आज का राशिफल मेष: मेष राशि वालों के लिए चंद्रमा का गोचर आज के दिन रहेगा बारहवें भाव में जिसके कारण आत्मविश्वास रह सकता है कमजोर। इस समय जितना संभव हो सके हर काम को ध्यान से करें और व्यर्थ के तनाव को खुद पर हावी न होने दें। इस समय बाहरी यात्राओं का योग भी बन रहा है।करियर - काम की जगह पर आप नए लोगों से मिलकर खुद के आने वाले समय की स्थिति को समझ पाएंगे। इस दौरान जितना हो सके आगे बढ़ने की कोशिश जारी बना के रखें, आज कुछ काम से जुड़े मेल मुलाकात के चलते किसी नतीजे पर पहुंच पाना मुश्किल रह सकता है।फाइनेंस - पैसे को लेकर आज के दिन खर्च अधिक रहने वाला है और इसके लिए भागदौड़ भी बढ़ने वाली है।लव लाइफ - प्यार भरे रिश्ते आज कुछ कमजोर दिखाई दे सकते हैं इस समय आप पुरानी बातों के चलते रहेंगे काफी परेशान।हेल्थ - सेहत पर लगातार निगाह बनाए रखने की जरूरत होगी क्योंकि इस समय आप के लिए चीजें परेशानी का सबब बन सकती हैं।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृष: वृषभ राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत रह सकती हैं बड़ों के कामों को करने से। इस समय आप घर के कामों के लिए ज्यादा समय बाहर बिताने वाले हैं। बच्चों पर ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि दोस्ती में आज के दिन वो खुद ज्यादा ही करने वाले हैं।करियर - कारोबार के लिए दिन सामान्य रह सकता है, जो लोग घर से दूर रहते हुए काम कर रहे हैं वे इस समय नए संपर्क बना सकते हैं, जिससे फायदा होने की संभावना भी अच्छी दिखाई देती है। नई शुरुआत का समय तो है लेकिन ध्यान से करें काम।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के मामले में आज को संपत्ति की खरीदारी पर विचार बना रह सकता है।लव लाइफ - प्यार भरे रिश्ते इस समय दूसरों की बातों में आ सकते हैं, इस समय खुद को रखें सजग और अपने साथी के लिए समय निकालें।हेल्थ - सेहत की अगर बात की जाए तो इस दौरान शरीर पर कोई खरोंच लगने या फिर अचानक से कमर में दर्द की शिकायत रह सकती है।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए आज के दिन की स्थिति रहने वाली है कुछ मिश्रित परिणामों वाली क्योंकि आज आप घर के साथ साथ बाहर के कामों के लिए भी भागदौड़ करने वाले हैं। इस समय बच्चों को कुछ डांट भी बड़ों से सुनने को मिल सकती है।करियर - कामकाज के मामले में इस समय आफिस में चल रही बेकार की बातों से खुद को दूर रखें। काम में आज का दिन कब निकल जाएगा, आपको पता भी नहीं चलेगा। आपको अपने बचे हुए कामों को जल्दी से निपटा लेने की जरूरत होगी।फाइनेंस - पैसों के मामले में आज के दिन आपकी जरूरतें बढ़ सकती है इस समय बचत पर लगातार काम करने की जरूरत होगी।लव लाइफ - प्यार में तकरार से बचें अपने रिश्ते में एक दूसरे की बातों को मान लेना ही सही रहेगा।हेल्थ - आज के दिन आपके शरीर का छाती का भाग या फिर कंधे प्रभावित रह सकते हैं।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वालों के लिए इस समय राशि स्वामी चंद्रमा का गोचर रहेगा भाग्य के भाव पर जहां पहले से ही शनि देव विराजमान हैं तो इस समय बड़ों का आशीर्वाद लेने की जरूरत है। अपने कामों में नियम का रखें ख्याल और हर काम को सावधानी से करें।करियर - नौकरी में इस समय आप को कुछ अनुकूल स्थितियां देखने को मिल सकती हैं। इस समय आप पुराने कामों को पूरा कर पाएंगे। अधिकारियों की ओर से काम बढ़ सकता है लेकिन आप अपने काम को अच्छे से करने में सक्षम भी रहेंगे।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य रहने वाली है कुछ न कुछ लाभ तो आज आपको मिल ही सकता है।लव लाइफ - प्यार के मामले में आज के दिन जीवन साथी के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं।हेल्थ - आज के दिन सेहत की स्थिति सामान्य रहने वाली है। नसों में खिंचाव या फिर मौसम का असर कर सकता है प्रभावित।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वालों के लिए घर के रखरखाव की जिम्मेदारी बढ़ने का समय है। इस समय आप को अधिक मेहनत करनी होगी जो कुछ मामलों में काफी हताशा भी बढ़ा सकती है। इस समय आध्यात्मिक पक्ष मजबूत रहने वाला है।करियर - काम के लिहाज से आज के दिन आप पर काम का बोझ कुछ ज्यादा ही रहने वाला है। इस समय अपनी फाइल्स और जो भी लीगल कागजात हैं उन्हें ध्यान से रखें कोई इन चीजों को आप से चुराने में हो सकता है कामयाब।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति की अगर बात की जाए तो इस समय आप के लिए खर्च बने रहने वाले हैं।लव लाइफ - प्यार की स्थिति रहेगी साधारण इस समय किसी को दिल की बात कहना नहीं है अनुकूल आज के दिन जितना संभव हो शांति से रिश्ते निभाते चले जाएं।हेल्थ -बहुत ज्यादा सोचने या काम करने से सिरदर्द या आँखों में जलन हो सकती है।हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आज के दिन की स्थिति कुछ तनाव देने वाली है इसलिए किसी भी तरह के नशे से बचें अपना रखें।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वाले आज आप परिवार और अपनी बातों के मामलों में ही ज्यादा व्यस्त रह सकते हैं। आपका मन किसी न किसी बात के चलते भावनाओं से भर सकता है। घर पर किसी से बात करना या दोस्तों के साथ अपनी बातों को साझा करना दिल को सुकून देने वाला है।करियर - अगर आप काम के मामले में बहुत अधिक रचनात्मक बने हुए हैं तो ध्यान रखें की दूसरों का भी रखें ख्याल कहीं आगे रहने के कारण दूसरे लोगों के साथ तालमेल सभी से न बन पाए।फाइनेंस - आज के दिन आर्थिक स्थिति मिले जुले असर वाली ही रह सकती है कुछ प्राप्ति तो कुछ खर्च बने रह सकते हैं।लव लाइफ - प्यार में आज के दिन आप को अपने साथी की ओर से अच्छा सहयोग मिल सकता है।हेल्थ - आप के भीतर जोश तो बना रहने वाला है पर दिन के आखिर में थकान बढ़ने वाली है। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वालों के लिए इस समय किसी भी काम में ज्यादा शामिल होने से खुद को रोकना चाहिए। इस समय घर पर कामों में कोई गड़बड़ी न हो इसका पूरा रखें ध्यान। मेहमानों के आने और बाहरी चीज़ों के रखरखाव में समय लगने वाला है।करियर - काम को लेकर आस-पास के लोगों से मिलने और लंबी बातचीत भी हो सकती है। काम की अधिकता या प्रतिस्पर्धा का माहौल होने से दिन थोड़ा हेक्टिक जैसा लग सकता है। इस समय कारोबार में कोई नोटिस न मिले इसके लिए नियमों का रखें ध्यान।फाइनेंस - आज के दिन किसी सामान के रखरखाव या सेहत इत्यादि के चलते खर्च बने रहने वाले हैं।लव लाइफ - किसी नए व्यक्ति की तरफ आकर्षित हो सकते हैं पर आज के दिन प्यार में दूसरे की भावनाओं का भी रखें ख्याल।हेल्थ - सेहत की स्थिति साधारण रहने वाली है पैसों या तलवों में दर्द या जलन की शिकायत रह सकती है।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए इस समय घर पर स्थिति ऎसी रहेगी की आपका मन थोड़ा अलग-थलग रह सकता है। आप अपनी दुनिया में खोए रहने वाले हैं। कुछ नया या अलग करने का मन कर सकता है।करियर - काम में रचनात्मकता दिखाई देने वाली है इसी के साथ नए दोस्त भी काम में बन सकते हैं। अपने सहकर्मियों के साथ आपका योगदान सराहा जा सकता है। आज के दिन कारोबार में अनुकूल समय है।फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन सामान्य है दोपहर के बाद किसी टेक्नोलॉजी या नई चीज पर खर्च हो सकता है।लव लाइफ - रिश्तों में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है इसलिए खुलकर बात करना जरूरी है। अकेले लोग दोस्ती को आगे बढ़ा सकते हैं दिन आपके लिए अनुकूल है।हेल्थ - नींद पूरी न होने से थकान रहने वाली है इसलिए जितना हो सके खुद को मशीनों से बचाएं दिनचर्या सुधारें।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वालों के लिए आज के दिन घर के काम और रखरखाव को लेकर जिम्मेदारी बनी रहने वाली है। इच्छाएं थोड़ी ज्यादा हावी रह सकती हैं। किसी की बात दिल को छू सकती है। आप दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहेंगे लेकिन खुद की जरूरतों को नजरअंदाज न करें।करियर - काम में इस समय आप को मौके अच्छे मिल सकते हैं जो लोग वर्क फ्रॉम होम से जुड़े हैं या घरेलू कारोबार में लगे हुए हैं उनके लिए दिन बेहतर होगा। आप अपनी प्रतिभा को अच्छे से दूसरों के सामने रख सकते हैं।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति तो सामान्य है और इस समय घर पर किसी धार्मिक या पारिवारिक कार्य में पैसे खर्च हो सकते हैं।लव लाइफ - रिश्तों में रोमांटिक माहौल तो रहेगा लेकिन इसके अलावा साथी के साथ समय बिताने का मौका भी मिलेगा।हेल्थ - आज के दिन पानी का सेवन अच्छे से करें साथ ही खानपान में साफ सफाई का ध्यान रखें।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: आज के दिन मकर राशि वाले रहने वाले हैं भाग दौड़ में शामिल। इस समय घर पर कुछ न कुछ काम आप को ही करने को मिल सकता है। भाई बहनों के साथ छोटी मोटी लड़ाई भी हो सकती है। आज दोस्तों के साथ शाम का समय बिता सकते हैं।करियर - काम के मामले में आप कुछ फैसले लेने में सफल हो सकते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि अन्य सब कुछ आपके कंट्रोल में रहेगा। आज आप क्रिएटिव क्षेत्र में हैं तो आपको अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिल सकता है।फाइनेंस - यात्रा, दोस्तों या घर के सामान पर पैसे खर्च होने का समय बना हुआ है।लव लाइफ - आपके रिश्ते में कुछ उतार-चढ़ाव बने रह सकते हैं इस समय जीवन साथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है, इसलिए शांति और समझदारी से स्थिति को संभालें।हेल्थ - आप शारीरिक रूप से थका हुआ या नींद की कमी महसूस कर सकते हैं।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुम्भ राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत साधारण रहने वाली है पर दोपहर के बाद चीजें बदल जाएंगी। किसी यात्रा या बदलाव का विचार मन में आ सकता है। इस समय अपनी वाणी पर रखें नियंत्रण क्योंकि कुछ मामलों में काफी कठोर बोल सकते हैं।करियर - काम के स्थान पर आप कुछ नई जान-पहचान बना सकते हैं या किसी पुराने जान-पहचान वाले से मज़ेदार बातचीत कर सकते हैं। वैसे तो दिन रूटीन काम को पूरा करने का है। हो सके तो एक लिस्ट बनाकर काम शुरू करें।फाइनेंस - आज के दिन बैंक के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। परिवार की जरूरतों पर पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।लव लाइफ - प्यार में आज के दिन जीवन साथी कुछ मामलों में मदद करने वाला है जिससे घर हो या बाहर आप काफी हद तक चीजों को संभाल पाएंगे।हेल्थ - अपना खाना हल्का रखें और तली हुई चीज़ों से बचें। सेहत के मामले में गले या चेहरे पर असर ज्यादा पड़ सकता है।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वाले इस समय सामान्य स्थिति में होंगे वैसे अगर आपको ज्यादा ही उदासी महसूस होती है तो जीवनशैली में सादगी अपनाने से आप खुद को अधिक संतुलित महसूस कर सकते हैं। पढ़ाई में मन लगेगा और नई चीजें सीखने की इच्छा बढ़ेगी।करियर - काम की अगर बात की जाए तो अपने कारोबार के लिए नए लोगों से मुलाकात होगी, जो भविष्य में काम आ सकती है। आज के दिन अपने काम में आपको दोस्तों की ओर से भी अच्छी सलाह मिल सकती है।फाइनेंस - आज के दिन किसी के साथ मिलकर कहीं कुछ पैसों के निवेश की योजनाओं पर विचार लंबा चलने वाला है।लव लाइफ -अपने जीवन साथी से कुछ बातों में मदद मांग सकते हैं ओर इसमें उनका सहयोग मिलने से आप को राहत भी मिलेगी।हेल्थ -आज के दिन अगर कहीं बाहर हैं अथवा यात्रा में हैं तो स्वास्थ्य का ध्यान रखें।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल