आज का मेष राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग आपके लिए घरेलू जीवन में कुछ अनुकूलता दे सकता है। रुके हुए कामों में गति आएगी और नए कार्य शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने से खुद के तनाव से कुछ मुक्त होंगे।नेगेटिव - भद्रा काल के प्रभाव से दिन की शुरुआत में कुछ बाधाएं आ सकती हैं या गुस्से में लिया गया निर्णय नुकसान दे सकता है इसलिए संयम रखें।करियर - काम को लेकर मेहनत का फल मिलने के योग हैं। अमृत सिद्धि योग के कारण महत्वपूर्ण निर्णय आपके पक्ष में जा सकते हैं। इस समय कारोबार में दिन बेहतर जाने वाला है बस लगातार कोशिशें करनी होंगी।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं गुरु पुष्य योग बचत के लिए शुभ माना जाता है जिसकी अनुकूलता देख पाएंगे।लव लाइफ - प्रेम संबंधों की स्थिति सामान्य रहने वाली है कुछ कामों के चलते जीवन साथी के साथ समय बिताने का मौका अधिक बना रहेगा।हेल्थ - स्वास्थ्य की स्थिति बेहतर ही है बस काम की थकान ही होगी अन्यथा स्थिति कंट्रोल में ही है।लकी नंबर - 3लकी कलर - पीलाउपाय - विष्णु भगवान की पूजा करें।आपका वार्षिक मेष राशिफल आज का वृषभ राशिफल: पॉजिटिव - सिद्धि योग और अमृत सिद्धि जैसी अनुकूल योगों से आप के लिए घर में प्रेम की स्थिति होगी। घर के बड़ों से स्नेह भी बना रहेगा। छात्रों के लिए नए रास्ते खुल सकते हैं। आपकी योजनाएं सफल होने की संभावना है और परिवार से सहयोग मिलेगा।नेगेटिव - भद्रा का असर आप को जिद्दी बना सकता है ऐसे में शायद आप कई बार दूसरों से कठोर भी हो सकते हैं खुद को नम्र बनाएं।करियर - काम को लेकर चल रही दौड़ धूप से कुछ समय के लिए राहत भी देख सकते हैं। शाम के समय गुरु पुष्य योग के कारण नए अवसर भी मिल सकते हैं। काम में एकाग्रता बनाए रखें और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रह सकती है इस समय किसी से कुछ प्राप्ति के योग भी बनते हैं। लव लाइफ - प्रेम के मामले में दिन ठीक ही है इस दौरान अपने साथी की जरूरतों को लेकर आप ध्यान देंगे। घर हो या कोई अन्य बात आप को साथी से सहयोग मिल सकता है।हेल्थ - सेहत की अगर बात की जाए तो इस समय मुख से जुड़े रोग या पेट में गर्मी अधिक रह सकती है, पानी का सेवन अच्छे से करें।लकी नंबर - 7लकी कलर - सफेदउपाय - शिव जी का जलाभिषेक करें।आपका वार्षिक वृषभ राशिफल आज का मिथुन राशिफल: पॉजिटिव - आप को मिलेगा कुछ बेहतर समय पर सर्वार्थ सिद्धि के प्रभाव से आपका दिमाग काफी तेज रहने वाला है। जरुरी कामों को पहले कर लेने से आप समय का सही से उपयोग कर पाएंगे।नेगेटिव - इस दौरान शनि का असर ख रहा है कि घर के कामों में ध्यान दें। दोस्तों के साथ निकल पड़ना बड़ों से बातें सुनने का कारण भी बन सकता है।करियर - कामकाजी जीवन में आज नए अवसर मिल सकते हैं। अमृत सिद्धि योग के प्रभाव से आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। पुराने कामों में समय बर्बाद करने के बजाय नए पर ध्यान दिया जाए।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति खर्चों वाली होगी। गुरु पुष्य योग इन्वेस्टमेंट के लिए शुभ है किसी धातु की खरीदारी की जा सकती है।लव लाइफ - दांपत्य जीवन में चीजें मिलेजुले असर वाली होंगी इसलिए बेहतर होगा कि आप शांत रहकर बातचीत करें।हेल्थ - आराम की आवश्यकता है मानसिक थकान से बचने के लिए योग और ध्यान करना लाभकारी रहेगा। घर के अन्य सदस्यों की सेहत का भी ध्यान रखें।लकी नंबर - 5लकी कलर - हराउपाय - गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।आपका वार्षिक मिथुन राशिफल आज का कर्क राशिफल: पॉजिटिव - आज सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग आपको काम और परिवार दोनों में संतुलन बनाने में मदद करेंगे। घर के लोगों के साथ समय बिताने और बाहर जाने के अवसर मिल सकते हैं। भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे।नेगेटिव - भद्रा के प्रभाव से अनावश्यक बहस या तनाव की स्थिति बन सकती है। छोटी बातों को बढ़ाने से बचें और शांति बनाए रखें।करियर - काम के स्थान में इस दौरान बाहरी सोर्स से नए अवसर मिल सकते हैं। गुरु पुष्य योग के कारण आपके प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है पर सफलता संभव है।फाइनेंस - धन के मामले में अचानक खर्च सामने आ सकता है इसलिए अपनी हर खरीदारी को लिस्ट अनुसार करें।लव लाइफ - आज के दिन दिल के मामले में इच्छाएं कुछ ज्यादा ही प्रबल रहने वाली हैं, अपने दिल की बात कहने का मौका मिलेगा।हेल्थ - सेहत में थोड़ा उतार चढ़ाव हो सकता है, मौसम के प्रभाव से शरीर में गर्मी या थकान महसूस हो सकती है।लकी नंबर - 1लकी कलर - लालउपाय - सूर्य देव को जल चढ़ाएं।आपका वार्षिक कर्क राशिफल आज का सिंह राशिफल: पॉजिटिव - लाभ भाव में ग्रहों का असर एवं अमृत सिद्धि योग के प्रभाव से आपको नई चीजें सीखने और समझने का अवसर मिलेगा। छात्रों के लिए रिसर्च और ज्ञान बढ़ाने के अच्छे मौके बनेंगे। परिवार के कामों को पूरा करने का समय है।नेगेटिव - दूसरों पर अधिक भरोसा करना नुकसान दे सकता है, घर और बाहर दोनों जगह सजग रहना जरूरी होगा।करियर - काम में आज आप किसी नई तकनीक को सीखने और अपनाने में व्यस्त रह सकते हैं। पुष्य नक्षत्र का असर आपके कौशल को निखारने में मदद करेगा। सहकर्मियों के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं इसलिए संयम और समझदारी से काम लें।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में खर्च बढ़ सकता है। छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव लेने से बचें और बजट बनाकर चलें। लव लाइफ - साथी के साथ समय बिताने का मौका कम मिल पाए लेकिन शाम के समय कहीं आने जाने का अवसर आपका दिन बना सकता है।हेल्थ - पैरों के तलवों में दर्द बढ़ सकता है, थकावट महसूस हो सकती है। खुद को तरोताजा रखने के लिए आराम जरूरी है।लकी नंबर - 2लकी कलर - गुलाबीउपाय - चंद्रमा को अर्घ्य दें।आपका वार्षिक सिंह राशिफल आज का कन्या राशिफल: पॉजिटिव - गुरु पुष्य योग का असर जब मिलेगा तो चीजें अलग तरह से काम करेंगी। दिन के मध्य से स्थितियां आपके पक्ष में आने लगेंगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी और आप खुद को संभाल पाएंगे।नेगेटिव - कुछ काम के चलते शुरुआत आसान न लगे अचानक से चीजों का दबाव अधिक महसूस होगा और मानसिक उलझन बढ़ सकती है।करियर - काम को लेकर बदलाव के संकेत हैं ऐसे में शुरुआत में असहजता महसूस होगी पर सिद्धि योग के प्रभाव से दिन के अंत तक स्थिति बेहतर हो सकती है। पुराने कार्यों के लिए आपको प्रशंसा मिल सकती है।फाइनेंस - परिवार के लिए खर्च बढ़ सकता है पर ये सभी कुछ जरूरी खर्च होंगे, इसलिए ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है।लव लाइफ - प्रेम में छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव न बढ़ने दें बस इस दौरान अपने प्रेम की अनुभूति को महसूस करें। भावनाओं को संयम से व्यक्त करें और बहस से बचें।हेल्थ - आज के दिन बड़ों की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। शरीर का कोई हिस्सा दर्द के चलते परेशान कर सकता है।लकी नंबर - 8लकी कलर - नीलाउपाय - शनि देव की आराधना करें।आपका वार्षिक कन्या राशिफल आज का तुला राशिफल: पॉजिटिव - घर पर बच्चों को लेकर चहल पहल तो होगी पर इस समय कुछ बातें अधिक असर डालेंगी जिससे खुद के लिए समय कम ही मिल पाएगा। इस दौरान आप अपने वरिष्ठ लोगों से मार्गदर्शन या सुझाव प्राप्त कर सकते हैं।नेगेटिव - लापरवाह हो सकते हैं, जिसके कारण बड़ों की ओर से बातें भी सुनने को मिल सकती हैं। जल्दबाजी या टालमटोल नुकसान दे सकती है इसलिए किसी भी काम में देरी करने से बचें।करियर - गुरु पुष्य योग के प्रभाव से कामकाजी जीवन में अच्छे संकेत मिल सकते हैं पर इसके लिए जरूरी है कि आप बातों को इग्नोर करें। साथ काम करने वाले लोगों के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा। कारोबार में साझेदारी को लेकर संयम रखें।फाइनेंस - सर्वार्थ सिद्धि योग के बावजूद किसी इन्वेस्टमेंट में देरी या कागजी काम की वजह से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अतिरिक्त खर्चों से बचना आसान नहीं होगा।लव लाइफ - अमृत सिद्धि योग के कारण रिलेशनशिप में प्यार और समझ का माहौल रहेगा। कोई पुरानी बात आज सुलझ सकती है, जिससे रिश्ता और मजबूत होगा।हेल्थ - काम का दबाव और मानसिक तनाव बना रह सकता है इस दौरान आराम की कमी आपको थका सकती है ऐसे में खुद को समय देना जरूरी है।लकी नंबर - 4लकी कलर - नारंगीउपाय - हनुमान जी की पूजा करें।आपका वार्षिक तुला राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल : पॉजिटिव - घर में अपनों के साथ शांत समय बिताना आपके लिए बेहतर होगा दोस्तों के साथ घर से निकल जाना आसान न रहे। आपकी ओर से किया गया कोई काम दूसरों को आकर्षित कर सकता है।नेगेटिव - आसपास की परिस्थितियों के कारण मन अशांत रह सकता है। किसी के कारण बेकार की बातें भी आपको परेशान कर सकती हैं।करियर - गुरु पुष्य योग के चलते काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। भागदौड़ ज्यादा रहेगी, लेकिन यह भविष्य में लाभ दे सकती है। धैर्य और संयम के साथ मिले अवसरों का सही उपयोग करें।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। सर्वार्थ सिद्धि योग कुछ राहत देगा अपनी पसंद की कुछ वस्तुओं को पाने का मौका भी देगा।लव लाइफ - प्यार के मामलों में हल्का तनाव रह सकता है। विवाह संबंध इस दौरान घरेलू मुद्दों के कारण रहेंगे प्रभावित पर शाम तक चीजें स्थिर होने लगेंगी।हेल्थ - जुकाम, गले में दर्द या कफ की समस्या परेशान कर सकती है। खानपान और मौसम का विशेष ध्यान रखें।लकी नंबर - 6लकी कलर - बैंगनीउपाय - लक्ष्मी जी का पूजन करें।आपका वार्षिक वृश्चिक राशिफल आज का धनु राशिफल : पॉजिटिव - धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन भागदौड़ में बीत सकता है। दोस्तों के साथ कुछ मस्ती तो कुछ करियर से संबंधित बातों का दौर भी बना रह सकता है।नेगेटिव - आज के दिन आप के साथ के लोगों के साथ कुछ बातें असहमति का शिकार हो सकती हैं बच्चों के कारण भी कुछ छोटी समस्याएं खड़ी दिखाई दे सकती है इसलिए थोड़ा ठहर कर सोचने की जरूरत है।करियर - नौकरी में अधिकारियों के साथ बात करते समय ज्यादा तेजी से बचें इस समय उनकी बातों पर अपनी राय कम दें। काम की गति को बेहतर करने के लिए आप पर भी दबाव पड़ सकता है। लोगों के साथ तालमेल बिठाना आज बेहद जरूरी होगा।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति मिलाजुली रह सकती है सर्वार्थ सिद्धि योग के कारण नए इनकम सोर्स के बारे में सोच सकते हैं।लव लाइफ - अमृत सिद्धि योग के प्रभाव से रिश्तों में रोमांस और मस्ती बनी रहेगी। किसी पुरानी याद के चलते मन बेचैन भी हो सकता है।हेल्थ - शरीर पर मौसम की कुछ मार अधिक पड़ सकती है इस दौरान त्वचा का ख्याल रखें।लकी नंबर - 9लकी कलर - सुनहराउपाय - दुर्गा चालीसा का पाठ करें।आपका वार्षिक धनु राशिफल आज का मकर राशिफल: पॉजिटिव - सर्वार्थ सिद्धि योग के प्रभाव से दिन के अंत में आपकी मेहनत रंग लाएगी। पुराने प्रयासों का फल मिल सकता है इसमें घर के बड़ों का सहयोग आपको संभाले रखेगा।नेगेटिव - मानसिक रुप से किसी एक काम पर रुक पाना आसान न हो, भ्रम और काम में रुकावटें आपको परेशान कर सकती हैं। ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है।करियर - कामकाज में आज के दिन की स्थिति सामान्य ही है मेहनत बनी रहेगी इस दौरान अधिकारियों की बातों को भी सुनना पड़ सकता है। जो काम मिल रहा है उस को गंभीरता से निभाना होगा। फाइनेंस - पुराने इन्वेस्टमेंट से लाभ मिल सकता है इस समय कुछ प्राप्ति बड़ों की ओर से भी होने वाली है तो जेब संभली रहेगी।लव लाइफ - दांपत्य जीवन में अपने साथी की बात को उसकी इच्छाओं को समझने की जरूरत है। अकेलेपन का भाव मन में आ सकता है इसलिए ख्याल रखें।हेल्थ - तनाव और थकान के कारण शरीर में दर्द या मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। लकी नंबर - 11लकी कलर - आसमानीउपाय - सरस्वती माता की आराधना करें।आपका वार्षिक मकर राशिफल आज का कुंभ राशिफल: पॉजिटिव - आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात या घर में कोई शुभ काम होने के योग बन रहे हैं। चंद्रमा का गोचर कुछ खास परिणाम दे सकता है जिससे परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। बच्चों की उपलब्धियों से मन खुश रहेगा।नेगेटिव - चंद्रमा का प्रभाव मन पर गहराई से पड़ेगा जिसके कारण दोपहर बाद आपके व्यवहार में थोड़ा बदलाव आ सकता है। स्वभाव के बार बार बदलने से बचने की कोशिश करें।करियर - काम को लेकर आज परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। जो लोग ऑनलाइन कार्य से जुड़े हैं उनके लिए अच्छा प्रदर्शन करने की संभावनाएं भी बेहतर रहने वाली हैं। कारोबार में माल की उपलब्धता बनाए रखें ताकि लाभ में कमी न आए।फाइनेंस - आज खुद पर या घर की जरूरतों पर खर्च करने की इच्छा होगी जेब पर दबाव बढ़ सकता है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी और आप अपने दिल की बात पार्टनर से शेयर करेंगे। वैवाहिक जीवन में थोड़ी अस्थिरता महसूस हो सकती है।हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा इस दौरान गले में खराश या फिर दांतों में समस्या हो सकती है इसलिए ध्यान रखें।लकी नंबर - 8लकी कलर - भूराउपाय - पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं।आपका वार्षिक कुंभ राशिफल आज का मीन राशिफल: पॉजिटिव - आज सिद्धि योग के प्रभाव से दिन की शुरुआत शुभ रहेगी। आप अपनी बातों से लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे। विद्यार्थियों को मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने के संकेत हैं।नेगेटिव - ध्यान भटकने की संभावना है इसलिए अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखना जरूरी होगा।करियर - व्यापार में साझेदारी से लाभ मिलने के योग हैं साथ में लोगों के जुड़ने से काम का विस्तार हो सकता है। जो लोग राजनीति में लगे हुए हैं उन्हें आगे बढ़ने का अच्छा मौका भी मिल सकता है।फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन सामान्य रह सकता है कुछ खर्चे होंगे लेकिन स्थिति नियंत्रण में रहेगी।लव लाइफ - आज किसी की तारीफ दिल को छू सकती है साथ में सोशल मीडिया पर बातचीत के जरिए नजदीकियां बढ़ने के संकेत हैं।हेल्थ - बाहर के खाने से परहेज करें और घर का बना पौष्टिक भोजन लेना आप के लिए बहुत अधिक अनुकूल रहेगा।लकी नंबर - 3लकी कलर - चांदी जैसाउपाय - चावल का दान करें।आपका वार्षिक मीन राशिफल