आज का मेष राशिफल: पॉजिटिव - चंद्रमा का धनु राशि में गोचर आपके लिए नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आएगा। दिन की शुरुआत आत्मविश्वास के साथ होगी और लोग आपकी बातों से प्रभावित रहेंगे। नेगेटिव - आज समय का दबाव आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। किसी जरूरी काम में देरी होने से मन बेचैन रहेगा। करियर - कार्यक्षेत्र में आपकी समझदारी और बेहतर योजना का फायदा मिलेगा। सहकर्मियों का सहयोग लेने में संकोच न करें। लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने में अभी थोड़ा अधिक समय लग सकता है।फाइनेंस - रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना बन रही है। आज के दिन आप का कुछ धन धर्म कर्म के कामों में भी लग सकता है।लव लाइफ - दिल के मामले में प्यार और अपनापन बना रहेगा आज के दिन साथी के साथ कहीं से निकल सकते हैं। हेल्थ - सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए सुबह की चहलकदमी या हल्की कसरत को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। लकी नंबर - 2लकी कलर - क्रीमउपाय - पीपल के पेड़ में जल चढ़ानाआपका मासिक मेष राशिफल आज का वृषभ राशिफल : पॉजिटिव - चंद्रमा का गोचर होने वाला है विशेष इस दौरान कुछ काम अचानक से हो सकते हैं। आज आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें विलंबर हो सकता है उसमें आपकी रचनात्मक सोच साफ नजर आएगी।नेगेटिव - छोटी बातों को लेकर ज्यादा तनाव लेने से बचें और खुद को मानसिक रूप से मजबूत बनाए रखें।करियर - व्यापार में नई डील या कॉन्ट्रैक्ट पाने के लिए अधिक मेहनत और भागदौड़ करनी होगी इसलिए हर काम के लिए तत्परता से आगे बढ़ने की जरूरत होगी। नौकरी में किसी के साथ व्यर्थ का मतभेद न बढ़ने दें।फाइनेंस - चंद्रमा का प्रभाव खर्चों को बढ़ा सकता है जरूरी होगा कि इस पर ध्यान दें वरना आने वाले दिनों में आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है।लव लाइफ - दोस्तों के साथ अपने प्रेम संबंधों को लेकर बातचीत का दौर भी दिलचस्प रहेगा।हेल्थ - तनाव से बचने के लिए अपनी पसंद के कामों में समय बिताना फायदेमंद रहेगा।लकी नंबर - 6लकी कलर - श्वेत उपाय - चावल का दान करें। आपका मासिक वृषभ राशिफल आज का मिथुन राशिफल: पॉजिटिव - मूल का प्रभाव बना रहा है आप को काफी मेहनती। आज का दिन उत्साह और नई उमंग के साथ शुरू होगा। आपकी बातचीत और व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। नेगेटिव - चंद्रमा का गोचर देगा आज के दिन की भागदौड़ ऎसे में कुछ परेशानियां अधिक महसूस हो सकती हैं।करियर - आज के दिन साझेदारी के काम बन सकते हैं और पुराने अधूरे कार्यों को पूरा करने में अपेक्षा से अधिक समय लग सकता है। व्यापार में लोगों के साथ मुलाकात होने और लाभ हासिल करने के लिए लगातार प्रयास करने होंगे।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा मदद किसी सहयोगी से या मित्र की ओर से मिल सकती हैं।लव लाइफ - प्रेम में स्नेह और अपनापन बना रहने से दिल की बातें आज अधूरी नहीं रहने वाली हैं।हेल्थ - त्वचा के रोग उभर सकते हैं या गर्मी के कारण पेट में दर्द की शिकायत भी हो सकती है।लकी नंबर - 1लकी कलर - फिरोजीउपाय - कपूर को दीपक में डाल कर जलाएं। आपका मासिक मिथुन राशिफल आज का कर्क राशिफल : पॉजिटिव - आज के दिन धनु राशि में चंद्रमा का होना रचनात्मक कामों में शामिल रखेगा। घर पर अपनों की ओर से सहयोग भी बना रहने वाला है। कुछ कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।नेगेटिव - मूल नक्षत्र में चंद्रमा का होना आप के जरूरी कामों को समय पर पूरा करने का दबाव देने वाला हो सकता है धैर्य और आत्मविश्वास बनाए रखें।करियर - आपकी नई सोच सबका ध्यान आकर्षित कर सकती है क्योंकि प्लानिंग काफी बेहतर रहे पर ध्यान रखें किसी से बहस में न पड़ें। कारोबार में आपकी योजनाएं और सूझबूझ काम आएगी अपनी ओर से किसी भी काम में हिचकिचाएं नहीं। फाइनेंस - आज के दिन छठे भाव में चंद्रमा का असर खर्चों को अनियंत्रित करने वाला है कोई उधार इत्यादि चुकाना पड़ सकता है।लव लाइफ - आज के दिन दिल की बात को व्यक्त करने में थोड़ी कमी रह सकती है। बस अपनी ओर से प्रेम में कमी न आने दें।हेल्थ - बेहतर स्वास्थ्य के लिए दिनचर्या में अनुकूलता के साथ आगे बढ़ना चाहिए और बाहरी चीजों में ज्यादा शामिल होने से बचें।लकी नंबर - 3लकी कलर - गुलाबी उपाय - मंदिर में केले का दान करें। आपका मासिक कर्क राशिफल आज का सिंह राशिफल: पॉजिटिव - इस समय ग्रहों की चाल से दिन नई उम्मीदों और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने वाला रहेगा। रुके हुए कामों में गति आएगी और आपकी मेहनत का असर साफ दिखाई देगा। नेगेटिव - मूल नक्षत्र के असर के चलते कुछ जरूरी कामों में देरी होने से मन थोड़ा परेशान रह सकता है।करियर - आज के दिन ग्रह चाल बता रही है कि काम में आप के लिए अच्छे मौके रहने वाले हैं। समझदारी के साथ फैसले लेने का समय है। निजी और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाए रखना आपके लिए आगे के मामले में बेहतर रहेगा।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में स्थिति पहले से बेहतर होगी। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना बन सकती है। लव लाइफ - रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। पार्टनर के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और आपसी समझ मजबूत होगी। अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्ते की शुरुआत के संकेत मिल सकते हैं।हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन काम की अधिकता के कारण थकान महसूस हो सकती है। नियमित व्यायाम और संतुलित आहार अपनाने से ऊर्जा बनी रहेगी।लकी नंबर - 4लकी कलर - नारंगी उपाय - दीपक जलाएं चौखट पर। आपका मासिक सिंह राशिफल आज का कन्या राशिफल : पॉजिटिव - आज के दिन घर में आप के काम ही विशेष रहने वाले हैं। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा और घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।नेगेटिव - चंद्रमा के मूल में होने से दूसरों की बातों को लेकर अधिक विचार करना तनाव बढ़ा सकता है।करियर - कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और अनुभव का लाभ मिलेगा। नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। बिजनेस में किसी पुराने संपर्क से फायदा हो सकता है। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलना जरूरी रहेगा।फाइनेंस - आज के दिन पैसों का खर्च बच्चों पर ही अधिक रहेगा या दोस्तों के साथ कहीं पैसों को खर्च भी कर सकते हैं।लव लाइफ - दोस्तों के साथ प्रेम संबंधों को लेकर दिलचस्प बातें हो सकती हैं।हेल्थ - सेहत के मामले में ध्यान रखें रक्त संबंधी कुछ विकार उभर सकते हैं। लकी नंबर - 9लकी कलर - स्काई ब्लूउपाय - तिल का दान करें। आपका मासिक कन्या राशिफल आज का तुला राशिफल: पॉजिटिव - राशि वालों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। आप जिस काम को करने का मन बनाएंगे, उसे पूरी मेहनत और लगन के साथ पूरा करने में सफल रहेंगे। नेगेटिव - आसपास के लोगों की वजह से कुछ बातें उलझन पैदा कर सकती हैं। दूसरों की बातों को दिल पर लेने से मन थोड़ा परेशान हो सकता है, इसलिए धैर्य और समझदारी बनाए रखें।करियर - बिजनेस में नई योजनाएं बन सकती हैं जो आगे चलकर लाभदायक साबित होंगी। ऑफिस में टीमवर्क के दौरान आपकी लीडरशिप क्षमता उभरकर सामने आएगी। आज के दिन यात्रा का योग भी विशेष बन रहा है।फाइनेंस - निवेश से जुड़े मामलों में थोड़ी देरी हो सकती है। खरीदारी करने का मन बनेगा, लेकिन बजट को ध्यान में रखकर खर्च करना ही बेहतर रहेगा।लव लाइफ - कोई करीबी दोस्त आपके लिए खास बन सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग थोड़ा कम महसूस हो सकता है।हेल्थ - बेहतर स्वास्थ्य के लिए अपनी डेली रूटीन को नियमित रखें। लकी नंबर - 3लकी कलर - स्लेटीउपाय - काजल का दान करें। आपका मासिक तुला राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल : पॉजिटिव - चंद्रमा दूसरे भाव में है जिसके चलते परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिल सकता है। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से मन प्रसन्न रहेगा।नेगेटिव - मूल नक्षत्र कह रहा है की क्रोध या बड़बोलेपन से खुद को बचा के रखें।करियर - काम के मामले में आज के दिन किसी मीटिंग में आपकी बातों को और सुचना को महत्व मिल सकता है। इस समय दूसरों की बातों को सुनना भी जरूरी रहेगा।फाइनेंस - पैसों की मांग दूसरों के साथ न रखें अगर संभव हो सके तो खुद के लिए बचत को बनाए रखें।लव लाइफ - आज जीवन साथी के साथ घर की बातों को साझा करने और कामों में व्यस्त रहते हुए निकलने वाला है। हेल्थ - हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने और शरीर के साथ मन को भी एक्टिव रखने से दिन बेहतर गुजरेगा।लकी नंबर - 5लकी कलर - भूराउपाय - चौमुखी दीपक जलाएं। आपका मासिक वृश्चिक राशिफल आज का धनु राशिफल : पॉजिटिव - आप की राशि में चंद्रमा का होना दिन को मन-मौजी बनाने वाला है। मेहनत तो होगी पर कुछ प्राप्ति भी रहेगी। अपने कामों को पूरा करने के लिए आप लगातार प्रयास करते रहेंगे। नेगेटिव - आज मूल नक्षत्र के असर के चलते परेशानियां मानसिक तनाव बढ़ा सकती हैं। काम के दौरान जल्दबाजी या दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसानदायक साबित हो सकता है।करियर - कार्यक्षेत्र में मेहनत के साथ अपनी छवि को बेहतर बनाए रखने पर भी ध्यान दें। कुछ लोग आपके खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर सकते हैं ऑफिस की राजनीति से दूरी बनाए रखें। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति धीरे धीरे मजबूत होगी। घर के मामलों में या किसी की जरूरतों पर खर्च बढ़ सकता है।लव लाइफ - प्यार में मूल नक्षत्र का असर बना सकता है आप को शक्की इसलिए भरोसा बनाए रखना जरूरी होगा। हेल्थ - काम का दबाव अधिक रहने से थकान महसूस हो सकती है। हड्डियों और जोड़ों से जुड़ी परेशानी पर ध्यान दें।लकी नंबर - 8लकी कलर - बैंगनीउपाय - दुर्गा कवच का पाठ करें। आपका मासिक धनु राशिफल आज का मकर राशिफल : पॉजिटिव - आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहेगा। काम अधिक होने के कारण समय कम महसूस होगा लेकिन आप अपनी समझदारी और मेहनत से अधिकांश जिम्मेदारियां पूरी करने में सफल रहेंगे। नेगेटिव - काम का दबाव अधिक रहने से मानसिक थकान महसूस हो सकती है। समय प्रबंधन में थोड़ी परेशानी आने के कारण कुछ कार्य अधूरे भी रह सकते हैं।करियर - कारोबार में आपकी नेतृत्व क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी। ऑफिस का माहौल बेहतर बनाए रखने के लिए सभी के साथ तालमेल बनाकर चलना जरूरी होगा। महत्वपूर्ण काम दूसरों पर छोड़ने के बजाय खुद संभालना आपके लिए जरूरी है। फाइनेंस - शिक्षा या करियर से जुड़े मामलों में लोन अथवा आर्थिक सहायता के लिए प्रयास सफल हो सकते हैं।लव लाइफ - रिश्तों में मधुरता और नजदीकियां बढ़ेंगी। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। हेल्थ - मानसिक तनाव से जुड़ी समस्या को नजरअंदाज न करें और अपने मन को संतुलित बनाए रखें।लकी नंबर - 2लकी कलर - लालउपाय - शिवलिंग पर दही अर्पित करें। आपका मासिक मकर राशिफल आज का कुम्भ राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छे मौके देने वाला है। सुबह के समय कामकाज की भागदौड़ रहेगी दोपहर के बाद कुछ राहत और सुकून के पल मिल सकते हैं। नेगेटिव - चंद्र के नक्षत्र गोचर से मन में अनावश्यक विचारों की अधिकता रहेगी, बस इस दौरान असमंजस की स्थिति से बचना जरूरी होगा।करियर - अपने साथ काम करने वालों से खुलकर बात करने की जरूरत है। टीम के साथ तालमेल बेहतर रहेगा और वरिष्ठ अधिकारी आपकी मेहनत को नोटिस करेंगे। घर से काम कर रहे लोगों के लिए नए अवसर मिलने के संकेत हैं।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी रह सकता बस बजट पर ध्यान दें, दिन सामान्य रूप से स्थिर रहेगा।लव लाइफ - प्यार में स्पष्टता बनाए रखें पर ज्यादा खुलापन या कठोर शब्दों का प्रयोग गलतफहमियां पैदा कर सकता है। हेल्थ - स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। शरीर में दर्द या मानसिक तनाव की स्थिति रह सकती है। लकी नंबर - 7लकी कलर - डार्क ब्राउन उपाय - काले तिल का दान करें। आपका मासिक कुंभ राशिफल आज का मीन राशिफल : पॉजिटिव - आज के दिन ग्रह नक्षत्र की चाल आपको कुछ चीजें दिला सकती है। किसी करीबी व्यक्ति का सहयोग मिलने से राहत महसूस होगी और काम का दबाव कुछ कम हो सकता है।नेगेटिव - आज के दिन ग्रह चाल कह रही है की आप को बाहरी लोगों से थोड़ा बच कर काम करना चाहिए। करियर - व्यापार में पुराने अटके हुए सौदे पूरे होने की संभावना बन रही है। नौकरी में अचानक यात्रा या बाहर जाने का अवसर भी बन सकता है इस दौरान अपने सौदे संभल कर करें और आने वाले कल की नींव को मजबूत बनाएं।फाइनेंस - आर्थिक पक्ष के मामले में आप आज के दिन खुद की पूंजी को कम से कम खर्च करते हुए बचत को लेकर अधिक विचारशील होंगे।लव लाइफ - आज के दिन किसी के कारण से संबंधों में तनाव बढ़ सकता है। घर के मामलों को बातचीत और समझदारी से सुलझाने की कोशिश करें।हेल्थ - काम काज की थकान महसूस होने पर आराम करना जरूरी और खुद पर बहुत ज्यादा बोझ न डालें। लकी नंबर - 8लकी कलर - पीलाउपाय - तुलसी पूजन करें।आपका मासिक मीन राशिफल