आज का राशिफल मेष: मेष के लिए आज का दिन अनुकूलता से भरा रह सकता है और आपके राशि स्वामी मंगल भी लाभ भाव में जाने वाले हैं तो इसके चलते आप कई चीज़ों में आगे रह सकते हैं और साथ ही अपने लिए भी कुछ अलग करने के चलते उत्साहित होंगे। करियर - आप किसी बात को लेकर अंदर ही अंदर सोचते रह सकते हैं, पर काम में आप इस दौरान अच्छा कर ही दिखा पाएंगे। करियर के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को मेहनत का फल मिल सकता है।फाइनेंस - आर्थिक पहलू की बात की जाए तो आप के लिए धन की स्थिति बेहतर है कुछ पसंद की वस्तु की प्राप्ति भी हो सकती है।लव लाइफ - दिल के साथ ही आज के दिन आप अपनी भावनाओं को लेकर भी कशमकश की स्थिति में रह सकते हैं।हेल्थ - सेहत के मामले में आज के दिन थोड़ी देर आराम से बैठने या पसंद का गाना सुनने से आपका मन भी अच्छा हो सकता है।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: वृषभ राशि में आज के दिन की स्थिति जोश के साथ आप को आगे रहने के लिए उत्साह तो देती है। घर में आज के दिन आप कुछ सजावट के मूड में रह सकते हैं। आप इस समय अपने भाई बहनों के साथ कुछ ने सामान को लाने के लिए काफी भागदौड़ कर सकते हैं।करियर - आपको काम पर अपनी प्राथमिकता को समझने की जरूरत होगी। आज के दिन काम एक साथ बहुत ही ज्यादा रहने वाला है तो शुरुआत अपने जरूरी काम के साथ करते हुए आगे बढ़ना अनुकूल रहेगा।फाइनेंस - आपको अपने परिवार के बजट को लेकर सावधानी से कदम उठाने होंगे।लव लाइफ - रिश्तों के मामले में आज के दिन इमोशन ज्यादा हावी होने वाले हैं जिसके कारण विवाद भी हो सकते हैं।हेल्थ - सेहत के लिहाज से गर्म सर्द की स्थिति का असर परेशान कर सकता है।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए घर में पहले कौन सा काम करना है, इस बारे में काफी समस्या रहने वाली है पर किसी वरिष्ठ की मदद से चीजें होती चली जाएंगी। दोस्तों के साथ कुछ घूमने फिरने की योजना शाम को पूरी हो सकती है।करियर - नौकरी में आज के दिन साथ काम करने वाले आपके काम में मदद कर सकते हैं। बिजनेस से जुड़े लोग नए प्लान बनाने में लगे रह सकते हैं। जो लोग यात्रा में हैं उन्हें इस दौरान काम को लेकर कुछ नए विचार मिल सकते हैं।फाइनेंस - आज घर की कोई ज़रूरी खरीदारी हो सकती है, इस समय ये बातें बचत को प्रभावित रह सकती है।लव लाइफ - रिश्तों में बैलेंस बनाए रखने की चिंता छोड़ दें क्योंकि यह दिन आपको सोचने का मौका देगा।हेल्थ - आपकी हेल्थ नॉर्मल रहेगी लेकिन इस दौरान आपको अकड़न या नसों में खिंचाव महसूस हो सकता है।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वालों का आज का दिन थोड़ा अच्छा तो कुछ कमजोर रहने वाला हो सकता है। उनका दिमाग कई चीज़ों में उलझा रह सकता है, जिससे किसी एक काम पर ध्यान लगाना मुश्किल हो सकता है। आपको परिवार के किसी सदस्य से खुलकर बात करने की ज़रूरत होगी।करियर - इस समय काम को लेकर अनिश्चितता हो सकती है। आपको अपने विरोधियों से परेशानी हो सकती है। हालांकि काम पर कुछ मामलों को लेकर सीनियर्स से परेशानी हो सकती है, लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, स्थिति बेहतर होने लगेगी।फाइनेंस - आज आपको अपने फाइनेंस को लेकर समझदारी से काम लेने की ज़रूरत है।लव लाइफ - अगर आप अकेले हैं तो आप किसी करीबी दोस्त से जुड़ाव महसूस कर सकते हैं।हेल्थ - आज के दिन छाती या पेट से जुड़ी छोटी-मोटी दिक्कतों को नजरअंदाज न करें।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वालों के लिए आज के दिन की स्थिति अपने काम में काफी अच्छे से आगे रहने में मदद कर सकती है। बच्चों के लिए माता-पिता की भागदौड़ भी होगी जो पढ़ाई और करियर के लिए अधिक रह सकती है। करियर - काम की अगर बात कि जाए तो आज के दिन काम आपके लिए बेहतर रहने वाले हैं। अधिकारियों की ओर से कुछ अगर दबाव बना हुआ था तो वह अब कम होने लगेगा। इस समय काम की तलाश में लगे लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य रहने वाली है धार्मिक कामों को लेकर ही पैसा खर्च हो सकता है।लव लाइफ - आप अपने रिश्ते को लेकर चाहेंगे की इसे ओर मजबूत किया जाए, अपने जीवन साथी को कुछ भेंट इत्यादि भी दे सकते हैं।हेल्थ - आज सेहत के मामले में दिन आपके लिए सामान्य रह सकता है पर घर के वरिष्ठों की सेहत पर देना होगा ध्यान।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन समझदारी से बिताने की जरूरत है क्योंकि कोई न कोई बात आप के मन पर असर डाल सकती है जिसके कारण विवाद या अलगाव की स्थिति उभर सकती है।करियर - ऑफिस में काम को लेकर काफी तनाव रह सकता है या किसी फाइल को ढूंढने में ही आप काफी बेचैन होने वाले हैं इस समय खुद को क्रोध से बचाएं और ज्यादा तनाव न लें। चीजें खराब नहीं होंगी बस खुद को ये समझाने की जरूरत है।फाइनेंस - पैसों के मामले में आज के दिन आप किसी से उधार न लें और न ही व्यर्थ की चीजों में खर्चा करें।लव लाइफ - प्यार में जितना हो सके अपने साथी की बात को सुनें और शांत मन से कामों को करें तभी आज के दिन रिश्ता बना रह सकता है।हेल्थ - सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है इस समय तनाव और मानसिक असंतोष ही आप के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वाले इस समय भीड़ से अलग दिखने की इच्छा रखना चाहेंगे, परिवार के साथ छोटी ट्रिप या बाहर जाने की योजना बन सकती है, इस समय छात्र अपने दोस्तों से कुछ नोट्स इत्यादि को लेकर मेलजोल कर सकते हैं।करियर - आज के दिन आपको पुराने काम खत्म करके नई चीजों पर अपना ध्यान देने की कोशिश करनी होगी। अपने साथ काम करने वालों के साथ जितना हो सके उतना सहयोग बनाए रखें। आज के दिन सहयोग ही आपके लिए अनुकूल होगा।फाइनेंस - आपकी इनकम में बढ़ोतरी के कुछ संकेत मिल सकते हैं। कोई संपत्ति खरीदने की योजना पर विचार हो सकता है।लव लाइफ - लव रिलेशनशिप में नजदीकियां अपना अलग ही असर डालने वाली हैं। जीवन साथी के साथ घूमने जाने के लिए तैयारी कर सकते हैं।हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य ही रहने वाला है इस समय क्रोध या व्यर्थ की भागमभाग के चलते थकान बढ़ सकती है।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए इस समय बाहर जाकर कुछ कामों को करने के अलावा घर के अटके कामों को समय पर करने का दबाव बना रहने वाला है। बच्चों से जुड़ी पढ़ाई या उनके संगी साथियों के साथ की स्थिति मन को कुछ चिंता दे सकती है।करियर - काम के मामले में प्रतिस्पर्धा तो आज भी आप के लिए बनी रहने वाली है, इस समय पर अगर संभव हो सके तो जो काम कर रहे हैं उन्हें लेकर अधिक भ्रम में न रहें क्योंकि करुं या न करुं जैसी बातें आप को प्रभावित करने वाली है।फाइनेंस - धन के खर्च को रोकना तो कम ही है इस दौरान दोस्तों पर या फिर अपने मस्ती के चलते होने वाली है जेब हल्की।लव लाइफ - आपके जीवन साथी का सहयोग मिलेगा पर उनकी ओर से कुछ कठोरता भी रह सकती है। अपनी ओर से उन्हें समर्पण और स्नेह से भरें जिससे रिश्ता मजबूत होगा।हेल्थ - स्वास्थ्य की दृष्टि से आज के दिन जरूरी है कि भोजन में ज्यादा मसालों से बचें।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वालों के लिए दिन की स्थिति आप को अपनों के साथ मिलकर काम करने की ओर ले जाने वाली है। इस समय आप अपने काम को लेकर किसी से मदद तो मांगेंगे लेकिन अभी मदद न मिल पाए इसलिए बाहर से अधिक परिवार पर भरोसा रखना ही अनुकूल होगा।करियर - काम के लिहाज से आत्मविश्वास से भरे रह सकते हैं और अपने अंदर छिपी प्रतिभा को पहचान पाएंगे। काम में नेतृत्व, रचनात्मकता आप अच्छे से दिखा पाएंगे जिसका लाभ दूसरों को भी मिल सकता है। फाइनेंस - किश्तें चुकाने का ध्यान रखें इस दौरान कोई ज़रूरी रकम ध्यान से ही खर्च करें और लेन देन में सावधानी बरतें।लव लाइफ - प्यार का रिश्ता सामान्य रहेगा शादीशुदा लोग अपने रिश्ते को ध्यान देंगे साथ ही परिवार का सहयोग भी काम आएगा।हेल्थ - मानसिक शांति की कमी रहेगी क्योंकि घर की जिम्मेदारी और बाहर दोनों ओर आप को ही आज ध्यान देना है।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वालों के लिए मिलाजुला समय है इस समय सक्रिय रहते हुए आप दूसरों और अपनों की मदद करने में आगे रहेंगे। आज के दिन कुछ शिक्षा के कामों को लेकर माता-पिता एक अच्छे मित्र की भांति सहयोगी होंगे। इस समय कुछ धार्मिक कामों में शामिल होने का मौका बनेगा।करियर - काम की अगर बात की जाए तो स्थिति सामान्य होगी, आप इस दौरान कुछ नए सौदे पाने के लिए आज यात्रा पर भी निकल सकते हैं। संपत्ति से जुड़े व्यवसाय में आज के दिन परिणाम पक्ष में रह सकते हैं।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति को लेकर इस समय ज्यादा दिखावे या खर्चीले होने से खुद को रोकें।लव लाइफ - दिल के मामले में आज के दिन आप को कुछ अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं, लोगों से बातचीत रिश्ते में नया मोड़ भी ला सकती है।हेल्थ -सेहत को लेकर ध्यान रखें, समय पर आराम करें और ज़्यादा मोबाइल फोन या टेलीविजन पर आंखों को लगाए रखने से भी बचें।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुंभ राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत सोच विचारों से होने वाली है, घर के कामों को कैसे पूरा करें इस पर काफी उधेड़बुन रह सकती है। आज आप किसी पुराने अनुभव से कुछ सीख सकते हैं और कोई सीक्रेट जानकारी सामने आ सकती है।करियर - कामकाज को लेकर इस समय गंभीरता के साथ आगे बढ़ने की जरूरत होगि। मुश्किल काम अकेले न करें इस समय साहस से अच्छा है दिमाग का खेल खेलें। सरकारी काम से जुड़ी कोई भी रुकावट आज हल हो सकती है।फाइनेंस - दांपत्य जीवन में आप किसी पर्सनल विषय पर गहराई से सोच-विचार करने वाले हैं, इस समय बड़ों का मार्गदर्शन रिश्तों को दिशा भी दे सकता है। लव लाइफ - शादीशुदा लोगों के लिए दिन सामान्य रह सकता है। जिनका विवाह नहीं हुआ है उनके लिए विवाह का समय आने वाला है।हेल्थ - सेहत के मामले में स्थिति साधारण ही रहने वाली है, कुछ न कुछ बातें आप को मानसिक रूप से अस्त व्यस्त से रहने वाले हैं।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वालों के लिए आज के दिन ग्रहों के गोचर की स्थिति अब कर्म की ओर संकेत देती है जिसमें आपको मेहनत का परिणाम पक्ष में मिल सकेगा। वैसे आज के दिन घर के बड़ों का साथ दें उनकी देखभाल पर समय भी दें जिससे चीजें अनुकूल बनी रहें।करियर - काम के लिहाज से इस समय आप कुछ लोगों के साथ बाहर जाकर अपनी योजनाओं को पूरा करने की कोशिशों में लगे रह सकते हैं। इस समय कारोबार में दोपहर के बाद का समय तेजी के साथ मुनाफे को दिखा सकता है।फाइनेंस - अभी कोई बड़ा खर्च आने वाला है अगर आपने किसी से पैसे उधार लिए हैं, तो आज आपको उसे चुकाना पड़ सकता है।लव लाइफ - प्यार के मामले में आप अपने पार्टनर की बातों को गंभीरता से सुनेंगे और भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ महसूस करेंगे।हेल्थ - हेल्थ के हिसाब से दिन मिला-जुला रहेगा आज के दिन बाहर घूमने और प्रकृति के साथ समय बिताने से मन को शांति मिलेगी।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल