आज का राशिफल मेष: आज आपका एटीट्यूड आत्मविश्वास से भरपूर रह सकता है और आप हर काम को पूरे जोश के साथ निपटाने की कोशिश करेंगे। आसपास के लोग आपकी एनर्जी से प्रभावित होंगे। घर में किसी बड़े से बातचीत या सलाह मिल सकती है, जो आगे काम आएगी।करियर - ऑफिस में आपकी लीडरशिप क्वालिटी का कुछ तो असर वरिष्ठ लोग भी देख पाएंगे कोई रुका हुआ काम अचानक गति पकड़ सकता है। बॉस या सीनियर्स आपकी मेहनत को नोटिस करेंगे। बिजनेस करने वालों के लिए दिन अच्छा है जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन संतुलित रहने वाला है, अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है बस आप उसे मैनेज कर लेंगे।लव लाइफ - पार्टनर के साथ आज रोमांटिक मूड बनेगा, छोटी सी मुलाकात या कॉल भी खास महसूस होगी। किसी पुराने दोस्त से नए एहसास मिल सकते हैं।हेल्थ - ऊर्जा अच्छी रहेगी पर सिरदर्द या थकान हो सकती है। पानी ज्यादा पिएं और नींद पूरी लें आज के दिन यही आपके लिए आवश्यक है।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: आज आप थोड़ा स्लो लेकिन स्टेबल रहेंगे। मन में सुकून रहेगा और आप अपने कम्फर्ट जोन में रहकर काम करना पसंद करेंगे। घर का माहौल अच्छा रहेगा और किसी करीबी के साथ गहरी बातचीत हो सकती है।करियर - आज का दिन धैर्य की परीक्षा ले सकता है। काम भले ही धीरे आगे बढ़े लेकिन रिजल्ट मजबूत मिलने का समय होगा। नौकरीपेशा लोगों को कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में लॉन्ग टर्म प्लानिंग के लिए दिन बढ़िया है।फाइनेंस - आज किसी ज़रूरी चीज़ पर पैसा खर्च हो सकता है जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होगा। इन्वेस्टमेंट करने से पहले सलाह लेना बेहतर रहेगा।लव लाइफ - रिश्तों में स्थिरता रहेगी आज के दिन आप घर परिवार में ज्यादा रहेंगे तो साथी को ज्यादा ध्यान न दे पाएं। लोगों को थोड़ा इंतज़ार करना पड़ सकता है।हेल्थ - गले या पेट से जुड़ी हल्की समस्या हो सकती है, बाहर का खाना अवॉयड करें जिससे गैस्ट्रिक या अन्य कोई दिक्कत न हो। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: आज आपका दिमाग फुल ऑन एक्टिव मोड में रहेगा क्योंकि आज आपकी राशि में ही गुरु चंद्र का योग बन रहा है। नए नए काम करने का मूड बना रहने वाला है। आप हर चीज़ को एक्सप्लोर करना चाहेंगे। सोशल लाइफ एक्टिव रहेगी और किसी खास इंसान से बातचीत मन खुश कर देगी।करियर - आज कम्युनिकेशन आपकी सबसे बड़ी ताकत बन सकती है। प्रेजेंटेशन, मीटिंग या इंटरव्यू के लिए खुद को तैयार रखें ।दिन शानदार है जो लोग मीडिया, मार्केटिंग या सेल्स से जुड़े हैं, उन्हें अच्छे मौके मिल सकते हैं।फाइनेंस - पैसे आने जाने दोनों के योग हैं यानी के आज कुछ मिलेगा भी तो कुछ खर्च भी होगा, कोई छोटा लेकिन फायदेमंद सौदा हो सकता है।लव लाइफ - आज फ्लर्टिंग और मज़ेदार बातचीत का दिन रह सकता है, पार्टनर के साथ हंसी मजाक रिश्ते में नई जान डाल देने वाला होगा।हेल्थ - हल्की वॉक या म्यूजिक सुनना फायदेमंद रहने वाला है इस समय कुछ न कुछ अलग करने के चक्कर में हो सकती है थकान। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: आज आपका दिल थोड़ा इमोशनल लेकिन बहुत सेंसिटिव रहेगा। छोटी छोटी बातें आपको गहराई से महसूस होंगी परिवार और करीबी लोग आपके लिए सबसे ज़्यादा मायने रखेंगे। आज अपने दिल की सुनें पर ज़रूरत से ज़्यादा सोचने से बचें।करियर - ऑफिस में आज आप अपने काम को बहुत जिम्मेदारी से निभाने के लिए खुद को तैयार रखें। कोई सीनियर आपकी सलाह या मदद मांग सकता है तो इसे अच्छे मौके के रूप में अपनाएं और जितना संभव हो अपने विचारों को सामने जरूर रखें।फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा। घर या परिवार से जुड़ा कोई खर्च हो सकता है। पुराना रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना बन रही है।लव लाइफ - पार्टनर के साथ इमोशनल जुड़ाव बढ़ने वाला है, दिल की बातें शेयर करने का सही समय है। किसी पुराने कनेक्शन से दोबारा बात शुरू हो सकती है।हेल्थ - सेहत के मामले में ध्यान रखें यहां परेशानी का समय बना हुआ है। मानसिक थकान हो सकती है ज्यादा सोचने से बचें और आराम को टाइम दें। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वालों के लिए साल का दूसरा दिन रहेगा काफी उथल-पुथल भरा क्योंकि आज आप पूरे लाइमलाइट मोड में रहने वाले हैं। घर के कामों को लेकर आप कुछ न कुछ मुश्किल या परेशानी को देखेंगे पर इसे कंट्रोल भी कर सकते हैं, लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे।करियर - आज काम में लीडरशिप दिखाने का मौका मिल सकता है, कोई नई ज़िम्मेदारी या प्रोजेक्ट मिल सकता है जिसके कारण आज के दिन काम में लंबा समय रुकना पड़े या फिर कुछ चिड़चिड़ाहट भी बनी रह सकती है। बिजनेस में नया कॉन्टैक्ट फायदेमंद रहने वाला है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति मजबूत रहने का योग होगा आज कोई अच्छी डील या फायदा मिलने के योग हैं लेकिन दिखावे में ज़्यादा खर्च करने से बचें।लव लाइफ - पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताने का मौका मिल सकता है, अगर हाल ही में कोई गलतफहमी थी तो आज दूर हो सकती है। हेल्थ - सेहत के मामले में चीजें कुछ मिले जुले रंग वाली होंगी थकान महसूस हो सकती है साथ ही मसल्स खिंचाव के चलते परेशानी हो सकती है। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन होने वाला है कुछ खास जिसके चलते आपका फोकस रहेगा परफेक्शन पर। आप हर काम को प्लानिंग के साथ करना चाहेंगे पर हो सकता है थोड़ी बहुत चीजें न हो पाएं लेकिन कुल मिलाकर स्थिति रहेगी आपके लिए खास। बच्चों का बना रहेगा उधम पर देगा खुशियों को।करियर - ऑफिस में आज आपका काम बोलता नजर आएगा इस दौरान साथ में काम कर रहे लोगों के लिए भी आप काफी हेल्पफुल होंगे। डिटेल्स पर आपकी पकड़ आपको दूसरों से आगे रखेगी। कारोबार में पुराने प्लान पर काम करना भी आपके लिए बेहतर रहने वाला है।फाइनेंस - पैसों को लेकर आप सजग रह सकते हैं, इस दौरान बजट प्लानिंग करने के लिए दिन अच्छा है। किसी जरूरी चीज पर खर्च संभव है लेकिन बेकार का नुकसान नहीं होगा।लव लाइफ - पार्टनर के साथ बातचीत में साफ़गोई रखें। छोटी बातों को दिल से लगाने से बचें। सिंगल लोगों को किसी समझदार व्यक्ति से बातचीत का मौका मिल सकता है।हेल्थ - पेट या डाइजेशन से जुड़ी हल्की समस्या हो सकती है। इस समय फ्रूट्स और कुछ नट्स का यूज आपके लिए होगा हेल्दी। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वाले साल के इस दूसरे दिन को अपने मूड अनुसार कर पाएंगे बैलेंस, घर में अपनी कोशिशों से आप शांति और पॉज़िटिव माहौल बनाकर चल पाएंगे। किसी करीबी से दिल की बात शेयर करने का मौका मिलेगा। आज आपकी पर्सनालिटी लोगों को अट्रैक्ट करेगी।करियर - ऑफिस में टीमवर्क से काम बन सकता है, जो लोग कोई मीटिंग या डिस्कशन में शामिल है उनके लिए अच्छा है की आज ध्यान दें कुछ बारीक बातों पर क्योंकि यह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं। काम में पार्टनरशिप से जुड़ा फैसला जल्दी न करें।फाइनेंस - पैसों की स्थिति संतुलित रहने वाली है आज किसी सजावटी या लाइफस्टाइल से जुड़ी चीज पर खर्च हो सकता है। लव लाइफ - पार्टनर के साथ कहीं किसी समारोह या परिवार की पार्टी में शामिल होने का अवसर बनेगा। रोमांटिक बातें और साथ बिताया समय रिश्ते को मजबूत करेगा।हेल्थ - सेहत के लिहाज से दिन मिलाजुला सा रह सकता है, बस स्ट्रेस को खुद पर हावी न होने दें। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वाले थोड़ा इंटेंस लेकिन बेहद फोकस्ड रह सकते हैं घर पर बड़ों की ओर से प्यार तो मिलेगा पर काम भी मिलेगा। किसी सीक्रेट या छुपी बात का खुलासा हो सकता है तो भी खुद को शांत रखना ही बेहतर होगा और अपने मन की शक्ति को सही दिशा में लगाना होगा अनुकूल।करियर - काम में गहराई से सोचेंगे और स्ट्रांग डिसीजन लेने के लिए आप कुछ एक्स्ट्रा जोखिम भी लेना चाहेंगे। रिसर्च, इन्वेस्टिगेशन या प्लानिंग से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। अगर किसी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं तो रिस्क जरा समझ कर ही लेना उचित होगा।फाइनेंस - पैसों को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत होगी, आज कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है।लव लाइफ - रिश्तों में पैशन रहेगा लेकिन शक से बचें इस समय आप कुछ न कुछ नया करने के मूड में भी होंगे पर ख्याल रखें की सामने वाला भी इसके लिए तैयार हो।हेल्थ - ब्लड प्रेशर या तनाव से जुड़ी परेशानी हो सकती है पर ये ज्यादा बढ़ेगी नहीं आप के लिए फिटनेस से जुड़े प्रोग्राम अच्छे हो सकते हैं शामिल होने का दिन है। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वालों के लिए आज आपका मूड रहेगा काफी एक्टिव और काम में तेजी से बढ़ने वाली है। आप चीज़ों को ज्यादा सीरियस लेने के बजाय हल्के अंदाज़ में हैंडल करने में कुशल रहेंगे। आपकी पॉज़िटिव एनर्जी आसपास के लोगों को भी अच्छा महसूस कराएगी।करियर - आज करियर में टाइम मैनेजमेंट बहुत ज़रूरी रहेगा। कोई मीटिंग, कॉल या छोटा-सा ट्रैवल नए मौके और नए प्रस्ताव लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नई ज़िम्मेदारी मिल सकती है। व्यापारियों को पुराने ग्राहकों से लाभ मिलेगा, साथ ही कुछ नए और काम के सुझाव भी मिलेंगे।फाइनेंस - किसी पुराने काम, फंसे हुए पैसे या इन्वेस्टमेंट से फायदा मिल सकता है। खर्च और बचत के बीच संतुलन बना रहेगा।लव लाइफ - पार्टनर के साथ किसी बात पर हल्की नोक-झोंक हो सकती है पर शाम तक सब संभल जाएगा। अविवाहित लोगों को कोई खास व्यक्ति आकर्षित कर सकता है।हेल्थ - डायबिटीज या बीपी से जुड़ी परेशानी वालों को थोड़ा ध्यान रखना होगा, दवाइयां समय पर लें और लापरवाही न करें। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वालों के लिए आज साल के दूसरे दिन शुक्रवार का समय आपके लिए घरेलू मामलों में जिम्मेदारी वाले मोड में रह सकता है। काम और परिवार दोनों को बैलेंस करने की कोशिश करेंगे। मन में थोड़ा प्रेशर रहेगा आपका अनुशासन आपको संभाले रखेगा। किसी बड़े या सीनियर से बातचीत आपको सही दिशा दिखा सकती है।करियर - आज मेहनत का पूरा फल मिलने वाला दिन है, ऑफिस में आपके काम की क्वालिटी पर दूसरों की नजरें लगी रहने वाली हैं। डिसिप्लिन के मामले में लापरवाही न करना ही बेहतर होगा। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी की बात आगे बढ़ सकती है। लॉन्ग टर्म प्लानिंग और स्ट्रांग डिसीजन लेने के योग हैं।फाइनेंस - पैसों के मामले में सेविंग और इन्वेस्टमेंट के लिए दिन मिलाजुला सा रह सकता है। प्रॉपर्टी, जमीन या वाहन से जुड़ा कोई मामला आगे बढ़ सकता है।लव लाइफ - प्यार दिखाने में आप थोड़े कम एक्सप्रेसिव हो सकते हैं, भरोसा गहरा रहेगा। सिंगल लोगों के लिए कोई गंभीर और भरोसेमंद रिश्ता दस्तक दे सकता है।हेल्थ - कमर, घुटनों या जोड़ों में दर्द हो सकता है लंबे समय तक बैठने से बचें और हल्की स्ट्रेचिंग ज़रूर करें। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ मामलों में मिलाजुला बना रह सकता है। आज घर में सजावट को लेकर दिल काफी जोश में रहने वाला है। कुछ अलग करने की चाह रहेगी और आप पुराने ढर्रे से हटकर सोचना चाहेंगे। दोस्तों और सोशल सर्कल से जुड़ाव बढ़ेगा। कोई खास बातचीत आपको मोटिवेट कर सकती है।करियर - नए प्रोजेक्ट हों या फिर इनोवेशन या टेक्नोलॉजी से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है। ऑफिस में आपकी सोच सबसे अलग नज़र आएगी। फ्रीलांस, ऑनलाइन या क्रिएटिव फील्ड वालों के लिए दिन बहुत अच्छा है।फाइनेंस - आय के नए स्रोत बनने के संकेत हैं, अचानक लाभ या बोनस मिल सकता है। खर्च भी रहेगा आप स्मार्ट तरीके से मैनेज कर लेंगे।लव लाइफ - पार्टनर के साथ दोस्ती और समझ बढ़ेगी खुलकर बात करने से रिश्ता और मजबूत होगा। कोई अनोखा और इंटेलिजेंट व्यक्ति आकर्षित कर सकता है।हेल्थ - मानसिक रूप से फ्रेश रह सकते हैं नींद की कमी से बचें। स्क्रीन टाइम कम करना फायदेमंद रहेगा। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: आज आपका फोकस रहेगा जिम्मेदारियों पर आप मेहनत से पीछे नहीं हटेंगे और धीरे धीरे सही दिशा में आगे बढ़ेंगे। बड़ों का आशीर्वाद मिलने वाला है, कुछ अलग करने का मन करेगा। दोस्त और सोशल सर्कल एक्टिव रहेगा।करियर - ऑफिस में आपकी मेहनत रंग लाएगी आज के दिन दोस्तों के साथ काम करने में मदद मिल सकती है। टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन या क्रिएटिव फील्ड वालों के लिए दिन शानदार है। काम के लिहाज से आज के दिन बेहतर स्ट्रक्चर और प्लानिंग से फायदा होगा।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति मजबूत होती नज़र आएगी सेविंग और इन्वेस्टमेंट के लिए अच्छा दिन है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला आगे बढ़ सकता है।लव लाइफ - पार्टनर के साथ थोड़ा टाइम निकालना ज़रूरी है वो आपके लिए भावनाएं रखते हैं। इस समय के दौरान अकेले लोगों को कोई गंभीर रिश्ता मिल सकता है।हेल्थ - कमर या जोड़ों में दर्द की संभावना है आराम और हल्की एक्सरसाइज करने की जरूरत बनी रहने वाली है। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल