आज का मेष राशिफल : पॉजिटिव - आज घर के छोटे मोटे कामों में बच्चे भी मदद कर सकते हैं, आप चाहेंगे कि आपका समय शांतिपूर्वक बीते और कोई आपको परेशान न करे। पर इस दौरान कुछ न कुछ उथल पुथल तो रहने वाली है। नेगेटिव - चंद्रमा का छ्ठे भाव में गोचर समस्या दे सकता है। बच्चों या छोटे भाई की शरारत या जिद से थोड़ी खटपट हो सकती है अपने आप को ज्यादा क्रोध में आने से रोकें। करियर - व्यवसाय की अगर बात की जाए तो कंपटीशन तो रहेगा पर समझदारी से काम करें जिससे आप की मेहनत सही जगह पर लग पाए। आज नए लोग आपके संपर्क में आ सकते हैं।फाइनेंस - आज पैसों को संभालकर खर्चे करें क्योंकि छठे भाव का चंद्रमा कर्ज या उधारी की ओर भी संकेत देता है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों के मामले में ठहराव वाली स्थिति देखने को मिल सकती है और इसके चलते आपस में विवाद या अलगाव भी बढ़ सकता है। हेल्थ - सेहत ठीक रह सकती है इस दौरान मानसिक रूप से आप अधिक विचारों के चलते ही थकान महसूस कर सकते हैं।लकी नंबर - 5लकी कलर - हराउपाय - गायत्री मंत्र का जाप करें।विस्तार से पढ़ें – आज का मेष राशिफल आज का वृषभ राशिफल : पॉजिटिव - आज का दिन आपके लिए नए घर के साथ साथ अपनों के साथ रिश्तों में भी मौके देने वाला है। कहीं अचानक से जाना पड़ सकता है या बच्चों के लिए भागदौड़ रह सकती है। नेगेटिव - अपने आप को लापरवाह या आलसी न होने देना क्योंकि आप दूसरों पर अगर काम छोड़ देते हैं तो समस्या हो सकती है।करियर - कारोबार की अगर बात करें तो समय बेहतर है कुछ बदलाव भी होंगे जो अनुकूल रहेंगे। आप को मिलने वाले किसी सही दृष्टिकोण और मेहनत से लाभ मिल सकता है। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य ही रहने वाली है इस दौरान या तो किसी एजुकेशन पर या बच्चों पर पैसा खर्च हो सकता है।लव लाइफ - शादीशुदा जोड़े उन चीज़ों पर ध्यान दें जो दोनों के लिए जरूरी हैं और आज आप एक दूसरे के लिए समय अगर निकालते हैं तो प्रेम भी मजबूत होगा।हेल्थ - चहल कदमी जरूर करें और ज्यादा खाने से बचें इन बातों का ध्यान रखते हुए आप अच्छे परिणाम देख सकते हैं।लकी नंबर - 2लकी कलर - गुलाबीउपाय - देवी सरस्वती का पूजन करें।विस्तार से पढ़ें – आज का वृषभ राशिफल आज का मिथुन राशिफल : पॉजिटिव - रवि योग की शुभता के चलते घर के कामों में ध्यान और सतर्कता से हर काम समय पर पूरे होंगे। मित्रों के साथ या धार्मिक कामों में आप खुशी से शामिल होंगे।नेगेटिव - घर के कामों के चलते तनाव और थकान दोनों बातों का असर आप के स्वभाव पर पड़ सकता है इस ओर ध्यान देने की कोशिश करें।करियर - काम को लेकर इस समय नए मसौदे तय हो सकते हैं। व्यापार की स्थिति आज मिले जुले असर वाली होगी। कुछ काम आप छोटे लेवल से ही शुरू करने की योजना भी बना सकते हैं।फाइनेंस - आर्थिक पक्ष की अगर बात की जाए तो तेजी से काम करने और नई योजनाओं में सफलता मिलने की संभावना बढ़ेगी। लव लाइफ - जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर होगा पर ख्याल रखें की आप कहीं दूसरों को इग्नोर तो नहीं कर रहे हैं। हेल्थ - सेहत के लिहाज से दिन मिलाजुला सा है गैस्ट्रिक या कफ की शिकायत आज असर डाल सकती है। लकी नंबर - 6लकी कलर - फिरोजीउपाय - दुर्गा कवच का पाठ करें।विस्तार से पढ़ें – आज का मिथुन राशिफल आज का कर्क राशिफल : पॉजिटिव - गंगा दशहरा की शुभता के चलते आप को मेहनत से लाभ होगा। परिवार और दोस्तों से मिले सुझाव आपकी सोच और योजनाओं को आगे बढ़ने का मौका देंगे।नेगेटिव - साहस रहेगा पर अधीरता या जल्दबाजी में काम से करना नुकसान देता है, समझदारी और धैर्य से हर मुश्किल हल होगी।करियर - नए मौके अगर आप के सामने आ रहे हैं तो प्रोजेक्ट में कदम रखने से पहले शांतिपूर्वक योजना बनाना शुरु कर दीजिए। सहयोगियों के साथ समय बिताने से मन भी उत्सुकता से भरा रहेगा।फाइनेंस - आज के दिन छोटे भाई बंधुओं को पैसों की आवश्यकता पड़ सकती है या किसी यात्रा पर खर्च हो सकता है।लव लाइफ - आज दिलों के मामले में छोटी बातों पर नजरअंदाज करना सीखें तभी प्रेम में लगाव बना रह सकता है।हेल्थ - आज के दिन शरीर में मांसपेशियों में दर्द की शिकायत हो सकती है इस समय शरीर को नमी देने वाले उपाय अपनाएं।लकी नंबर - 2लकी कलर - गहरा पीलाउपाय - शिवलिंग पर जल अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें – आज का कर्क राशिफल आज का सिंह राशिफल : पॉजिटिव - घर के कामकाज में दिन कुछ मिलाजुला रह सकता है, रोजमर्रा के काम थोड़े समय ले सकते हैं। बच्चों और परिवार में आज खुशियों की झलक महसूस होगी।नेगेटिव - काम के लिहाज से आज परेशानी बढ़ रही है, इस दौरान काफी मेहनत बढ़ने वाली है। करियर - काम में आज दूसरों की मदद लेने में कोई हिचक न दिखाएं। व्यापारियों के लिए सुबह का समय थोड़ा धीमा रहेगा। शाम तक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। फाइनेंस - पैसों के मामलों में सतर्क रहें व्यर्थ खर्च से बचें और बड़े खर्च सोच समझकर ही करें।लव लाइफ - दिल के रिश्ते गहरे रहेंगे। कभी-कभी बेचैनी हो सकती है। शाम तक साथी के साथ समय बिताने से ऊर्जा और सकारात्मकता बढ़ेगी।हेल्थ - हल्की एक्सरसाइज और पर्याप्त पानी का ध्यान रखें, नींद पूरी करना आज बहुत जरूरी है, ताकि दिनभर ऊर्जा बनी रहे।लकी नंबर - 8लकी कलर - नीलाउपाय - सूर्य मंत्र का जाप करें।विस्तार से पढ़ें – आज का सिंह राशिफल आज का कन्या राशिफल : पॉजिटिव - रवि योग का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। नए विचार और आइडिया आपके दिमाग में आएंगे, उन्हें सिर्फ सोचने तक न रोकें।नेगेटिव - आज के दिन की स्थिति आप को उथल पुथल से भर सकता है। करियर - करियर में बदलाव या नए अवसर के संकेत मिल सकते हैं। नौकरी, प्रमोशन या जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। आप व्यवसाय करते हैं तो अपने संपर्कों को मजबूत करने पर ध्यान दें।फाइनेंस - आज आर्थिक स्थिति अनुकूल रहने वाली है शेयर बाजार या स्टॉक्स में पैसा लगाते समय सतर्क रहें।लव लाइफ - प्यार में दिन थोड़ी नीरसता ला सकता है बस आवश्यक है की खुद को प्रेमी के समक्ष कुछ उत्साह बना के रखें।हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहने वाला है खुद को अधिक मेहनत न करने दें और आराम पर ध्यान दें।लकी नंबर - 3लकी कलर - पीलाउपाय - घर के कोने में धूप या दीपक जलाएं।विस्तार से पढ़ें – आज का कन्या राशिफल आज का तुला राशिफल : पॉजिटिव - आज का दिन आपके लिए घर और बाहर के कामों में तालमेल बनाने वाला रहेगा। परिवार के लोग आपकी छोटी मदद और सलाह की अपेक्षा करेंगे। नेगेटिव - काम के साथ आज आप किसी के साथ कुछ अधिक बहस में शामिल हो सकते हैं। करियर - नौकरी या व्यवसाय में महत्वपूर्ण बदलाव के संकेत हैं। कोई नया काम या जिम्मेदारी आपके पास आ सकती है। वरिष्ठों या सहयोगियों से मदद लेकर काम को आसानी से निपटा सकते हैं।फाइनेंस - आज पैसों में स्थिरता मिलेजुले स्तर पर होगी खरीदारी से पहले फायदे और जोखिम को समझें।लव लाइफ - गंगा दशहरा के दिन प्रेम भरे रिश्ते में अनुकूलता या सकारात्मक ऊर्जा को देने वाला होगा। हेल्थ - गर्दन में हल्का दर्द या सिरदर्द हो सकता है। इस समय तेल से मसाज करना अनुकूल होगा।लकी नंबर - 4लकी कलर - हराउपाय - गंगा दशहरा के अवसर पर जल का दान करें।विस्तार से पढ़ें – आज का तुला राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल : पॉजिटिव - रवि योग के कारण आप अपने काम में पूरी मेहनत और लगन से लगे रहने वाले हैं। परिवार और बड़ों के साथ समय बिताने से रिश्ते और मजबूत होंगे।नेगेटिव - आज घर पर आप का कंट्रोल कम रह सकता है, इस दौरान आप बच्चों के कारण कुछ व्यस्त भी रह सकते हैं।करियर - नए अवसर आपके लिए खुल सकते हैं नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी। बड़ी जिम्मेदारी संभालने या व्यवसाय में लाभ पाने के लिए समय उपयुक्त है।फाइनेंस - आज छोटी-छोटी बचत पर ध्यान रखें और ज्यादा दिखावे में न आएं क्योंकि खर्च रोक पाना मुश्किल होगा।लव लाइफ - गंगा दशहरा के दिन आपसी समझ और स्नेह में बढ़ोतरी होगी। किसी धार्मिक कामों में जीवन साथी भागीदार बनेगा।हेल्थ - गर्दन और पीठ में हल्की परेशानी हो सकती है। दिनभर हल्की एक्सरसाइज और पर्याप्त आराम आवश्यक है।लकी नंबर - 7लकी कलर - नीलाउपाय - गंगा दशहरा पर दूध का दान करें।विस्तार से पढ़ें – आज का वृश्चिक राशिफल आज का धनु राशिफल : पॉजिटिव - आज के दिन घर के कामों में अपने बड़ों के साथ लंबी बातचीत दे सकती है। परिवार में हल्की हलचल हो सकती है आपका शांत व्यवहार सबको संतुलित रखेगा।नेगेटिव - आज का दिन थोड़ी उलझन भरा रह सकता है इसलिए खुद को थोड़ा समय दें, आप हर स्थिति को समझदारी से संभालेंगे।करियर - व्यापार में आज सौदे तो होंगे, पर लाभ थोड़ा कम हो सकता है। नौकरी में मेहनत बढ़ेगी और वरिष्ठों के साथ सहकर्मी भी आपके काम में बदलाव की सलाह दे सकते हैं।फाइनेंस - खर्च थोड़े बढ़ सकते हैं पहले की बचत मुश्किल समय में सहारा देगी। नई योजना बनाने से पहले अभी का ध्यान रखें। लव लाइफ - प्रेम के मामले में आप का रिश्ता अगर आगे आएगा तो आप प्रेम में भी आगे रहने वाले हैं खुले दिल से बातचीत जरूरी है। हेल्थ - सेहत में उतार चढ़ाव रह सकता है पेट के रोग या चेहरे पर दाने हो सकते हैं।लकी नंबर - 1लकी कलर - लालउपाय - गंगा दशहरा के दिन तिल का दान करें।विस्तार से पढ़ें – आज का धनु राशिफल आज का मकर राशिफल : पॉजिटिव - रवि योग के प्रभाव से आपका दिन कुछ यात्रा और कुछ लोगों के साथ मिलकर काम करने की कोशिश को पूरा करेगा। बच्चे आप को सहयोग कर सकते हैं।नेगेटिव - आज के दिन कुछ मामलों में ग्रहों का असर आप को नई सोच तो देगा पर ये सोच दूसरों को परेशानी दे सकती है इस पर अधिक ध्यान देना होगा।करियर - आज काम में आप कुछ अपनी ही मर्जी अधिक चला सकते हैं, मेहनत और स्मार्ट निर्णय आपको आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। नया अवसर या प्रस्ताव आएगा। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति मजबूत होने का समय है इस समय आप को अपने जीवन साथी या घर के किसी सदस्य से मदद मिल पाएगी।लव लाइफ -अपने साथी के व्यवहार को आप नियंत्रित नहीं कर सकते हैं इसलिए इस ओर बहुत अधिक ध्यान देने से बचें। हेल्थ - खानपान को लेकर आप को सतर्क रहना होगा इस दौरान लापरवाही से परेशानियां हो सकती हैं। लकी नंबर - 5लकी कलर - पीलाउपाय - घर के पूर्व दिशा में तांबे के पात्र में जल रखें। विस्तार से पढ़ें – आज का मकर राशिफल आज का कुंभ राशिफल : पॉजिटिव - आज का दिन आपके लिए हल्की राहत का समय है लेकिन इस दौरान आप पुराने कामों को पूरा करने के लिए भी काफी मेहनत में रहने वाले हैं।नेगेटिव - तनाव को खुद पर हावी न होने दें कोई बात नहीं अगर चीजें आप की सोच से विपरीत जा रही हैं। अपने आप को बस स्थिति के अनुसार ढालने की कोशिश करें।करियर - कामकाज में आज नया अवसर किसी को जलन देने वाला है आप तो मेहनत बना के रखें हैं लेकिन काम खराब करने की किसी की मंशा भी रह सकती है तो चारों ओर निगाह रखें।फाइनेंस - अप्रत्याशित खर्च आज होने का दिन बन रहा है, पहले की बचत मददगार साबित होगी। लव लाइफ - प्यार में आज नोकझोंक चाहे हो पर साथी की ओर से आप को मनाने या रोमांस की कोशिश भी कम नहीं होने वाली है।हेल्थ - सेहत की दृष्टि से दिन साधारण ही है खुद को थकान से बचाएं और प्रकृति के करीब समय बिताएं।लकी नंबर - 3लकी कलर - नीलाउपाय - पीपल पर जल अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें – आज का कुंभ राशिफल आज का मीन राशिफल : पॉजिटिव - रवि योग की शुभता के कारण खुद पर विश्वास बढ़ेगा और आप कई काम आसानी से निपटाने में सक्षम भी होंगे। घर में खुशियों का माहौल रहेगा, अपनों सहयोग मिलेगा।नेगेटिव - आज का दिन हल्का तो होगा पर आप धार्मिक चीजों में खुद को शामिल करते हुए काफी थका सकते हैं। करियर - नई ऊर्जा के साथ कार्यों में बढ़त होने का समय बना हुआ है, आपकी योजना और मेहनत की तारीफ होने का समय भी है। कारोबार में मालिक की ओर से कुछ अच्छे शब्द आप को जोश देंगे।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य ही है पर अचानक ही किसी लाभ या बोनस की संभावना है।लव लाइफ - आज रोमांस और ताजगी दोनों अनुभव कर सकते हैं साथी आपके करीब रहना पसंद करेंगे। हेल्थ - स्वास्थ्य अच्छा रहेगा आज चाहेंगे कि आउटडोर गतिविधियों में समय बिताएं पर मौसम का ध्यान रखें।लकी नंबर - 2लकी कलर - हराउपाय - चौराहे पर रात में दीपक जलाएं। विस्तार से पढ़ें – आज का मीन राशिफल