आज का राशिफल मेष: आज के दिन मेष के लिए चंद्रमा कर रहा है धन भाव पर असर और वाणी को देगा मजबूती लेकिन इस समय अधिक जोश में आने से बचें जिससे मुश्किलें न बढ़ पाएं। घर में बच्चों की जिद बनी रह सकती है वहीं बड़ों का रुख भी आप को कर सकता है प्रभावित।करियर - काम के मामले में आज आप अपनी बातों से कुछ चालाकियों को कर सकते हैं। इस दौरान आप को नए लोगों से मिलने का अवसर भी मिल सकता है। कारोबार में इस दौरान कुछ खबरें मार्केट पर असर डालने वाली हैं।फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन सामान्य ही है, धन की प्राप्ति है लेकिन इसे कहीं लगाना घाटे को न्योता देने जैसा भी रह सकता है।लव लाइफ - रिश्तों में आज के दिन परिवार का हस्तक्षेप बढ़ सकता है। जीवन साथी को लेकर आप कुछ अधिक विचारशील भी रहेंगे।हेल्थ - मानसिक तनाव महसूस हो सकता है और बालों से जुड़ी परेशानी सामने आ सकती है।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: आज के दिन चंद्रमा आप लोगों के मन पर असर डालने वाला है जिसके चलते आप अपनी मनमर्जी में ज्यादा रहने वाले हैं। घर पर कुछ कामों को छोड़ कर निकल पड़ना उचित नहीं होगा। दोस्तों के साथ कहीं जाने की योजना टालनी पड़ सकती है।करियर - काम के मामले में जो लोग अभी शुरुआत कर रहे हैं उन्हें नए असाइनमेंट पूरे करने को मिल सकते हैं। अपने साथियों से मदद की मांग की जा सकती है वो आपके लिए मददगार भी रहेंगे। अकेले चलने से अच्छा साथ मिलकर चला जाए।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति आज आप के लिए खुद के खर्चों से ही अधिक प्रभावित होने वाली है।लव लाइफ - पार्टनर के साथ बाहर अपने मन की बातें साझा कर सकते हैं और कुछ आने वाले दिनों की तैयार कर पाएंगे।हेल्थ - सेहत के मामले में स्थिति सामान्य ही रहने वाली है आज के दिन घरेलू उपाय अपनाना लाभदायक रहेगा।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए आज के दिन की स्थिति कुछ तनाव देने जैसी रह सकती है। घर पर वो काम भी आप के हिस्से आ सकते हैं जिन्हें किसी ओर को करना था। आप इन जिम्मेदारियां के बंधन से मुक्त होने की इच्छा रखेंगे।करियर - काम में आज दिल कम ही लगने वाला है पर फिर भी अपने साथियों के साथ कुछ न कुछ काम तो करेंगे ही। शुरुआत में काम की रफ्तार धीमी लग सकती है पर धीरे-धीरे काम बनने लगेंगे और मन भी इसमें शामिल होने लगेगा।फाइनेंस - बच्चों या युवाओं को माता-पिता से आर्थिक सहायता मिल सकती है।लव लाइफ - प्यार भरे रिश्ते के लिए आज के दिन काफी कोशिशें करनी हैं साथी बेकार की बातों में पड़ कर आप से रूठा रह सकता है।हेल्थ - सेहत का रखें ध्यान आज के दिन चेहरे गले और कमर की स्थिति हो सकती है प्रभावित।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वालों के लिए आज बाहर जाने और लोगों के साथ घुलने मिलने का मौका मिलेगा। घर के बड़ों की ओर से काम मिल सकता है जिसमें इस समय आपकी भूमिका अहम रहेगी। भाई-बहनों के साथ हल्की नोकझोंक संभव है पर प्रेम बना रहेगा।करियर - सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा लेकिन ध्यान रखें की कुछ लोग आपको परेशान कर सकते हैं इसलिए हर किसी की बात पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। अपने काम पर एकाग्र बने रहें।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी आज के दिन इनाम, गिफ्ट या अतिरिक्त लाभ मिल सकता है।लव लाइफ - प्रेम संबंध आज के दिन कुछ अतिरिक्त मांग रखेंगे जिसे पूरा करना आपके लिए आसान नहीं रहने वाला है।हेल्थ - सेहत के मामले में इस दौरान आप माइग्रेन की हल्की समस्या से परेशान हो सकते हैं।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज के दिन घर हो या बाहर फैसले लेने में आपकी पकड़ मजबूत दिखने वाली है। रसोई में खाने का मेन्यू तय करना हो या कोई और घरेलू निर्णय लेना हो आप इन बातों में अच्छे से शामिल हो पाएंगे।करियर - काम के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा, समय पर हर जगह पहुंचना आपकी प्रतिष्ठा को बढ़ाने का काम कर सकता है। काम में वैसे कुछ छोटी उलझनें परेशान कर सकती हैं लेकिन समय के साथ साथ इन्हें लोगों के सहयोग से सुलझा ही लेंगे।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के मामले में दिन आज खर्च और किसी अपने के लिए कुछ खरीदारी से होगा प्रभावित।लव लाइफ - पार्टनर से साफ और सच्ची बातचीत करना जरूरी है बस बढ़ा-चढ़ा कर वादे करने से बचें।हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आज के दिन आप रहेंगे स्थिर अपनी दिनचर्या को अच्छे से कर पाएंगे।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वालों के लिए दिन आध्यात्मिक रूप से अच्छा है आप किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। कहीं जाने की योजना आज पूरी होने का दिन भी है। आज घर या दोस्तों के बीच मस्ती और खुशी वाले स्वभाव में रहने वाले हैं ।करियर - आज के दिन काम में अधिकारियों की ओर से कुछ राहत मिल सकती है बस जल्द से काम पर पहुंचे और जरूरी कामों को प्राथमिकता देते हुए अपनी शुरुआत करें। इस समय बिजनेस के लिए काफी अच्छे रिटर्न दिखाई देते हैं।फाइनेंस - धन के मामले में स्थिति अनुकूल रहने वाली है, इस समय पिता या किसी वरिष्ठ से मदद भी मिल सकती है।लव लाइफ - जीवन साथी के साथ कुछ समय बिताने को मिल सकता है मन की बातों को कह पाएंगे।हेल्थ - सेहत के मामले में स्थिति सामान्य रहने वाली है, आप खुद को चुस्त दुरुस्त फील कर पाएंगे।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वालों के लिए आज के दिन की स्थिति कुछ मामलों में मुश्किल भरी तो कुछ में अनुकूल रह सकती है। अचानक से काम मिलने से आप कुछ भ्रम में भी पड़ सकते हैं लेकिन इस समय के दौरान किसी करीबी या दोस्त की मदद आपको इन मुश्किलों से निकाल सकती है।करियर - काम को लेकर आज के दिन थकान बढ़ने वाली है इस समय काम अचानक से ही बहुत आ सकता है जिसे संभाल पाना मानसिक दबाव के रूप में सामने होगा। कारोबार में अपने सामान को लेकर ध्यान रखें कोई चोरी इत्यादि न होने पाए।फाइनेंस - इस समय छोटे-छोटे खर्च बढ़ सकते हैं जिससे समस्या हो सकती है खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।लव लाइफ - आज के दिन मन में कुछ नकारात्मक विचार बने रह सकते हैं जिससे रिश्ता कुच प्रभावित रहेगा इसलिए अपने आप को इससे बचा के रखें।हेल्थ - मौसम में बदलाव या धूल से एलर्जी या असहजता हो सकती है आज बाहर जाते समय सावधानी रखें।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज के दिन की शुरुआत तो दूसरों के कामों को पूरा करने में ही निकल सकती है। इस दौरान हर बात को सही से करना भी आपके लिए टास्क जैसा रह सकता है। सामाजिक स्तर पर मेलजोल और कुछ आयोजनों में भागीदारी बनी रह सकती है।करियर - काम के लिहाज से आज के दिन रिसर्च या विज्ञान से जुड़े लोगों को आज नई जानकारी या अनुभव मिल सकता है। व्यापार में स्थिति संतोषजनक रहेगी और पुराने सहयोगियों से मुलाकात हो सकती है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति साधारण ही रहने वाली है, लेकिन इस समय आपके अपनों की जरूरतें धन व्यय कराने वाली हैं।लव लाइफ - इस समय पार्टनर की बात ध्यान से सुनेंगे और उन्हें समय देंगे तो वे भी आप का साथ निभाने में होंगे आगे।हेल्थ - सेहत की स्थिति सामान्य है बस मौसम ओर बाहरी भागमभाग थकान को दे सकती है।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: आज के दिन धनु राशि के लिए ग्रह गोचर की स्थिति मन को बेचैनी देने वाली हो सकती है। घर पर अपनों की कोई बात आप को थोड़ा अस्थिर कर सकती है लेकिन फिर भी धैर्य के साथ कोशिश करेंगे तो आप अपनी समझदारी से उसे संभाल लेंगे।करियर - काम के लिहाज से दिन मेहनत अधिक करवा सकता है, इस दौरान छोटे छोटे मामले कुछ ज्यादा बड़े न बन जाए इसके लिए जरूरत है की बातों को बढ़ने से ही रोक दिया जाए। अपने काम में एकाग्र बने रहे और दूसरी बातों पर कम ध्यान दें।फाइनेंस - अनावश्यक खर्च आज के दिन बने रह सकते हैं पुराना बिल या कर्ज को चुकाने की स्थिति दबाव बनाएगी।लव लाइफ - आपका आकर्षण लोगों को प्रभावित करेगा लेकिन इस समय संयम बनाए रखना जरूरी होगा अन्यथा लोग गलत मतलब निकाल ही लेंगे।हेल्थ - सेहत कमजोर रह सकती है अपना ध्यान रखें और कुछ घरेलू नुस्खों पर काम करें।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वालों के लिए आज के दिन सामाजिक स्तर पर लोगों के साथ मिलने जुलने का समय खास रह सकता है। इस समय बच्चों को लेकर माता-पिता कहीं घूमने के लिए निकल सकते हैं। इस समय आपकी मिलनसार छवि बनी रहेगी।करियर - काम में अभी अगर उतना महत्व नहीं मिले लेकिन दोपहर के बाद से चीजें पक्ष में हैं, कोई आफिस में नए काम योजना पर होने वाली मुलाकात या प्रेजेंटेशन में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहने वाली है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य है बस इस समय दोस्तों के साथ कुछ खर्च बढ़ सकता है।लव लाइफ - प्यार के मामले में दिन सामान्य है भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाने के लिए साथ में कुछ समय बिताना अच्छा होगा।हेल्थ - आज के दिन छोटे बच्चों की सेहत को लेकर ध्यान देने की जरूरत पड़ सकती है।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुंभ राशि वालों के लिए आज के दिन घर में काम का विस्तार तो होगा लेकिन घर में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी पुराने रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है, जिससे बचपन की यादें पुन: ताजा हो सकती हैं।करियर - नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। इस समय फ्रीलांसर के तौर पर काम कर रहे लोगों के पास काम अधिक रहने वाला है जिसके चलते अन्य चीजों को छोड़ना पड़ सकता है।फाइनेंस - कोई वस्तु की खरीदारी या माता से कोई धन राशि की प्राप्ति के योग बने हुए हैं।लव लाइफ - प्रेम संबंधों के मामले में स्थिति सामान्य है इस दौरान आप जीवन साथी का सहयोग एवं उनकी ओर से प्रेम को देख पाएंगे।हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में इस दौरान कमर या फिर पेट ही ज्यादा प्रभावित दिखाई देते हैं।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: आज मीन राशि वाले छोटी-छोटी बातों पर ज्यादा सोचने की आदत डाल सकते हैं। घर या बाहर कोई आयोजन होने से आप को इसमें शामिल होने के लिए खुद को तैयार करना होगा। किसी काम में भाई या कज़िन का सहयोग मिलेगा।करियर - काम में आज कभी-कभी आपकी सख्ती ज्यादा देखने को मिल सकती है जिसे आपसी लोगों के साथ तनाव पैदा हो सकता है थोड़ा नरम व्यवहार अपनाएंगे तो चीजें अनुकूल रहेंगे। फ्रीलांस या सर्विस से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है।फाइनेंस - शेयर बाजार से लाभ की संभावना है इस समय आप को कोई यात्रा भी लाभ दिला सकती है।लव लाइफ - जीवन साथी के साथ घर के कामों के लिए कोई छोटी सी यात्रा पर निकलना पड़ सकता है जिसमें एक दूसरे के साथ होंगे।हेल्थ - सेहत के मामले में स्थिति अनुकूल रहने वाली है थकान या पैरों में दर्द से राहत के लिए सिकाई करने से लाभ मिलेगा।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल