आज का मेष राशिफल : पॉजिटिव - घर के कुछ अटके हुए काम जल्द से पूरे हो सकते हैं। दिन के उत्तरार्ध में, काम की गति थोड़ी धीमी हो सकती है, लेकिन बड़ों का सहयोग और मार्गदर्शन आपको प्रगति करने में सहायता प्रदान करेगा।नेगेटिव - कुछ मामलों पर आम सहमति बनाना कठिन हो सकता है। करियर - वरिष्ठ अधिकारियों और प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ आपके संबंधों को सुदृढ़ करेगा। आपके करियर को एक नई दिशा देने के लिए तैयार है, आपको अपने नेटवर्क, मित्रों की ओर से काम की प्राप्ति का अच्छा योग बन सकता है। फाइनेंस - शेयर बाजार अथवा किसी बड़े जोखिम वाले निवेशों में कदम रखते समय सावधानी बना के रखें।लव लाइफ - रिश्तों के मामले में अपनी साझा जिम्मेदारियों के प्रति आपसी रूप से प्रतिबद्ध रहना जरूरी होगा। हेल्थ - सेहत के लिहाज से दिन साधारण ही रहेगा, इस समय गले या चेहरे पर कुछ समस्या उभर सकती है।लकी नंबर - 1लकी कलर - बैंगनीउपाय - रामायण का पाठ करें।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का वृषभ राशिफल : पॉजिटिव - परिवार में हर समय चहल-पहल बनी रहेगी, बच्चों की फरमाइशें भी इस दौरान काफी अधिक रहने वाली हैं। घर पर किसी शुभ समारोह या धार्मिक आयोजन की योजनाएं आकार ले सकती हैं। नेगेटिव - इस दौरान बाहरी लोगों से व्यवहार करते समय सावधानी बरतें।करियर - काम के मामले में दिन सामान्य रहने वाला है। फ्रीलांसिंग अथवा पार्ट टाइम कामों में लगे हुए हैं तो अच्छे स्रोत उभरकर सामने आ सकते हैं। काम के स्थान पर किसी अनुभवी व्यक्ति से परामर्श लेना भी आपको अच्छे मार्गदर्शन को देगा।फाइनेंस - बच्चों की शिक्षा या करियर के संबंध में पैसों का व्यय अधिक रह सकता है।लव लाइफ - सोशल मीडिया के माध्यम से किसी नई शुरुआत या नए जुड़ाव की संभावना है।हेल्थ - स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव का अनुभव हो सकता है। लकी नंबर - 6लकी कलर - ग्रे कलर उपाय - माता पार्वती जी का पूजन करें।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का मिथुन राशिफल : पॉजिटिव - आप अपने कामों को पूरा करने में बहुत कुशल रहेंगे। अपने माता-पिता के साथ आपका मेलजोल सुखद रहेगा, और आपको अपने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। नेगेटिव - आज अपने लिए समय निकालना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।करियर - कुछ कामों को लेकर आपकी कड़ी मेहनत दूसरों के द्वारा देखी जा सकेगी। आपका काम दूसरों को प्रभावित करेगा और आप अपने अधूरे कामों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। कारोबारियों के लिए दिन यात्रा वाला रहेगा।फाइनेंस - आज संपत्ति या किसी महंगी वस्तु में आपकी रुचि थोड़ी बढ़ सकती है पर फिर भी सावधानी से आगे बढ़ें। प्रेम जीवन - आज अपने रिश्तों में संतुलन बनाए रखना बहुत ज़रूरी है। अपने साथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। हेल्थ - जोड़ों में दर्द या नसों में खिंचाव महसूस हो सकता है। लकी नंबर - 6लकी कलर - गहरा नारंगी कलर उपाय - माता पार्वती जी का पूजन करें।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का कर्क राशिफल : पॉजिटिव - आज के दिन की स्थिति कुछ अचानक होने वाले मेलजोल को दिखाती है। छात्रों के लिए यह एक सकारात्मक है। प्रतियोगी परीक्षाओं या अकादमिक टेस्ट की तैयारी पर लगे हुए लोग बेहतर परिणाम देख सकते हैं। नेगेटिव - बच्चों के साथ बड़ों की छोटी-मोटी चीजों पर बहस से मनमुटाव की स्थिति उभर सकती है पर स्थिति सामान्य ही रहेगी।करियर - काम को लेकर इस दौरान प्रेजेंटेशन या मीटिंग के दौरान अपने आप को ज्यादा जिद्दी न दिखाएं अपने टास्क को लेकर थोड़ा सजग रहें। कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने की सोच रहे हैं तो अब योजना बनाने की प्रक्रिया शुरू करने का सही समय है।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में इस समय माता जी की ओर से कुछ मदद मिलने से राहत भी मिलेगी।लव लाइफ - विवाहित जोड़ों के लिए दिन बातचीत के द्वारा अपने दिल की बातों को साझा करने के लिए खास रह सकता है।हेल्थ - सेहत पर पड़ सकता है बाहरी चीजों का असर।लकी नंबर - 7लकी कलर - ब्राउन उपाय - गाय को रोटी खिलाएं।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का सिंह राशिफल: पॉजिटिव - काम का बोझ ज़्यादा होने के साथ-साथ, आज आपको लोगों से मिलने-जुलने और सामाजिक मेलजोल के मौके भी मिलेंगे। आपका मूड बहुत अच्छा रहेगा और आपके मन में कई तरह की योजनाएं चल रही होंगी।नेगेटिव - इस समय तेजी के कारण और हलचल के बीच अपना ध्यान भटकने न दें।करियर - ऑफिस या काम की जगह पर आपका उत्साह बहुत ज्यादा रह सकता है। आपकी सोच एकदम साफ होगी, आप न सिर्फ़ दूसरों को प्रेरित करेंगे बल्कि खुद भी लीडरशिप की भूमिका निभाएंगे। फाइनेंस - अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर आप कुछ आशावादी महसूस कर सकते हैं।लव लाइफ - आज आपका दिल खोजबीन के मूड में रह सकता है, आप अपनी भावनाओं को खुलकर और आजादी से ज़ाहिर करने में उत्साहित होंगे।हेल्थ- आप शारीरिक रूप से फिट रह पाएंगे बस इस दौरान ज्यादा उछल-कूद से बचना बेहतर होगा।लकी नंबर - 2लकी कलर - गुलाबीउपाय - भगवान श्री कृष्ण का पूजन करें। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का कन्या राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन आप के लिए कुछ न कुछ बातें ऐसी कर सकते हैं जिससे घर में विवाद भी हो सकता है। इस समय यात्रा करते समय या बाहर की गतिविधियों में हिस्सा लेते समय सावधानी बरतें।नेगेटिव - आज के दिन अपने काम में किसी की मदद से बचें, जिससे दूसरा आपका श्रेय न ले जाए।करियर - अगर आज आपका कोई काम रुका हुआ है तो दोपहर के बाद से उसके आगे बढ़ने की स्थिति बन सकती है। अधिकारियों के साथ काम को लेकर मीटिंग जारी रह सकती है, तो आज आप सबकी नज़रों में रहेंगे।फाइनेंस - अपने खर्चों पर कड़ी नजर रखें, वरना बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। लव लाइफ - प्रेम संबंधों के मामले में इस समय किसी के आने की आहट भी सुनाई दे सकती है, जिससे आपके मन में भी नया रोमांच छा सकता है।हेल्थ - आपकी खाने-पीने की आदतें थोड़ी अनियमित हो सकती हैं जिसके कारण गैस्ट्रिक की समस्या हो सकती है।लकी नंबर - 3लकी कलर - तांबेईउपाय - काले तिल को जल में डालकर स्नान करें। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का तुला राशिफल : पॉजिटिव - परिवार के किसी सदस्य के साथ आपकी बातचीत काफ़ी लंबी चल सकती है। कोई पुरानी बात चर्चा के लिए सामने आ सकती है। आप बड़ों की ओर से कुछ सहयोग देख सकते हैं। दोस्तों के साथ भी बातें होने का समय है।नेगेटिव - इस समय किसी के साथ बहस की स्थिति बढ़ सकती है। करियर - व्यापार में किसी भरोसेमंद व्यक्ति से सलाह लेना बहुत जरूरी है। काम करते समय व्यावहारिक सोच रखें अगर काम में कोई देरी होती है, तो उसके हिसाब से खुद को ढाल लेना ही सबसे अच्छा रहेगा। फाइनेंस - स्वास्थ्य या फिर कोई फाइन चुकाने से जुड़े कुछ खर्चे सामने आ सकते हैं इसलिए थोड़ा संभल कर काम करें।लव लाइफ - आपको अपने पार्टनर को अपनी व्यस्त जीवनशैली की ज़रूरतों के बारे में समझाना पड़ सकता है।हेल्थ - इस समय के दौरान अच्छी भोजन और कसरत को करना अनुकूलता देगा। लकी नंबर - 9लकी कलर - हराउपाय - फलों का दान करें।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल : पॉजिटिव - घर में आपके काम पर बड़ों की नजर पड़ने वाली है, किसी करीबी की ओर से बातें सुनने को मिल सकती हैं। आज किसी दूर के रिश्तेदार से फिर से जुड़ सकते हैं, जिससे आपको खुशी मिलेगी।नेगेटिव - घर के कामों या पारिवारिक मामलों से जुड़ी आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। करियर - इस समय हाथ से किए जाने वाले कामों के क्षेत्र में सफलता है, उन्हें आज विशेष सफलता मिल सकती है। इस समय काम के लिए आज यात्रा पर जाना पड़ सकता है। फाइनेंस - आज का दिन थोड़ा खर्चीला साबित हो सकता है, लेकिन इससे आपको कोई बड़ी आर्थिक परेशानी होने की संभावना नहीं है।लव लाइफ - आज समय की कमी बनी रहने वाली है इसलिए अपनों के लिए कुछ समय निकालने की कोशिश करें, ताकि पार्टनर को खास महसूस हो। हेल्थ - काम की व्यस्तताओं के कारण आपको पर्याप्त नींद नहीं मिल पाने से शरीर में दर्द की शिकायत हो सकती है। लकी नंबर - 4लकी कलर - नीलाउपाय - तुलसी का पूजन करें। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का धनु राशिफल: पॉजिटिव - घर परिवार के सदस्यों को आपसे कुछ उम्मीदें हो सकती हैं, इसलिए इन जिम्मेदारियों को कर्तव्य-निष्ठा के साथ निभाना आवश्यक है। किसी बात का खुलना या कोई संवेदनशील आंतरिक रहस्य सामने आना संभव है। नेगेटिव - कुछ मामलों को लेकर आप दुविधा या मानसिक उथल-पुथल की स्थिति में हो सकते हैंकरियर - कारोबार में इस दौरान मार्किट की नीति कुछ अपना असर तो डाल सकती है। नौकरी में इस दौरान कुछ लोग आपके लिए काफी विशेष साबित हो सकते हैं। इस दौरान फ्रीलांस के लिए काम कर रहे हैं तो मौके कम ही मिल पाएंगे।फाइनेंस - घूमने-फिरने या किसी एडवेंचर से जुड़े कुछ खर्चे हो सकते हैं।लव लाइफ - दिल की बातें रहेंगी खास पर ध्यान रखें की दूसरों के साथ हर बात न साझा की जाए बस अपने साथी के साथ ही इस दौरान मन की बात कहें।हेल्थ - अपनी ऊर्जा का स्तर ऊँचा बनाए रखने के लिए हल्का और पौष्टिक खाना खाएँ। लकी नंबर - 9लकी कलर - केसर कलरउपाय - गुरु जनों का आशीर्वाद जरूर लें।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का मकर राशिफल : पॉजिटिव -आज के दिन की स्थिति कुछ उधेड़बुन वाली हो सकती है, काम की बात हो तो अपनों से भी कुछ शिकायतें बनी रहने वाली हैं। बच्चे माता-पिता की सुनना नहीं चाहें। शाम के समय कहीं जाना पड़ सकता है।नेगेटिव - कुछ काम मन के न होते हुए भी करने पड़ेंगे जो काफी परेशानी दे सकते हैं। करियर - आज के दिन काम में प्रतिस्पर्धा भी काफी तेज रहने वाली है, छोटी छोटी बातें आप को काम में कुछ तनाव भी दे सकती है। रचनात्मक कलाओं से जुड़े लोगों के लिए सफलता को पाने के अवसर तो जरूर मिल सकते हैं।फाइनेंस - कोई पुराना बकाया भुगतान या आर्थिक दायित्व निभाने के लिए चिंता तो होगी पर कोशिशें पूरी तरह से करने वाले हैं।लव लाइफ - आपके मन में कोई बात है, तो उसे मन में दबाकर रखने के बजाय अपने साथी के सामने रखने की कोशिश करें जिससे कुछ समस्याओं को सुलझाना संभव हो सकता है।हेल्थ - सेहत के मामले में इस दौरान पैरों या फिर कमर में दर्द की शिकायत हो सकती है।लकी नंबर - 7लकी कलर - जामुनी कलर उपाय - गुरु जनों का आशीर्वाद जरूर लें। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का कुंभ राशिफल: पॉजिटिव - परिवार के भीतर का माहौल हल्का-फुल्का रहने की संभावना है। बातचीत स्वाभाविक रूप से घरेलू मामलों और परिवार से जुड़े मुद्दों की ओर मुड़ सकती है। परिवार से जुड़ा कोई छोटा-मोटा फैसला लिया जा सकता है। नेगेटिव - आज के दिन लोगों की आवभगत के चक्कर में खुद को भुला देना सेहत और अन्य बातों पर असर डाल सकता है।करियर - आज काम के मामले या फैसलों को लेकर किसी न किसी के साथ ही बड़े बदलाव की संभावना नजर आ रही है। जो लोग व्यापार से जुड़े हैं, उनके लिए यह दिन काफी व्यस्त और मेहनत भरा साबित हो सकता है।फाइनेंस - पैसों के मामले में कोई रिफंड या किसी उपहार के माध्यम से अचानक आर्थिक लाभ होने की संभावना है।लव लाइफ - अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताने से आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। हेल्थ - बदलते मौसम का आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।लकी नंबर - 9लकी कलर - ग्रे कलरउपाय - मंदिर में धर्म पुस्तक का दान करें।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का मीन राशिफल : पॉजिटिव - घर में आज के दिन बच्चों के साथ समय व्यस्तता वाला हो सकता है। दोस्तों के साथ कुछ ग्रुप स्टडी या लंबी बातें होने वाली हैं। इस समय घर में कुछ पूजा पाठ से जुड़े काम भी संपन्न हो सकते हैं।नेगेटिव - आज के दिन काम के चलते भाग दौड़ में ज्यादा उलझ सकते हैं इसलिए थोड़ा आराम से चीजों को सुलझाना चाहिए।करियर - आज आपके काम करने के तरीकों या दृष्टिकोण को लेकर कुछ सवाल उठ सकते हैं। आप अपने वरिष्ठों के साथ बातचीत में परिपक्वता और समझदारी का प्रदर्शन करेंगे। जो लोग साझेदारी में काम कर रहे हैं, उन्हें आज सोच-समझकर फैसले लेने की ज़रूरत है।फाइनेंस - आज आपको वित्तीय मामलों में विशेष सावधानी बरतने की ज़रूरत है। अनावश्यक खर्चों या नासमझी भरे निवेश का जोखिम बढ़ सकता है।लव लाइफ - अपने साथी के सामने अपनी भावनाओं को स्पष्ट रूप से व्यक्त करना जरूरी होगा। किसी ऐसे व्यक्ति से बात हो सकती है जो आनलाइन जुड़ा हो।हेल्थ - आपको ज़्यादा गुस्सा आ सकता है या चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है।लकी नंबर - 1लकी कलर - नीलाउपाय - मंदिर में मोर पंख का दान करें।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल