आज का मेष राशिफल: पॉजिटिव - आज के समय आप रहेंगे मेहनती इस समय गुरु के साथ चंद्रमा का होना आपका पराक्रम जागेगा। इस समय कल्पनाशील भी रहने वाले हैं। चंद्रमा के राहु नक्षत्र में गोचर के कारण आपकी सोच गहराई लिए रहेगी और आप अपने मन की बात किसी करीबी से साझा कर पाएंगे। नेगेटिव - राहु के प्रभाव के कारण कोई पुरानी बात या अनुभव मन को प्रभावित कर सकता है, जिससे एकाग्रता में कमी आ सकती है। करियर - काम के सिलसिले में आप थोड़ा धीमा महसूस कर सकते हैं क्योंकि भीतर तो जोश बढ़ रहा है पर कोई बात नहीं जल्द ही चीज़ें व्यवस्थित होती जाएंगी। रवि योग के कारण अंत में आपको अपने प्रयासों का परिणाम मिल सकता है। काम को लेकर यात्रा और मुनाफे की स्थिति भी अपना असर दिखाती है।फाइनेंस - धन के मामलों को लेकर लाभ का दिन है पर फिर भी सावधानी बरतने की जरूरत होगी। राहु नक्षत्र का प्रभाव अनचाहे खर्च ला सकता है।लव लाइफ - प्यार तो दिल में हिलोरें मारेगा, भावनाओं की गहराई बनी रहेगी। आप अपने साथी के साथ दिल की बात साझा करने के उत्सुक भी होंगे पर ध्यान रखें राहु के प्रभाव से शक भी उत्पन्न होने लगेगा।हेल्थ - अधिक सोच विचार में होने या काम में ज्यादा ही जोश से भरे होने से अपने लिए ही मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं इसलिए खुद पर ध्यान दें।लकी नंबर - 1लकी कलर - केसरियाउपाय - श्री विष्णु पूजन करें। आपका मासिक मेष राशिफल आज का वृषभ राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन ग्रहों का गोचर दे रहा है आपको व्यस्तता पर फिर भी इस व्यस्तता के बीच आप अपने कामों को सही दिशा देने में सफल हो सकते हैं। कुटुंब भाव में गुरु चंद्र का योग देगा प्रेम स्नेह और बड़ों से कुछ मार्गदर्शन। नेगेटिव - राहु नक्षत्र में चंद्रमा होने से घर पर किसी के साथ कठोर बातें हो सकती है इसलिए इससे बचें खुद पर इसे हावी न होने दें।करियर - ऑफिस में आपके काम को लेकर भागदौड़ तो होगी पर फिर भी कुछ काम में आप को सराहना भी मिल सकती है। काम इस दौरान लंबे समय के लिए भी चलने वाला है। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलेंगे तो काम आसान होगा। कारोबार में पुराने ग्राहक से दोबारा संपर्क बन सकता है।फाइनेंस - आर्थिक मामलों के लिए दिन अच्छा बन रहा है गुरु चंद्र आपको लाभ देंगे पर परिवार के लिए धन को खर्च करने की बात भी कहेंगे।लव लाइफ - साथी की कोई बात दिल पर असर डाल सकती है पर खुद को प्रेम से भरे रखें उनके साथ नम्रता को बना के रखें। आप का समर्पण साथी को पसंद आएगा।हेल्थ - शरीर में थकान महसूस हो सकती है। नींद और खानपान को नजरअंदाज न करें। घुटनों या कमर में हल्का दर्द परेशान कर सकता है।लकी नंबर - 2लकी कलर - सफेदउपाय - मंदिर में चावल दान करें।आपका मासिक वृषभ राशिफल आज का मिथुन राशिफल : पॉजिटिव - आज के दिन स्कन्द षष्ठी और रवि योग का प्रभाव आपको घर पर कुछ मांगलिक कामों को करने का अवसर मिल सकता है। माता पिता का प्रेम और सहयोग आपको भावनात्मक सहारा देगा।नेगेटिव - इस समय आप अपने काम में कुछ ज्यादा ही लगे रहने से दूसरी चीजों के प्रति लापरवाही कर सकते हैं इस समय चीजों पर ध्यान देते हुए काम करना अनुकूल होगा।करियर - कामकाज की अगर बात की जाए तो इस दौरान गुरु का आप के ऊपर असर डालेगा जिससे आप कुछ रचनात्मक बनेंगे वहीं चंद्रमा कल्पनाशीलता को निखारेगा। नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना सही होगा।फाइनेंस - आज के दिन चंद्रमा आपकी राशि में रहते हुए मन में इच्छाओं को विस्तार देने के साथ ही अपने लिए खरीदारी दे सकती है। लव लाइफ - प्यार के संबंध असमंजस की स्थिति से प्रभावित हो सकते हैं, इस समय दिल पर राहु भी डालेगा असर इसलिए वर्तमान पर ध्यान देना जरूरी है। हेल्थ - मन तो ललचाएगा पर खुद की सेहत आप को ही देखनी है इसलिए किसी भी तरह के नशे इत्यादि से बचें। लकी नंबर - 6लकी कलर - कत्थई उपाय - वृक्षों को जल से सिंचे।आपका मासिक मिथुन राशिफल आज का कर्क राशिफल : पॉजिटिव - चंद्रमा है बारहवें स्थान पर तो ऐसे में खुद के साथ समय बिताने की इच्छा महसूस कर सकते हैं। कुछ बातें जो पहले स्पष्ट नहीं थीं वो एकांत में समझ में आ सकती हैं। बातों के चलते दिन गहरा रहेगा, यह आपको खुद को बेहतर तरीके से समझने का अवसर भी देगा।नेगेटिव - राहु के प्रभाव से मन एक ही बात को बारंबार सोच सकता है। आप अपने विचारों में उलझ कर बाकी चीजों से दूरी बना सकते हैं, जिससे आसपास के लोग आपको थोड़ा अलग महसूस कर सकते हैं।करियर - आज आप ज्यादा बोलने की बजाय अपने काम पर ध्यान देंगे। अगर कोई चर्चा या बैठक है तो तैयारी पर ध्यान देना जरूरी होगा। किसी पुराने सहकर्मी से जुड़ी बात दिमाग में चल सकती है। व्यवसाय में साझेदारी से जुड़े मामलों में स्पष्टता रखना जरूरी होगा।फाइनेंस - परिवार का कोई सदस्य आर्थिक मदद की मांग सकता है या स्वास्थ्य पर खर्च आज होने का समय बना हुआ है।लव लाइफ - आप चाहेंगे कि बिना कहे आपकी भावनाएं समझी जाएं पर ऐसा होना आज थोड़ा कठिन है इसलिए खुद पर नियंत्रण रखें जिससे प्रेम परिक्षा न दे पास हो जाए बस।हेल्थ - दिन की शुरुआत शांत तरीके से करें ताकि पूरे दिन ऊर्जा बनी रहे। दिनचर्या में हल्का बदलाव करने का विचार भी आ सकता है।लकी नंबर - 7लकी कलर - हल्का गुलाबीउपाय - मां दुर्गा की आराधना करें।आपका मासिक कर्क राशिफल आज का सिंह राशिफल: पॉजिटिव - परिवार का माहौल सामान्य रहेगा और अपनों का साथ आपको संतुलन में रखेगा। घर से बाहर निकलने और गुरु चंद्र युति के चलते सामाजिक स्थिति को बेहतर बना पाएंगे। वरिष्ठों से कुछ जरूरी बातें सुनने को मिलेंगी।नेगेटिव - आज के दिन हो सकता है सामने वाला आपकी चुप्पी को समझ नहीं पाएगा ऐसे में थोड़ी खुलकर बात करना बेहतर रहेगा वरना व्यर्थ की दूरी बढ़ सकती है। करियर - स्कंद षष्ठी का दिन किसी नए काम की शुरुआत के लिए काफी शुभ बनता है इस समय काम में आप के लिए मौके भी होंगे। कारोबारियों को आज के दिन अच्छी बिक्री का का समय मिलेगा जो मुनाफे को देने वाली है। फाइनेंस - पैसों की स्थिति स्थिर रहने के साथ कुछ लाभ भी दे सकती है इस दौरान घर के या बाहर किसी वरिष्ठ से आर्थिक लाभ की स्थिति बनती है।लव लाइफ - विवाहित लोग परिवार से जुड़े किसी निर्णय को लेकर चर्चा कर सकते हैं इस दौरान अपने साथी की ओर से भी आप को सहयोग मिलेगा जो खुशी देने वाली बात होगी।हेल्थ - सेहत के मामले वैसे तो स्थिति सामान्य ही है बस इस दौरान किसी बुजुर्ग सदस्य की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है। लकी नंबर - 3लकी कलर - मेहंदी रंग उपाय - या देवी सर्वभूतेषु मंत्र का जाप करें।आपका मासिक सिंह राशिफल आज का कन्या राशिफल : पॉजिटिव - आज का दिन काम काज के साथ साथ अपनों के साथ लंबी बातचीत या धार्मिक स्थल की यात्रा को देने वाला है। आप स्वयं को कई कामों में व्यस्त देख सकते हैं। चंद्रमा के प्रभाव से आपके लिए कुछ नयी सूचनाओं से जुड़ना भी खास होगा।नेगेटिव - राहु नक्षत्र का असर आप को कई बातों को सोचने के लिए मजबूर कर सकता है। किसी बुजुर्ग सदस्य की सेहत को लेकर ध्यान देना पड़ेगा, जिससे आपकी प्राथमिकताएं बदल सकती हैं।करियर - ऑफिस में आपके काम की सराहना हो सकती है और नए लोगों से संपर्क बन सकता है। आपको किसी दूसरे के अधूरे प्रोजेक्ट को पूरा करने की जरूरत पड़ सकती है। अब आप के काम करने के ढंग को लेकर भी बातें अधिक होने वाली हैं।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति को लेकर ज्यादा परेशान न हों इस सम घर के बड़ों का सहयोग आपको धन के मामले में प्राप्ति को दिखाता है।लव लाइफ - साथी की कोई बात आपके लिए परेशानी हो सकती है पर दोपहर के बाद जीवन साथी की ओर से प्रेम और सहयोग दिल को सुकून देने वाला भी होगा।हेल्थ - जोड़ों या फिर कमर में हल्का दर्द हो सकता है इसलिए भारी सामान उठाते समय सावधानी रखें।लकी नंबर - 4लकी कलर - क्रीमउपाय - ॐ सोमाय नमः मंत्र का जाप करेंआपका मासिक कन्या राशिफल आज का तुला राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन ग्रहों के गोचर की स्थिति के चलते कई बातों पर सोचने और काम करने का समय बन रहा है। मन थोड़ा व्यस्त रह सकता है पर आप कुछ जरूरी बातों को समझ पाएंगे। परिवार के किसी सदस्य से बातचीत आपको मानसिक हल्कापन दे सकती है।नेगेटिव - राहु के नक्षत्र में चंद्रमा होने से मन एकाग्र नहीं रह पाएगा। एक साथ कई विचार चलने से किसी एक काम पर ध्यान लगाना मुश्किल हो सकता है।करियर - काम के प्रति आपका नजरिया और कार्यशैली दूसरों को प्रभावित कर सकती है। आपके अनुभव और पुराने संपर्क आज दिशा दिखाने का काम करेंगे। कारोबार में किसी नए बदलाव या योजना पर विचार हो सकता है, जो आगे चलकर काम आएगा।फाइनेंस - आज के दिन आप अपनी पसंद की चीजों पर कुछ अधिक धन खर्च कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है। कोई जरूरी भुगतान या देनदारी आज पूरी करनी पड़ सकती है।लव लाइफ - रिश्तों को लेकर मन में उथल-पुथल रहने वाली है किसी पर भरोसा कर पाना मुश्किल लग सकता है। पुराने प्रेम के प्रति भावनाएं फिर से जाग सकती हैं।हेल्थ - कफ या गले से जुड़ी परेशानी हो सकती है बदलते मौसम का असर शरीर पर दिख सकता है।लकी नंबर - 3लकी कलर - सुनहराउपाय - जल में काले तिल बहाएं।आपका मासिक तुला राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन की स्थिति मिले जुले असर वाली होगी कभी चीजें पक्ष में लगेंगे तो कभी विपरीत स्थिति बनती दिखाई देगी। काम को लेकर घर के बड़ों की ओर से कुछ असंतोष भी दिखाई देगा। आध्यात्मिक रूप से कुछ ज्यादा खुद को भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस करेंगेनेगेटिव - राहु नक्षत्र का प्रभाव आप को आज कुछ गलत रास्तों की ओर ले जाने वाला हो सकता है इसलिए खुद को सजग बनाए रखें बहुत अधिक भरोसे से बचें।करियर - ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं जिसे आप कुछ थके हुए भी होंगे पर उन्हें अच्छे से निभाने की कोशिश कर पाएंगे। साथ में काम कर रहे लोगों के साथ तालमेल बेहतर रहेगा। व्यवसाय में पुराने रुके काम पूरे होने के योग हैं।फाइनेंस - आय के स्रोत बढ़ने के संकेत हैं और कुछ मामलों में आप पैसा लगाने के लिए उत्सुक रहने वाले हैं कहीं से अतिरिक्त धन लाभ भी हो सकता है। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा। साथी के साथ बिताया गया समय सुकून देगा। विवाहित लोग अपने रिश्ते को लेकर कोई अहम निर्णय ले सकते हैं।हेल्थ - आज एक दिन पेट के निचले हिस्से से संबंधित रोग अपना असर डाल सकते हैं। खुद की साफ सफाई के लिए लापरवाह न हों।लकी नंबर - 5लकी कलर - हराउपाय - भगवान विष्णु का पूजन करें।आपका मासिक वृश्चिक राशिफल आज का धनु राशिफल: पॉजिटिव - रवि योग का प्रभाव आपको नए लोगों के साथ मिलने और उन्हें जानने का समय देगा। कुछ पुरानी बातें आपको खुद को समझने में मदद करेंगी। किसी पुराने मित्र या परिचित से मुलाकात हो सकती है। नेगेटिव - चंद्रमा का राहु नक्षत्र में गोचर मन को थोड़ा विचलित कर सकता है। आप किसी पुरानी बात को बार-बार सोच सकते हैं, जिससे ध्यान भटक सकता है।करियर - कामकाज में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन आप स्थिति को संभाल लेंगे। अगर आपका काम बाहरी संपर्क या नेतृत्व से जुड़ा है तो आज खुद को साबित करने का मौका मिलेगा। कुछ लोगों को नई जिम्मेदारी या प्रमोशन से जुड़ी खबर मिल सकती है।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी रहेगी। अचानक किसी जरूरी खर्च का सामना करना पड़ सकता है। लेन-देन को लेकर लापरवाही न करें।लव लाइफ - संबंधों के मामले में आज के दिन भरोसे से डगमगाएं नहीं। मन में कोई बात है तो उसे दबाकर रखने की बजाय साझा करना बेहतर रहेगा। हेल्थ - सिर दर्द, माइग्रेन या नींद की कमी जैसी परेशानी हो सकती है इसलिए शरीर पर उतना ही दबाव बनाए जितना वह झेल पाए।लकी नंबर - 6लकी कलर - नीलाउपाय - श्री सूक्त का पाठ करें।आपका मासिक धनु राशिफल आज का मकर राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन आप रवि योग और राहु के प्रभाव के कारण काम की अधिकता के कारण व्यस्त रहने वाले हैं। इस समय बाहर सामाजिक स्थिति पर भी इसका असर दिखाई देगा। अपने फैसलों को लेकर स्पष्ट रहेंगे और किसी पुराने अधूरे काम को पूरा करने का मन बना सकते हैं।नेगेटिव - इस समय चंद्रमा के गोचर के चलते आप अपने शत्रुओं से परेशान हो सकते हैं बहुत जल्द ही किसी पर विश्वास कर लेना अनुकूल नहीं है।करियर - काम को लेकर आपका फोकस मजबूत रहे इसके लिए जरूरी है हर बात को समझें ओर उसके साथ जुड़ें। अधिकारियों की ओर से आप पर बातें सुनने को मिल सकती हैं। किसी इंटरव्यू या मीटिंग में जा रहे हैं तो तैयारी के साथ खुद पर भरोसा बना के रखें।फाइनेंस - रुके हुए पैसे मिलने के संकेत हैं साथ ही इस दौरान एजुकेशन पर भी धन लगने का समय बना हुआ है।लव लाइफ - रिश्तों में हल्की दूरी या ठंडक महसूस हो सकती है, आपकी समझदारी प्रेम को संभालने में काम आएगी।हेल्थ - नर्वस सिस्टम थोड़ा संवेदनशील रह सकता है बहुत तेज धूप या सर्दी वाले स्थान पर खुद को बचा के रखें।लकी नंबर - 9लकी कलर - मरूनउपाय - हनुमान जी का पूजन करें।आपका मासिक मकर राशिफल आज का कुंभ राशिफल: पॉजिटिव - आज सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का समय बन रहा है, इस दौरान नई चीजों को देखना उनसे जुड़ना मन को खुशी देगा। आज के दिन यात्रा के अलावा कहीं बच्चों के साथ पिकनिक का मौका मिलेगा जहां आपकी उपस्थिति ध्यान आकर्षित कर सकती है।नेगेटिव - राहु के प्रभाव से एक साथ कई विचार आ सकते हैं जिससे किसी एक दिशा में ध्यान टिकाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।करियर - काम में आपकी क्रिएटिव सोच और तेजी से निर्णय लेने की क्षमता सामने आएगी। कोई नवीन प्रस्तुति आपको अलग पहचान दिला सकती है। काम का दबाव रहेगा इसलिए प्राथमिकता तय करना जरूरी होगा।फाइनेंस - धन से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार करने वालों के लिए नई डील या अवसर सामने आ सकता है जो आगे लाभ देगा।लव लाइफ - प्रेम को लेकर ताजगी का अनुभव काम कर सकता है जीवनसाथी के लिए कुछ चीजों की खरीदारी प्रेम को आगे बढ़ाने का समय भी मिलेगा।हेल्थ - आज के दिन ज्यादा काम करने से थकान हो सकती है आंखों पर ध्यान दें और स्क्रीन टाइम भी थोड़ा कम कर पाएं तो बेहतर होगा। लकी नंबर - 3लकी कलर - पीलाउपाय - विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।आपका मासिक कुंभ राशिफल आज का मीन राशिफल : पॉजिटिव - परिवार के साथ जरूरी बातों पर चर्चा तो होगी साथ में कुछ मार्गदर्शन भी बना रहने वाला है। किसी छोटी यात्रा या घूमने फिरने की योजना बन सकती है कुछ सुकून के पल भी बनाएगी। बच्चों से जुड़ी कोई खुशी आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है।नेगेटिव - घर परिवार में छोटे-छोटे काम को लेकर दिनभर की भागदौड़ के कारण शरीर थका हुआ महसूस कर सकता है।करियर - काम के मामले में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। साथ में कुछ लोग प्रतिस्पर्धा भी करने वाले हैं इसलिए खुद की साख को संभाल कर रखें। व्यापार में आज के दिन काम अधिक बढ़ने वाला है सामान को लाने ले जाने की स्थिति मेहनत करवाती है।फाइनेंस - घर के लिए यात्रा पर खरीदारी के कारण आर्थिक रूप से व्यय बढ़ सकता है। भाई बहनों कुछ न कुछ चीजों की मांग कर सकते हैं।लव लाइफ - अपने मन की बात कहने का मौका बन सकता है जो सिंगल हैं उनके लिए नए प्रस्ताव सामने आ सकते हैं।हेल्थ - सेहत की स्थिति आज के दिन खास बनी रहने वाली है। आज पैरों में दर्द की शिकायत बनी रह सकती है।लकी नंबर - 9लकी कलर - गहरा केसरी उपाय - दुर्गा उपासना करें।आपका मासिक मीन राशिफल