आज का मेष राशिफल: पॉजिटिव - दिन की शुरुआत काफी सक्रिय रह सकती है। आपको बड़ों से कुछ काम मिल सकते हैं, जिन्हें आप पूरी कुशलता के साथ पूरा करेंगे। आपको इस समय घर के लोगों से ऐसी सलाह मिल सकती है जो लंबे समय में आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।नेगेटिव - काम का रखें ध्यान वरना कुछ न कुछ चीजें हो सकती हैं देरी की शिकार।करियर- अपने काम में अनुशासन और एकाग्रता बनाए रखने से आप अपने सभी काम समय पर पूरे कर पाएंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े मामलों में आज परिस्थितियां आपके पक्ष में रहने की उम्मीद है।फाइनेंस - रियल एस्टेट या प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में आपको तरक्की मिलने की संभावना है।लव लाइफ - अपने रिश्ते में स्थिरता बनाए रखने के लिए, आपको अपने व्यवहार में थोड़ी नरमी लाने की ज़रूरत पड़ सकती है।हेल्थ -सेहत के मामले में आज के दिन की स्थिति रहेगी सामान्य।लकी नंबर - 1लकी कलर - लालउपाय - मंदिर में माथा टेकें।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का वृषभ राशिफल: पॉजिटिव - परिवार के मामलों को सही दिशा देने और उन्हें व्यवस्थित करने में आप एक अहम भूमिका निभाएंगे। इस समय आप घर में काफी घुल मिलकर शामिल दिखाई देंगे।नेगेटिव - कुछ मामलों में अभिमान बढ़ सकता है ऎसे में बातें बिगड़ सकती है इसलिए ध्यान रखें।करियर - आज का दिन काम से जुड़ी छोटी-छोटी बारीकियों पर ध्यान देने वाला रहेगा आपके मन में कुछ नया करने या कुछ नयापन लाने की इच्छा जाग सकती है। आप अपने कार्य स्थल पर कुछ नया सीख सकते हैं।फाइनेंस - आप नए निवेश या ऑनलाइन आर्थिक योजनाओं के बारे में विस्तार से विचार-विमर्श कर सकते हैं।लव लाइफ - प्यार में आज के दिन आप अपने पार्टनर के साथ घूमने के लिए निकल सकते हैं।हेल्थ - सेहत को लेकर बहुत अधिक लापरवाही से बचें क्योंकि इस समय पानी के दूषित होने से परेशानी हो सकती है।लकी नंबर - 1लकी कलर - चमकीला पीलाउपाय - देवी को लाल पुष्प अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का कर्क राशिफल: पॉजिटिव -आप अलग-अलग तरह के लोगों से बातचीत करते हुए आज सोशल सर्कल में काफी प्रसिद्धि प्राप्त कर सकते हैं। अपने भाई-बहनों के साथ सुपरमार्केट या कहीं जरूर काम से जाना पड़ सकता है।नेगेटिव - परिवार में कोई छोटी-मोटी कहा-सुनी या समस्या हो सकती है।करियर - अपने काम के प्रति सकारात्मक और रचनात्मक दृष्टिकोण अपनाना इस समय आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। आपके नए और अनोखे विचार दूसरों को काफी प्रभावित करेंगे।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के मामले में दिन कुछ अनुकूल रहेगा, धन प्राप्ति के योग भी बने हुए हैं।लव लाइफ - आज भी आपके रिश्ते में प्यार और अपनापन बना रहेगा और उसमें और भी ज़्यादा निखार आएगा।हेल्थ - आपको अपने नर्वस सिस्टम में दबाव अधिक महसूस हो सकता है या सोने के तरीके में कुछ बदलाव महसूस हो सकते हैं।लकी नंबर - 2लकी कलर - गुलाबीउपाय - देवी को लाल चंदन चढ़ाएं।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का सिंह राशिफल: पॉजिटिव - आज आपके घर और परिवार से जुड़े मामले आपके लिए खास रहेंगे, आप अपने बच्चों के साथ गहरे जुड़ाव का अनुभव कर सकते हैं उनके साथ शिक्षा या घर की बातों को लेकर बातचीत हो सकती है।नेगेटिव - समय के अभाव के चलते आप अपनों पर पूरा ध्यान न दे पाएं जिससे कुछ लोग नाराज भी होंगे।करियर - आज का दिन काम के मामले में काफी तेजी वाला हो सकता है, नए संपर्कों या विस्तार के अवसर भी इस दौरान प्रस्ताव के रूप में सामने आ सकते हैं। अगर कारोबारी हैं, तो यह समझदारी होगी कि आप अपने काम से जुड़ी चीज़ों या सामान का स्टॉक पहले से ही पूरा करके रखें।फाइनेंस - आज के दिन जो पेमेंट करें उसका ध्यान रखें क्योंकि स्थिति थोड़ी गड़बड़ी की ओर इशारा कर रही है।लव लाइफ - प्रेम के रिश्ते इस दौरान आपसे कुछ अधिक समय की मांग करने वाले हैं।हेल्थ - कोशिश करें कि आप स्क्रीन पर कम समय बिताएं और अपने मानसिक आराम को ज्यादा महत्व दें।लकी नंबर - 5लकी कलर - जामुनीउपाय - मंदिर में लाल ध्वज अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का कन्या राशिफल: पॉजिटिव - आज आपको बड़ों का सहयोग कुछ न कुछ मामलों में सहायक बन सकता है। घर पर बच्चों के साथ आपको मानसिक रूप से मजबूत होने का समय भी मिलेगा।नेगेटिव - बहुत ज्यादा इमोशनल होने से बचें क्योंकि स्थिति कुछ न कुछ बदलाव देने वाली है, इसलिए इसके लिए तैयार रहें।करियर- काम के मामले में आज का दिन आपको अच्छे मौके दे सकता है। कुछ लोगों के साथ मुलाकात का दौर रहने वाला है। अगर आप किसी रचनात्मक प्रोजेक्ट पर काम करने के बारे में सोच रहे थे, तो अब आप उसे आगे बढ़ते हुए देख सकते हैं भले ही उसकी गति थोड़ी धीमी हो।फाइनेंस - इस समय घर पर पिता पक्ष की ओर से कुछ लाभ या धन प्राप्ति हो सकती है।लव लाइफ - प्यार के सिलसिले में आज के दिन आप जीवन साथी की ओर से मदद और प्रेम की प्राप्ति कर पाने में सफल रहेंगे।हेल्थ - शरीर को फिर से तरोताजा करने के लिए मालिश करवाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।लकी नंबर - 6लकी कलर - आसमानीउपाय - गरीबों को भोजन खिलाएं।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का तुला राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन काम को लेकर परिवार के सदस्यों के साथ कहीं जाने की योजना बन सकती है, घर पर बच्चों की देखरेख के लिए किसी की मदद आपको काफी सहयोग दे सकती है। दोस्तों के साथ बातचीत रहेगी।नेगेटिव -मन किसी न किसी कारण से बेचैन रहेगा या घबराहट भी अधिक हो सकती है।करियर - काम में थोड़ा ध्यान बना के रखें, इस समय कारोबार में सामान को लेकर चिंता रहेगी या कोई ग्राहक सामान की गुणवत्ता को नकार भी सकता है। आज के दिन किसी नए काम में शामिल होने से अच्छा है अपने पुराने कामों पर अधिक ध्यान दिया जाए।फाइनेंस - लंबे समय के निवेश के बारे में सोच-समझकर और सावधानी से फैसला लें।लव लाइफ - आप किसी विदेशी या अपने काम के स्थान पर किसी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं, रिश्तों में थोड़ा लिहाज बना के रखें।हेल्थ - आपकी सेहत मिली-जुली रहने वाली है, चिंता या व्यर्थ की बातों से मन अशांत रह सकता है।लकी नंबर - 8लकी कलर - संतरीउपाय - कपूर मंदिर में जलाएं।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल: पॉजिटिव - घर में मौज-मस्ती और उत्साह के पल आ सकते हैं। आपका ध्यान काफी केंद्रित रहने की संभावना है। आज आप किसी भी स्थिति को हल्के में नहीं लेंगे यह रवैया आपको दूसरों से अलग और खास बनाएगा।नेगेटिव - एक बार जब आप किसी चीज़ को करने का मन बना लेंगे उसके कारण खुद को भी भूल सकते हैं।करियर - काम के मामले में अपने कार्यस्थल पर एक खामोश जुझारू व्यक्ति की तरह काम करना समझदारी होगी यानी बिना किसी का ध्यान खींचे शानदार नतीजे हासिल करना। कारोबार में आज कुछ नए सामान भी जुड़ सकते हैं।फाइनेंस - शेयर बाज़ार, पैसे के लेन-देन या निवेश जैसे क्षेत्रों में सतर्क रहें।लव लाइफ - आपके प्रेम जीवन में एक ऐसा मोड़ आ सकता है जिसमें भावनाओं की तीव्रता बढ़ जाएगी।हेल्थ - सेहत के मामले में आज के दिन आप कुछ तीव्र रहेंगे जिससे आप दूसरों के लिए भी मददगार होंगे।लकी नंबर - 7लकी कलर - धानीउपाय - ध्यान साधना से दिन की शुरुआत करें।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का धनु राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन आप काफी कामों में उलझे रह सकते हैं ऐसे में किसी के काम पर रुक पाना मुश्किल भी रहेगा। घर पर अपनों के साथ बहस हो सकती है इसलिए थोड़ा खुद को शांत भी रखें।नेगेटिव - आज के दिन की स्थिति आप के मन पर असर डालने वाली है जो मन को कड़वाहट भी दे सकती है।करियर - कामकाज में इस दौरान नए लोगों से मिलने से आपका दिन उत्साह से भर जाने की संभावना है। डिजिटल माध्यमों से आपकी बिक्री बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं, पर ध्यान रखें कोई धोखाधड़ी न हो पाए।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के मामले में दिन खर्चों को बढ़ा सकता है।लव लाइफ - किसी के प्रति आकर्षण कुछ समय के लिए ही रह सकता है। कोई पुराना संपर्क या रिश्ता फिर से सामने आ सकता है।हेल्थ - सेहत का ध्यान रखना होगा इस समय चोट लगने या फूड प्वाइजनिंग की स्थिति भी बनती है।लकी नंबर - 9लकी कलर - ताबांईउपाय - देवी को लाल पुष्प अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का मकर राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन आपके लिए कोई घरेलू मामले में समझदारी से फैसले लेने का समय है, क्योंकि आप जिन परिस्थितियों को पिछले कुछ समय से धैर्य के साथ संभाल रहे थे उनमें धीरे-धीरे सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।नेगेटिव - इस दौरान दूसरों की बातों को ज्यादा महत्व देने से आपका मन थोड़ा विचलित हो सकता है।करियर - काम में आज आपको व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने की जरूरत होगी, क्योंकि आपकी समझदारी और सहयोग की भावना ही आपको लोगों के बीच एक अलग पहचान दिला सकती है और किसी नए अवसर की शुरुआत के संकेत भी मिल सकते हैं।फाइनेंस - पैसों के मामले में आज स्थिति सामान्य रह सकती है लेकिन घर या व्यक्तिगत जरूरत से जुड़ी किसी वस्तु पर खर्च हो सकता है।लव लाइफ - रिश्तों में आज मधुरता बनी रह सकती है और अगर आप अपने पार्टनर के साथ समय निकालकर खुलकर बातचीत करेंगे तो संबंध और मजबूत हो सकते हैं।हेल्थ - शरीर में थकान महसूस हो सकता है इसलिए थोड़ा आराम और दिनचर्या बनाए रखना जरूरी रहेगा।लकी नंबर - 6लकी कलर - गहरा भूराउपाय - माता लक्ष्मी को पुष्प अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का कुंभ राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास और दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। इस समय मेहनत अधिक होगी जिससे घर परिवार के लोग भी प्रशंसा कर सकते हैं।नेगेटिव - इस दौरान मन में संदेह या गुस्सा बढ़ सकता है जिससे रिश्तों में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है।करियर - कार्यक्षेत्र में आज आपको अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी के साथ निभाने की जरूरत होगी, क्योंकि आपकी मेहनत और लगन ही आपको आगे बढ़ने का मौका दे सकती है और किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलने के संकेत भी मिल सकते हैं।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में आज स्थिति ठीक रह सकती है लेकिन किसी यात्रा के कारण अचानक खर्च भी बढ़ सकता है।लव लाइफ - रिश्तों में भावनात्मक गहराई बनी रह सकती है और अगर आप अपने जीवन साथी की बातों को समझने की कोशिश करेंगे तो संबंध पहले से बेहतर हो सकते हैं।हेल्थ - शरीर में थकान या कमर से जुड़ी हल्की परेशानी महसूस हो सकती है।लकी नंबर - 9लकी कलर - लालउपाय - भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का मीन राशिफल: पॉजिटिव - परिवार के किसी सदस्य के लिए भागदौड़ रह सकती है, इस दौरान घर पर किसी मेहमान के आने की स्थिति भी बन सकती है। भाई बहनों के साथ मिलकर कामों को पूरा करने की जल्दबाजी भी रहेगी।नेगेटिव - अपनों की बात चुभ सकती है इसलिए इन को दिल पर लेने के बजाय अपने आत्मविश्वास को बनाए रखें।करियर - कामकाज के मामले में आप अपने अनुभव और समझ के आधार पर कुछ ऐसे फैसले ले सकते हैं जो आने वाले समय में आपके लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं। आज के दिन कारोबार के लिए मुनाफे का समय बनेगा।फाइनेंस - पैसों के मामले में आज के दिन की स्थिति आपको किसी से मदद मिल सकती है या बच्चों के लिए खरीदारी भी हो सकती है।लव लाइफ - अपने रिश्ते में आज दूसरों का हस्तक्षेप आप को परेशान कर सकता है।हेल्थ - आपको कुछ थकान महसूस हो सकती है, फिर भी आप शारीरिक रूप से फिट रहेंगे और अपने काम की जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम होंगे।लकी नंबर - 3लकी कलर - हल्का लालउपाय - भगवान विष्णु का पूजन करें।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल आज का मिथुन राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन आपको किसी बच्चे से कोई सलाह या सीख मिले। आपको सामाजिक या सामुदायिक गतिविधियों में हिस्सा लेने के अवसर भी मिल सकते हैं।नेगेटिव - आज के दिन खुद का रखना होगा विशेष ध्यान जिससे मन विचलित न होने पाए।करियर - काम को लेकर आज बाहरी बातों या प्रतिस्पर्धा का दबाव बढ़ सकता है। सेल्स के क्षेत्र में काम करते हुए आज के दिन काफी माथापच्ची करने की जरूरत पड़ सकती है। आज काम का बोझ थोड़ा ज्यादा महसूस हो सकता है।फाइनेंस - खर्च बने रह सकते है जिसे देखकर आज आप कोई बड़ा आर्थिक फैसला ले सकते हैं।लव लाइफ - भले ही आप अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त न कर पाएं, लेकिन आप दोनों के बीच आपसी विश्वास बना रहेगा।हेल्थ - आपको अपने जोड़ों या पीठ में दर्द या परेशानी महसूस हो सकती हैलकी नंबर - 3लकी कलर - हल्क नीलाउपाय - शिव चालीसा का पाठ करें।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल