आज का राशिफल मेष: मेष राशि वालों के लिए इस समय की स्थिति कुछ नए मेलजोल तो देगी लेकिन साथ ही घर के कामों में थोड़ी ढिलाई को देने वाली हो सकती है। किसी से मिलने जा रहे हैं तो कुछ देरी का सामना करना पड़ सकता है। आसपास की परिस्थितियों पर ध्यान देना जरूरी रहेगा।करियर - नौकरी की अगर बात की जाए तो इस समय कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। ऑफिस में साथ काम कर रहे लोगों के बीच संतुलन बेहतर बना रह सकता है। अपने निर्णयों पर भरोसा रखें, परिणाम आपके पक्ष में जा सकते हैं।फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन लाभ को देता है साथ ही अपने बजट को बनाने की सही योजनाओं में सफल रहेंगे।लव लाइफ - रिश्तों में स्थिरता और समझदारी बनी रहे इसके लिए आप को आज के दिन अपनी ओर से भी कुछ न कुछ शुरुआत प्यार के लिए करनी होगी।हेल्थ - आज के दिन सेहत बहुत अधिक प्रभावित तो नहीं रहेगी लेकिन शरीर में हल्की जकड़न महसूस हो सकती है। बीच-बीच में आराम करना फायदेमंद रहेगा।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृष: आज के दिन वृष राशि वालों को अपने स्वभाव में कुछ बदलाव तो करने पड़ सकते हैं जिससे दूसरों को अपनी बातों से मना पाएंगे। घर के कामों को बेहतर तरीके से निभा पाएंगे। मेहनत करने वालों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। व्यस्त दिनचर्या के आज धार्मिक कामों में शामिल हो सकते हैं।करियर - काम के लिए इस समय आपके मन में कुछ न कुछ विचार आएंगे और कुछ बदलाव की इच्छा भी रहेगी। व्यापार में नई चीज़ें जुड़ सकती हैं, लेकिन पुरानी बातों को संभालना कुछ असुविधाजनक लग सकता है, मेहनत बना के रखें।फाइनेंस - किसी नए काम में पैसे लगाने या म्यूचुअल फंड में शामिल होने का मन बन सकता है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में अपने दिल की बात कहने का मौका कम मिल पाए लेकिन आपके मन की बात साथी तक पहुंच ही जाएगी।हेल्थ - सेहत सामान्य रहने वाली है इस दौरान गर्दन में दर्द या खिंचाव की समस्या हो सकती है।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत काम के साथ साथ बच्चों की देखरेख में अधिक लगी रहने वाली है। मन में कई भावनाएं एक साथ आ सकती हैं, जिससे इस समय आप कुछ परेशान भी हो सकते हैं पर दोस्तों का साथ इससे आपको बाहर निकाल लेगा।करियर - कार्यस्थल पर आज के दिन काम अधिकता में बना रहेगा, जिससे कुछ तनाव या गलतफहमी की स्थिति बन सकती है। सहकर्मियों या वरिष्ठों से बहस न करें उनकी सलाह काम आ सकती है।फाइनेंस - घर-परिवार से जुड़ा कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। उधार देने से बचें। पुराने निवेश का लाभ मिलने में समय लग सकता है।लव लाइफ - भावनाएं हावी हो सकती हैं ऐसे में आप कुछ गलत काम या फैसलों को ले सकते हैं, जिससे प्रतिक्रिया तीखी हो सकती है।हेल्थ - मानसिक तनाव और थकावट महसूस हो सकती है। इस समय हर्बल चीजों का सेवन कुछ राहत दे सकता है।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वालों के लिए आज के दिन नए लोगों के साथ मिलना या नए रिश्तों के बनने की संभावना है। दोस्तों के साथ समय बिताना संबंधों को मजबूत करेगा। घर हो या बाहर मतभेद और असहमति को शांति समझदारी से सुलझाना ही बेहतर होता है।करियर - कार्यस्थल पर अनुशासन और समय की पाबंदी आपके लिए जरूरी है जिससे आप दूसरों पर अपना प्रभाव डाल सकते हैं। इन बातों से आपको सबसे अलग पहचान मिल सकती है। किसी काम में अपने सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।फाइनेंस - आज के दिन कोई इलेक्ट्रॉनिक वस्तु की खरीदारी हो सकती है या पैसों का खर्च किसी न किसी रूप में हो सकता है।लव लाइफ - जीवन साथी से जुड़ी कोई चिंता खत्म हो सकती है, किसी पुराने परिचित से दोबारा बात शुरू हो सकती है।हेल्थ - सेहत के मामले में दिन सामान्य है आप अपनी फिटनेस पर काम करने वाले है।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वालों के लिए आज के दिन घर के कामों में शामिल होना काफी जरूरी होगा अन्यथा बड़ों की ओर से बातें सुनने को मिलेंगे। बच्चे कुछ ज्यादा ही उछल कूद करने वाले है। इस समय माता पक्ष की ओर से कुछ अच्छा सहयोग मिल सकता है।करियर - काम के लिए आज आप को कुछ नया काम शुरू करने का मौका मिल सकता है। सरकारी या प्राइवेट क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन मेहनत को दिखाता है। काम बदलने की सोच रहे हैं तो फिलहाल योजना बना सकते हैं।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के मामले में आज माता जी की ओर से आपको पैसों की प्राप्ति हो सकती है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में विश्वास और भावनात्मक जुड़ाव महत्वपूर्ण रहेगा, जीवन साथी के साथ कहीं भ्रमण का अवसर भी बनेगा।हेल्थ - आज के दिन काम में अधिक ध्यान के चलते खुद को अनदेखा कर सकते हैं खाने में देरी गैस्ट्रिक की समस्या दे सकती है।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वाले इस समय कुछ जोश और अलग ही एहसास में होंगे। आपका आत्मविश्वास ही आपको दूसरों से अलग बनाएगा। बच्चे अपनी पढ़ाई में एक्टिव रहेंगे। यह सोशल एक्टिविटीज में शामिल होने और हिस्सा लेने का समय होगा।करियर - काम को लेकर आज के दिन कोई नया प्लान दिमाग में आ सकता है जिस पर आप दूसरों की राय भी ले सकते हैं। कारोबार में छोटे व्यापारियों के लिए इस समय कानूनी मामलों में बचाव की स्थिति रहेगी।फाइनेंस - इस समय कोई इनकम अचानक से आपके लिए राहत बन कर आ सकती है।लव लाइफ - लव लाइफ में खुलेपन की जरूरत होगी जिससे आप अपनी भावनाओं को बता पाएं और अपने साथी को समझ पाएंगे।हेल्थ - आज के दिन अपने स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ आराम पाएंगे पुरानी शिकायतों से कुछ राहत होगी।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: आज तुला राशि वाले देख पाएंगे की कुछ बातें परिवार के लोग मान सकते हैं। माता-पिता का ध्यान रखें क्योंकि उनकी नाराजगी आपके दिल को दुखा सकती है। छात्र अपनी पढ़ाई में बेहतर परफॉर्म कर पाएं इसके लिए आज मेहनत से जी न चुराएं।करियर - आप काम की जगह पर नए लोगों से मिलेंगे और कुछ नई बातें भी सुन सकते हैं। आप किसी सीनियर से कुछ बातें सुन सकते हैं खुद को इसके लिए तैयार रखें। अपने काम में गलतियों की कोई गुंजाइश न रखें तभी आज के दिन को सही देख पाएंगे।फाइनेंस - आज के दिन आप को किसी ऎसे धन से लाभ होगा जो अचानक से आपने कहीं लगाया होगा।लव लाइफ - आज रिश्ते कुछ बाहरी बातों के शिकार हो सकते हैं इसलिए अपने प्रेम को मजबूती देने के लिए खुद को भी आगे रखें।हेल्थ - सुबह हल्की एक्सरसाइज करें और दिन भर फलों का सेवन जरूर करें जिससे शरीर हेल्दी रह पाएगा।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन रहेगा अपनों के साथ अधिक मेलजोल वाला। किसी भरोसेमंद व्यक्ति से बातचीत राहत दे सकती है। निजी जीवन में अहम फैसले लेने पड़ सकते हैं, इसलिए भावनाओं से अधिक तर्क का सहारा लेने पर ध्यान दें।करियर - आपकी नेतृत्व क्षमता को इस समय कुछ परीक्षाओं से गुजरना पड़ सकता है। इस समय उम्मीद के अनुसार शायद बातें न बन पाएं लेकिन आप की मेहनत का परिणाम तो आपके लिए अनुकूल रह सकता है।फाइनेंस - आमदनी के नए स्रोत बन सकते हैं और इस समय आपको किसी किराए से या ट्यूशन इत्यादि से कुछ लाभ मिल सकता है।लव लाइफ - जीवनसाथी को आपके समय की इच्छा है आज के दिन आप उनके साथ कहीं डिनर पर जा कर खुशियों के पल बिता सकते है।हेल्थ - शारीरिक रूप से दिन अच्छा है आप एक्टिव रहेंगे बस काम के चलते मानसिक थकान हो सकती है।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि के लिए दिन थोड़ा हलचल भरा रह सकता है। किसी बात पर बहस हो सकती है इस समय पिता पक्ष की ओर से कुछ नाराजगी भी रह सकती है। किसी सामाजिक क्षेत्र में अचानक से आप को शामिल होने का मौका मिलेगा।करियर - काम के मामले में आप के लिए जरूरी है कि ध्यान से धीमी रफ्तार को थामे हुए काम किया जाए। अगर इस समय अपना बिजनेस करते हैं उनके लिए प्रतिस्पर्धा तो बनी रहने वाली है पर साथ में काम को बढ़ाने की इच्छा मजबूत रहेगी।फाइनेंस - इन्वेस्टमेंट या सेविंग्स से जुड़े फैसले लेने के लिए दिन नॉर्मल रहेगा।लव लाइफ - आज के दिन किसी के अचानक से ही करीब आने के मौके मिलेंगे। अनमैरिड लोग रिलेशनशिप के बारे में सोच सकते हैं।हेल्थ - आज के दिन सेहत का रखें ध्यान आप किसी से व्यर्थ के विवाद में फंस कर परेशान हो सकते हैं।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वालों के लिए आज व्यावहारिक सोच बनाए रखने की जरूरत है। इस समय आप के लिए समझदारी से काम लेने का दिन है। निजी जीवन में कुछ बातों के कारण आपकी अपेक्षाएं बढ़ सकती हैं। दूसरों पर ध्यान देने से बेहतर है खुद को ही बदल लिया जाए।करियर - काम की अगर बात की जाए तो आप हर काम में बारीकी और गुणवत्ता पर ध्यान देंगे यह गुण कार्यक्षेत्र में लाभ दे सकता है। आज के दिन घर से काम कर रहे लोग या अपना कारोबार कर रहे लोगों के पास रचनात्मकता अच्छी रहने वाली है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के लिहाज से दिन मिलाजुला सा होगा कुछ लाभ तो है साथ ही अपनों के लिए खर्च भी हैं।लव लाइफ - रिश्ते में आज के दिन मुलाकात का मौका होगा, इस समय घूमने फिरने के मौके भी आपके पास होंगे।हेल्थ - सेहत के मामले में सामान्य स्थिति है कोई पुराना दर्द उभर कर परेशानी दे सकता है।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुंभ राशि वालों के लिए आज के दिन की स्थिति धार्मिक कामों से जोड़ने वाली रह सकती है। किसी पारिवारिक धार्मिक काम में शामिल हो सकते हैं। घर में बच्चों की भागमभाग से कुछ अच्छे पल भी बने रहेंगे। दोस्तों के साथ बातचीत बनी रहने वाली है।करियर - काम के मामले में वैसे जो आपने कोशिशें की हैं उनका कुछ अनुकूल परिणाम अब दिखाई दे सकता है। मेहनत का फल मिलने का समय भी बन रहा है। इस समय कार्यकुशलता लोगों पर असर डालने वाली रहेगी। कारोबार में सामान की गुणवत्ता साफ नजर आएगी ।फाइनेंस - आर्थिक संतुलन बनाए रखने के लिए समझदारी से काम कर पाएंगे बस घर या किसी धार्मिक काम में कुछ धन लगेगा।लव लाइफ - रिश्ते में हल्की नाराजगी या शक की स्थिति बन सकती है। खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त करें, गलतफहमी दूर होगी।हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी इस दौरान स्त्री पक्ष की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वालों के लिए घर का माहौल सामान्य रहेगा बस इस दौरान किसी के आने जाने के चक्कर में आपकी मेहनत बढ़ सकती है। कुछ काम अचानक से मिल सकते हैं जिन्हें संभालना आसान नहीं होगा। घर पर किसी भाई बंधु से मदद मिल सकती है।करियर - काम को लेकर आज के दिन भाग दौड़ तो रहने वाली है कुछ छोटी सी ट्रैवल हो सकती है। आज के दिन काम में आप के लिए काफी चीजें अस्त व्यस्त सी लग सकती हैं। कुछ नए काम या फाइलों को चेक करने की जिम्मेदारी रह सकती है।फाइनेंस - धन का आगमन धीरे धीरे लेकिन बना रह सकता है। इस समय बड़ों का मार्गदर्शन और सहयोग आर्थिक राहत देगा।लव लाइफ - दिल से जुड़ी कुछ बातें आपको चौंका सकती हैं अचानक ही कहीं जाने का प्लान बन सकता है।हेल्थ - सेहत में उतार-चढ़ाव रह सकता है इस समय कमर और कूल्हे ज्यादा प्रभावित रह सकते हैं।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल