आज का राशिफल मेष: मेष राशि वालों के लिए आज के दिन चंद्रमा का गोचर लाभ को करने वाला है प्रभावित पर राहु का असर आप को अपनों के साथ कुछ बहस या मानसिक चिंता से प्रभावित करने वाला होगा। आज के दिन जिद करने से बचें।करियर - नौकरी में आज के दिन आप को कुछ अच्छी और कुछ मुश्किल भरी बातें सुनने को मिल सकती हैं। कामों को समय पर पूरा कर पाना हो सकता है कुछ मुश्किल। इस दौरान ध्यान पूर्वक करना होगा काम।फाइनेंस - धन के मामले में कुछ लबह और कुछ घाटे जैसी स्थिति असर दिखाने वाली है।लव लाइफ - रिश्तों की अगर बात करें तो किसी से आंख चुरा कर आप किसी दूसरे के आकर्षण से हो सकते हैं प्रभावित।हेल्थ - सेहत की स्थिति सामान्य रहेगी पर इस दौरान घर के किसी सदस्य को लेकर चिंता रहने वाली है। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: आज बुधवार के दिन वृषभ राशि वालों के लिए चंद्रमा के गोचर की स्थिति कुछ बदली ही परिस्थिति को देने वाली है। इस समय अचानक से आस पास की चीजों में होने वाले बदलाव को आप करीब से महसूस भी कर पाएंगे।करियर - नौकरी के लिए दिन रहेगा नार्मल, इस समय कुछ नए काम की तलाश में अचानक से काम मिलेगा पर वह एक अल्प अवधि के लिए रहेगा। इस दौरान जो लोग फैशन या मीडिया लाइन में हैं उन्हें अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।फाइनेंस - धन को लेकर आज आप ज्यादा केयरिंग नहीं होंगे आप इस समय दोस्तों के साथ पार्टी के मूड में रहते हुए खर्च करने वाले हैं।लव लाइफ - रिश्तों का रखें खास ख्याल आप की केयर ही प्रेमी के लिए संबल का काम करने वाली है।हेल्थ - सेहत की स्थिति थोड़ा सुविधा वाली रहेगी पर फिर भी आप खुद को संभाल ही लेंगे।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: आज बुधवार के दिन कुछ बाहर जाने या किसी जरूरी आयोजन में शामिल होने के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। इस समय अपने घर के कामों को समय पर पूरा कर पाना आसान नहीं होगा दूसरों की ओर से मदद कम ही मिल पाएगी, शाम का समय आपको देगा राहत और खुशी।करियर - नौकरी में लगे लोगों के लिए आज के दिन की स्थिति रहेगी व्यस्तता से भरी हुई। कुछ बातों में आप को शायद मुश्किल होगी जिसमें वरिष्ठ लोगों की ओर से मदद भी मिल पाएगी। काम में तेजी का दौर बना रहने वाला है।फाइनेंस - इस समय आपके लिए अपने खर्चों को कंट्रोल कर पाना रहेगा मुश्किल भरा।लव लाइफ - रिश्ते में कोई झूठ आपको कर सकता है परेशान इस समय स्पष्टता से ही विश्वास होगा मजबूत।हेल्थ - सेहत का रखें ख्याल इस समय आप बाहरी खान पान के कारण मुश्किल में पड़ सकते हैं।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वालों के लिए आज के दिन चंद्रमा का गोचर आठवे भाव में होने के कारण मानसिक चिंता या बिना वजह का डर अपना असर दिखा सकता है। इस समय विवाद में न पड़े और कोशिश करें की स्थितियों को अपने अनुसार ही सुलझाएं।करियर - काम में आज के दिन कोई न कोई बाधा अपना असर डाल सकती है। आज के दिन आप किसी न किसी कारण से काम को जल्दी पूरा कर पाने में शायद तेजी न दिखा पाएम। इस समय सजग रहें किसी भी चीज को करने से पूर्व।फाइनेंस - कोई भी शर्त लगाने या रिस्क पर पैसा खर्च करने से बचें।लव लाइफ - प्रेम संबंध रहेंगे प्रभावित एक दूसरे पर आरोप लगाने से सिर्फ झगड़ा ही बढ़ेगा इसलिए इन बातों से खुद को दूर रखें।हेल्थ - सेहत के लिए दिन नार्मल ही रहने वाला है इस समय आप को पानी या अधिक भागदौड़ से परेशानी होने की संभावना अधिक है। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वाले बुधवार के दिन चंद्रमा के गोचर का असर अपने मन और अपने साथ के लोगों पर सबसे अधिक देख सकते हैं। आस पास का माहौल आपको कुछ मेहनत करने के लिए उकसाएगा पर ध्यान रखें दूसरों की बीच में पड़ने से बचें।करियर - काम की अगर बात की जाए तो कुछ पुरानी बातें आज आप को कर सकती हैं परेशान। इस समय साझेदारी के कामों में ज्यादा बहस या अपनी बात ऊपर रखने से कोई लाभ नहीं मिलने वाला है इससे मुश्किलें ही बढ़ सकती हैं।फाइनेंस - खर्चों का दौर है अपने जीवन साथी या घर की जरूरतों के अलावा किसी गलत चीज को लेकर धन हो सकता ह खर्च।लव लाइफ - रिश्तों में आज जोश होगा लेकिन आप का जोश बाहरी आकर्षण से ज्यादा होने वाला ह प्रभावित।हेल्थ - सेहत का रखें ख्याल किसी न किसी कारण से मानसिक तनाव या थकान के चलते रहेंगे बेचैन।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: बुधवार के दिन चंद्रमा का गोचर आपके छठे भाव को करने वाला है प्रभावित। इस समय अपने दोस्तों के साथ मस्ती कहीं आपके लिए परेशानी न बन जाए इस बात का रखें विशेष रूप से ध्यान। कुछ काम आज घर में आराम करने का समय न दें।करियर - नौकरी की स्थिति आज के दिन आपको करने वाली है परेशान इस समय आप किसी नए काम में हाथ आजमाने से बचें क्योंकि शुरुआत कुछ न कुछ अटकाव या बेकार की बातों के चलते तनाव बढ़ा सकती है।फाइनेंस - धन के मामले में आज के दिन आप की सेविंग होगी खर्च किसी न किसी कारण से मुश्किल बनी रहने वाली है।लव लाइफ - आज का दिन प्यार के लिहाज से मिलेजुले असर दिखा सकता है। छोटी सी बात भी बड़ा इश्यू बन सकती है।हेल्थ - ड्राइविंग या किसी भारी वस्तु को लाने ले जाने में सावधानी बरतें।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ कुछ बातों से चौकाने वाला रह सकता है। आप को घूमने का मौका मिलेगा दोस्तों के साथ कुछ न कुछ काम की ही सही पर मुलाकातें तो होने का समय बना हुआ है।करियर- काम में कुछ चेंज का टाइम है, इस दौरान जो भी जिम्मेदारी मिले उस पर ज्यादा शंका न करते हुए उसे पूरा करने पर देना होगा ध्यान। आज के दिन ऑफिस में चल रही किसी भी राजनीति से खुद को बचा के रखें।फाइनेंस - सेविंग के लिए दिन अच्छा है शेयर मार्किट या कोई लाटरी फायदे का सौदा हो सकती है।लव लाइफ - आज किसी के साथ आंखें हो सकती है चार आपकी बातों का जादू पार्टनर पर होने का दिन है।हेल्थ - इस समय आप के खाने पीने में बदलाव या किसी नशे की लत के चलते हो सकती है दिक्कत।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए बुधवार के दिन की स्थिति होगी कुछ खटे मीठे अनुभवों को देने वाली। घर ही कोई आज के दिन आपकी योग्यता पर फिदा भी होगा। घर पर माता जी की ओर से प्रेम एवं स्नेह बन रहने वाला है। करियर - कामकाज के लिए दिन आपको देने वाला है कुछ अच्छे मौके, बड़े प्रोजेक्ट्स में सफलता आपको कुछ तो राहत देने वाली है, जो लोग वर्क फ्रॉम होम में लगे हुए हैं उन्हें भी काम मिलता ही रहेगा।फाइनेंस - आज के दिन वैसे तो धन आएगा पर फिर भी कुछ न कुछ खरीदारी खर्चों को बढ़ाने वाली हो सकती है।लव लाइफ - आज के दिन घर में किसी न किसी काम में अगर हो सके तो अपने साथी की मदद करें ऎसा करने से एक दूसरे के साथ वक्त बिता पाएंगे।हेल्थ - सेहत तो सामान्य रहने वाली है, सांस की परेशानी या फिर नसों की समस्या पर ध्यान देना पड़ सकता है।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: आज धनु राशि के राशिफल में काम के साथ साथ आपके जीवन में अपनों का असर बढ़ने वाला है। इस दौरान भाई बहनों के साथ भी आप किसी जरूरी काम के लिए लगे रह सकते हैं। कुछ सोशल पार्टी में शामिल होने का मौका मिल सकता है।करियर - काम को लेकर अपने आस पास की चीजों का रखें ध्यान कोई सामान इधर उधर होने से आप को मुश्किल हो सकती है। इस समय पर जो लोग कारोबार में हैं उनके पास अच्छा समय होगा वे अपने काम को विस्तार दे सकते हैं।फाइनेंस - घूमने फिरने या फिर खाने पीने के सिलसिले में पैसे खर्च हो सकते हैं।लव लाइफ - दिलों में न करें कोई हेरफेर आज के दिन आपके पार्टनर को अपना पूरा समय दें उनके साथ बने रहें जिससे रिश्ता होगा बेहतर।हेल्थ - सेहत की अगर बात की जाए तो गर्दन या कमर में दर्द की शिकायत बनी रहने वाली है। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वाले आज बुधवार के दिन अपना अधिकांश समय घर के कामों में शामिल हुए बिता सकते हैं। बच्चों की देखरेख का जिम्मा भी आपको मिल सकता है। इस समय हो सके तो अपने कीमती सामान का खुद से रखें ध्यान।करियर - कामकाज को लेकर इस समय आप कुछ लापरवाह से हो सकते हैं। इस दौरान आपको कुछ न कुछ मामलों को अपनी ओर से पहल के रूप में लेना होगा। कारोबार के लिए दिन नार्मक है।फाइनेंस - आप के सामान के खोने या उसके खराब होने की स्थिति ही धन खर्च को दिखाने वाली है।लव लाइफ - दांपत्य जीवन में किसी जिद के चलते अपने साथी के साथ विवाद में पड़ सकते हैं इस बात का रखें ध्यान और शांत रहें।हेल्थ - स्वास्थ्य को लेकर आज गले दांत या आंख के रोग अपना असर दिखा सकते हैं।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: आज के दिन आपकी राशि पर ही हो रहा है चंद्रमा का गोचर तो स्वाभाविक है की मन में बदलाव बना रहेगा। किसी एक काम को फोकस होके करना मुश्किल लग सकता है। छात्रों को आज के दिन पढ़ाई में हो सकता है कुछ नुक्सान।करियर - नौकरी या बिजनेस के क्षेत्र में आज बाहरी लोगों से कुछ नए सौदे मिलने की उम्मीद तो दिखाई देती है लेकिन इस बात को अभी पूरा होने में लगेगा समय। कारोबार में अपने माल की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता न करें।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति को लेकर आप खर्चीले तो रहेंगे खुद पर कुछ न कुछ पैसा लगाने वाले हैं।लव लाइफ - प्यार और रिश्ते में कुछ अलग करने की इच्छा या कुछ ज्यादा की मांग आपको दे सकती है दिक्कत।हेल्थ - सेहत के लिहाज से दिन बहुत खास न हो पर आप इसे संभाल पाने में सक्षम भी होंगे बस बहुत ज्यादा सोच विचार से बचना है बेहतर।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वालों के लिए बुधवार का दिन रहेगा कुछ मामलों में थोड़ा मुश्किल वाला चंद्रमा का गोचर आपको बेकार की बातों में ज्यादा ही उलझाए हुए रखेगा। अपनों के साथ दूरी भी हो सकती है या बेकार की यात्राओं पर जाना पड़ सकता है।करियर - कामकाज की अगर बात की जाए तो आप इस समय दूसरों पर निर्भर न रहें खुद से करें काम। इस समय अपने किसी भी टास्क को लेकर देरी से हो रहे हैं परेशान तो उसे कुछ समय के लिए रोक दें और बाद में फिर से शुरू करें इससे काफी चीजें सुलझेंगी।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति खर्चों की अधिकता की ओर इशारा करती है। सेविंग कमजोर ही रहेगी।लव लाइफ - आज के दिन किसी सोशल प्लेटफार्म की ओर से आपको कोई प्रेम भरा संदेश दिखाई दे सकता है।हेल्थ - भागदौड़ करते हुए ध्यान रखें चोट लगने का भय बना हुआ है।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल