आज का राशिफल मेष: मेष राशि वालों के लिए आज के दिन चंद्रमा का गोचर उनके मन मस्तिष्क को कर रहा है प्रभावित। जोश भी रहेगा और अपने अनुसार कुछ अलग करने की इच्छा भी रहेगी। इस समय पर अपने दोस्तों से मदद मांग सकते हैं और कहीं दूर जाने का मन बना सकते हैं।करियर - काम को लेकर स्थिति अनुकूल ही दिखाई देती है। आज के दिन आप के पास सभी पर निगरानी रखने का भार भी रहेगा। आज आप उस काम को कर सकते हैं जिसमें मन अधिक लगा हुआ होगा।फाइनेंस - लेन देन के मामले में सजगता बरतने की जरूरत है और खरीदारी में पैसों का रखें ध्यान।लव लाइफ - इस समय किसी की याद और कोई रिश्ता आप को प्रभावित कर सकता है। हेल्थ - सेहत के मामले में सामान्य दिन है थोड़ा आराम और संतुलित दिनचर्या बनाए रखने से लाभ मिलेगा।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: वृषभ राशि वालों के लिए आज के दिन बाहर जाने या बाहरी लोगों के घर आने की स्थिति कर सकती है प्रभावित। बच्चों की ओर से चिंता बनी रहने वाली है। इस समय करना कुछ चाहेंगे और हो कुछ अलग ही जाएगा। घर में हों या बाहर आपको अधिक ध्यान देना होगा हर बात पर। करियर - काम के मामले में कोशिश करें की किसी से विवाद न करते हुए शांति के साथ कामों को कर लिया जाए। कारोबार में इस समय लगातार चल रही असमंजस की स्थिति फैसलों को लेने से रोकने वाली है। अगर कोई नया काम शुरू करना है तो पहले योजना साफ रखें। फाइनेंस- कोई छोटी आर्थिक चिंता हल हो सकती है, इस समय किसी घरेलू खर्च को संभालने में दिन निकल सकता है। लव लाइफ -आज के दिन प्यार रहेगा प्रभावित और याद रखें कि प्रेम, सम्मान और विश्वास से ही रिश्ते मजबूत होंगे। हेल्थ - अगर कंप्यूटर पर ज्यादा समय देते हैं तो थोड़ा आंखों को भी आराम देने की कोशिश करें। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए दिन सामान्य से कुछ बेहतर है, आप इस समय काफी मामलों में शामिल रहने वाले हैं। घर पर बड़ों के साथ कुछ जरूरी बातों को शेयर कर पाएंगे। किसी पुराने दोस्त से मिलकर या बात करके आपका मूड हल्का हो सकता है।करियर - काम में दिल लगा रहने वाला है, इस समय कुछ नई स्ट्रेटेजी योजना आजमा सकते हैं। कुछ लोग आपके सुझावों को गंभीरता से लेने वाले हैं लेकिन ख्याल रखें कि कोई आप की बात को आपके लिए परेशानी की तरह खड़ा न कर दे।फाइनेंस - कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है, लेकिन यदि आपने पहले से योजना बनाई है तो परेशानी नहीं होगी।लव लाइफ - विवाहित जातकों को जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिल सकता है।हेल्थ - फिसलन या नमी वाले स्थान पर जाने पर सावधान रहें। घर के किसी बुजुर्ग की सेहत कर सकती है परेशान।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वालों के लिए आज के दिन की स्थिति कर सकती है घर से अधिक बाहरी कामों में व्यस्त रह सकते हैं। दूसरों पर भरोसा करने में थोड़ी हिचक महसूस होगी। लेकिन याद रखें, हर बात को अपने तक सीमित रखना भी ठीक नहीं।करियर - नौकरी में आप अपने कार्यस्थल में अच्छे से ध्यान दे पाएंगे, अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर रह सकते हैं। किसी प्रोजेक्ट में आपकी मेहनत रंग ला सकती है बस इस दौरान गुस्से में आकर कोई काम नहीं करना हैं।फाइनेंस - आज के दिन काम के स्थान पर कोई पैसों की मांग कर सकता इसलिए उधार देने से पहले सोचें।लव लाइफ - रिश्तों में गहराई रह सकती है लेकिन समय की कमी के चलते थोड़ा मुश्किल होगी।हेल्थ - सिरदर्द या तनाव की समस्या हो सकती है इस समय काम के बीच में कुछ ब्रेक ले लेना भी अच्छा रहेगा।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: आज आप जिम्मेदारियों को लेकर गंभीर रहेंगे। काम और परिवार दोनों के बीच संतुलन बनाना जरूरी होगा। आपको लगेगा कि सब कुछ आपकी ही जिम्मेदारी है, लेकिन थोड़ा भरोसा दूसरों पर भी करें।करियर - ऑफिस में आपका प्रदर्शन अच्छा रह सकता है। आपके उच्च अधिकारी आपके काम से कुछ प्रसन्न भी रहने वाले हैं। आज के दिन काम में प्रमोशन या नई भूमिका की चर्चा हो सकती है।फाइनेंस - कहीं लंबी अवधि के लिए पैसा लगा सकते हैं समय ठीक है।लव लाइफ प्यार के मामले में स्थिति अनुकूल है अगर किसी बात पर मतभेद हो रहा है तो जल्द ही समाधान निकल आएगा।हेल्थ - जोड़ों या घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है, इस समय थोड़ा मसाज करना या व्यायाम फायदेमंद रहेगा। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वालों के लिए दिन मिले जुले असर वाला है, कोई छोटी यात्रा का योग बन सकता हैं। दोस्तों के साथ मन की बातें साझा कर पाएंगे इस समय मन पुरानी बातों को शायद छोड़ न पाए। खुद को बहुत अधिक तनाव से बचा कर रखें।करियर - कारोबार के मामले में आज के दिन गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है, इस समय काम में कोई पीठ पीछे आप की निंदा कर सकता है। अपने काम में इन सभी बातों को दूर रखें खुद को मजबूती दें।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल है। बचत बढ़ाने की सोच सकते हैं। कोई लंबी अवधि का निवेश सोच-समझकर करें।लव लाइफ - आज के दिन प्यार के मामले में शक या गलतफहमी से बचें। खुलापन और विश्वास जरूरी है। सिंगल लोगों के लिए पुरानी यादें उभर सकती हैं।हेल्थ - सेहत के मामले में दिन परेशान कर सकता है लापरवाही स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वालों के लिए दिन का समय तो सामान्य रहने वाला है, इस दौरान कुछ काम की बढ़ा रहने वाला है, बच्चे बाहरी कामों में माता-पिता की मदद भी कर सकते हैं। आज सामाजिक स्थिति के मामले में नए लोगों के साथ संपर्क बना रहेगा।करियर - काम के लिए आज के दिन की स्थिति सामान्य रहने वाली है। इस समय अचानक से कुछ अन्य कामों को करने के कारण भागदौड़ भी बनी रहेगी पर इस दौरान अधिकारियों के साथ सभी नीतियों को साझा अभी न करें।फाइनेंस - छोटा प्रॉफिट, बोनस या एक्स्ट्रा इनकम की संभावना है। पैसों को लेकर आप थोड़े लापरवाह हो सकते हैं।लव लाइफ - शादीशुदा जिंदगी में पार्टनर के साथ रोमांटिक बातचीत या प्लानिंग हो सकती है।हेल्थ - बहुत ज्यादा सोशल मेलजोल या सोशल कामों में भागीदारी से दिमागी थकान हो सकती है।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज के दिन का समय आप को बेकार की बातों में उलझाने वाला हो सकता है। झगड़ा न हो इसके लिए जरूरी है की अपने जोश को नियंत्रण में बना के रखें। घर के कुछ काम भी बढ़ने वाले हैं जिन्हें अकेले ही करना होगा।करियर - आफिस में समय अनुसार पहुंचे और हो सके तो अपने काम में थोड़ा एकाग्र रहें क्योंकि कोई आपके नाम से काम को खराब भी कर सकता है। कारोबार में विवाद न उभरे इसके लिए अपने सामान की गुणवत्ता पर ध्यान दें।फाइनेंस - खर्च नियंत्रित नहीं रह पाएंगे अचानक कोई छोटी जरूरत सामने आ सकती है।लव लाइफ - रिश्तों में स्थिरता का भाव आज कम लग सकता है इसके अलावा भावनाएं व्यक्त करने में भी कमी रह सकती है।हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आज के दिन आप दूषित पानी के सेवन से बीमार हो सकते हैं इसलिए अपना ध्यान रखें।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: आज के दिन आप रचनात्मक रहने वाले हैं, घर में कुछ चीजों का बदलाव आपको बेचैन भी कर सकता है। अपनों के साथ प्रेम भाव बनाए रखना होगा। दोस्तों के साथ अपने मन की बात को शेयर करने से मिलेगी राहत।करियर - कामकाज की अगर बात करें तो इस समय कुछ अचानक आने वाले कामों की अधिकता से परेशान हो सकते हैं, पर जल्द ही इन बातों पर नियंत्रण भी कर पाएंगे। आज कारोबार की स्थिति बेहतर रहने वाली है।फाइनेंस - जीवन साथी की मांग को पूरा करने में कुछ धन खर्च हो सकता है ।लव लाइफ आज के दिन किसी के लिए मन में प्रेम का भाव बनेगा और अपने मन की बातों को दोस्तों से साझा भी करेंगे।हेल्थ - कफ या खांसी के कारण हो सकते हैं परेशान पर चिंता न करें जल्द ही सुधार भी होगा।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: आज के दिन आप खुद से ही कई कामों को करने के लिए काफी सक्रिय रहने वाले हैं। आपका मन लोगों की बातों से बेचैन रह सकता है पर घर पर अपनों के सहयोग से इन बातों पर आप नियंत्रण कर ही सकते हैं।करियर -कार्यस्थल पर रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए मेहनत अधिक करनी होगी। आपकी कार्यक्षमता में सुधार होगा और मेहनत के फल आपको कुछ समय बाद मिल सकते हैं। आज के दिन घर से काम कर रहे लोगों या छोटे व्यापारियों को मौके मिलेंगे।फाइनेंस - किसी बड़ी खरीदारी का प्लान कुछ समय के लिए टालना पड़ सकता है ।लव लाइफ - आज के दिन अपने प्यार को लेकर रहें थोड़ा समर्पित जिससे वो खुद को अकेला महसूस न कर पाएं।हेल्थ - घर पर अपनों की सेहत आप के लिए तनाव का कारण बन सकती है।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुम्भ: कुंभ राशि वालों के लिए दिन रहेगा भागदौड़ वाला आप के दोस्त घर पर आने या आपको पढ़ाई के लिए अपने पास बुला सकते हैं। आपका मन कुछ नया करने का कर सकता है, छोटे भाई बहनों की ओर से भी आप को सहयोग तो मिल सकता है।करियर - काम में नई जिम्मेदारी मिल सकती है साथ ही कोई यात्रा पर भी अचानक से निकलना पड़ सकता है। अगर आप नौकरी बदलने का सोच रहे हैं तो अभी जानकारी जुटाने का सही समय है। सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा।फाइनेंस - आर्थिक पक्ष के मामले में आज खर्चे तो होंगे जो आपके अपनों के लिए रह सकते हैं।लव लाइफ - साथी के साथ कहीं बाहर जाने या किसी रिश्तेदार के पास जाने की स्थिति बनेगी। प्रेम के मामले में आज के दिन आप रिश्तों में अपनी ओर से अतिरिक्त प्रयास करेंगे।हेल्थ - शरीर में चुस्ती बनी रहने वाली है लेकिन ध्यान रखें की आप का उत्साह परेशानी न दे जाए।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन : आज के दिन मीन राशि वाले रोजमर्रा की दिनचर्या से थोड़ा अलग हटकर सोचने वाले हैं और उसे अपने कामों में भी शामिल कर सकते हैं। आपके लिए अपनों का साथ रहेगा विशेष और इसका प्रभाव आपको तनाव से भी कुछ समय के लिए दूर रखेगा।करियर - काम में इस दौरान अपनी योजनाओं को स्पष्ट रूप से दूसरों के सामने रखें जिससे आपके विचारों को बेहतर तरीके से लोग समझ पाएं। व्यापारियों को नए संपर्कों से लाभ मिल सकता है और साथ ही कुछ सौदे भी हो सकते हैं।फाइनेंस - आज के दिन शेयर बाजार का लाभ भी आपको मिल सकता है।लव लाइफ - प्यार को लेकर आप किसी को अपने दिल का हाल तो बता देंगे लेकिन बातें शायद भ्रम में रहेंगी।हेल्थ - पैसों में हाथों की नसों में दर्द हो सकता है इस समय आयुर्वेदिक तेल से मालिश करने से लाभ मिलेगा। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल