आज का राशिफल मेष: मेष राशि वालों के लिए मेहनत का दिन होगा, आज घर में काम बढ़ने वाला है। परिवार के लोग आपकी सलाह को सुनेंगे लेकिन मानें यह जरूरी नहीं हैं इसलिए बहुत अधिक दूसरों पर दबाव बनाने से बचें। स्टूडेंट्स आज अपनी पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।करियर - काम को लेकर आज भीड़ का हिस्सा बन कर रहना पसंद नहीं आएगा, इस समय खुद को कुछ अलग स्थान पर देखना चाहेंगे। कुछ मामलों में इंस्पायर हो सकते हैं इसमें शामिल हो सकते हैं। बड़ों की ओर से गाइडेंस मिल सकते हैं।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में आप के पास बचत तो बनी रहने वाली है, किसी रचनात्मक काम में भी शामिल हो सकते हैं।लव लाइफ - अपने जीवन साथी के साथ बात करें लेकिन क्रोध से बचें, किसी पुरानी जान-पहचान वाले से जुड़ सकते हैं।हेल्थ - सेहत के मामले में इस समय आप ठीक ठाक फील करने वाले हैं, सक्रिय रह सकते हैं।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: वृषभ राशि वालों के लिए आज के दिन माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद काफी मामलों में सहायक बन सकता है। इस समय आप छोटी-छोटी बातों पर ज्यादा सोचने से बचें और काम में शामिल रहें। घर के रुके हुए काम कर लेने से आप को राहत भी मिलेगी।करियर - कामकाज में आज का दिन आपको काफी प्रभावित करने वाला है। इस समय अपनी बात सोच-समझकर रखें जिससे आपके शब्द प्रभाव डालेंगे। इस दौरान साथ में लगे लोगों के साथ आपका बेहतर तालमेल बना रह सकता है।फाइनेंस - इस समय खर्चे ज्यादा रहने वाले हैं घर की साज सज्जा में इसका उपयोग कर सकता है।लव लाइफ - प्यार भरे रिश्तों में गहराई बनी रहने वाली है, इस समय किसी के साथ रिश्ते की इच्छा बहुत गहरी रहने वाली है।हेल्थ - सेहत के मामले में थकान बहुत अधिक रहने वाली है।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए अचानक किसी मेहमान के आने से सरप्राइज मिल सकता है। दोस्तों के साथ बाहर जाने या घूमने का मौका भी मिलेगा। आज आप किचन में कुछ खास और स्वादिष्ट बनाने का मन बना सकतेकरियर - काम के लिए आज का दिन काफी खास होने वाला है इस समय काम की अधिकता भी बढ़ने वाली है। इस समय कारोबार के क्षेत्र में कुछ न कुछ कमी भी रह सकती है, वहीं इस दौरान आपके लिए चीजें काफी मुश्किल रह सकती है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के मामले में आज के दिन खर्च बना रहने वाला है।लव लाइफ - कुछ दूसरों के कारण रिश्तों में खटास आ सकती है। सामाजिक जीवन लोगों के साथ मेल जोल बनने वाला है।हेल्थ - सेहत की स्थिति आज के दिन गड़बड़ा सकती है, इस दौरान थकान और कमजोरी फील हो सकता है।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वालों को इस समय थोड़ा शांत रहने की जरूरत होगी इस समय काम करना तनाव को दिखा सकता है बड़ों की ओर से ज्यादा बातें आपके लिए समस्या वाली हो सकती हैं। अपनों के साथ किसी भी बातचीत को शांति से करें और बाहर भी यही तरीका अपनाएं।करियर - काम के लिहाज से आज का दिन परिश्रम की मांग कर सकता है। काम में आप सक्रिय बने रहने वाला है जिसके चलते कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। आज के दिन अधिकारी वरिष्ठ संतुष्ट दिखाई देगे इस दौरान टीम में आपकी राय को महत्व मिल सकता है।फाइनेंस - अटका हुआ धन वापस मिल सकता है बच्चों के स्कूल या पेपर पर धन लग सकता है।लव लाइफ - प्यार के मामले में आज के दिन आप अचानक किसी के साथ अच्छा फील करने वाले हैं ओर उनके साथ बातचीत शुरू कर सकते हैं।हेल्थ - सेहत के मामले में दिल या छाती के रोग अपना असर डाल सकते हैं।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वालों के लिए दिन का समय आपके लिए मिले जुले असर दिखा सकता है। कुछ कामों को करने में आप जिद या कठोर भी हो सकते हैं। इस समय बाहरी तनाव से बचना जरूरी है। समय का सही प्रबंधन करें जिससे अपने काम समय अनुसार कर पाएं।करियर - आज के दिन आप काम पर कुछ नया सीख सकते हैं, इस दौरान आप के काम पर दूसरों की निगरानी भी बढ़ सकती है। आपको किसी बड़े अधिकारी से प्रेरणा मिलेगी जो लंबे समय में काम आएगी।फाइनेंस - पैसों के मामले में आज का दिन आप को किसी बाहरी सोर्स से लाभ दिलाने में सहायक होगा।लव लाइफ - प्यार भरे रिश्ते इस समय आगे बढ़ने के लिए तैयार दिखाई दे सकती हैं।हेल्थ - सेहत के मामले में इस समय खांसी या हड्डियों से संबंधित दिक्कतें बढ़ सकती है।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: आज के दिन कन्या राशि वालों को छोटी यात्राओं के योग बन रहे हैं और ये यात्राएं लाभदायक हो सकती हैं। इस समय आत्म विकास अच्छा होने वाला है। अगर आज सही दिशा में मेहनत करेंगे तो भविष्य मजबूत बनेगा।करियर - काम के मामले में नौकरी में तरक्की के योग बन सकते हैं, आप अपनी मेहनत में लगातार बढ़ोत्तरी से अच्छे परिणाम भी प्राप्त कर सकते हैं। भले ही इस समय कुछ लोगों से आपकी न बने, कोई बात नहीं बस अपने काम पर ध्यान दें।फाइनेंस - आज का दिन आर्थिक मामलों में बेहतर रह सकता है कुछ इलेक्ट्रॉनिक चीजों की खरीदारी हो सकती है।लव लाइफ - प्यार भरे रिश्तों के लिए गेट-टुगेदर का दिन अच्छा हो सकता है जिससे पुरानी यादें भी ताज़ा होने वाली हैं।हेल्थ - सेहत के मामले में आज के दिन मसालेदार खाना या बाहर का खाना अगर न ही सेवन करें तो बेहतर होगा।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन आपके व्यक्तित्व को निखारने वाला रह सकता है। आज के दिन आप पुरानी गलतियों को सुधारने की कोशिश भी कर सकते हैं। इस समय अपने काम में आप को शांत रहते हुए लगातार काम करने की जरूरत होगी।करियर - नौकरी में आज के दिन आप काफी मामलों में उलझे रह सकते हैं, इस समय किसी एक बात पर ध्यान देने में मुश्किल रहेगी पर लिस्ट बना कर काम करते चले जाएं। पुराने कामों को पूरा अभी नहीं कर पाएंगे लेकिन कोशिश करते रहें।फाइनेंस - जुए या शेयर मार्केट का लालच आपको गलत दिशा में ले जा सकता है।लव लाइफ - आज आपका दिल थोड़ा भटक सकता है यह अपने पार्टनर के साथ समय बिताने का दिन है।हेल्थ - आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा ज्यादा खाने से बचें क्योंकि इससे पेट खराब हो सकता है।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज के दिन की स्थिति रहेगी आप को लोगों के साथ मेलजोल देने वाली। इस समय आपके दोस्तों के बीच किसी ट्रिप का प्लान बन सकता है, लेकिन उसे पूरा होने में समय लगेगा।करियर - आज के दिन कामकाज में बस कोशिश करें कि एकाग्र रह कर काम करें क्योंकि इस दौरान आप दूसरों के काम पर ज्यादा आकर्षित दिखाई देंगे और अपने काम को इग्नोर कर सकते हैं।फाइनेंस - आज का दिन आप दान या धर्म के कामों में धन के व्यय से प्रभावित रह सकते हैं।लव लाइफ - प्यार के मामले में दोस्तों के साथ प्यार की बातें साझा होंगी और किसी का रिश्ता आप को आकर्षित करने वाला है।हेल्थ - सेहत के मामले में आज के दिन कसरत ओर फिटनेस के काम करते हुए खुद को बेहतर बना पाएंगे। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वाले इस समय काम के साथ साथ किसी के साथ घूमने के लिए निकल सकते हैं जिससे कुछ काम अधूरे भी रह सकते हैं। आज माता-पिता की ओर से बच्चों को अपने काम समय पर पूरे कर लेने का दबाव मिल सकता है।करियर - काम के मामले में जो लोग साझेदारी के काम करना चाह रहे हैं उनके लिए बेहतर समय है। अवसर तो होंगे प्रतिस्पर्धा के साथ ही आगे बढ़ना होगा, जिससे काम का प्रेशर बढ़ेगा, इसलिए दिमाग को ठंडा रखना जरूरी है।फाइनेंस - आज बचत को लेकर आपका दिमाग तो कुछ न कुछ खुराफात करने वाला है।लव लाइफ -दिल की अगर बात की जाए तो आज का दिन जीवन साथी के साथ अच्छे पल दे सकता है।हेल्थ - स्वास्थ्य के सिलसिले में कुछ दिक्कतें आप के स्वभाव को प्रभावित करने वाली है इसलिए खुद पर ध्यान देने की जरूरत होगी।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वाले आज के दिन कुछ मल्टीटास्किंग से रहेंगे यानी की एक साथ कई अन्य कामों को करना आप के लिए खास रहने वाला है। घर पर बातचीत दिल को छूने वाली और दिल से हो सकती है, लेकिन कुछ बातें परेशान करने वाली भी हो सकती हैं।करियर - काम के हालात साधारण ही रहने वाले हैं इस समय आप कारोबार में अच्छे लाभ देख पाएंगे। नौकरी को लेकर आज के हालात मिले-जुले रह सकते हैं। कुछ मित्रों के साथ मिलकर कार्यक्षेत्र में पार्टी का मजा भी ले सकते हैं।फाइनेंस - शेयर मार्केट या ऑनलाइन सेल्स में आज के दिन कुछ फायदा तो मिल ही सकता है।लव लाइफ - आज के दिन घर परिवार में होने वाली बातों के चलते जीवन साथी के साथ कुछ वजहों से गलतफहमियां होने का समय बन रहा है जिस पर ध्यान बनाए रखने की जरूरत है।हेल्थ - आज तनाव की वजह से नींद में कुछ दिक्कत हो सकती है। अपना फोन जल्दी रख दें और खुद को थोड़ा आराम दें। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुंभ राशि वालों के लिए घर में माहौल कुछ भावनाओं की अधिकता को दिखाने वाला हो सकता है। आज के दिन बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने के लिए माता-पिता भी शामिल रहेंगे और इससे बच्चों और पेरेंट्स का रिश्ता भी मजबूत होगा।करियर - काम पर अपने क्रोध या स्वतंत्रता को किसी ओर पर थोपने से बचें क्योंकि इससे आपसी कामों में परेशानी बनी रह सकती है। अपनी बातचीत करते समय भावना पर कंट्रोल रखना जरूरी है, नहीं तो गलत मैसेज जाएगा।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य रहने वाली है इस समय आप घरेलू चीजों के लिए ही बचत को खर्च कर सकते हैं।लव लाइफ - शादीशुदा लोग पार्टनर से खुलकर बातचीत के माध्यम से ही अपने रिश्ते को बढ़ा सकते हैं।हेल्थ - अगर अपना मूड अपसेट है तो इसे बेहतर रखने के लिए हल्का और पौष्टिक खाना खाएं।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ बातों में आप को आगे रखने वाला है। आज के दिन घर पर खाने पीने या सजावट को लेकर व्यस्तता अधिक ही बनी रहने वाली है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने का अच्छा मौका मिल सकता है।करियर - इस समय जरूरत होगी अपने काम पर फोकस करते हुए आगे बढ़ने की इस समय अगर रूटीन प्रोजेक्ट्स में लगे हुए हैं तो उसमें भी कुछ बदलाव रखें जिससे आप का रुझान काम में बना रहेगा। आप अच्छा और बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।फाइनेंस - अगर कहीं निवेश को लेकर कोई समस्या है तो उसे आज ही सुलझा लेना सबसे अच्छा रहेगा।लव लाइफ - कोई आपके दिल को छू सकता है, इसलिए उनके इशारों को इग्नोर न करें।हेल्थ - खुद को थोड़ा समय देने की जरूरत है और थकान से बचने के लिए थोड़ी अपनी अच्छी देखभाल ही आपको जोशीला बनाकर रखेगी।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल