आज का मेष राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन आप के मन में बहुत सी बातों की प्लानिंग बन रही होगी। काम के चलते कुछ देरी हो सकती है पर इस दौरान घर पर बच्चों की ओर से भी मदद मिल सकती है। नेगेटिव - दूसरों की बातों के कारण आप आज अपने काम के बोझ में दब सकते हैं। चंद्र केतु योग की वजह से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। अत्यधिक दबाव से बचें।करियर - ऑफिस में काम का दबाव आज बना रहने वाला है, अधिकारी और वरिष्ठ आपकी गतिविधियों पर ध्यान रखेंगे। सरकारी नौकरी में नए प्रोजेक्ट या ट्रांसफर का अवसर मिल सकता है। फाइनेंस - आज आर्थिक स्थिति पर कुछ अच्छा तो कुछ खर्चीला असर दिखाई देने वाला है। लव लाइफ - संबंधों में बातचीत को प्यार और समझदारी के साथ रखें। आज वैसे किसी को अपने दिल की बात कहना चाहेंगे पर ध्यान रखें की मन के स्वामी केतु से साथ विराजमान हैं।हेल्थ - शरीर में हल्की पीड़ा या थकान हो सकती है। केतु का चंद्रमा के साथ असर खाने से जुड़ी समस्याओं को दे सकता है।लकी नंबर - 4लकी कलर - केसरियाउपाय - आज शिव पूजन करें।आपका वार्षिक मेष राशिफल आज का वृषभ राशिफल: पॉजिटिव - मासिक दुर्गाष्टमी प्रभाव से आज के दिन घर के कामों से जुड़ी गतिविधियां या जरूरी खरीदारी करने का मौका बना हुआ है। दोस्तों को अपने साथ काम के चलते कहीं ले जा सकते हैं। इस समय माता जी की ओर से कुछ कठोरता भी रह सकती है।नेगेटिव - काम के लिहाज से आज चंद्र केतु का असर मन को बेचैनी देने वाला है किसी एक जगह पर मन लग ना पाए।करियर - रवि योग के कारण आपके नेतृत्व कौशल और निर्णय क्षमता में मजबूती आएगी। काम को लेकर आज यात्रा को टालना ही बेहतर होगा। बिजनेस में पार्टनर के साथ तालमेल बनाए रखना आवश्यक है। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति आज भी आप की जेब पर असर तो डालने वाली है।लव लाइफ - जीवन साथी के साथ आज के दिन आप की बातें लंबी तो चलने वाली हैं पर ख्याल रखें की रिश्ता इससे प्रभावित न होने पाए। हेल्थ - सेहत की स्थिति कुछ गड़बड़ा सकती है। इस दौरान मिर्च मसालों वाले भोजन के सेवन से खुद को बचा के रखें।लकी नंबर - 9लकी कलर - हराउपाय - दुर्गा चालीसा का पाठ करें। आपका वार्षिक वृषभ राशिफल आज का मिथुन राशिफल: पॉजिटिव - ग्रहों के बदलाव के कारण और रवि योग के असर से दिन उन लंबित कामों को पूरा करने के लिए अनुकूल रह सकता है जो किसी कारण से रुके हुए थे। नेगेटिव - चंद्र केतु का असर कह रहा है कि परिवार में किसी के साथ बहस में न पड़ें, इस समय जितना संभव हो अपने काम में एकाग्र बने रहें जिससे चीजें अनुकूल होंगी।करियर - काम में आज दूसरों की राय पर ध्यान देना भी आवश्यक होगा। आप की बातचीत ही नए आयाम तय करने वाली होगी। काम की हर बारीक जानकारी या सुझाव को ध्यान में रखें यह जरूरी है।फाइनेंस - आज पैसों के मामले में आय के स्रोत आप की मेहनत से ही मिलेंगे फिर चाहे चंद्र केतु ही क्यों न अपना असर डाल रहे हों।लव लाइफ - अपने प्रेम को जाहिर करें लेकिन इसके पूरे होने की शर्त न रखें आज के दिन आप के इस रुख का कोई फायदा भी उठा सकता है।हेल्थ - सेहत की स्थिति आप के लिए बहुत ज्यादा अनुकूल न हो पर कई मायनों में बेहतर रहने वाली है। लकी नंबर - 1लकी कलर - स्लेटीउपाय - हनुमान जी का पूजन करें।आपका वार्षिक मिथुन राशिफल आज का कर्क राशिफल : पॉजिटिव - रवि योग का प्रभाव आपको काम में शामिल रखता है घरेलू बातों में आप कुछ ज्यादा बढ़ चढ़ कर आगे रह सकते हैं। इस दौरान बच्चों की ओर भी ध्यान रखें उनकी दोस्ती उन्हें बिगाड़ भी सकती है।नेगेटिव - आज के दिन आप अपनी बोलचाल के कारण काफी मामलों में किसी के साथ विरोधाभास का शिकार हो सकते हैं। इस दौरान जितना संभव हो खुद को नियंत्रित रखें।करियर - काम में आज कारोबार की स्थिति बदलाव और नए रंग दिखाएगी। इस समय कुछ न कुछ स्थिति आप के लिए अनुकूल होगी पर प्रतिस्पर्धा और काम का दबाव आप के लिए अभी रह सकता है। फाइनेंस - धन भाव में केतु का होना और चंद्रमा की स्थिति आप के खर्चों को रोक न पाए और कुछ धन गलत चीजों पर भी लग सकता है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में समय कम ही आप के साथ रह सकता है, इस समय साथी के हाव भाव को समझ कर ही बात करें।हेल्थ - आज के दिन गले या चेहरे से संबंधित कुछ रोग आप को परेशान कर सकते हैं। लकी नंबर - 2लकी कलर - काई कलर उपाय - जल में हल्दी प्रवाहित करें।आपका वार्षिक कर्क राशिफल आज का सिंह राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन द्वादश का चंद्रमा आप के ऊपर ही गोचर कर रहा है ऐसे में ऊर्जा और उत्साह तो रहने वाला है। रवि योग के कारण आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। नेगेटिव - चंद्र केतु योग के कारण दिन की शुरुआत थोड़ी धीमी और बाधाओं वाली रह सकती है। दूसरों के व्यवहार से आप खुद को तनाव में भी महसूस कर सकते हैं। करियर - ऑफिस में रवि योग की एनर्जी आप को काम में कुशलता देने वाली है पर चंद्र केतु का असर आप को चालाकियों की ओर ले जा सकता है। इस समय हर कदम को थोड़ा सावधानी से रखें।फाइनेंस - आप का मन कुछ न कुछ खरीदारी पर जा सकता है। परिवार के किसी जरूरी काम में धन खर्च हो सकता है।लव लाइफ - प्रेम में जिद न करें और आज के दिन अपने सामने वाली की भी सुन लीजिए। संयम और धैर्य प्रेम में संतुलन बनाए रखने में मदद करेगा।हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में पेट या गैस संबंधी परेशानी हो सकती है। लकी नंबर - 7लकी कलर - लाइट पिंक उपाय - नारियल का दान करें। आपका वार्षिक सिंह राशिफल आज का कन्या राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन काम को लेकर घर में किसी का आगमन हो सकता है या आप को कुछ जरूरी कारणों से बाहर जाना पड़ सकता है। इस दौरान आप लोगों के साथ मेलजोल भी कर पाएंगे।नेगेटिव - खुद को उन बातों से बचाएं जो आप पर मानसिक रूप से अधिक दबाव डाल सकती हैं, इस दौरान चंद्र केतु का योग आप को अनियंत्रित कर सकता है।करियर - काम को लेकर आप की भागदौड़ बहुत ज्यादा ही रह सकती है। इस समय आप अपने साथ काम कर रहे लोगों की चालों फाइनेंस - चंद्र का बारहवें भाव में होना और केतु का प्रभाव ऎसे में आज के दिन कोई भी चीज की खरीदारी करने से पहले हर पहलू को देख लें क्योंकि गड़बड़ हो सकती है। लव लाइफ - आज के दिन संभावना है की ऑनलाइन या फोन के जरिये किसी के साथ हुई बातचीत या संपर्क आपको अचानक से बेचैन भी कर सकता है।हेल्थ - आज दिनभर की छोटी छोटी बातें मूड को प्रभावित कर सकती हैं जो आप की सेहत पर भी असर डालने वाली है। लकी नंबर - 5लकी कलर - फिरोजीउपाय - चीनी का दान करें।आपका वार्षिक कन्या राशिफल आज का तुला राशिफल: पॉजिटिव - मासिक दुर्गाष्टमी के प्रभाव से घर में कुछ खुशी का मौका पूजा पाठ करने का अवसर भी होगा। किसी पुराने मित्र से बातचीत या मुलाकात से मन को खुशी भी मिल सकती है। नेगेटिव - अपनी सोशल इमेज को लेकर सजग रहें क्योंकि चंद्र केतु इसी पर प्रभाव डाल सकते हैं। दूसरों के कारण कुछ दबाव महसूस हो सकता है। करियर - काम में आज आप के पास रवि योग की स्थिति बनती है तो इसका कुछ तो लाभ आप को मिल सकता है। किसी नए प्रोजेक्ट या काम की योजना बनाना तो ठीक है पर अभी शुरुआत करना ज्यादा बेहतर न हो।फाइनेंस - देवी के आशीर्वाद से आज के दिन किसी मार्किट डील या कोई शेयर बाजार के प्रभाव से आप को लाभ मिल सकता है।लव लाइफ - प्रेम में आज के दिन आप को कुछ न कुछ बातों के चलते अनबन का सामना करना पड़ सकता है इसलिए बहस से बचें।हेल्थ - दिनचर्या और खानपान में थोड़ा संतुलन बनाते हुए आप खुद के साथ साथ दूसरों को भी सेहतमंद बना सकते हैं।लकी नंबर - 8लकी कलर - नीलाउपाय - भगवान के समक्ष दीपक जलाएं।आपका वार्षिक तुला राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन आप घर पर रहते हुए भी अपने जरूरी कामों को किसी की मदद से पूरा करवा सकते हैं। छात्रों के लिए य समय अपनी पढ़ाई में अच्छा करने और परिवार को खुशी देने वाला हो सकता है।नेगेटिव - इस दौरान आप के सुख पर राहु केतु का एक्सिस है और चंद्रमा भी उससे प्रभावित है तो किसी अप्रत्याशित परिस्थिति से मन परेशान रह सकता है संयम के साथ काम करें।करियर - काम को लेकर आप की कुशलता बढ़ने वाली है। व्यवसायियों के लिए आज के दिन काम को लेकर तेजी के साथ कुछ शॉर्ट टर्म चीजों का फायदा भी मिल सकता है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति में मिलाजुला प्रभाव तो रहेगा। आज भी भद्रा के प्रभाव से जल्दबाजी में खर्च या निवेश न करना ही समझदारी होगी।लव लाइफ - बातचीत में प्यार और समझदारी बनाए रखें। दुर्गाष्टमी के कारण पारिवारिक संबंध मजबूत रहेंगे।हेल्थ - सेहत के मामले में आज के दिन कमर या पैरों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। लकी नंबर - 7लकी कलर - तांबाईउपाय - अपने इष्ट देव के सामने दीपक जलाएं।आपका वार्षिक वृश्चिक राशिफल आज का धनु राशिफल: पॉजिटिव - आज आपकी मेहनत रंग लाएगी फिर चाहे योजनाएं पूरी तरह से न बन पाएं। दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक तनाव कम होगा। नेगेटिव - इस समय रूठना मनाना या पुराने मतभेद उभर सकते हैं पर इन्हें आप कुछ बड़ों के सहयोग से संभाल भी सकते हैं।करियर - काम के मामले में दिन मिलाजुला तो है पर इस दौरान कुछ बातें आप के लिए अनुकूल भी हैं। बस अपने काम में लापरवाह न बनें और जितना संभव हो सके चीजों को बेहतर तरीके से संभालें।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति को लेकर आप की पकड़ आज बनी रहेगी हां कुछ सामान इत्यादि की खरीदारी किसी वरिष्ठ के लिए कर सकते हैं।लव लाइफ - आज के दिन दांपत्य जीवन पर कुछ चंद्र का असर होगा तो केतु भी अपना प्रभाव देगा पर भरोसे का वादा भी पक्का बना रह सकता है।हेल्थ - सेहत को लेकर इस दौरान आप को लापरवाही से बचना होगा, पिता या किसी बड़े की सेहत पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता होगी।लकी नंबर - 1लकी कलर - केसरियाउपाय - आज देवी स्तुति करें। आपका वार्षिक धनु राशिफल आज का मकर राशिफल: पॉजिटिव - काम को लेकर इस दौरान आप परिवार के लोगों के साथ लंबी बातचीत में रह सकते हैं। आज आप घर पर किसी सदस्य को लेकर भी काफी अस्त व्यस्त सा अनुभव कर सकते हैं।नेगेटिव - काम चाहे आपका हो या किसी ओर का आप के लिए इस दौरान किसी भी बात पर भरोसा कर लेने से बचना जरूरी है।करियर - काम को लेकर मेहनत भी अधिक होने वाली है तो कुछ गुप्त शत्रुओं की ओर से भी आप को समस्या देखने को मिल सकती है। आज के दिन बस आप अपने काम को ध्यान से करें क्योंकि गलतियां भी संभव हैं।फाइनेंस - आज के दिन पैसों की कमी के चलते कुछ काम अचानक से रुक भी सकते हैं इसलिए थोड़ा ध्यान से काम करें।लव लाइफ - प्रेम में धोखा मिल सकता है चंद्र केतु का असर आप के मन को भी विचलित कर देने की क्षमता रखता है।हेल्थ - सेहत की स्थिति भोजन की विषाक्तता के चलते आप को सेहत से जुड़ी समस्या भी दे सकती है।लकी नंबर - 2लकी कलर - आसमानीउपाय - घर में चौमुखी दीपक जलाएं।आपका वार्षिक मकर राशिफल आज का कुंभ राशिफल: पॉजिटिव - दुर्गा पूजन का असर आप को घर में कुछ शुभता देगा आप किसी के साथ मिलकर घर के कामों को करने में भी काफी तेज होंगे। रसोई हो या भी बच्चों की उधम व्यस्त माहौल बना ही रहेगा।नेगेटिव - काम में व्यस्तता के चलते कुछ मामलों में तनाव या जल्दबाजी हो सकती है। बाहरी लोगों के प्रभाव में आकर निर्णय लेने से बचें। करियर - ऑफिस में आज के दिन आप को दूसरों की बातों को सुनना होगा केतु चंद्र आप को कह रहे हैं कि थोड़ा शांत रहें और अधिक पैर न फैलाएं। जो भी काम साझेदारी से जुड़े हैं उन में खुद को लचीला बना के रखें। फाइनेंस - कुछ अनिवार्य खर्च सामने आ सकते हैं इस दौरान आप का जीवन साथी या कोई दोस्त खर्च का कारण भी बन सकता है लव लाइफ - पार्टनर के साथ बातचीत सीमित रखें और जितना संभव हो सके पुरानी बातों को तूल न दें। हेल्थ - थकान या सिरदर्द महसूस हो सकता है आप को अपने साथ साथ दूसरों की सेहत पर भी नजर बना के रखनी होगी। लकी नंबर - 4लकी कलर - जामुनीउपाय - गुड़ का दान करें।आपका वार्षिक कुंभ राशिफल आज का मीन राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन दुर्गाष्टमी का पूजन जरूर करें क्योंकि छठे में बैठा चंद्रमा आप को मौके दे रहा है। घर हो या बाहर आप खुद को साबित कर सकते हैं। आप के ऊपर काम भी अधिक रहेगा।नेगेटिव - आप केतु चंद्र छठे भाव में बैठ कर आप को बेचैनी भी देंगे और उकसाने का काम भी करेंगे। करियर - काम के लिहाज से वैसे आप के लिए प्रतिस्पर्धा अधिक होने वाली है, दूसरों पर आप की काम करने के जुझारुपन अनुकूल असर डालने वाला है। कारोबार में नई डील या अवसर मिल सकते हैं।फाइनेंस - घरेलू कामों में, हेल्थ या वाहन इत्यादि पर कुछ धन व्यय होने का योग भी बन रहा है। लव लाइफ - दिल के मामले आज कुछ कमजोर पड़ सकते हैं इसलिए अपने विश्वास को कमजोर न होने दें।हेल्थ - सेहत की स्थिति आज आप के लिए मिले जुले असर वाली है, आप की ही गलती चोट या समस्या दे सकती है। लकी नंबर - सफेदलकी कलर - पीलाउपाय - दुर्गा जी का पूजन करें।आपका वार्षिक मीन राशिफल