आज का कर्क राशिफल: पॉजिटिव - कर्क राशि वालों के लिए इस समय की स्थिति पुराने लोगों से मिलाने या फिर विचारों में उलझाए रखने वाली है। इस दौरान कुछ धार्मिक कामों में शामिल होने का समय भी बनता है।नेगेटिव - आप अपने काम को लेकर कुछ लापरवाह हो सकते हैं जिसके कारण परेशानी हो सकती है ध्यान रखें।करियर - ऑफिस में काम के मामले में लोगों के साथ विरोध बना रह सकता है, इस दौरान कुछ बातें परेशान भी करेंगी इसलिए इस समय खुद को काम पर एकाग्र रखें दुसरों की ओर अधिक ध्यान न दें।फाइनेंस - आर्थिक मामले में इस समय पर किसी जरुरी खरीदारी या फिर किस्तों को भरने के लिए खर्च बने रह सकते हैं।लव लाइफ -अपने जीवन साथी की ओर ध्यान दें आज उन्हें आप से काफी चीजों की इच्छा होगी ऎसे में उनका साथ देने की कोशिश करें।हेल्थ - इस समय के दौरान त्वचा में कुछ समस्या या फिर स्त्रियों को पेट के निचले हिस्से में समस्या अनुभव हो सकती है।लकी नंबर - 2लकी कलर - गोल्डनउपाय - किसी जरूरतमंद को कुछ मदद करें।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का सिंह राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन बच्चों की ओर से कुछ न कुछ बातें सुनने को मिल सकती हैं, छोटे-छोटे काम पूरे होने से मन खुश रहेगा। किसी नए आइडिया पर ध्यान देंगे तो फायदा हो सकता है।नेगेटिव - आज के दिन कुछ अव्यवस्थित सा लग सकता है, आप बातों में कुछ कमजोर हो सकते हैं।करियर - ऑफिस या काम में फोकस बनाए रखना मुश्किल रहेगा इस दौरान दिल बेकार की बातों में उलझ जाए इस बात का रखें ख्याल। काम में कुछ जरूरी बातें आप को नए विचार भी देंगी जो काम में शामिल करते हुए फायदा देख सकते हैं।फाइनेंस - खर्चों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी, इस दौरान फरमाइशें अच्छे खर्च देने वाली हैं।लव लाइफ - पार्टनर से थोड़ी नज़दीकी महसूस हो सकती है लेकिन शायद उनकी ओर से दूरी बनाई जाने लगे।हेल्थ - हल्की थकान या कम नींद की वजह से मूड खराब हो सकता है।लकी नंबर - 8लकी कलर - सिल्वरउपाय - पेड़-पौधों की सेवा करें।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का कन्या राशिफल: पॉजिटिव - आज घर में कुछ कामों के लिए समझदारी बनाए रखने की जरूरत होगी ओर तभी आप बेकार की बहस से बच पाएंगे। घर में अगर कोई काम शुरु हो रहा है तो उसमें आप को बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।नेगेटिव - घर में अगर किसी बात को लेकर मतभेद चल रहा था तो वह बढ़ न जाए इस पर ध्यान देने की जरूरत है।करियर - साझेदारी वाले कामों में प्रगति करने के लिए दिन मौके तो देगा लेकिन ख्याल रखें की अधिकारियों के साथ कोई बात बहस में न बदल जाए। आप की बातें शायद हर किसी के लिए ज्यादा उपयोगी न रहे।फाइनेंस - पैसों के मामले में किसी से उधार वापस मिलने की संभावना तो कम ही रहेगी इसलिए ऎसा कुछ न करें।लव लाइफ - रिश्तों में जितना स्पष्ट रहेंगे उतना ही फायदा होगा अन्यथा दूसरे लोग आपकी स्थिति का लाभ उठा सकते हैं।हेल्थ - कमर या कंधों में जकड़न हो सकती है, इस समय मसाज इत्यादि लाभकारी रहेगा।लकी नंबर - 7लकी कलर - आसमानीउपाय - देवी पार्वती को लाल पुष्प अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का तुला राशिफल: पॉजिटिव - आज आपकी आंतरिक शक्ति मजबूत रह सकती है जिसका फायदा आपको मिलेगा और कुछ काम आप अपने आप से ही पूरे कर लेंगे। घर में अपनों की मदद कर पाएंगे।नेगेटिव - शक या गुस्से की भावना रिश्तों में दूरी ला सकती है।करियर - कामकाज के मामले में जो लोग कुछ खोजबीन या रिसर्च जैसे कामों को कर रहे हैं उनके लिए दिन काफी बेहतर रह सकता है। अधिकारी आपके काम पर टिप्पणी भी करेंगे लेकिन आप हार न मानना और मेहनत से लगे रहना।फाइनेंस - धन संबंधी मामलों में मजबूती भी रहेगी और इस दौरान घर के वरिष्ठों पर आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं।लव लाइफ - आज के दिन दिल की बातों के चलते कुछ न कुछ मन में उधेड़बुन बनी रहने वाली है।हेल्थ - सेहत की अगर बात करें तो आज के दिन की स्थिति मिलेजुले असर वाली होगी शरीर में कुछ थकावट भी रहेगी और आप के भीतर काम करने का जोश भी होगा।लकी नंबर - 3लकी कलर - गहरा भूराउपाय - दुर्गा चालीसा का पाठ करें।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन काम में कुछ ज्यादा बढ़ोत्तरी बन सकती है, पर घर में आप के काम की लापरवाही नहीं होनी चाहिए क्योंकि फिर बड़ों से डांट भी सुनने को मिल सकती है। आपस में ज्यादा बातों को लेकर जिद से बचें।नेगेटिव -आज का दिन काम के विस्तार से थोड़ा चिड़चिड़ाहट हो सकती हैकरियर - आज एक दिन कामकाज को लेकर आप कुछ न कुछ चीजों में देरी के कारण परेशान हो सकते हैं,कारोबार में आप पर कोई नई जिम्मेदारी डाली जा सकती है। व्यवसाय में विस्तार की योजना सफल हो सकती है।फाइनेंस - आय के नए स्रोत खुल सकते हैं पर इस दौरान आप को कुछ लोगों से भी काफी अच्छे सुझाव भी मिल सकते हैं।लव लाइफ - पार्टनर के साथ यात्रा या रोमांटिक समय बिताने का अवसर मिलेगा। अविवाहित लोगों को किसी दूर स्थान से प्रस्ताव मिल सकता है।हेल्थ - इस समय बासी भोजन के कारण जी मचलाना या गैस की दिक्कत हो सकती है इसलिए ध्यान रखें।लकी नंबर - 3लकी कलर - पीलाउपाय - धर्म स्थल में पीले फल अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का धनु राशिफल: पॉजिटिव - आज आप जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएंगे और घर-परिवार में आपकी भूमिका मजबूत रहेगी। किसी बड़े सदस्य से महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है।नेगेटिव - पारिवारिक संपत्ति या जमीन-जायदाद से जुड़ी चर्चा आगे बढ़ेगी।करियर - काम का दबाव बना रह सकता है, साथ में लगे लोगों की ओर से समय न दे पाने से हल्की नाराज़गी हो सकती है। पद परिवर्तन के संकेत मिल सकते हैं। व्यापार में धीमी लेकिन स्थिर प्रगति होगी।फाइनेंस - कुछ लंबी अवधि की योजनाओं में इस दौरान शामिल होने के लिए आप धन कानिवेश करने का सोच सकते हैं।लव लाइफ - जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा लेकिन भावनाएं खुलकर व्यक्त करना जरूरी रहेगा। कार्यस्थल पर किसी के प्रति आकर्षण हो सकता है।हेल्थ - आज के दिन आप पानी का सेवन अच्छे से करें शरीर में गर्मी बढ़ सकती है।लकी नंबर - 8लकी कलर - गुलाबीउपाय - मां काली को नींबू की माला अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का मकर राशिफल: पॉजिटिव - घर पर इस समय आप छोटी छोटी बातों में शामिल होने के लिए उत्साहित तो रहेंगे, पर इस समय अपनों की बातों को पूरा करना भी आसान नहीं होगा। दोस्त इस दौरान कुछ चीजों की मांग भी कर सकते हैं।नेगेटिव - जरूरत से ज्यादा वादे न करना ही बेहतर होगा।करियर - समय प्रबंधन में लापरवाही से काम अटक सकते हैं, इसलिए अपने काम में टाइमटेबल का रखें ध्यान। तकनीकी या मैनेजमेंट क्षेत्र में काम करने वालों के लिए परेशानी रह सकती है कोई न कोई गड़बड़ी के चलते बड़ों से बातें सुनने को भी मिल सकती हैं।फाइनेंस - किसी धार्मिक या शुभ कार्य में कुछ पैसों का खर्च बनता दिखाई देता है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आज के दिन आपको अपने साथी की जिद को सुनना पड़ सकता है, इसलिए ज्यादा बातें न सोचें ओर इग्नोर करें।हेल्थ - सेहत के मामले में स्थिति साधारण ही है नसों में तकलीफ ही परेशानी देने वाली लगती है।लकी नंबर - 1लकी कलर - हल्का नीलाउपाय - चीनी या शक्कर का दान करें।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का कुंभ राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन की स्थिति बच्चों और बड़ों के मध्य कुछ तनातनी तो दे सकती है लेकिन ये बातें जल्द ही शांत भी हो जाएंगी। व्यापार में प्रतिस्पर्धियों पर नजर रखें।नेगटिव - आज के दिन अपनों के साथ बातों में शांति रखें शब्द सीमा में ही अच्छे होते हैं।करियर - काम के सिलसिले में यात्रा का योग है जो आने वाले दिनों में कुछ लाभ दिला सकती है। सरकारीकार्यों में सफलता मिल सकती है लेकिन इस दौरान प्रतिस्पर्धा में आप को काफी बातें सहन करनी पड़ सकती हैं।फाइनेंस- बच्चों की पढ़ाई या घर की खरीदारी पर कुछ पैसों का खर्च बनने वाला है।लव लाइफ - प्रेमी के साथ निजी समय बिताने का अवसर मिल सकता है पर इस दौरान जो अकेले हैं उन्हें जीवन में रहस्यमयी आकर्षण अनुभव हो सकता है।हेल्थ - सेहत का रखें ध्यान इस समय पर मन ज्यादा ही बेचैन रह सकता है।लकी नंबर - 7लकी कलर - गोल्डनउपाय - पीपल पर दीपक जलाएं।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का मीन राशिफल: पॉजिटिव - परिवार के साथ शामिल हो सकते हैं। मित्रों के साथ यात्रा या आउटिंग का प्लान बन सकता है। आपका आशावादी स्वभाव आसपास के लोगों को प्रेरित करेगा।नेगेटिव - बेकार की बातों को लेकर आप ज्यादा सोच सकते हैं और मानसिक तनाव बढ़ा सकते हैंकरियर - कार्यक्षेत्र में आज आपको आज के दिन काफी मामलों में संभल कर चलना होगा क्योंकि इस समय कुछ न कुछ बातें आप केर धैर्य की परीक्षा भी लेने वाली होंगी। कारोबारियों के लिए सरकार से कोई न कोई नवीन सूचनाएं मिल सकती हैं।फाइनेंस - किसी जरूरी खर्च या घर से जुड़ी चीज़ पर ध्यान देना फायदेमंद रहेगा।लव लाइफ - रिश्तों में आज भावनात्मक जुड़ाव और अपनापन महसूस होगा, कहीं घूमने फिरने के प्लान भी पूरे हो सकते हैं।हेल्थ - मानसिक रुप से काफी उथल-पुथल में होने से बेचैनी का अनुभव कर सकते हैं इसलिए खुद पर ध्यान दें।लकी नंबर - 3लकी कलर - गहरा नीलाउपाय - बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लीजिए।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल आज का मेष राशिफल: पॉजिटिव - इस समय मन शायद बाहरी बातों में लग सकता है, लेकिन फिर भी परिवार के लोगों के साथ मिलकर घर की व्यवस्था को बेहतर बनाने का विचार भी मन में आ सकता है।नेगेटिव - छोटी-छोटी बातों में ज्यादा कमी न निकालें क्योंकि इससे बेकार की बातें ही बढ़ सकती है।करियर - आज का दिन आपके लिए योजनाओं को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने का संकेत दे रहा है, क्योंकि आप अपनी सूझ-बूझ और मेहनत के दम पर कई अधूरे कामों को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैंफाइनेंस - आर्थिक स्थिति साधारण ही रहने वाली है, बेकार कि चीजों में पैसा लग सकता है।लव लाइफ - आज प्यार में पुरानी तकरार कुछ लंबी चलने वाली है जिससे रिश्ता कमजोर हो सकता है।हेल्थ - सेहत की स्थिति कमजोर ही है इस समय भी शरीर में दर्द की शिकायत बनी रह सकती है।लकी नंबर - 1लकी कलर - केसरियाउपाय - कार्तिकेय भगवान का पूजन करें।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का वृषभ राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन आपके लिए भागदौड़ तो लाएगा, घर पर अपनों के साथ बातों में दिन कब खत्म हो जाएगा ऐसी स्थिति देगा। इस समय जो लोग बाहर के कामों में लगे हैं उन्हें मान सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।नेगेटिव - घर के माहौल में अजनबियों के आने से स्थिति कुछ अजीब सी लग सकती है।करियर - कार्यक्षेत्र में मेहनत तो रहेगी साथ ही अधिकारियों की ओर से काम बढ़ सकता है। छोटी छोटी बातें इस दौरान ज्यादा गंभीर मुद्दों में बदल सकती हैम। कारोबार में टेंडर मिलने के लिए दिन अनुकूल कम ही है।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी, किसी बड़े की हेल्थ या उनकी जरूरतों पर धन खर्च हो सकता है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आज के दिन किसी के प्रति लगाव के चक्कर में आपका साथी कुछ झगड़े की शुरुआत भी हो सकती है इसलिए ध्यान से कद उठाएं।हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा कंधे में या गर्दन के निचले हिस्से में दर्द अधिक रहने वाला है।लकी नंबर - 7लकी कलर - नारंगीउपाय - मंदिर में दीपक जलाएं।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का मिथुन राशिफल: पॉजिटिव - आज आपका काम और घर की कुछ खास चीजों को लेकर जिम्मेदारी बढ़ सकती है। अपने स्वभाव में कुछ बदलाव लाने से आप जल्द ही परिवार के लोगों का भी विश्वास जीत पाएंगे।नेगेटिव - अधिक बातें करने की आदत आज आपको थोड़ा परेशान कर सकती है।करियर - काम के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं और वहीं आप को नए अवसर मिलने के योग बन सकते हैं। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर काम करेंगे तो बेहतर परिणाम मिलेंगे।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल सकता है। इस समय अपनी चीजों को संभाल कर रखें।लव लाइफ - दांपत्य जीवन में छोटी-छोटी खुशियों को साझा करने का मौका मिल सकता है, बस जरुर है की कमियों को नजरअंदाज कर दिया जाए।हेल्थ - स्वास्थ्य ठीक रहेगा बस इस दौरान त्वचा में कुछ रूखापन बढ़ सकता है।लकी नंबर - 5लकी कलर - हराउपाय - राम दरबार में केसर अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल