आज का मेष राशिफल: पॉजिटिव - आज किसी बात या खबर या मेहमान के आगमन से दिन में बदलाव आ सकता है। माताएं छोटे बच्चों के साथ बाहर के कामों को करने में व्यस्त रह सकती हैं या स्कूल इत्यादि के लिए भागदौड़ भी हो सकती है।नेगेटिव - भद्रा के असर के कारण घर में किसी बात या किसी के द्वारा बोले गए झूठ की वजह से मन उदास रह सकता है। अपनों का सहयोग कम मिलेगा और बड़ों की फटकार से तनाव बढ़ सकता है।करियर - काम को लेकर आज के दिन वर्क फ्रॉम होम वाले लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। मैनेजमेंट क्षेत्र में आपकी पकड़ मजबूत रह सकती है पर फिर भी कुछ सवाल जवाब तो आज रहने वाले हैं।फाइनेंस - आज की छोटी कोशिशें आर्थिक रूप से लाभदायक रहेंगी। इस समय कोई स्त्री पक्ष से लाभ के संकेत भी मिल सकते हैं।लव लाइफ - जीवन साथी के साथ मिलकर जरूरी कामों को पूरा करने का दिन अनुकूल है। इस समय अपने दिलबर के लिए कुछ स्पेशल डिनर प्लान भी कर सकते हैं।हेल्थ - आज के दिन क्रोध या इमोशनल होने से बचें क्योंकि यही आप के मन को अधिक प्रभावित कर सकता है।लकी नंबर - 4लकी कलर - हल्का गुलाबीउपाय - आज देवी को लौंग अर्पित करें।आपका मासिक मेष राशिफल आज का वृषभ राशिफल : पॉजिटिव - कुछ शुभ योगों का असर मिलने से आप को आयोजनों या फिर पार्टी इत्यादि में भाग लेने का समय भी मिलेगा। कर्क राशि में चंद्रमा के गोचर के कारण भावनात्मक निर्णय लेने में आसानी होगी बहन की ओर से खुशी मिल सकती है।नेगेटिव - गण्डमूल के प्रभाव से सावधानी न बरतने पर एक छोटी सी बात में अनबन बढ़ने की संभावना रह सकती हैं। करियर - काम को लेकर आज के दिन आप के अधिकारियों को स्पष्टीकरण देने की आवश्यकता नहीं होगी आप की मेहनत ही बोलने वाली है। सहयोगियों के साथ बातचीत लाभकारी साबित होगी और कोई नया संपर्क भी आज बन सकता है।फाइनेंस - आश्लेषा का असर होने से कुछ बचत पर ध्यान देने और योजनाबद्ध खर्च करना ही समझदारी होगी।लव लाइफ - प्यार के मामले में तीसरा भाव एक्टिव रहेगा और ऐसे में सोशल मीडिया या परिचित के जरिए किसी बातचीत का अवसर मिल सकता है।हेल्थ - काम को लेकर तनाव और थकान दोनों ही बातें शरीर पर अपना असर डाल सकती हैं। लकी नंबर - 1लकी कलर - नारंगीउपाय - संध्या समय शनि चालीसा का पाठ करें।आपका मासिक वृषभ राशिफल आज का मिथुन राशिफल : पॉजिटिव - इस समय ग्रहों के गोचर का असर परिवार या करीबी लोगों के साथ खुलकर बात करने का समय देने वाला है। आप मन की बातों को दोस्तों के साथ शेयर करते हुए काफी सुकून भी पाएंगे। नेगेटिव - आश्लेषा नक्षत्र का असर अपनों के मामले में कुछ भावनाओं की अस्थिरता देगा ऎसे में मन पर व्याकुलता अपना असर डाल सकती है। इस दौरान खुद को समय दें और परेशानी से बचें।करियर - ऑफिस में आज के दिन अपने समय पर ध्यान दें क्योंकि कुछ काम लंबे अटक सकते हैं इस के कारण आप अपनी ऊर्जा को भी सीमित होते देख सकते हैं। अपने बोलने से अधिक काम को करने पर ध्यान दें।फाइनेंस - आज किसी की आर्थिक मदद करने का मौका आएगा साथ में आप को इस दौरान अपने किसी के लिए वस्तु खरीदने का अवसर मिलेगा।लव लाइफ - दिल की बातों में अपनी बातचीत में शांति रखें और छोटे मामलों को दिल पर न लें। दांपत्य जीवन में आप सुसराल पक्ष की ओर से काम की अधिकता में खुद के लिए कम ही समय निकाल पाएंगे।हेल्थ - हल्का भोजन और पर्याप्त पानी का सेवन करें इस समय त्वचा और गले का अधिक ध्यान रखें।लकी नंबर - 6लकी कलर - हल्का नीलाउपाय - घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर काम शुरू करें।आपका मासिक मिथुन राशिफल आज का कर्क राशिफल: पॉजिटिव - इस समय आप पर राशि स्वामी की स्थिति से अपने पुराने कामों को लेकर आप सोच विचार में लगे होंगे। मन थोड़ा भटका हुआ महसूस करेगा पर सही समय पर लिया गया निर्णय फायदा दिला सकता है। नेगेटिव - नक्षत्र गोचर के चलते कुछ उधेड़बुन के कारण आप के कामों के होने में बेकार के विलंब बने रहने वाले जिन्हें केवल आप खुद के भरोसे और परिश्रम से ही सुलझा कर दूर कर सकते हैं।करियर - नौकरी करने वालों को आज अतिरिक्त काम तो मिलते रहेंगे पर अपना जादू भी आप काफी अच्छे से छोड़ सकते हैं। आश्लेषा नक्षत्र आप के भीतर कुछ चालाकी और तेजी भी लाने वाला है।फाइनेंस - शेयर मार्किट में आप के लिए स्थिति अनुकूल रह सकती है कोई छोटा ही सही पर लाभ मिल सकता है।लव लाइफ - किसी तीसरे व्यक्ति की बातों को अपने संबंधों पर हावी न होने दें। अविवाहित लोगों को किसी खास व्यक्ति से बातचीत का अवसर मिल सकता है।हेल्थ - सेहत को लेकर आज के दिन आप काफी मजबूती से खड़े रहने वाले हैं पर भद्रा के चलते ध्यान रखें किसी तरह का नशा या संक्रमण आप को परेशान न कर पाए।लकी नंबर - 9लकी कलर - पीलाउपाय - आज घर में भगवान विष्णु के समक्ष घी का दीपक जलाएं।आपका मासिक कर्क राशिफल आज का सिंह राशिफल : पॉजिटिव - इस समय आप के लिए घर के कामों को छोड़ कर खुद के लिए कुछ करने का मन तो अधिक रहेगा। किसी के साथ सोशल स्तर पर बातें भी होने का समय है। इस दौरान रिश्तेदारों से बातें लंबी होने वाली हैं।नेगेटिव - आश्लेषा नक्षत्र के प्रभाव से आज के दिन माता-पिता अपने बच्चों की आदतों या उनके दोस्तों को लेकर थोड़ा चिंता में रह सकते हैं। इस समय उन पर सावधानी रखना जरूरी रहेगा। करियर - नौकरी में आप के जो साथ के लोग हैं उनके साथ हर बात साझा करने से बचें, गंडमूल कहता है कि सीनियर का सहयोग मिलेगा पर इस दौरान आप को खुद के लिए स्वयं ही खड़ा होना होगा बहुत अधिक दूसरों पर निर्भरता से बचें।फाइनेंस - कारोबार इत्यादि में जल्दी से कुछ अधिक निवेश करने के लिए पैसा उधार इत्यादि न लें आज के दिन आराम से अपने खर्च करें हड़बड़ी में न पड़ें।लव लाइफ - मन की बातों को जीवन साथी से साझा तो करना चाहेंगे पर व्यस्तता के चलते आप काफी कुछ मामलों में अभी अपनी अधूरी इच्छाओं से भी जूझ सकते हैं।हेल्थ - सेहत पर अभी भी नजर बना के रखें कहीं फिसलने या गिरने से चोट लगने की संभावना बनी हुई है।लकी नंबर - 6लकी कलर - फिरोजीउपाय - दुर्गा जी के नामों का स्मरण करें।आपका मासिक सिंह राशिफल आज का कन्या राशिफल : पॉजिटिव - बुध का प्रभाव बताता है की जिम्मेदारियों पर ध्यान देने से मन में शांति और समाधान मिलेगा। कुछ पुराने अटके हुए काम आज हल होने की संभावना है।नेगेटिव - कुछ जोश तो अधिक रह सकता है ऐसे में जरूरी बातें आप के सामने से निकल सकती हैं और ये अनदेखी बाद के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है।करियर - नए कार्य की योजना बनाना शुभ रह सकता है, इस दौरान आश्लेषा नक्षत्र का असर कारोबार करने वालों को कोई नया मौका मिल सकता है। आज के दिन बस कान के कच्चे न रहें सभी बातों पर पैनी निगाह बना के रखें।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य रहने वाली है, कुछ न कुछ कामों के चलते धन की स्थिति अनुकूल रह सकती है।लव लाइफ - आज के दिन आप का मन किसी की ओर आकर्षित तो रह सकता है पर अपने आप को ऎसा न जताएं खुद की भावनाओं पर नियंत्रण रखें।हेल्थ - भद्रा के असर के कारण सेहत के मामले में आप पेट या कमर के चलते परेशान हो सकते हैं।लकी नंबर - 2लकी कलर - बैंगनीउपाय - दूध का दान करें।आपका मासिक कन्या राशिफल आज का तुला राशिफल : पॉजिटिव - घर में बच्चों या बुजुर्गों के साथ समय बिताना आपके मन को शांति देगा। इस समय आप दोस्तों के साथ अपने काम की बातों को भी साझा करने वाला है तो वहीं किसी की ओर से कोई प्रस्ताव भी मिल सकता है।नेगेटिव - भद्रा के असर के कारण घर के मामलों में विवाद या बेकार की उलझनों के कारण मन बेचैन रह सकता है। बड़ों या अनुभवी व्यक्तियों की सलाह अवश्य सुनें इससे मदद मिलेगी।करियर - आपकी मेहनत रंग ला सकती है अगर आप अपने टारगेट पूरे करने पर ध्यान देते हैं। फ्रीलांस काम करने वालों को कोई काम अच्छा मुनाफा या नए काम की प्राप्ति करवा सकता है।फाइनेंस - उधार देना या बिना कारण से खर्च हो सकता है। अपनी बचत पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा अन्यथा बाद में परेशानी हो सकती है।लव लाइफ - आश्लेषा में चंद्रमा का होना अविवाहित जातकों के लिए विवाह या नई प्रेम संबंध की संभावना को दिखाता है। हेल्थ - आज भद्रा के प्रभाव के कारण मौसम और खानपान में बदलाव के कारण स्वास्थ्य पर असर हो सकता है।लकी नंबर - 4लकी कलर - स्काई ब्लूउपाय - दहलीज पर चौमुखी दीपक जलाएं।आपका मासिक तुला राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल : पॉजिटिव - आज का दिन सामाजिक संबंधों और आस पड़ोस के साथ मेल मुलाकात के लिए अनुकूल रह सकता है। कुछ ऐसे लोग मिल सकते हैं जिनके साथ मिलकर कोई यात्रा पर भी जा सकते हैं।नेगेटिव - भद्रा के प्रभाव के कारण आज किसी पर अंधविश्वास या पूरी तरह भरोसा करने से बचें। आप खुद को सजग बनाएं बहुत अधिक विश्वास समस्या दे सकता है।करियर - काम के लिहाज से दिन आप के लिए बेहतर रहेगा। आप को अपने पिता की ओर से भी काम में मदद या सलाह काम आ सकती है। इस दौरान कुछ बड़े लोगों का प्रभाव आप को उत्साह से भर सकता है।फाइनेंस - ऑनलाइन शॉपिंग या पेमेंट का जिम्मा आप को मिल सकता है घर के खर्च को आप अच्छे से पूरा कर सकते हैं।लव लाइफ - आज के दिन प्रेम के मामले में कुछ दबे हुए मन के भाव साझा करने से हल्की राहत महसूस होगी। हेल्थ - सेहत की स्थिति अनुकूल रहेगी इस दौरान घर के बुजुर्गों के साथ समय बिताएं इससे उनकी आधी बीमारी खुद ब खुद कम हो जाएगी।लकी नंबर - 8लकी कलर - ऑरेंज उपाय - शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करें।आपका मासिक वृश्चिक राशिफल आज का धनु राशिफल : पॉजिटिव - आज के दिन मन में बहुत कुछ चल सकता है पर शायद अभी किसी से बहुत अधिक न कहना चाहें। इस समय माता जी का प्रेम स्नेह आप को कुछ मजबूती और आत्मविश्वास को बल देने वाला है।नेगेटिव - गंडमूल के असर से दिखावे या बाहरी छवि पर चलने वाले लोग आपके समय और ऊर्जा को व्यर्थ ले सकते हैं। सतर्कता और समझदारी से निर्णय लेना जरूरी है।करियर - काम में आपकी मेहनत का क्रेडिट दूसरे लोग लेना चाहेंगे इसके लिए खुद को आगे रखने की कोशिश करें। इस समय आश्लेषा का असर भी है इसलिए हर काम को स्पष्टता के सामने रखते हुए काम करना अनुकूल होगा। फाइनेंस - किसी न किसी कारण से आज के दिन अचानक खर्च बढ़ सकते हैं ऎसे में अपनी बचत के प्रति ध्यान बनाए रखें।लव लाइफ - बाहरी बातों को अपने रिश्ते पर हावी न होने दें। अपने प्रेम पर भरोसा बना के रखें।हेल्थ - सेहत का ख्याल रखें वाहन का और किसी भी धारदार वस्तु का संभल कर इस्तेमाल करें। लकी नंबर - 11लकी कलर - स्लेटीउपाय - बड़ के पेड़ पर दीपक प्रज्वलित करें।आपका मासिक धनु राशिफल आज का मकर राशिफल : पॉजिटिव - आज के दिन चंद्रमा के गोचर की स्थिति का असर और आश्लेषा नक्षत्र का प्रभाव आप के व्यवहार को आकर्षक बनाने वाला है। दोस्तों को भी आप की बातें काफी मामलों में सही लगने वाली है। छात्रों के लिए दिन बेहतर रहेगा।नेगेटिव - भद्रा के साथ चंद्रमा का नक्षत्र असर मिले जुले तरीके से अपना प्रभाव देगा कभी फोकस अच्छा रहेगा, तो कभी ध्यान भटक सकता है इसलिए जरूरी है कि आप अपने काम को संभल कर करें।करियर - काम के मामले में ये समय चंद्रमा और नक्षत्र की स्थिति साझेदारी के कामों में कुछ भागदौड़ बढ़ा सकती है। सही योजना और समझदारी से किए गए काम आपके पक्ष में परिणाम देंगे।फाइनेंस - आज आर्थिक स्थिति स्थिर और मजबूत रहेगी। नए आय के स्रोत उभर सकते हैं। लव लाइफ - प्रेम जीवन में जुड़ाव तो रहने वाला है, पर इस दौरान नकारात्मक असर के चलते कोई बाहरी व्यक्ति आपके संबंध में खटास ला सकता है। हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रह सकता है अगर दिनचर्या में बदलाव से बचते हैं। इस समय तरल पदार्थों का सेवन करते रहें।लकी नंबर - 9लकी कलर - हल्का लालउपाय - विष्णु उपासना करें।आपका मासिक मकर राशिफल आज का कुंभ राशिफल : पॉजिटिव - आश्लेषा नक्षत्र का असर आप को कुछ मामलों में तेजी तो देगा या चालाकी से कामों को करने की प्रेरणा भी दे सकता है। अपने अनुभव और समझदारी से कामों को सही समय पर निपटाना आपके पक्ष में रहेगा। नेगेटिव - गंडमूल के असर से दूसरों के कारण कुछ उलझन या असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। घरेलू जिम्मेदारियां और घर की खरीदारी आपके ऊपर ज्यादा रह सकती हैं।करियर - ऑफिस में काम का दबाव रहने वाला है, आज उन कामों को प्राथमिकता दें जो सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हों। अनुभव का लाभ आपको किसी मुश्किल से निकालने काम आएगा। फाइनेंस - पैसों के लेन-देन में सतर्कता जरूरी है भद्रा का असर आप के असमंजस में भर सकता है इस कारण सही फैसले न ले पाएं।लव लाइफ - रिश्तों में स्पष्टता और भरोसा बनाए रखना महत्वपूर्ण रहेगा। पार्टनर के साथ छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है।हेल्थ - आज के दिन ताजे फल और हल्का भोजन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। लकी नंबर - 3लकी कलर - हराउपाय - आज पेड़ पौधे को जल से दें।आपका मासिक कुंभ राशिफल आज का मीन राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन कुछ मामलों में बेहतर रह सकता है, बड़ों को आपका काम और मेहनत भी दिखाई देगी। बच्चों के मामलों में समझदारी दिखाने से स्थिति नियंत्रण में रहेगी।नेगेटिव - कुछ स्कूल या छात्रों का विवाद या उलझनें उभर सकती हैं। बच्चों की ओर से झगड़ा या किसी घरेलू मामले में असहमति आपको तनाव दे सकती है। करियर - ऑफिस में काम करते समय बाधाओं का सामना हो सकता है। धैर्य बनाए रखें और समय प्रबंधन पर ध्यान दें। सहयोगियों के साथ तालमेल बनाए रखना लाभकारी रहेगा।फाइनेंस - घर में मरम्मत या रखरखाव के कामों पर धन खर्च हो सकता है।लव लाइफ - वैवाहिक जीवन और पारिवारिक संबंधों में समझदारी आवश्यक रहेगी। पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करने से पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं।हेल्थ - दिन की शुरुआत हल्की कसरत और अच्छे भोजन से करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। लकी नंबर - 1लकी कलर - हल्का नीलाउपाय - धर्म स्थल पर माथा टेकें।आपका मासिक मीन राशिफल