आज का मेष राशिफल: पॉजिटिव - मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ जरूरी बातों पर ध्यान देने का संकेत तो देता है साथ ही इस समय बच्चों के शिक्षा अथवा करियर के मामले में माता-पिता काफी बातों में विचारशील भी रहेंगे।नेगेटिव - इस समय किसी की ओर से कुछ बातें आप को परेशानी दे सकती हैं।करियर - आपको अपने कार्यस्थल पर किसी काम में ज्यादा ध्यान देने या उस का नेतृत्व करने का अवसर मिल सकता है। अगर संभव हो तो अपने काम में अतिरिक्त प्रयास करने के लिए तैयार रहें।फाइनेंस - आपको अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है पर आज एक दिन आप का कुछ धन पार्टी करने जैसी बातों में भी लगने वाला है।लव लाइफ - अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए यह एक बेहतरीन दिन है।हेल्थ - आपको मानसिक तनाव या नींद की कमी का अनुभव हो सकता है। ध्यान और संगीत आपको राहत देंगे।लकी नंबर - 2लकी कलर - महरूनउपाय - ॐ नमो भगवते वासुदेवाय: का जाप देगा शुभता।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का वृषभ राशिफल: पॉजिटिव - वृषभ के लिए आज के दिन महत्वपूर्ण कामों को पहले पूरा कर लेने कि चिंता तो रहेगी। इस दौरान अपनी भावनाओं पर नियंत्रण पर रखते हुए काम करने का अनुभव आपको बड़ों से मिल सकता है।नेगेटिव - अपने कामों में ध्यान न लग पाना या अधिकता के कारण दिक्कत हो सकती है।करियर- अपने कारोबार में इस दौरान सामान इत्यादि के लेनदेन को लेकर समझदारी बरतें और सभी मामलों में स्पष्टता सुनिश्चित करें। कार्यस्थल में आपको अपने पिछले प्रयासों या पुराने कामों से अब कुछ सकारात्मक स्थिति देखने को मिल सकती है।फाइनेंस - आज के दिन किसी भी संभावित परेशानी से बचने के लिए ऑनलाइन लेन-देन करते समय सावधानी बरतें।लव लाइफ - आप अपने पुराने जान-पहचान वालों से भी फिर से जुड़ सकते हैं।हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में इस समय अपना ओर अपने साथ के लोगों का ध्यान रखें क्योंकि बुखार या वायरल जैसी स्थिति उभर सकती है।लकी नंबर - 4लकी कलर - स्काई ब्लूउपाय - चीनी का दान मंदिर में करें।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का मिथुन राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन काफी जीवंत और दिलचस्प रहने वाला है, खासकर बच्चों के साथ समय बिताने के मामले में। चाहे शैक्षिक मामले हों या किसी के साथ यात्रा करने का अवसर इन बातों को लेकर आप उत्साहित ही रहने वाले हैं।नेगेटिव - घर का माहौल कुछ हद तक अस्थिर रह सकता है जिसके चलते आप भी कुछ अस्त व्यस्त सा फील कर सकते हैं।करियर - काम को लेकर इस दौरान शुरुआत ही काफी भागदौड़ वाली हो सकती है, इस समय आपका कोई इंटरव्यू होने वाला है तो तैयारी में कमी न आने दें। अपनी प्रस्तुति अथवा कौशल पर ध्यान दें। कारोबार में कोई अनुबंध आज के दिन हो सकता है।फाइनेंस - इस दौरान आपको किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सहायता या मार्गदर्शन से लाभ मिल सकता है।लव लाइफ - आपके प्रेम जीवन में खुलेपन की स्थिति दूसरों को जलाने का काम करने वाली है।हेल्थ - दिन के अंत तक आपको थकान का अनुभव हो सकता है, मन को हल्का-फुल्का मनोरंजन देने की कोशिश करें जिससे तनाव न बन पाए।लकी नंबर - 6लकी कलर - सिल्वर कलरउपाय - पशुओं को हरा चारा खिलाएं।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का कर्क राशिफल: पॉजिटिव - अनुभवी लोगों की सलाह आज घर की जरूरतों के लिए बेहतर साबित हो सकती है, जिससे आपको कुछ काम सफलतापूर्वक पूरे करने में मदद मिल सकती है।नेगेटिव - कुछ मामलों में आप अपने परिवार से सहयोग की कमी के चलते उलझनों में पड़ सकते हैं।करियर - काम के स्थान पर अपने विचारों और कल्पनाओं को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से व्यक्त कर सकते हैं। रुके हुए कामों में गति आएगी और आप नए लोगों के साथ संबंध स्थापित करने में भी सफल रह सकते हैं।फाइनेंस - आज से ही अपनी बचत की योजना बनाना आपके लिए अच्छा रह सकता है।लव लाइफ - नए प्रेम संबंध बन सकते हैं, या इस दौरान आपका मन नए लोगों की ओर आकर्षित हो सकता है।हेल्थ - चाय, कॉफी या मैदे इत्यादि का अत्यधिक सेवन करने से बचें।लकी नंबर - 7लकी कलर - जामुनीउपाय - मंदिर में लाल पुष्प अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का सिंह राशिफल: पॉजिटिव - इस समय छोटी-छोटी बातों पर बार-बार ध्यान देने और काम के प्रति एकाग्र दृष्टिकोण रखने की आवश्यकता होगी। घर पर बच्चों के लिए कुछ रचनात्मक कामों को कर सकते हैं।नेगेटिव - यह समय उपलब्धियों के साथ साथ कुछ विवाद भी देने वाला भी रह सकता हैकरियर - काम के सिलसिले में आज के दिन नए लोगों के साथ मेलजोल अच्छा रह सकता है। मीडिया, लेखन, शिक्षा से जुड़े क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए मेहनत अधिक बनी रहने वाली है। इस समय अनुभव काम आएगा।फाइनेंस - आर्थिक पक्ष को लेकर आज के दिन की स्थिति बचत पर विस्तार तो देगी साथ ही कुछ बच्चों की ओर से मदद भी देगी।लव लाइफ - प्रेम संबंधों के मामले में आप अपने रिश्तों को लेकर कुछ हद तक संवेदनशील महसूस कर सकते हैं।हेल्थ - हल्की एलर्जी या सामान्य रूप से शरीर में दर्द इत्यादि की शिकायत बनी रह सकती है।लकी नंबर - 6लकी कलर - नीलाउपाय - केसर का तिलक करें सूर्य देव जी को।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का कन्या राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन आप के लिए घर के कामकाज की अधिकता बनी रहने वाली है। घर पर धार्मिक कामों में शामिल होंगे और परिवार के बड़ों की ओर से प्रेम एवं सहयोग बना रहने वाला है।नेगेटिव - इस समय भावनात्मक उथल पुथल या आंतरिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है।करियर - आपको ऑफिस में एक साथ कई काम करने पड़ सकते हैं इसलिए इस दौरान कुछ चिड़चिड़ाहट भी बनी रहने वाली है। क्षमताओं की परीक्षा हो सकती है इसलिए खुद को थोड़ा मजबूत बना के रखें।फाइनेंस - आपको कर्ज के मामले में सावधान रहने की आवश्यकता है दूसरों के साथ विवाद से बचें।लव लाइफ - आपके रिश्तों में छोटी मोटी असहमति हो सकती है, लेकिन खुलकर बातचीत करने से वे सुलझ जाएंगी।हेल्थ - कमर के निचले हिस्से में नसों में तनाव के चलते तकलीफ हो सकती है ध्यान रखें।लकी नंबर - 4लकी कलर - हल्का गुलाबीउपाय - श्री राम जी के नामों का स्मरण करें।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का तुला राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन काम के अलावा घर पर जरूरतों को लेकर थोड़ा अधिक ध्यान रखें। आपको अपने बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा और संकेत मिल रहे हैं कि आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।नेगेटिव - इस पूरे समय के दौरान अपने पर संयम बनाए रखना बहुत जरूरी है अन्यथा तनाव बढ़ सकता है।करियर - कामकाज के मामले में इस दौरान प्रगति की गति कुछ धीमी पड़ सकती है किंतु आपको अपने प्रयासों में शिथिलता नहीं आने देनी चाहिए। आज के दिन कारोबार में कुछ नियमों की अनदेखी के चलते समस्या उभर सकती है।फाइनेंस - घर के कामों में कुछ पैसे खर्च हो सकते हैं इसके अलावा बच्चों की जरूरतों के लिए धन की कमी चिंता भी दे सकती है।लव लाइफ - आपको अचानक कोई संदेश या फोन कॉल मिल सकता है जो आपके दिन को खुशनुमा बना देगा।हेल्थ - सेहत की अगर बात की जाए तो इस समय मौसम का असर परेशानी दे सकता है।लकी नंबर - 2लकी कलर - गहरा पीलाउपाय - देवी सूक्त का पाठ करें।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन घर पर अपनों की ओर से कुछ ताने भी मिल सकते है जो परेशान तो करेंगे साथ ही आप को घर से दूर जाने के लिए उत्साहित भी रखेंगे। कोई शुभ समाचार किसी अपने की ओर से मिल सकता है लेकिन इसका ज्यादा सुख न मिल पाए।नेगेटिव - अपनों की ओर बातें सुनने को मिल सकती हैं जो गुस्सा बढ़ा सकती हैं।करियर - आपको ऑफिस में एक साथ कई काम करने पड़ सकते हैं इसलिए इस दौरान सतर्क और एकाग्र रहते हुए काम करें। आपकी क्षमताओं की परीक्षा हो सकती है लेकिन आप सफल होकर उभरेंगे।फाइनेंस - आपको आज के दिन किसी से भी कुछ धन उधार लेने से बचना चाहिए।लव लाइफ - आपके रिश्तों में असहमति भी झेलनी पड़ सकती है इस दौरान काम के कारण आप शायद जिम्मेदारियों से दूर भागना चाहेंगे।हेल्थ - भागदौड़ कर रहे हैं तो तनाव कम करने के लिए थोड़ा समय निकालकर स्ट्रेचिंग करें और अपने हाथों-पैरों को घुमाएं।लकी नंबर - 9लकी कलर - ऑरेंजउपाय - महादेव का पूजन करें।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का धनु राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन की स्थिति आपको घर के कामों के अलावा आस पड़ोस में होने वाले कामों में भी शामिल करने वाली हो सकती है। छोटे भाई बहनों की देखभाल के लिए आप को ही आगे रखा जाएगा।नेगेटिव - कोई मेहमान आ सकता है या अचानक यात्रा की योजना बन सकती है जिसके कारण कुछ काम अधूरे रह सकते हैं।करियर - काम के सिलसिले में कुछ जरुरी चर्चा अपने साथ के कर्मचारियों के साथ होने की संभावना अच्छी बन रही है जिनसे आपको सफलता मिलेगी। व्यापार में कोई सौदा अटक सकता है इसलिए धैर्य न खोएं जल्द ही आपके पक्ष में होंगी बातें।फाइनेंस - आपको अपनी बचत या निवेश के परिपक्व होने से भी धन प्राप्त हो सकता है।लव लाइफ - अपने साथी के साथ लंबी सैर या डिनर डेट पर जाने की प्रबल संभावना है।हेल्थ - सेहत को लेकर इस दौरान परेशानी होगी पेट में आफरा या बदहजमी हो सकती है।लकी नंबर - 7लकी कलर - चमकीला पीलाउपाय - गन्ने का रस शिवलिंग पर अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का मकर राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन राहत भरा हो सकता है, इस दौरान आपको पारिवारिक मामलों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी। कुछ लंबे समय से चले आ रहे मतभेद सुलझ सकते हैं, और घर की सजावट से संबंधित काम शुरू हो सकते हैं।नेगेटिव - किसी के साथ बहस न हो इस बात का रखें ध्यान अन्यथा छवि होगी प्रभावित।करियर - ऑफिस में अपनी टीम के साथ आपका सहयोग आज स्पष्ट रूप से दिखाई देगा, और इस बात की प्रबल संभावना है कि आपके विचार और सुझाव आपके वरिष्ठों पर सकारात्मक प्रभाव डालेंगे।फाइनेंस - आज के दिन दोस्तों के माध्यम से अथवा उनकी ओर से धन व्यय हो सकता है।लव लाइफ - अपने साथी पर आपका भरोसा डगमगा सकता है जो बन सकता है बेकार की बहस का कारण इसलिए इन बातों से बचें।हेल्थ - नींद की कमी या अनियमित दिनचर्या के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती हैं।लकी नंबर - 3लकी कलर - हल्का कालाउपाय - भगवान नरसिंह का पूजन करें।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का कुंभ राशिफल: पॉजिटिव - घर पर किसी मेहमान के आगमन के संकेत मिल सकते हैं। जीवन के कुछ पहलुओं में आप मानसिक रूप से संतुलित महसूस कर पाएंगे लेकिन फिर भी खुद को लालच से बचाएं।नेगेटिव - माता-पिता के साथ छोटी मोटी असहमति बनी रह सकती है।करियर - काम के मामले में आप की रचनात्मक या कानूनी परियोजनाओं से दूसरे लोग प्रभावित हो सकते हैं। नए कार्यभार संभालने या अपने काम का विस्तार करने के लिए यह एक अनुकूल समय है।फाइनेंस - इनकम और खर्च के बीच एक संतुलन बना रहेगा। इस समय अपनी किस्तों को चुका पाएंगे।लव लाइफ - आपके रिश्तों में मधुरता और सहयोग बना रहेगा और आपको अपने साथी से कोई सुखद आश्चर्य मिल सकता है।हेल्थ - साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें खासकर उस पानी के संबंध में जिसका आप सेवन करते हैं।लकी नंबर - 8लकी कलर - हराउपाय - भगवान शिव का पूजन करें।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का मीन राशिफल: पॉजिटिव - घर के मामलों में इस दौरान दोस्तों का सहयोग काम आएगा। कहीं अचानक से बाहर जाने का कार्यक्रम बनने से कुछ जरूरी काम छूट न जाएं इस बात को लेकर रहें सजग।नेगेटिव - किसी भी बात को या घर पर ही किसी छोटी सी हलचल के चलते हो सकते हैं बेचैन।करियर - काम को लेकर इस दौरान आपकी कुशलता बनी रहनी चाहिए क्योंकि सफलता बिना कड़ी मेहनत के प्राप्त नहीं होगी, दिन की शुरुआत कुछ हद तक व्यस्तता भरी हो सकती है। विवेक से लिए गए फैसले में महत्वपूर्ण लाभ प्रदान कर सकते हैं।फाइनेंस - अनावश्यक वस्तुओं पर धन व्यय करने से आपकी आर्थिक स्थिरता कमजोर पड़ सकती है।लव लाइफ - शुभ ग्रहों का असर मिलने से आपके रिश्तों में आकर्षण और लगाव का असर दिखाई दे सकता है।हेल्थ - सेहत की अगर बात करें तो इस दौरान सामान्य स्थिति रहने वाली है।लकी नंबर - 6लकी कलर - क्रीम कलरउपाय - गणेश जी का पूजन करें।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल