आज का राशिफल मेष: मेष राशि वाले आज के दिन कुछ बातों को लेकर भावनाओं से भरे हुए रह सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य से आपकी गहरी बातचीत हो सकती है। व्यस्त दिन में कुछ घरेलू कामों के लिए भागदौड़ भी हो सकती है।करियर - अगर आप नौकरी बदलने या अपने स्किल दक्षता में बदलाव का प्लान बना रहे हैं तो अभी इस पर विचार कर लेना ही बेहतर है। जल्दबाजी से बचें क्योंकि इस समय बार बार बदलाव के मन से चीजें शायद बिगड़ न जाएं।फाइनेंस - आज के दिन पैसों के मामले में घर के खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है।लव लाइफ - भावनाओं में बहने से बचें और किसी पुराने रिश्ते की यादें आपको परेशान कर सकती हैं।हेल्थ - मानसिक थकान और काम को लेकर की गई भागदौड़ से शरीर काफी दर्द कर सकता हैविस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृष: वृषभ राशि वालों के लिए घर के कामों के साथ-साथ कुछ बाहर के काम भी जल्द से पूरे हो सकते हैं। सामाजिक रूप से किसी आयोजन में शामिल होने के लिए भी समय बन रहा है। किसी दोस्त से आपकी मुलाकात अच्छी रहेगी।करियर - व्यापार में आपकी बनाई हुई योजना और नज़रिए आज के दिन कुछ बदलेगा पुरानी चीजों को पुनः: अपने काम में शामिल कर सकते हैं। कार्य स्थल पर जो लोग हैं उनके साथ अच्छा तालमेल ही आपको लाभ दिला सकता है।फाइनेंस - आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रह सकती है इस समय भाई बहनों या किसी वरिष्ठ से मदद भी मिल सकती है।लव लाइफ - आज के दिन आपका पार्टनर कहीं घूमने के लिए जाने की जिद तो कर सकता है और आप उसे पूरा भी करना चाहें।हेल्थ - आज के दिन आप को समय निकाल कर कुछ न कुछ एक्सरसाइज करनी ही चाहिए।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए आज घर पर लंबी बातचीत का समय कम ही मिल पाएगा। दोस्तों को घर पर बुला सकते हैं या उनके साथ कुछ जरूरी कामों के लिए बाहर यात्रा पर निकल सकते हैं। परिवार में माता की ओर से प्रेम स्नेह बना रहेगा लेकिन थोड़ा कठोरता भी अपना असर दिखाएगी।करियर - नौकरी में लगे लोग इस समय परिश्रम से खुद को स्थापित करने में सफल होंगे। काम पर सब्र रखना ही बेहतर होगा, इस समय हर कोई तुरंत यह नहीं समझ पाएगा कि आप क्या सोच रहे हैं इसलिए आराम से विस्तार पूर्वक अपनी बात रखें।फाइनेंस - इलेक्ट्रॉनिक सामान के रख रखाव को लेकर या खरीदारी से जुड़े खर्चे हो सकते हैं।लव लाइफ - पुरानी यादें या कोई अधूरा रिश्ता आपके मन को झकझोर सकता है।हेल्थ - सेहत का रखें ध्यान ओर बाहरी चीजों के लिए ज्यादा जोश में न आएं। आपकी सेहत आपके अपने हाथों में है।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वाले आज के दिन घूमने के लिए बाहर जाने की योजनाओं में बढ़ चढ़ कर आगे जाना चहेंगे। इस समय पर आप को घर के बड़ों की ओर से काम बहुत मिलने वाला है जिसे करने के लिए आपको भागदौड़ करनी होगी।करियर - नौकरी के सिलसिले में आज के दिन आप के लिए इस समय सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल की जरूरत होगी और आप अपनी ओर से कोशिश भी करेंगे। कारोबार के लिए आज आप दूसरों पर ज्यादा निर्भर रह सकते हैं।फाइनेंस - पैसे उधार देने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार ज़रूर करें इस समय उधार देने पर जल्द उगाही होना मुश्किल होगा।लव लाइफ - रिश्तों में लगाव रहेगा साथ ही अपने जीवन साथी की मदद को लेकर भी आगे रहने वाले हैं।हेल्थ - दिन की शुरुआत मेडिटेशन या प्राणायाम से करना होगा अच्छा जिससे राहत मिल सकती है।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वाले इस समय कुछ सही से एक काम को करने में ज्यादा उत्साहित नहीं रह पाएं, किसी खास इंसान से आपकी बातचीत हो सकती है, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होगी। आप अपने भाई-बहनों से जितना ज़्यादा मिलेंगे आपको उतनी ही ताकत मिलेगी।करियर - काम को लेकर आज के दिन की स्थिति टीम के साथ मिलकर काम करने और सफल होने का की बात कहती है लेकिन याद रखें की कुछ गुप्त विरोधी आप की हर बात पर नजर रखें तो इस समय अपनी सभी बातें सामने रखने से बचें।फाइनेंस - आज के दिन पैसों के मामलों में दूसरों पर बहुत अधिक भरोसा करने से बचें क्योंकि घाटा होने की स्थिति बनी हुई है।लव लाइफ - प्रेम संबंध की अगर बात की जाए जो वर्तमान में चल रहा है उस पर ध्यान देने की कोशिश करें। पुरानी बातें सिर्फ दिल को दुखाने वाली ही होंगी।हेल्थ - स्वास्थ्य की अगर बात की जाए तो आज के दिन आप के लिए कोई दुर्घटना या कुछ चोट इत्यादि लगने का डर दिखाई देता है।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वालों के लिए घर में काम बने रहने वाले हैं, इस समय आप अपने भाई बहनों से काम को लेकर कुछ मदद भी मांग सकते हैं। दोपहर के बाद कहीं बाहर के काम या घूमने के लिए निकल सकते हैं। लोगों के साथ मुलाकात बनी रहने वाली है।करियर - काम को लेकर आज के दिन आप को लगातार अपनी कोशिशों पर देना होगा ध्यान क्योंकि कुछ काम बार बार अटकाव से प्रभावित भी हो सकते हैं। कारोबारियों को कुछ नए नियम सुनने को मिल सकते हैं।फाइनेंस - कुछ जरूरी खर्चे आ सकते हैं लेकिन आप पहले से तैयार रहेंगे। पैसों के ट्रांजेक्शन में सावधानी बरतें।लव लाइफ - आज अगर एक-दूसरे की भावनाओं को पूरी तरह से नहीं समझते हैं तो आपके रिश्ते में दूरी आ सकती है जिसे कम करने की जरूरत होगी।हेल्थ - सेहत का रखें ख्याल वैसे आप अपने बच्चों के साथ कुछ फिटनेस टिप्स भी शेयर करने वाले हैं।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: आज तुला राशि वाले कुछ बातों को लेकर ज्यादा ही उत्साहित होने वाले हैं लेकिन ख्याल रखें की आपकी हर बात पुरी हो ये मुश्किल है। घर पर कुछ कामों की देखरेख का काम ज्यादा होगा। आपको दोपहर के बाद खुद के कामों के लिए भी यात्रा करनी पड़ सकती है।करियर - काम को लेकर अगर हो सके तो ज्यादा ही विश्वास से न भरे रहें क्योंकि दूसरे आप को विफल करने की कोशिशों में लगे होंगे। दूसरों की बातों पर ध्यान बनाए रखें आज के दिन छोटी छोटी बातें भी गहरा असर डाल सकती हैं।फाइनेंस - आज खर्चों पर कंट्रोल करना आसान होगा, पर किसी अपने की फरमाइश से बच पाना मुश्किल रहेगा।लव लाइफ - रिश्तों के मामले में छोटा सा गिफ्ट आप अपने पार्टनर के लिए तैयार करने की कोशिश कर सकते हैं जिससे प्रेम में रंग चढ़ेगा।हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा आयुर्वेदिक चीजों को अपनाएं जिससे लाभ मिलेगा।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत ही कामों की अधिकता और कुछ नोकझोंक से प्रभावित रह सकती है। इस समय अपने क्रोध को रखें नियंत्रित और जितना हो सके खुद को शांत रखें। आने वाले दिनों में आपका शांत स्वभाव जरूरी है।करियर - इस समय काम को लेकर कुछ प्रशंसा मिल सकती है या आपके साथ साझेदारी में काम कर रहे लोग तारीफ भी कर देंगे। कारोबार में माल की मांग कुछ काम कि विस्तार दे सकती है इसलिए ध्यान से काम करें।फाइनेंस - आज फाइनेंशियल फैसले सामान्य ही रहने वाले हैं, पेमेंट रुकी हुई थी तो फंड वापस मिलने की संभावना है।लव लाइफ - आज दांपत्य जीवन में आप काफी आगे रहते हुए अपने साथी की ओर से मिलने वाली जिम्मेदारी भी संभाल ही लेंगे।हेल्थ - सेहत का रखें ख्याल पर इस समय अपने साथ के लोगों पर आपका ध्यान खुद से लापरवाही न कर दें।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वाले आज घर पर बच्चों की शरारतों से हो सकते हैं कुछ परेशान। इस समय हर चीज को सही से करना रह सकता है मुश्किल। इस समय कोई बाहर या दूर बैठे रिश्तेदार से लंबी बातचीत करने का मौका मिलेगा।करियर - काम को लेकर आप खुद के साथ दूसरों की जिम्मेदारियों को अच्छे से संभालने के लिए आगे रह सकते हैं। नेतृत्व निभाने या किसी को मार्गदर्शन देने का मौका मिलेगा। बिज़नेस करने वालों का दिन मिला-जुला रह सकता है।फाइनेंस - आज पैसों के मामले में आपके आने वाले कल के लिए बचत की योजनाओं पर काम करने का अच्छा समय है।लव लाइफ - शादीशुदा लोग किसी भी ग़लतफ़हमी को सुलझाने में सफल होंगे।हेल्थ - इस समय काम के बोझ के कारण आप थका हुआ महसूस कर सकते हैं।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वालों के लिए दिन कामकाज और किसी विषय पर अधिक सोच विचार में लगने वाला है। छात्रों के लिए बेहतर है की अपनी पढ़ाई पर ध्यान बना के रखें। अपनों की ओर से की गई बातों के कारण भावनात्मक रूप से थोड़ा बेचैनी हो सकती है।करियर - आज काम को लेकर किसी जरूरी मीटिंग में शामिल होने के लिए समय प्रबंधन का रखना होगा ध्यान अन्यथा अधिकारियों या लोगों की ओर से बातें सुनने को मिल सकती हैं। कारोबार में साझेदारी से जुड़ा कोई फैसला लाभ दिला सकता है।फाइनेंस - आज के दिन कहीं घूमने फिरने या यात्रा के चलते ही पैसे खर्च होते दिखाई देते हैं।लव लाइफ - आज प्रेम के मामले में जरूरी है की छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें, तभी संबंध मजबूत रहेंगे।हेल्थ - स्वास्थ्य के लिहाज से आज आप अच्छा महसूस करेंगे, बस पीठ, कमर का खास ख्याल रखें।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुंभ राशि वालों के लिए आज कोई लंबी योजना पर अपनों के साथ बातें चलने वाली है। किसी रिश्तेदार से मिलने के लिए कुछ जरूरी चीजों की लिस्ट बनानी पड़ सकती है। सामान इत्यादि की खरीदारी के लिए आज के दिन घूमना फिरना भी होने वाला है।करियर - ऑफिस में काम का दबाव रह सकता है। आपको लगेगा कि सब कुछ एक साथ संभालना पड़ रहा है ऐसे में तनाव तो होगा पर थोड़ा शांत रहें एक एक करके काम में शामिल होते चले जाने से काम अपने आप होने लगेंगे।फाइनेंस - आज आप पैसों की मांग के लिए माता-पिता की ओर देख सकते हैं।लव लाइफ - आज के दिन समय की कमी के कारण दूरी महसूस हो सकती है इसलिए रिश्ते को पूरा न सही पर कुछ तो समय जरूर दीजिए।हेल्थ - सेहत को लेकर कुछ चिंता तो रह सकती है, आज के दिन त्वचा या सांस को लेकर कोई समस्या परेशानी दे सकती है।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वालों के लिए आज के दिन भाई बहनों के साथ अपने काम या पढ़ाई को लेकर बातें तो रहेगी साथ ही कुछ सलाह भी उनसे ले सकते हैं। माता-पिता के साथ कुछ धार्मिक कामों में शामिल होने का समय बन रहा है।करियर - किसी मीटिंग या चर्चा में आपकी बात को महत्व मिले इसमें समय तो लगेगा लेकिन देर होने से परेशान न हों चीजें बेहतर जरूर हो सकती हैं। आज के दिन बेहतर है कि आप अकेले ही अपनी योजनाओं पर काम करते रहें सफलता भी आने वाले दिनों में मिल सकती है।फाइनेंस - आर्थिक दृष्टि से दिन सामान्य ही है आप अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए कुछ धनराशि खर्च करना चाहेंगे।लव लाइफ -आज प्रेम के मामले में साथी के साथ खुलकर बात करें। जो अकेले हैं उन लोगों के लिए कोई नया संपर्क बन सकता है।हेल्थ - मानसिक शांति के लिए थोड़ा समय खुद के लिए निकालें और अपनी सेहत पर ध्यान दें।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल