आज का मेष राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन आपके लिए खास महसूस हो सकता है बगलामुखी जयंती से बनेंगे काम। काम की व्यस्तता के बावजूद आपका ध्यान परिवार पर रहेगा। छात्रों के लिए समय अनुकूल है बस अपने जरूरी काम समय पर पूरे कर लें।नेगेटिव - घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं ऐसे में माता जी के साथ छोटी मोटी बहस हो सकती है पर आज बातों को बढ़ाने से बचें।करियर - कामकाज में कुछ हल्के बदलाव नजर आएंगे इस दौरान जो भी चेंज हुए हैं वे आगे चलकर आपके लिए बेहतर हो सकते हैं। कुछ अलग करने की सोच के साथ काम करेंगे तो अच्छे मौके मिलेंगे पर ढिलाई से बचना जरूरी है।फाइनेंस - गण्ड मूल का असर होने से आमदनी के साथ खर्च भी बढ़ सकता है इसलिए इस दौरान पैसों को लेकर योजना करके चलना ज्यादा सही रहेगा।लव लाइफ - साथी के साथ बाहर जाने का प्लान बन सकता है पर काम के कारण समय को मैनेज करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है और इससे कुछ अनबन भी हो सकती है।हेल्थ - सेहत ठीक रहेगी इस समय घर पर माता जी की सेहत पर ध्यान अधिक दे सकते हैं और गले या लंग्स की कोई समस्या हो सकती है।लकी नंबर - 5लकी कलर - नीलाउपाय - शिव जी का अभिषेक करें।अभी जानें अपना वार्षिक मेष राशिफल 2027 आज का वृषभ राशिफल: पॉजिटिव - आज काम ज्यादा रह सकता है पर इसे अपनी समझदारी से सब संभाल लेंगे। कुछ धार्मिक कामों में शामिल हो पाएंगे साथ ही दिनचर्या में कुछ नया जोड़ने का मन बनेगा। इन्ट्यूशन मजबूत रहेगा इसलिए अपने दिल की सुनना फायदेमंद रहेगा।नेगेटिव - गण्ड मूल के प्रभाव से काम का दबाव आपको थोड़ा चिड़चिड़ा बना सकता है कुछ बातों पर गुस्सा करने से बचें वरना माहौल खराब हो सकता है।करियर - आज तैयारी करके योजना को बनाने के साथ काम करना बहुत जरूरी रहेगा। आपकी मेहनत साथ वाले लोगों को प्रभावित कर सकती है। साथ में काम कर रहे लोगों का कुछ सहयोग भी मिल सकता है।फाइनेंस - देवी का आशीर्वाद आर्थिक स्थिति अच्छी बना सकता है पहले किए गए काम इस दौरान लाभ मिलने के संकेत हैं।लव लाइफ - साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा दिल से की गई बातचीत रिश्ते को और मजबूत बनाएगी। किसी खास व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं।हेल्थ - मूल का असर होने से देर रात तक जागने से बचें अन्यथा सिर और आंखों दोनों में दर्द हो सकता है।लकी नंबर - 1लकी कलर - लालउपाय - गुड़हल देवी को अर्पित करें।अभी जानें अपना वार्षिक वृषभ राशिफल 2027 आज का मिथुन राशिफल: पॉजिटिव - बगलामुखी जयंती का दिन आपके लिए नए मौके लेकर आ सकता है। किसी काम को लेकर आपका जोश और आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। बाहर जाने या छोटी यात्रा के योग बन रहे हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।नेगेटिव - गण्डमूल के प्रभाव में हैं इसलिए तेजी में फैसले लेने से बचें वरना बाद में बदलाव करना पड़ सकता है। हर मौके को तुरंत पकड़ने की बजाय सही चुनाव करना जरूरी है।करियर - काम के क्षेत्र में आगे बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं, आपकी कोशिशें और क्लियर सोच अधिकारी को प्रभावित करेगी। व्यवसाय करने वालों को नए सौदे से फायदा हो सकता है। छात्रों के लिए भी समय अच्छा है करियर में काम बनेगा।फाइनेंस - अष्टमी तिथि का विशेष प्रभाव आय के नए रास्ते खुल सकता है, इस समय शेयर मार्किट से कुछ लाभ मिल सकता है।लव लाइफ - जीवन साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं और रिश्ता मजबूत होगा लोगों के जीवन में किसी नए व्यक्ति की एंट्री हो सकती है।हेल्थ - एनर्जी अच्छी रहने वाली है ज्यादा उत्साह में खुद को थकाने से बचें। सुबह की धूप लेना आपके लिए अनुकूल रह सकता है।लकी नंबर - 7लकी कलर - हराउपाय - गणेश जी की पूजा करें।अभी जानें अपना वार्षिक मिथुन राशिफल 2027 आज का कर्क राशिफल: पॉजिटिव - चंद्रमा आपकी राशि में होने से आप काफी मन से उथल पुथल में रह सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में शामिल रहेंगे और नए लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है। सही लोगों से जुड़ना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।नेगेटिव - मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है घर के किसी सदस्य की बात आपको परेशान कर सकती है जिससे ध्यान भटक सकता है। बेकार की बातों को दिल पर न लें।करियर - किसी नए काम को लेकर अपने दोस्तों से बातचीत होगी, इस समय आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। अगर आप टेक्नोलॉजी या स्टार्टअप से जुड़े हैं तो अब आपकी मेहनत के फल दिखने लगेंगे। बातचीत के दौरान कोई नई जानकारी मिल सकती है।फाइनेंस - पैसों के मामले में दूसरों पर ज्यादा भरोसा करने से बचें अपने फैसले खुद लें तभी नुकसान से बच पाएंगे।लव लाइफ - प्यार के मामले में दिन सामान्य रह सकता है जीवन साथी के साथ समय की कमी महसूस हो सकती है और थोड़ी दूरी या खिंचाव आ सकता है।हेल्थ - तला-भुना खाने से दूरी बना के रखना ज्यादा बेहतर होगा इस दौरान नींबू पानी या हर्बल पेय पदार्थ लेना सेहत के लिए अच्छा रहेगा।लकी नंबर - 9लकी कलर - गुलाबीउपाय - माता लक्ष्मी की आराधना करें।अभी जानें अपना वार्षिक कर्क राशिफल 2027 आज का सिंह राशिफल: पॉजिटिव - आज आप काफी बातों से जल्द ही प्रभावित रह सकते हैं, अच्छी बात ये है कि आप अपने काम पूरे कर ही लेंगे। सुबह थोड़ा ज्यादा सोच विचार हो सकता है पर दोपहर के बाद हालात आपके पक्ष में आते दिखेंगे। धीरे-धीरे मन भी हल्का होगा और काम में फोकस बढ़ेगा।नेगेटिव - मन का उतार चढ़ाव आपको कंफ्यूज कर सकता है। कभी काम करने का मन करेगा तो कभी सब छोड़कर आराम करने का इससे प्रोडक्टिविटी पर असर पड़ सकता है।करियर - गण्डमूल के कारण आज काम के साथ जुड़ना काफी थकान बढ़ा सकता है। ऑफिस में किसी तरह की गपशप या छोटी मोटी बातों से दूर रहना ही बेहतर रहेगा। कारोबार करने वालों को पुराने क्लाइंट से काम का मौका भी मिलने के आसार दिखाई देंगे।फाइनेंस - धन खर्च बना रहेगा जिसके कारण आज किसी से पैसों की मांग की जा सकती है।लव लाइफ - प्यार को लेकर थोड़ी भ्रम की स्थिति बन सकती है। आप अपनी बात खुलकर नहीं कह पाएं ऎसे में साथी आपको ही गलत समझ सकता है। हेल्थ - भागदौड़ के बीच खुद को नजरअंदाज न करें सिरदर्द महसूस हो सकता है, इसलिए आराम करना जरूरी है।लकी नंबर - 2लकी कलर - सफेदउपाय - चंद्रमा को दूध अर्पित करें।अभी जानें अपना वार्षिक सिंह राशिफल 2027 आज का कन्या राशिफल: पॉजिटिव - बगलामुखी जयंती पर आज आपके अंदर कुछ न कुछ नवीन होगा। भाई बहनों के साथ लंबी बातें होने वाली हैं। किसी भी काम को आप तुरंत लागू करने का मन बनाएंगे। परिवार में आप समस्याओं को सुलझाने वाले बनेंगे और आपकी सलाह काम आएगी।नेगेटिव - मूल का प्रभाव भी है इसलिए जल्दबाजी में किए गए काम शायद सही न हो पाएं। इस दौरान किसी से मदद ली जा सकती है।करियर - आपकी मेहनत को देखते हुए बॉस आपको नए काम दे सकते हैं। कारोबार में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है साझेदारी या किसी डील से पहले कागज अच्छे से पढ़ कर ही आगे बढ़ना अच्छा होगा।फाइनेंस - आर्थिक रूप से राहत महसूस होगी किसी से धन लाभ का मौका मिलेगा। अगर पैसा कहीं अटका हुआ है तो उसके मिलने के संकेत हैं। लव लाइफ - प्रेम के मामले में स्थिरता बनी रहने वाली है इस दौरान प्रेम अब दोस्ती से आगे बढ़ सकता है। कुछ लोगों के लिए दिन रोमांटिक मोमेंट्स लेकर आ सकता है।हेल्थ - सेहत ठीक रहेगी पेट से जुड़ी दिक्कतों से सावधान रहें। हल्का और संतुलित भोजन करना बेहतर रहेगा।लकी नंबर - 4लकी कलर - नारंगीउपाय - हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।अभी जानें अपना वार्षिक कन्या राशिफल 2027 आज का तुला राशिफल: पॉजिटिव - ग्रह नक्षत्र के प्रभाव से दिन आपके लिए मिलाजुला रह सकता है। बच्चे घर के कामों में हाथ बंटाएंगे तो परिवार का सहयोग और प्यार भी मिलेगा। कोई जरूरी फैसला लेना हो तो दिल और दिमाग के साथ अपनों की बातों को भी सुन लिया जाए।नेगेटिव - दिन के दूसरे हिस्से में कुछ बातें या अधूरे काम चिंता बढ़ा सकते हैं इसके अलावा एकतरफा सोच नुकसान दे सकती है।करियर - गंडमूल का असर भी है तो काम के दौरान हर बात पर ध्यान देना जरूरी रहेगा क्योंकि कोई कुछ मिस होने से आगे दिक्कत आ सकती है। कारोबार में नए लोगों से बातचीत तो करें साथ ही पूरी जांच के बाद ही आगे बढ़ें।फाइनेंस - बगलामुखी जयंती पर अगर आप किसी चीज़ के लिए बचत कर रहे हैं तो आज उस दिशा में एक कदम आगे बढ़ा सकते हैं।लव लाइफ - साथी की हर बात को ज्यादा दिल से न लगाएं। कोई नया व्यक्ति आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है ऐसे में अपनी बातों में ईमानदारी बनाए रखें।हेल्थ - दिन की शुरुआत ठीक रहेगी पर जोखिम भरे कामों से दूरी बना के रखना ही सेहत के लिए अनुकूल भी होगा।लकी नंबर - 6लकी कलर - बैंगनीउपाय - दुर्गा माता की पूजा करें।अभी जानें अपना वार्षिक तुला राशिफल 2027 आज का वृश्चिक राशिफल : पॉजिटिव - बगलामुखी जयंती की शुभता से माहौल कुछ खुशनुमा रह सकता है। परिवार और दोस्तों के साथ मस्ती मजाक में दिन अच्छा बीतेगा। किसी पुराने रिश्ते में फिर से नजदीकियां बढ़ने के संकेत हैं।नेगेटिव - किसी अन्य की बातों को लेकर भावनाओं में बहकर पुराने मुद्दों को फिर से तूल न दें वरना मूड खराब हो सकता है।करियर - नौकरी में आप तेजी और उत्साहित रह सकते हैं सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। कारोबार करने वालों के लिए मीटिंग्स और बातचीत के जरिए नए मौके बन सकते हैं।फाइनेंस - बचत करने का मन कर सकता है शेयर मार्केट की ओर रुझान बढ़ सकता है। लव लाइफ - सुबह के समय कोई पुरानी याद या व्यक्ति दिमाग में आ सकता है। आपको कुछ समझाने के लिए हैं अगर साथी कुछ कहता भी है तो शांति से सुनें।हेल्थ - दिनभर आप हल्का और बेहतर महसूस करेंगे बस दिनचर्या को संभाल के रखें बदलाव से बचें।लकी नंबर - 8लकी कलर - कालाउपाय - शनि देव को तेल अर्पित करें।अभी जानें अपना वार्षिक वृश्चिक राशिफल 2027 आज का धनु राशिफल: पॉजिटिव - दुर्गाष्टमी के चलते घर का माहौल आज काफी हल्का और खुशहाल रह सकता है, बातों पर ज्यादा भावुक होने से बचेंगे तो दिन और बेहतर जाएगा। कोई पुराना दोस्त या रिश्तेदार याद आ सकता है और उनसे बातचीत का मौका भी मिल सकता है।नेगेटिव - आज के दिन बड़ों या बाहर के लोगों की बातों को दिल पर लेना आपको परेशान कर सकता है। करियर - ऑफिस में आपका काम सराहा जाएगा और किसी बड़े काम की जिम्मेदारी भी मिल सकती है। लोग आपकी सलाह को महत्व दे सकते हैं बस ध्यान रखें कि सफलता के साथ अहंकार न आने पाए, विनम्रता आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेगी।फाइनेंस - बचत करने के लिए दिन बहुत सहयोग न कर पाए वैसे आज के दिन कुछ धार्मिक या पारिवारिक जरूरतों पर खर्च होने के संकेत भी हैं।लव लाइफ - जीवन साथी को लेकर कहीं अचानक से घूमने जा सकते हैं या कुछ लोगों से मेल जोल बढ़ सकता है।हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी पर आप की गलत आदतें ही आज मुश्किल देने वाली है देर रात मोबाइल चलाने की आदत से बचें।लकी नंबर - 1लकी कलर - सुनहराउपाय - भगवान कृष्ण का पूजन करें।अभी जानें अपना वार्षिक धनु राशिफल 2027 आज का मकर राशिफल: पॉजिटिव - चंद्रमा के गोचर और शुभ मांगलिक पर्व के चलते घर के कामों में ज्यादा समय न दे पाएं पर आप जितना भी सहयोग कर पाएं करें। बड़ों को आप से मदद चाहिए होगी।नेगेटिव - गंडमूल का असर आप को बेचैनी दे सकता है। इस समय अपने आप को अपने शब्दों को कंट्रोल में रखें जिससे लड़ाई न हो।करियर - ऑफिस में आपकी मौजूदगी लोगों को कुछ जलन दे सकती है पर आप छाने वाले हैं। किसी के साथ काम करते हुए नेतृत्व करने में भी आगे रह सकते हैं। साझेदारी से जुड़े कामों में अच्छी गति देखने को मिलेगी।फाइनेंस - शॉपिंग या लाइफस्टाइल से जुड़े मामलों में पैसों का व्यय होने वाला है। लव लाइफ - प्रेम संबंधों की स्थिति सामान्य ही रहने वाली है इस दौरान कोई नया व्यक्ति आप के जीवन में आने वाला है।हेल्थ - आज के दिन शुगर की समस्या परेशानी दे सकती है शाम को हल्की चहलकदमी पर निकल जाना अच्छा रहेगा।लकी नंबर - 2लकी कलर - फिरोजीउपाय - देवी की पूजा करें।अभी जानें अपना वार्षिक मकर राशिफल 2027 आज का कुंभ राशिफल : पॉजिटिव - आज चंद्रमा आप के लिए छठे घर में गोचर करने वाला है जिसके कारण आप अपनी बातों में काफी भावनात्मक रह सकते हैं किसी पुराने व्यक्ति की याद अधिक आ सकती है। देवी बगलामुखी जयंती के प्रभाव से आप मुश्किल परिस्थितियों को भी संभालने में सक्षम रहेंगे।नेगेटिव - छठे चंद्रमा और मूल योग के कारण दिन के दूसरे हिस्से में मानसिक उलझन या तनाव बढ़ सकता है। लोगों के साथ किसी भी बात पर विवाद से दूर रहें।करियर - चंद्रमा के प्रभाव से आज काम में एकाग्र होना जरूरी रहेगा। गण्ड मूल योग के कारण छोटी गलती भी बड़ी बन सकती है इसलिए हर बात पर ध्यान दें। देवी के आशीर्वाद से बाधाओं से मुक्ति भी मिलेगी ये समय आपको कठिन कार्यों को संभालने की क्षमता देगा।फाइनेंस - चंद्रमा के प्रभाव से भावनात्मक खर्च बढ़ सकता है इस दौरान कोई गलती के कारण भी पैसा लगने की स्थिति दिखाई दे रही है।लव लाइफ - ग्रह चाल के कारण मन में बातें गहरी रहेंगी जिससे रिश्तों में मुश्किलें बढ़ेंगी। गण्ड मूल योग के चलते छोटी बातों पर विवाद हो सकता है।हेल्थ - मानसिक थकान आज बढ़ने वाली है मूड स्विंग हो सकते हैं या अचानक से कोई चोट भी लग सकती है ध्यान रखें अपना।लकी नंबर - 3लकी कलर - चॉकलेटीउपाय - मां काली को मिश्री अर्पित करें।अभी जानें अपना वार्षिक कुंभ राशिफल 2027 आज का मीन राशिफल: पॉजिटिव - आज का शुभ दिन अष्टमी योग और देवी बगलामुखी के आशीर्वाद से मिलेगा आपको कुछ अच्छा समय। आप बच्चों से साथ समय बिताने या फिर अपनी पसंद की चीजों को करने में व्यस्त हो सकते हैं। दोस्तों के साथ लंबी बातचीत बनी रहने वाली है।नेगेटिव - गण्ड मूल योग के कारण पुरानी बातें मन में उभर सकती हैं जिससे थोड़ी बेचैनी महसूस हो सकती है। भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें।करियर - चंद्रमा का प्रभाव आपको काम में क्रिएटिव बनाएगा, लेकिन गण्ड मूल योग के चलते ध्यान भटक सकता है। बगलामुखी जयंती का असर आपको मुश्किल कामों में सफलता दिला सकता है बस ध्यान बनाए रखें।फाइनेंस - दुर्गाष्टमी के दिन पैसा थोड़ा संभल कर ही बाजार में लगाएं इस समय पर जल्दी से लाभ मिलना आसान नहीं होगा। खुद की जरूरतों पर खर्च की इच्छा बढ़ सकती है।लव लाइफ - गण्ड मूल योग के चलते पुरानी यादें सामने आ सकती हैं जिन्हें समझदारी से संभालना होगा।इस समय मूल का प्रभाव आप को प्रेम संबंधों में दिक्कत तो देगा पर आप की कोशिशें इसे अनुकूल कर पाएंगेहेल्थ - सेहत के मामले में स्थिति सामान्य ही रहने वाली है आप स्वयं को दिनचर्या के साथ आगे बढ़ा पाने में सक्षम भी होंगे।लकी नंबर - 6लकी कलर - गोल्डनउपाय - गुड़ का दान करें।अभी जानें अपना वार्षिक मीन राशिफल 2027