आज का मेष राशिफल: पॉजिटिव - आज बातचीत के दौरान माहौल हल्का रह सकता है। घर या दोस्तों के बीच कुछ ऐसी बातें होंगी जो आपको हंसने का मौका देंगी। चंद्रमा का असर आपके लिए लोगों से जुड़ाव बढ़ाने वाला रहेगा।नेगेटिव - ज्वालामुखी योग के कारण आज गुस्सा या जल्द प्रतिक्रिया देने की आदत परेशानी खड़ी कर सकती है। घर के बड़े कुछ बातें समझाने की कोशिश करेंगे उन्हें नजरअंदाज न करें।करियर - काम में आज आपकी इच्छा अच्छी रहने वाली है पर ज्वालामुखी योग के चलते जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना होगा। नए लोगों के साथ काम शेयर करना पड़ सकता है इसलिए साफ सोच के साथ आगे बढ़ें।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति पैसों के मामले में दिन ठीक है कोई सौदा पूरा होने के योग बन रहे हैं पर इस समय लाभ के चक्कर में रिस्क लेने से बचें।लव लाइफ - जो लोग अकेले हैं उनके लिए आज किसी नए व्यक्ति से मुलाकात के संकेत हैं। बातों ही बातों में कनेक्शन बन सकता है पर ध्यान से बात करें।हेल्थ - सेहत सामान्य रहने वाली है बस मन में विचारों का उफान ही आप को थका सकता है अन्यथा स्थिति नियंत्रित रहेगी।लकी नंबर - 6लकी कलर - गुलाबीउपाय - माता लक्ष्मी का ध्यान करें।विस्तार से पढ़ें – आज का मेष राशिफल आज का वृषभ राशिफल: पॉजिटिव - घर का माहौल अच्छा रह सकता है छोटे बच्चों के साथ बातें होंगी। परिवार के किसी बड़े सदस्य की बात आपका दिन बना सकती है। दोस्तों से बातचीत या अचानक बाहर जाने का मौका मिलना आपको तरोताजा कर देगा।नेगेटिव - चंद्रमा के प्रभाव से मन थोड़ा भटक सकता है, अगर आप आज बाहर निकल कर काम शुरु करना चाहते हैं तो शायद संभव न हो पाए।करियर - काम को लेकर आज आपका ध्यान मजबूत होगा पर कुछ दूसरी बातें दबाव दे सकती हैं। ग्रहों की चाल के कारण अटके हुए काम को आगे बढ़ाने में ही फंसे रह सकते हैं। अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है और बिजनेस वालों के लिए दिन एक्टिव रहेगा।फाइनेंस - खर्चों पर कंट्रोल रखना जरूरी है पर भाई बहनों की मांग के आगे आप जेब ढीली ही कर सकते हैं। कहीं से लाभ मिलने के संकेत भी हैं।लव लाइफ - आज के दिन लोगों के साथ मेलजोल में कोई नया व्यक्ति आप में रुचि दिखा सकता है इसलिए अभी ज्वालामुखी योग का असर भी है तो शुरुआत में दूरी और समझदारी बनाए रखना बेहतर रहेगा।हेल्थ - सेहत ठीक रहेगी बस घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत का खास ध्यान रखें। खुद भी रूटीन को नजरअंदाज न करें।लकी नंबर - 9लकी कलर - लालउपाय - हनुमान जी के मंदिर में जाकर दीपक जलाएं।विस्तार से पढ़ें – आज का वृषभ राशिफल आज का मिथुन राशिफल: पॉजिटिव - आज आप अपने कामों को तेजी से निपटाने के मूड में रहेंगे। चंद्रमा के प्रभाव से घर के बड़ों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और उनके कहे काम को आप आसानी से पूरा करेंगे। घर पर मेहमानों के आने जाने का माहौल बन सकता है।नेगेटिव - ग्रहों की चाल में बदलाव के कारण बीच-बीच में कन्फ्यूजन हो सकता है। ज्वालामुखी योग के चलते जल्दबाजी में लिया गया फैसला उल्टा पड़ सकता है, इसलिए रुक कर सोचें।करियर - कारोबार करने वालों के लिए नए लोगों से जुड़ने का अच्छा मौका मिलेगा। नौकरी में कामकाज के लिए दिन मिला जुला रह सकता है। अगर कहीं ट्रैवल से जुड़ा प्लान है तो आगे बढ़ सकता है। आपकी बातों का असर लोगों पर पड़ सकता है।फाइनेंस - पैसों के मामले में अचानक लाभ के मौके बन सकते हैं, लेकिन रिस्क लेने से पहले पूरी जांच जरूरी है। बड़े निवेश में जल्दबाजी नुकसान दे सकती है।लव लाइफ - प्रेम के मामले में घर के कामों के चलते जीवन साथी के लिए कम ही समय मिल पाए। अपने प्रेमी के लिए समय निकालें घूमने के लिए निकलें।हेल्थ - इस समय बाहर का खाना खाने से बचें वरना पेट से जुड़ी दिक्कत हो सकती है।लकी नंबर - 7लकी कलर - आसमानीउपाय - भगवान आशुतोष का पूजन करें।विस्तार से पढ़ें – आज का मिथुन राशिफल आज का कर्क राशिफल: पॉजिटिव - ज्वालामुखी योग बन रहा है और चंद्रमा इस समय काफी प्रभावित होने वाले हें। इस समय अपनों के मामलों को अच्छे से संभालने की जरूरत है। कुछ लोगों की बातें काम आ सकती हैं। सुबह स्थिति कुछ अनुकूल है पर शाम होते होते थोड़ी उलझन रह सकती है।नेगेटिव - ज्वालामुखी योग के कारण छोटी बात भी बड़ी बन सकती है, बच्चों या परिवार से जुड़ी बातों में प्रतिक्रिया देने से पहले सोचें।करियर - काम में आज समझदारी से आगे बढ़ना जरूरी है, अगर कोई अटकाव आता है तो घबराने की बजाय शांति से हल निकालें। बेकार की चर्चाओं से दूर रहें क्योंकि कुछ लोग इसका फायदा उठा सकते हैं।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति पर नजर बनाए रखने की जरूरत है इस समय तो चीजें पक्ष में होंगी पर जल्दी ही खर्च बढ़ने का दौर दिखाई दे सकता है।लव लाइफ - आज जीवन साथी के साथ ज्यादा चीजों की मांग से बचें उन्हें समय दें क्योंकि इस समय पर प्रेम थोड़ा उतार-चढ़ाव से परेशान रह सकता है। छोटी बात को बढ़ाने से बचें और सामने वाले की बात को समझने की कोशिश करें।हेल्थ - दिनभर की भागदौड़ से थकान हो सकती है ऐसे में हल्का बुखार या शरीर में दर्द महसूस हो सकता है।लकी नंबर - 3लकी कलर - पीलाउपाय - पीली वस्तु का दान करें।विस्तार से पढ़ें – आज का कर्क राशिफल आज का सिंह राशिफल : पॉजिटिव - आज आप के लिए रहेगी घर और बाहर दोनों ओर की भागदौड़ कौन सा काम पहले करें इसे समझना मुश्किल है। वैसे तो दिन की शुरुआत आपके पक्ष में रहेगी और आप खुद को काफी संतुलित महसूस करेंगे।नेगेटिव - दिन के दूसरे हिस्से में कुछ उलझने या काम का दबाव बढ़ सकता है। एकतरफा सोच या जल्दबाजी नुकसान दे सकती है इसलिए धैर्य रखें।करियर - आज ज्वालामुखी योग बन रहा है और आप के लिए जरूरी है कि काम में बारीकियों पर ध्यान दें। इस समय दूसरे लोग आपकी छोटी सी चूक को आगे लाने की कोशिशें में रह सकते हैं। कारोबार में आज के दिन कोई डील न करना ही बेहतर होगा।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति अभी भी कमजोर रह सकती है मुश्किल है बचत को कर पाना किसी न किसी कारण से पैसों का खर्च बना ही रह सकता है।लव लाइफ - पार्टनर की छोटी बातों को दिल पर न लें और इस दौरान जितन अहो सके शांति से सभी कुछ देखें आप का नजरिया बदलते ही रिश्ता भी बेहतर होने लगेगा।हेल्थ - सेहत को लेकर चिंता रह सकती है शरीर बहुत ज्यादा मेहनत न कर पाए या सिर पैर की समस्या बढ़ सकती है।लकी नंबर - 8लकी कलर - मेहंदी रंगउपाय - केले के पेड़ की पूजा करें औरविस्तार से पढ़ें – आज का सिंह राशिफल आज का कन्या राशिफल: पॉजिटिव - आज काम करने की ऊर्जा अच्छी रहेगी और आप घर पर अपना ही जादू चलाने के मूड में होंगे हर बात को खुद से करने की कोशिश में लगे रहेंगे। कहीं बाहर जाने या डिनर जैसा कोई प्लान बन सकता है।नेगेटिव - ज्वालामुखी योग के कारण प्लान अचानक बदल सकते हैं या टल सकते हैं ऐसे में गुस्सा या निराशा दिखाने से स्थिति और बिगड़ सकती है बस खुद को संभालकर रखें।करियर - नौकरी में दिन की शुरुआत थोड़ी उलझन भरी रह सकती है, कुछ पुराने काम या शिकायतें फिर सामने आ सकती हैं। चंद्रमा के असर से आपको किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह लेनी पड़ सकती है जो आपके लिए मददगार साबित होगी।फाइनेंस - पैसों का आना-जाना दोनों बना रहेगा कुछ लाभ जरूर मिल सकता है इस दौरान भाई बंधुओं से कुछ लाभ की प्राप्ति भी हो सकती है।लव लाइफ - दिल की बातें आज खुलकर सामने आ सकती हैं किसी से छुपकर चल रही बात को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। सोशल जगह पर किसी दिलचस्प व्यक्ति से मुलाकात भी हो सकती है।हेल्थ - इस समय हल्के संक्रमण को नजरअंदाज न करें बाहरी वातावरण जल्द असर डाल सकता है इसलिए ध्यान रखें।लकी नंबर - 5लकी कलर - हराउपाय - तुलसी में जल चढ़ाएं।विस्तार से पढ़ें – आज का कन्या राशिफल आज का तुला राशिफल: पॉजिटिव - आज आपका मन कुछ नया करने का रह सकता है, घर में नई चीजें लाने या बदलाव करने का मन होगा। नवमी तिथि और चंद्रमा के असर से सुबह से ही ऊर्जा अच्छी रहेगी और दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।नेगेटिव - ज्वालामुखी योग के कारण उत्साह में कहीं ज्यादा आगे बढ़ने से बचें इस समय छोटी सी बात भी बहस का रूप ले सकती है।करियर - काम के मामले में दिन खास रहने वाला है मेहनत बढ़ने वाली है इसलिए कमर कस लें। आप अपने विचार खुलकर रखना चाहेंगे पर इसी वजह से किसी से बहस भी हो सकती है। आज किसी वार्तालाप में शामिल होने का मौका मिल सकता है।फाइनेंस - आर्थिक पक्ष के मामले में दिन सामान्य ही है, दोस्तों के साथ टाइम बिताने या खुद पर खर्च करने का मन बनेगा।लव लाइफ - अपने प्रेम के साथ कहीं घूमने और मस्ती दोनों का मौका मिल सकता है। जीवन साथी के साथ नोकझोंक के बीच भी अपनापन बना रहेगा।हेल्थ - हल्की सैर या योगा करना आपके लिए जरूरी है, दिनभर चुस्त दुरुस्त रहने से शरीर भी अच्छा महसूस करेगा और मन भी।लकी नंबर - 1लकी कलर - लालउपाय - सूर्य देव को जल अर्पित करेंविस्तार से पढ़ें – आज का तुला राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल: पॉजिटिव - आज आप घर और परिवार से जुड़े मामलों पर ध्यान देंगे। सुबह का समय थोड़ा सोच-विचार में जा सकता है धीरे-धीरे चीजें साफ होती जाएंगी। नवमी तिथि का असर आपको उत्साह भी देगा।नेगेटिव - ज्वालामुखी योग के कारण मन के काम शायद समय पर न हो पाएं। किसी पुराने फैसले को लेकर असमंजस रह सकता है।करियर - ऑफिस में आज आप अपने काम को बहुत व्यावहारिक तरीके से संभालने की जरूरत होगी। अपने गुप्त शत्रुओं से सजग रहें इस दौरान कुछ लोग आप से प्रभावित होंगे। बिजनेस करने वालों को सलाह है कि आज बड़े फैसले टालना ही बेहतर रहेगा।फाइनेंस - आज के दिन जेब को समझदारी से मैनेज करेंगे तो कोई दिक्कत नहीं होगी। शेयर मार्किट में पैसा नहीं लगाना ही अनुकूल है।लव लाइफ - पार्टनर के मूड को समझना कुछ मुश्किल लग सकता है जिससे आप भी कुछ चिड़चिड़ाहट से परेशान हो सकते हैं।हेल्थ - काम का दबाव थकान दे सकता है थोड़ा आराम करें और अपने लिए लिक्विड फूड का उपयोग अधिक करें।लकी नंबर - 9लकी कलर - नीलाउपाय - गणेश जी की पूजा करेंविस्तार से पढ़ें – आज का वृश्चिक राशिफल आज का धनु राशिफल: पॉजिटिव - आज आपका काम बड़ों के साथ अधिक बना रहने वाला है, इस दौरान अच्छी बात ये है कि आप खुद को संभाल लेंगे। दिन के आखिर तक आपका मन हल्का और स्थिर हो जाएगा।नेगेटिव - ग्रहों के गोचर का असर आप को अभी भी बांधे हुए रखेगा, मन शांत रहने की बजाय थोड़ा उलझा रह सकता है। ज्वालामुखी योग के चलते छोटी बात भी मन पर असर डाल सकती है।करियर - काम का दबाव ज्यादा रहने वाला है आप पर लोग अपनी गलतियों का ठीकरा भी फोड़ना चाहेंगे। इस समय खुद को मजबूत बनाए रखें और किसी पर बहुत अधिक भरोसे से बचें। आपकी मेहनत रंग जरूर लाएगी।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं। कहीं से मदद या लाभ मिल सकता है, बस ध्यान रखें कि खर्च पर कंट्रोल बना रहे।लव लाइफ - रिश्तों में आज एक दूसरे के लिए समय निकालने की जरूरत रहेगी। साथी के काम में हाथ बंटाना रिश्ते को और बेहतर बनाएगा।हेल्थ - सेहत की स्थिति मिले जुले प्रभाव वाली ही है इस समय भी मौसम या मन दोनों का मिलकर कर असर आप को कुछ बेचैन तो कर ही देगा।लकी नंबर - 2लकी कलर - सफेदउपाय - आज चावल का दान करें।विस्तार से पढ़ें – आज का धनु राशिफल आज का मकर राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन आप बाहरी खबरों के कारण अलग तरह के विचारों से प्रभावित रह सकते हैं। नवमी तिथि के असर से परिवार और भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा जिससे कुछ काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। नेगेटिव - ज्वालामुखी योग के कारण आपकी बातों को तुरंत समझा न जाए या लोग गलत अर्थ निकाल सकते हैं इसलिए बोलते समय सावधानी रखें।करियर - काम में नई सोच अपनाने का दिन है जो भी लोग क्रिएटिव फील्ड में हैं उन के लिए दिन थोड़ा मुश्किल होगा पर इस समय अधिकारियों को प्रभावित करने का भी आप के पास अच्छा मौका रहने वाला है। आपकी बातों और काम पर लोगों की नजर बनी रहेगी, इसलिए लापरवाही से बचें।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति को देखें तो इस समय धन ज्यादा जरूरी चीजों पर ही होगा।लव लाइफ - दोस्तों के जरिए कोई नया कनेक्शन बन सकता है। इस समय सोशल सर्कल में समय अच्छा बीतने वाला है पर किसी के साथ बहुत करीब न हों।हेल्थ - अपने आप को कसरत या दिनचर्या से जोड़ें थोड़ी देर बाहर टहलना या आराम करना सेहत के लिए अनुकूल है।लकी नंबर - 3लकी कलर - क्रीमउपाय - माता सरस्वती की पूजा करें।विस्तार से पढ़ें – आज का मकर राशिफल आज का कुंभ राशिफल: पॉजिटिव - आज आपका मूड थोड़ा भावुक और सोचने वाला रह सकता है। नवमी तिथि के असर से पुरानी यादें मन में आ सकती हैं, लेकिन वही यादें आपको एक अलग तरह की सकारात्मकता भी देंगी। घर से जुड़ी कोई छोटी यात्रा या काम का प्लान बन सकता है।नेगेटिव - ज्वालामुखी योग के कारण काम में थोड़ी जल्दबाजी या ध्यान भटकने की स्थिति बन सकती है और छोटी गलतियां हो सकती हैं हर काम पर फोकस बनाए रखें।करियर - ऑफिस में आज आपकी क्रिएटिव सोच सामने आ सकती है बस उसे सही तरीके से संभालना जरूरी होगा। कारोबार करने वालों के लिए सरकार की ओर से कुछ लाभ की बातें होने वाली हैं।फाइनेंस - खाने पीने या शॉपिंग पर इस समय पैसा लगने वाला है इसलिए इस ओर ध्यान बनाए फालतू के खर्च से बचें।लव लाइफ - प्रेम संबंधों को लेकर इस समय तनाव न पालें और संदेह जैसी को स्थिति पैदा न होने दें। आप की छोटी सी नादानी मुश्किल खड़ी कर सकती है।हेल्थ -खुद की सेहत पर ध्यान दें इस समय प्रकृति में कुछ समय गुजारें और बाहरी चीजों के आकर्षण से बचें।लकी नंबर - 4लकी कलर - धानीउपाय - नरसिंह भगवान का पूजन करें।विस्तार से पढ़ें – आज का कुंभ राशिफल आज का मीन राशिफल: पॉजिटिव - नवमी तिथि के प्रभाव से आज घर पर कुछ मांगलिक कामों में शामिल होने का मौका मिलेगा। आस पास के लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। कोई पुराना परिचित अचानक मिल सकता है जिससे माहौल बनेगा।नेगेटिव - किसी की बात से मन में थोड़ी बेचैनी या जल्दबाजी की स्थिति बन सकती है। एक साथ कई बातें सोचने से बचें, वरना ध्यान भटक सकता है।करियर - ज्वालामुखी योग के कारण काम के मामले में आज प्राथमिकता तय करना थोड़ा मुश्किल लग सकता है। किस काम को पहले करें इस उलझन में समय न गंवाएं। कुछ लोग आपकी प्रगति से प्रभावित न होकर दूरी बना सकते हैं।फाइनेंस - व्यय में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है घर या वाहन से जुड़े मामलों में पैसे लग सकते हैं इसलिए आज पैसों को लेकर थोड़ा सतर्क रहना बेहतर रहेगा।लव लाइफ -इस समय व्यर्थ की बातों को बढ़ाने से बचें वरना तनाव बढ़ सकता है। थोड़ी दूरी या व्यस्तता से माहौल को शांत रखा जा सकता है।हेल्थ - कंधे या घुटनों में हल्की तकलीफ महसूस हो सकती है। हल्की एक्सरसाइज और स्ट्रेचिंग करने से राहत मिल सकती है।लकी नंबर - 9लकी कलर - पीचउपाय - बुजुर्गों का आशीर्वाद लेंविस्तार से पढ़ें – आज का मीन राशिफल