप को परेशान भी कर सकती हैं इसलिए ध्यान से काम करें।करियर - काम के मामले में कुछ नवीन योजनाओं को अपने दोस्तों के साथ साझा कर सकते हैं। इस समय कारोबार में तेजी का दौर भी रहने वाला है और कुछ अच्छे अनुकूल कदम उठाते हुए काम कर पाएंगे। फाइनेंस - आर्थिक मामलों में आज के दिन की स्थिति आप को बड़ों की ओर से कुछ लाभ दिलवा सकती है।लव लाइफ - आज अपने साथी के साथ आप कुछ जरूरी कामों को करने के लिए यात्रा भी कर सकते हैं शाम का समय बेहतर रह सकता है।हेल्थ - सेहत की स्थिति सामान्य ही रहेगी इस दौरान बच्चों की सेहत पर माता-पिता को अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी।लकी नंबर - 9लकी कलर - पितांबरीउपाय - जल में तिल प्रवाहित करें।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का धनु राशिफल: पॉजिटिव - आज आपका दिन आपको कुछ मामलों में उठा-पटक देने वाला हो सकता है। घर के बाहर के कामों में व्यस्तता के होने से सुकून भरे माहौ भरा रहेगा और परिवार वालों से सपोर्ट मिलेगा। अगर कोई पुराना काम अटका हुआ था तो उसमें भी धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलेगा।नेगेटिव - किसी भी तरह की ढिलाई आपके काम बिगाड़ सकती है, इसलिए खुद को सजग बना के रखना जरूरी है। करियर - कामकाज में आज के दिन विरोधियों की ओर से कुछ तनाव रह सकता है, इस दौरान काम की अधिकता परेशान कर सकती है। इस समय आपको थोड़ा और एकाग्र होकर काम करने की जरूरत है। फाइनेंस - पैसों के मामले में उधार लेने या देने से बचें इस समय आर्थिक स्थिति कुछ डांवाडोल बनी रह सकती है। लव लाइफ - पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। रिश्ते में समझदारी और भरोसा बढ़ेगा।हेल्थ - कुछ मसालेदार या ऑयली खाना खाने से तकलीफ हो सकती है, इस दौरान नींबू पानी का सेवन अच्छा रहेगा।लकी नंबर - 6लकी कलर - क्रीमउपाय - गरीबों को मिठाई दान करें।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का मकर राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन घर पर हर किसी का अपना विचार बना रहेगा ऐसे में किसी एक चीज को लेकर बढ़ना आसान नहीं होगा। इस समय भाईयों के साथ आपको कामों में शामिल होना पड़ेगा।नेगेटिव - लेकिन एक साथ कई काम करने की कोशिश में आप उलझ सकते हैं, जिससे कोई भी काम ठीक से पूरा नहीं होगा। करियर - नौकरी में लगे लोगों के लिए दिन की स्थिति सामान्य रह सकती है, काम में बदलाव को लेकर तैयार न हो पाएं पर साथ में काम कर रहे लोगों के लिए दिन सामान्य रह सकता है।साझेदारी के कामों में आपको आगे फायदा ही मिल सकता है। फाइनेंस - घर पर बच्चे और बड़े सभी के अपने शौक और घूमने-फिरने में पैसे निकल सकते हैं। लव लाइफ - घर के मामलों में जीवन साथी के साथ बातचीत तो होगी पर कुछ झुंझलाहट भी अपना असर डाल सकती है।हेल्थ - इस समय त्वचा पर असर पड़ सकता है या खुजली बढ़ सकती है, पानी का सेवन अधिक करना बेहतर होगा।लकी नंबर - 5लकी कलर - हल्का हराउपाय - लक्ष्मी जी का पूजन करें।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का कुंभ राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन घर के कामों से ज्यादा आप को अपने कामों में उलझाने वाला है।। छोटे बच्चों के कारण माता-पिता के लिए दिन को संभाल पाना कुछ मुश्किल लगने वाला है।नेगेटिव - इस समय पर कुछ घर पर अपनों से बहस भी हो सकती है इसलिए अड़े नहीं वरना बात बढ़ सकती है।करियर - ऑफिस में अधिकारियों के साथ कुछ मामलों में सही से विचारों का तालमेल न बन पाए, पर इस दौरान खुद को शांत रखें। प्रतिस्पर्धा अभी बनी रहने वाली है इसलिए खुद को मजबूत बना के रखें।फाइनेंस - पैसों के खोने या चोरी होने का डर सता सकता है, इस समय अपने पर्स या जरूरी चीजों का रखें ख्याल।लव लाइफ - प्यार में आज खुद को अकेला महसूस कर सकते हैं कोई बात बहस में न बदले इसके लिए खुद के भी शब्दों का रखना होगा ध्यान। हेल्थ - सेहत की स्थिति को लेकर समय साधारण है इस दौरान चोट लगने या वाहन इत्यादि से समस्या हो सकती है।लकी नंबर - 3लकी कलर - हल्का भूराउपाय - काल भैरव का पूजन करें।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का मीन राशिफल: पॉजिटिव - घर का माहौल अनुकूल रहने वाला है इस समय बच्चों के साथ कुछ मस्ती के मौके बिताएंगे। छोटे भाई बहनों के लिए बड़े मार्गदर्शक भी होंगे ओर उनकी मदद भी करने वाले हैं।नेगेटिव - आज के दिन आप कुछ मामलों को भूल सकते हैं जिसके कारण बाद में आप को मुश्किल हो सकती है।करियर - नए काम की तलाश में हैं तो आज के दिन कुछ अच्छे अवसर सामने से मिल सकते हैं। इस समय काम को लेकर कुछ नया सीखने को मिल सकता है। कारोबार के लिए ये समय आप को नए लोगों से मिलवाने वाला हैफाइनेंस - आमदनी बनी रहेगी बस घर में कुछ सामान लाने या फिर कहीं जाने पर पैसा खर्च हो सकता है।लव लाइफ - प्रेम के मामले में आज के दिन की स्थिति आप को खुशी देगी, रिश्ते में आज आप काफी आगे रहते हुए काम करेंगे। हेल्थ - सेहत के मामले में स्फूर्ति के साथ काम कर पाएंगे बस खाने पीने में ज्यादा लापरवाह नहीं हो जाना।लकी नंबर - 4लकी कलर - पीलाउपाय - भगवान विष्णु की पूजा करें।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल