आज का राशिफल मेष : घर परिवार में चहल पहल का समय बना हुआ है, इस समय आप को बाहरी कामों में शामिल होना होगा। सोशली आपके लिए ये समय कुछ खास रहने वाला है। लोगों के साथ संपर्क या आनलाइन मुलाकात भी आज किसी न किसी से होने का अवसर होगा।करियर - कामकाज को लेकर छोटे कारोबारियों को कुछ धीमी शुरुआत ही मिल सकती है, कुछ लीगल काम इस टाइम पर आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। ऑफिस में बॉस का प्रेशर कुछ ज्यादा ही बना रहेगा।फाइनेंस - पैसों के मामले में जितना हो सके खर्चे से बचना मुश्किल है, कुछ न कुछ खरीदारी होने का दिन है। लव लाइफ - प्यार के लिए आज आप कुछ जिद में रहेंगे अपने पार्टनर के साथ बहस से बचें और शांति के साथ फैसलों को लेना उचित होगा।हेल्थ - सेहत के लिहाज से इस समय पर कुछ बातें असर देंगे अपनी फिटनेस में कमी आंखों की दिक्कत के चलते परेशानी हो सकती है।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृष: वृषभ राशि वाले दिन की शुरुआत में थोड़े सुस्त रह सकते हैं बस अपनों का दबाव आप को कुछ ज्यादा ही महसूस होगा। किसी बुजुर्ग सदस्य से जुड़ा मामला या घर से संबंधित कोई जरूरी काम आपको व्यस्त रख सकता है।करियर - काम के लिहाज से आज के दिन की स्थिति कुछ अधिक व्यस्त रखने वाली है। कामकाज में आज स्थिरता कम रहेगी पर इस समय कुछ नयी संभावनाओं को भी देख पाएंगे। आज के दिन अपनी फाइल, डॉक्यूमेंट या डाटा से जुड़ा सामान ध्यान से रखेम।फाइनेंस - इस समय कुछ चीजों पर पैसा लगाना आने वाले कल की स्थिति को कर सकता है बेहतर।लव लाइफ - दोस्तों के साथ कुछ बातें शेयर तो करना चाहेंगे लेकिन अपने रिलेशनशिप को लेकर आप इस समय काफी भावनात्मक रहेंगे। हेल्थ - सेहत की अगर बात की जाए तो इस समय शरीर में दर्द की शिकायत ज्यादा परेशान कर सकती है। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन : मिथुन राशि वालों के लिए गुरुवार के दिन ग्रह की चाल कुछ देगी राहत, उलझी हुई बाजी सुलझने का समय होगा। सोशल सेक्टर में आप कम बोलें जिससे आपकी मौजूदगी नोटिस की जा सके। अपनों को मनाने में रहेंगे सफल।करियर - काम की अगर आत की जाए तो इस समय किसी पुरानी जान पहचान के चलते फायदा मिल सकता है। वैसे कामकाज के सिलसिले में कुछ लोगों के साथ अचानक संपर्क हो सकता है, जिससे बाजार की नीतियों को अच्छे से समझ सकते हैं। फाइनेंस - आज के दिन अपनी जेब खर्च को लेकर कुछ ज्यादा ही सजग रहने की जरूरत होगी।लव लाइफ - प्रेम संबंधों के मामले में इस समय कुछ पुरानी बातें फिर सामने आ सकती हैं। अपने रिश्ते को जितना हो सके समय दीजिए। हेल्थ - सेहत को लेकर आज मौसम का असर कर सकता है परेशान इस समय खुद के साथ साथ दूसरों पर भी देना होगा ध्यान।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क : कर्क राशि वालों के स्वामी चंद्रमा को आज भी रहना होगा राहु के संपर्क में अब इस के कारण आसान नहीं है आज की राह भी। अपनों से नाराजगी न रखें साथ ही जितना भी हो शांत रहते हुए करें काम। करियर - व्यापारियों के लिए आज का दिन काफी थकान को देगा बेकार की चीजों से परेशानी हो सकती है। काम के स्थान में कर्मचारियों को संभालना आसान नहीं है, इस दौरान ज्यादा से ज्यादा जिम्मेदारी व्यवस्था को संभालने की ही है।फाइनेंस - कोई आर्थिक फंड को पाने या फिर किसी सरकारी या बैंकिंग काम में देरी हो सकती है।लव लाइफ - आज के दिन कुछ न कुछ बातें क्रोध देने वाली ही होंगी। इस समय झूठ या बेकार की बहस से खुद को दूर रखें।हेल्थ - सेहत की स्थिति रहेगी मिले जुले प्रभाव वाली इस समय आप कुछ न कुछ बातों के कारण सिर दर्द की शिकायत से हो सकते हैं परेशान। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह : सिंह राशि वाले इस समय अपने परिवार के कामों के कारण रहेंगे दबाव में। किसी सदस्य के साथ सहमति क न बन पाना दे सकता है मुश्किल स्थिति। बच्चों की संगती पर देना होगा अधिक ध्यान जिससे न बिग़ पाएं हालात।करियर - नौकरी में आज के दिन विरोधियों का असर मजबूती से दिखाई देने वाला है। इस समय अपने काम को लेकर दूसरों पर भरोसा समस्या दे सकता है। इस समय जितना हो सके खुद की नीतियों को लेकर स्पष्ट रहा जाए। फाइनेंस - पैसों को लेकर आज मन थोड़ा जेब पर खर्च के कारण चिंता में तो रहेगा ही साथ ही जरूरी भुगतान को लेकर भी रहेंगे परेशान।लव लाइफ - प्रेम संबंध साधारण ही रहने वाले हैं बस दूसरों के चक्कर में खुद के रिश्ते को न कर दें खराब।हेल्थ - सेहत को लेकर दिन साधारण है धूल या गंदगी के कारण संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या : कन्या राशि वालों के लिए दिन भर के काम आज खुद के लिए समय की कमी को दे सकते हैं। इस समय घर पर कुछ जरुरी कामों की लिस्ट आप को मिल सकते हैं जिसमें शायद भाई बहन आपकी मदद के लिए जल्दी से तैयार न हों ऐसे में कुछ न कुछ जोड़ तोड़ लगाने होंगे। करियर - कारोबार में आप के लिए दिन बेहतर रहने वाला है इस समय कुछ नए सौदे भी शुरु होने के संकेत मिलेंगे। अपने आस पास के काम की बातें भी आप के लिए काफी खास रहने वाली हैं। फाइनेंस - आपके बजट में इस दौरान कटौती का समय बन रहा है अगर हो सके तो उधार देने या लेने से बचना बेहतर रहेगा।लव लाइफ - रिश्तों में आज व्यवहारिक सोच हावी रहेगी। पार्टनर आपसे किसी भविष्य की योजना को लेकर बात कर सकता है, जिसमें आपको साफ और ईमानदार रहना होगा।हेल्थ - गले, गर्दन से जुड़ी दिक्कत परेशान कर सकती है। इस समय खुद को ज्यादा देर तक एक स्थान पर खड़े या बैठने की स्थिति में न रखें।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वाले गुरुवार के दिन ग्रह गोचर के चलते कुछ स्वभाव में तेज हो सकते हैं गुस्सा जल्द ही आ सकता है। आज का दिन मानसिक रूप से आपको काफी सोच विचारों में भी पड़े रहने वाले हैं। घर पर समय कम ही देना चाहेंगे।करियर - काम को लेकर जल्दबाजी का समय नहीं है इस दौरान कुछ बातें आपके काम के अलावा भी आप के लिए खास होगी जिसके चलते कुछ काम आप बाद के लिए छोड़ सकते हैं। इस दौरान कुछ न कुछ बातें काम पर डालने वाली हैं असर।फाइनेंस - आर्थिक पक्ष की अगर बात की जाए तो दोस्तों के साथ कुछ न कुछ बातों में आप खर्चों का सामना सकते हैं। लव लाइफ - प्यार के मामले में आज के दिन कुछ नए दोस्त सामने आकर मदद करने वाले हैं जिससे आप अपने रिश्तों को संभाल पाएंगे।हेल्थ - सेहत के लिहाज से आज के दिन आप कुछ आलस्य से प्रभावित रह सकते हैं।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक : वृश्चिक राशि वाले अपने स्वभाव के कारण ज्यादा ही बातों को गहराई से जानना चाहेंगे। घर में किसी छोटे सदस्य से जुड़ी बात आपको भावुक कर सकती है। सोशल मीडिया या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से कोई खास सूचना या अवसर मिलने के योग हैं।करियर - कामकाज के लिहाज से इस समय फोन कॉल, मैसेज में ही ज्यादा समय लगने वाला है। इस समय आप कुछ नई जानकारियों को अपने काम के हिस्से के रूप में देख सकते हैं। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति को लेकर आज के दिन आप के लिए मिलाजुला असर होगा कुछ न कुछ खर्चे और प्राप्ति दोनों ही बातें रहेंगी खास।लव लाइफ - आज का दिन प्यार के मामले में रहने वाला है कुछ खास इस समय अचानक ही बाहर जाने या किसी खरीदारी के चलते आ सकते हैं पास। हेल्थ - सेहत को लेकर ज्यादा लापरवाही अनुकूल नही है अपने खास्न पान को लेकर रहें सावधान।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु : धनु राशि वालों के लिए ये समय कुछ न कुछ मामलों में काम के बोझ की अधिकता तो देगा पर अचानक ही ट्रैवलिंग का अवसर भी देगा। कुछ धार्मिक कामों में शामिल होने के लिए निकल सकते हैं। करियर - काम को लेकर आज के दिन आप दूसरों पर अपना प्रभाव डाल सकते हैं। इस समय छोटी छोटी यात्रा काम के लिए बेहतर रहेगी इस समय पर नए लोग कुछ नए सुझाव भी देंगे जो आने वाले कल के लिए रास्ते देने वाली होंगी।फाइनेंस - आज कुछ न कुछ मांग अपने घर वालों की ओर से ज्यादा रहने वाली है जिसके लिए सेविंग का यूज होने वाला है।लव लाइफ - प्यार के मामले में आज रिश्तों में बातचीत अहम रह सकती है इस दौरान गुस्से को आप शांति से ही दूर कर पाएंगे।हेल्थ - इस समय सेहत पर ध्यान बना रखें फूड प्वाइजनिंग से जुड़ी समस्या उभर सकती है।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर : मकर राशि वाले आज गुरुवार के दिन काम के साथ साथ घर में अपनों के लिए भी निकाल पाएंगे अच्छा समय। बस इस समय अपने क्रोध को ज्यादा बढ़ने से रोकें क्योंकि आप की कुछ बातें दूसरों को कर सकती हैं परेशान।करियर - नौकरी में आज के दिन आप रहेंगे कुछ मेहनती, मीटिंग्स की अधिकता के कारण व्यस्तता रहेगी और एक साथ कई काम निपटाने पड़ सकते हैं। ध्यान भटकने से छोटी गलती हो सकती है इस बात आ रखें ख्याल।फाइनेंस - अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है। इंटरनेट या ट्रैवल से जुड़ा खर्च इस समय कर सकता है परेशान।लव लाइफ - दिल के रिश्ते आज होने वाले हैं खास, इस समय अपने साथी को लेकर आप रह सकते हैं कुछ ज्यादा ही सोच विचार में।हेल्थ - ज्यादा बाहर का खाना आपकी सेहत को कर सकता है कमजोर।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ : कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन पुरानी बातों से ज्यादा ही होगा प्रभावित। इस समय घर पर बड़ों की ओर से आप के लिए नियम अनुशासन कुछ सख्त होने का दिन है इसलिए अपनी ओर से लापरवाही न होने दें अन्यथा कुछ न कुछ बातें सुनने को मिल सकती हैं। करियर - कामकाज को लेकर आज के दिन आप को मिल सकती है कुछ नयी खबर जिसके चलते आप रहने वाले हैं काफी प्रभावित। अधिकारियों के द्वारा मिलने वाला काम सिरदर्द को बढ़ाने वाला है ध्यान से करें अपना काम। फाइनेंस - आज के दिन आप कुछ पैसों को गैम्बलिंग में खर्च कर सकते हैं पर इससे घाटा ही होगा इस बात पर रखें विशेष ध्यान।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में अगर किसी बात को लंबे समय से छुपा रहे हैं तो वह सामने आ सकती है। हेल्थ - सेहत का रखें ख्याल ठंडी चीजों से परहेज करें अन्यथा जुकाम या कफ की दिक्कत बढ़ सकती है। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन : मीन राशि वालों के लिए दिन रहने वाला है कुछ मिले जुले असर वाला, कोई धार्मिक स्थल की यात्रा का मिल सकता है अवसर इस समय अपनों के साथ कुछ अच्छे टाइम को बिताने और नए लोगों से मिलने के लिए दिन रहेगा खास।करियर - ऑफिस में आज आपकी बातों को गंभीरता से सुना जाएगा लेकिन इस समय इन बातों पर दूसरे लोग जल्दी से काम न करना चाहें। कुछ मामले लंबे समय के लिए अटक सकते हैं जिन्हें सुलझाना होगा मुश्किल।फाइनेंस - खर्चों के मामले में आज के दिन रह सकते हैं कुछ ज्यादा ही उत्साहित नयी चीजों का आकर्षण बढ़ सकता है।लव लाइफ - प्यार भरे रिश्ते होंगे खास लेकिन आप की ओर से अगर उन्हें समय न दिया गया तो बढ़ सकती है मुश्किलें।हेल्थ - सेहत पर पड़ सकता है कुछ खास असर लेकिन जल्द ही चीजें होंगी अनुकूल।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल