आज का मेष राशिफल: पॉजिटिव - घर और बाहर की जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाकर चलना जरूरी रहेगा। अपनी समझदारी से आप लोगों पर अच्छा प्रभाव डालने की कोशिश करेंगे, लेकिन बोलते समय संयम रखना भी ज़रूरी है।नेगेटिव - इस समय मेहनत के साथ भाग दौड़ भी ज्यादा रह सकती है, जिससे काम पर फोकस कम हो सकता है, इस बात का खास ध्यान रखें।करियर - काम के क्षेत्र में आज आप किसी महत्वपूर्ण फैसले की ओर बढ़ सकते हैं। अपने लोगों के साथ काम करने पर आपकी भूमिका अहम रह सकती है जिसमें आप उनकी मदद करेंगे और साथ ही नए लोगों से मुलाकात भी कर पाएंगे। फाइनेंस - पैसों के मामलों में सावधानी रखना जरूरी है, क्योंकि लेन-देन में कुछ दिक्कत आ सकती है। लव लाइफ - रिश्तों में भावनात्मक उतार-चढ़ाव रह सकता है, लेकिन आप पार्टनर को बेहतर समझ पाएंगे। पुराने रिश्तों में दोबारा बातचीत शुरू होने के संकेत हैं।हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी, बस इस दौरान काम के मामले में शारीरिक रूप से थोड़ा कंधों पर असर पड़ सकता है।लकी नंबर - 4लकी कलर - जामुनीउपाय - शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का वृषभ राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन सामान्य रहेगा और परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। बच्चों की कुछ इच्छाएं पूरी कर सकते हैं। कुछ निजी विषयों पर सोच-विचार करने का समय मिलेगा।नेगेटिव - जो बातें अब तक साफ नहीं थीं, उन पर ध्यान देना जरूरी है, नहीं तो बाद में परेशानी बढ़ सकती है।करियर - काम में फोकस बनाए रखने की जरूरत होगी क्योंकि चलते कुछ नई बातें सामने आ सकती है जिन पर पहले ध्यान नहीं गया था। ऑफिस में किसी खास चर्चा या प्लानिंग का हिस्सा बन सकते हैं। व्यापार में पुराने कागजात दोबारा देखने पड़ सकते हैं।फाइनेंस - पैसों से जुड़े गोपनीय मामलों में हलचल हो सकती है। भले बड़ा लाभ न हो, लेकिन भविष्य के लिए अच्छी योजना बन सकती है।लव लाइफ - किसी खास व्यक्ति की बातें मन में चलती रहने वाली हैं इस समय आप को अपने जीवन साथी की ओर से कुछ अच्छी सलाह भी मिल सकती है।हेल्थ - इस समय गले, आंख या दांत से जुड़ी कोई समस्या ही अपना असर डाल सकती है।लकी नंबर - 1लकी कलर - लालउपाय - देवी स्तोत्र का पाठ करें।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का मिथुन राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन हल्का फुल्का और घर में कामों के बीच लगा रह सकता है। किसी दूर बैठे व्यक्ति से बातचीत और नई चीजें सीखने में रुचि बढ़ेगी। किसी पुराने विचार पर फिर से ध्यान जा सकता है।नेगेटिव - जरूरी कामों को नजरअंदाज करने से परेशानी हो सकती है, इसलिए लापरवाही से बचें।करियर - आज आपका नजरिया साफ और स्पष्ट रहेगा जिसके कारण काम में नई योजनाएं बन सकती हैं। अगर आप किसी दूरस्थ या विदेशी संस्था से जुड़े हैं तो यात्रा के संकेत मिल सकते हैं।फाइनेंस - अचानक से अतिरिक्त आमदनी हो सकती है, पुराने किसी इन्वेस्टमेंट से आज कुछ फायदा मिलने के योग हैं। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में खुलकर बात करेंगे और सामने वाला भी आपको समझेगा। दूर हुए रिश्तों में फिर से बातचीत शुरू हो सकती है।हेल्थ - खानपान में नई चीजें ट्राई कर सकते हैं, लेकिन संतुलन बनाए रखें।लकी नंबर - 2लकी कलर - गुलाबीउपाय - मंदिर में पीले फूल चढ़ाएं।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का कर्क राशिफल: पॉजिटिव - आज आप अपने काम को लेकर काफी गंभीर होंगे पर इस समय साथ ही जो कुछ अभी तय किया है उसे पूरा करने में समय लग सकता है। इस समय अचानक कोई यात्रा भी बनने का योग दिखाई दे रहा है।नेगेटिव - जरूरत से ज्यादा काम का दबाव लेने से आप खुद को थका सकते हैं। करियर - कामकाज के लिहाज से दिन मेहनत भरा रह सकता है। इस दौरान आपको कुछ ज्यादा ही भागमभाग करनी पड़ सकती है। ऑफिस में जो आपके साथ के लोग हें उनसे बहुत ज्यादा मदद की उम्मीद न रखें खुद से काम करें।फाइनेंस - पैसों की स्थिति अचानक से होने वाले खर्चे के चलते कुछ डगमगा सकती है लेकिन इस दौरान कुछ लाभ भी बनता है।लव लाइफ - रिश्तों में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है, क्योंकि आप काम में ज्यादा व्यस्त रहेंगे।हेल्थ - स्वास्थ्य कुछ प्रभावित रह सकता है दूषित पानी का असर पड़ सकता है। लकी नंबर - 9लकी कलर - श्वेतउपाय - दुर्गा माता को गुलाब अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का सिंह राशिफल : पॉजिटिव -आज का दिन आस पास की बातों या कुछ अपनों के साथ गप्पे मारने में निकलने वाल अहै। सामाजिक रूप से भी आप कहीं किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। दोस्तों के साथ मस्ती करने वाले हैं।नेगेटिव - हर चीज़ अपने ऊपर लेने की आदत थोड़ी कम करनी चाहिए।करियर - काम को लेकर इस दौरान कोई रुका हुआ काम या फाइल फिर से आगे बढ़ सकती है। बिजनेस में लीगल मामलों पर ध्यान देना जरूरी होगा, वैसे इस दौरान कोई मदद करने के लिए आपके सामने दोस्ती का हाथ भी बढ़ा सकता है। फाइनेंस - आज के दिन आपके पैसे शौक और विलासिता की चीजों पर अधिक लगने वाले हैं इसलिए ध्यान से खर्च करें।लव लाइफ - रिश्तों की उलझन सुलझाने के लिए आज पहल कर सकते हैं। आज किसी अजनबी से भी आपकी आंखें मिल सकती हैं।हेल्थ - पेट से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है, इसलिए हल्का भोजन और गर्म पानी फायदेमंद रहेगा।लकी नंबर - 11लकी कलर - लाल उपाय - भगवान का अभिषेक करें।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का कन्या राशिफल: पॉजिटिव - आज आपका दिमाग कुछ खुराफाती चीजों में लगा रह सकता है, कुछ अलग करने की सोच आपको आगे बढ़ा सकती है। दोस्तों या किसी खास व्यक्ति से मन की बातें भी शेयर करेंगे।नेगेटिव - आप अपनी ही सोच में खो सकते हैं और जरूरी काम टाल सकते हैं, इस आदत पर कंट्रोल रखना होगा।करियर - काम के मामले में आज क्रिएटिविटी काम आएगी, नए काम के मामले में जल्दी नहीं करना ही बेहतर होगा। कर्मचारियों के साथ काम करते समय सभी की बातों पर विचार रखने की जरूरत है। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य रहने वाली है किसी वरिष्ठ से फायदा हो सकता है।लव लाइफ - रिश्तों में दोस्ती का भाव मजबूत रहेगा, आज के दिन कार्यस्थल पर किसी से बातें दिलचस्प रहने वाला है।हेल्थ - अनियमित दिनचर्या के कारण नींद से जुड़ी परेशानी हो सकती है, समय पर सोना और उठना जरूरी रहेगा।लकी नंबर - 7लकी कलर - आसमानीउपाय - शिव जी को इत्र अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का तुला राशिफल : पॉजिटिव - आज के दिन आप के कुछ काम किसी दोस्त की मदद से पूरे हो सकते हैं, धार्मिक कामों में शामिल होने का समय मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ घूमने का मौका भी अच्छा रह सकता है। नेगेटिव - आज के दिन जीवन साथी के लिए समय निकाल कर कुछ अच्छे पलों को जी पाएंगे, किसी खास व्यक्ति से जुड़ाव महसूस हो सकता है।करियर - नौकरी में आज के दिन आप को अपने साथ में लगे लोगों से कुछ सहयोग बना रह सकता है पर अपनी मेहनत को कम न होने दें। आपकी मेहनत और एकाग्रता काम को नोटिस किया जा रहा है इसलिए प्रयास करते रहें।फाइनेंस - आज के दिन आर्थिक स्थिति बेहतर रह सकती है, कुछ सेविंग भी आप आज के दिन कर सकते हैं।लव लाइफ - दिल की अगर बात की जाए तो आज के दिन जीवन साथी के लिए समय निकाल कर कुछ अच्छे पलों को जी पाएंगे, किसी खास व्यक्ति से जुड़ाव महसूस हो सकता है।हेल्थ - आंखों में थकान या नींद की कमी महसूस हो सकती, काम के बीच-बीच में आराम करना फायदेमंद रहेगा।लकी नंबर - 8लकी कलर - ब्राउन उपाय - धर्म स्थल पर सेवा कार्य करें।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन कुछ न कुछ मामलों में आप काफी उलझे रहने वाले हैं। इस समय भी आप पुरानी बातों में खुद को बंधा हुआ देख पाएंगे लेकिन शाम तक चीजों काफी अच्छी हो सकती हैं।नेगेटिव - अपने काम पर ध्यान दें और व्यर्थ की सोच को आज आगे बढ़ने का मौका न दें।करियर - कारोबार के क्षेत्र में आज के दिन की शुरुआत तेजी वाली होगी पर साथ ही इस दौरान अपने सामान इत्यादि पर ध्यान रखें कोई वस्तु खो न जाए या किसी के द्वारा उठाई न जाए। इस समय कुछ लोगों के साथ अलग चीजों में सोचने का समय है।फाइनेंस - आज के दिन जोखिम भरे कामों में आप को पैसों को लगाने से बचना चाहिए।लव लाइफ - पार्टनर के साथ खुलकर बातें होंगी और वे आपके साथ कुछ कामों में मदद भी दे सकती है। हेल्थ - इस समय ज्यादा खाने से दिक्कत हो सकती है। इस समय सुबह योग या स्ट्रेचिंग करना फायदेमंद रहेगा।लकी नंबर - 5लकी कलर - सी ग्रीनउपाय - विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का धनु राशिफल: पॉजिटिव - आज आपका मन थोड़ा भावुक रह सकता है साथ ही घर के कामों में काफी आध्यात्मिक हो सकते हैं। घर पर अपनों के साथ व्यस्तता का दौर रहेगा साथ ही कुछ नए लोगों का घर पर आगमन होगा।नेगेटिव - ज्यादा भावुकता के कारण आप छोटी बातों से भी प्रभावित हो सकते हैं, इसलिए खुद को संभालकर रखें।करियर - काम के मामले में दिन ठीक ठाक, जो लोग बाहर के कामों में शामिल हैं तो उन्हें अच्छे मौके मिल सकते हैं। ऑफिस में भी आप अपने काम को अलग तरीके से करने की कोशिश करेंगे। फाइनेंस - पैसों की स्थिति संतुलित रहेगी कोई बड़ा लाभ नहीं दिख रहा, लेकिन नुकसान भी नहीं होगा। लव लाइफ - रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव बना रह सकता है, जीवन साथी के साथ दिल की बातें करने का मौका मिलेगा। हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक थकान या आलस महसूस हो सकता है। ध्यान और मेडिटेशन से राहत मिलेगी।लकी नंबर - 3लकी कलर - फिरोजीउपाय -दुर्गा स्त्रोत का पाठ करें।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का मकर राशिफल: पॉजिटिव - घर-परिवार के साथ कामकाज में साथ ही जरूरी चीजों को लाने ले जाने के लिए आप को अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज के दिन कुछ आध्यात्मिक कार्यों में शामिल होने का दिन रहेगा खास।नेगेटिव - आज के दिन थकान अधिक होगी या किसी से व्यर्थ की बहस दिल पर असर डाल सकती है।करियर - कार्यक्षेत्र में आज स्थिरता बनी रहेगी अगर आपको अपने काम को और बेहतर बनाने के लिए नई चीजें शामिल करनी पड़ी तो कर सकते हैं। सीनियर्स के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी आज के दिन वैसे तो घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन आप उन्हें संभाल लेंगे।लव लाइफ - जीवन साथी के साथ घर के कामों में बहस का दौर न बने इसका रखें ख्याल। हेल्थ - स्वास्थ्य मिलाजुला सा रहने वाला है पेट से जुड़े रोग असर दिखाने वाले हैं।लकी नंबर - 6लकी कलर - हल्का नीलाउपाय - चंद्रमा को जल अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का कुंभ राशिफल: पॉजिटिव - आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और अपनी ऊर्जा से दूसरों को भी प्रभावित करेंगे। किसी नई जिम्मेदारी को उठाने का अवसर मिल सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी।नेगेटिव - अहंकार या ज्यादा आत्मविश्वास के कारण कुछ रिश्तों में दूरी आ सकती है।करियर - करियर के लिहाज से दिन प्रगति देने वाला रह सकता है, ऑफिस में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है। लीडरशिप रोल में आपके लिए कुछ अचानक से मौके का फायदा उठा सकते हैं। फाइनेंस - आय के नए स्रोत बन सकते हैं इस दौरान खर्च भी साथ-साथ बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा।लव लाइफ - रिश्तों में जोश और आकर्षण बना रह सकता है, कोई दोस्त आपके प्रेम में एक अच्छा सूत्रधार भी बन सकता है।हेल्थ - ऊर्जा अच्छी रहेगी बस इस दौरान किसी काम के चलते चोट या खरोंच लगने का भय रह सकता है।लकी नंबर - 2लकी कलर - सुनहराउपाय - सूर्य देव को जल अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का मीन राशिफल : पॉजिटिव - अपने विचारों और कामों में काफी तेज रहने वाला है। घूमने के मौके बन सकते हैं, घर पर मेहमानों का आना हो सकता है। भावनाओं को अच्छे तरीके से व्यक्त कर पाएंगे। नेगेटिव - बेवजह की चिंता और ओवरथिंकिंग से बचना जरूरी होगा।करियर - बिजनेस करने वालों को किसी पुराने संपर्क से फायदा मिल सकता है, लेकिन जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। किसी पुराने काम को नए तरीके से करने का विचार भी आ सकता है इस दौरान प्लानिंग और अनुशासन से फायदा मिल सकता है। फाइनेंस- आज के दिन छोटे मोटे खर्च बने रह सकते हैं।लव लाइफ - संवेदनशीलता लोगों को आपकी ओर आकर्षित कर सकती है, दांपत्य जीवन में जुड़ाव महसूस करेंगे। हेल्थ - शरीर में जकड़न महसूस हो सकती है। समय पर आराम और हल्की एक्सरसाइज जरूरी है।लकी नंबर - 6लकी कलर - हराउपाय - गणेश जी की पूजा करें।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल