आज का राशिफल मेष: आज के दिन काम के लिहाज आपके पास स्थिति रहेगी काफी अनुकूल। घर परिवार में बातों के चलते छोटे मोटे काम आप जल्द से पूरे कर सकते हैं। इस समय के दौरान घर पर स्त्री पक्ष से सहयोग मिल सकता है। दोस्तों के साथ आज के दिन मिलने जुलने के साथ साथ नई बातों को शेयर करने का दिन होगा। करियर - नौकरी में लगे लोगों के साथ आज का दिन काफी खास होने वाला है। इस दौरान कुछ नए लोग आपके साथ काम में जुड़ सकते हैं। इस समय पर छोटे मोटे काम बने रहने वाले हैं लेकिन कुछ आवश्यक चीजों की शुरुआत के लिए अधिकारियों का सहयोग भी काफी हेल्प देने वाला है। फाइनेंस - पैसों के लिहाज से इस समय पर आप के लिए स्थिति रहने वाली है अनुकूल और साथ में किसी की ओर से कुछ लाभ भी प्राप्त होते दिखाई देता है।लव लाइफ - प्रेम के लिहाज से आज के दिन आप अपने साथी के लिए कुछ न कुछ नया करने के मूड में रह सकते हैं। हेल्थ - सेहत की स्थिति आज के दिन आपके लिए रहेगी खास और साथ में इस समय आप खुद को एनर्जेटिक अनुभव कर पाएंगे।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ : वृषभ राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत रहेगी काम की अधिकता वाली इस समय परिवार में हर किसी को किसी न किसी चीज की जरूरत बनी रहेगी जिसके चलते आप की जिम्मेदारी भी बढ़ने वाली है। आज के दिन आप भाई बहनों के साथ घर के कामों को पूरा करने के लिए सहयोगी भी रहेंगे।करियर - कारोबार में इस समय आप के लिए दिन रहेगा परिश्रम वाला इसलिए मेहनत के लिए रहें तैयार। कुछ बातें आप को कर सकती हैं परेशान इसके अलावा समय पर चीजों को निपटाना आसान नहीं होगा पर फिर भी कुछ न कुछ कामों में आप सफल भी रहेंगे। दोस्तों की ओर से भी आपको सपोर्ट मिलने वाला है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति रहने वाली है नार्मल इस दौरान आप अपने छोटे भाई बंधुओं के लिए कुछ न कुछ खर्च के मूड में रह सकते हैं। लव लाइफ - प्यार के मामले में आज के दिन आप को अपने पार्टनर से कुछ बातें सुनने को मिल सकती हैं पर आप अपनी कोशिशों से इन को प्रेम में बदल ही लेंगे। हेल्थ - स्वास्थ्य की स्थिति सामान्य रहेगी आप इस दौरान ज्यादा समय तक एक ही जगह पर बैठे रहने से कमर और गर्दन में दर्द की शिकायत से परेशान हो सकते हैं।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन : मिथुन राशि वालों के लिए इस समय चंद्रमा का गोचर मन के भावों को जुबान पर लाने का मौका देगा, इस दौरान बातों में कुछ ज्यादा ही बड़बोले हो सकते हैं। अपने दोस्तों के साथ मिलकर आज के दिन कुछ मस्ती भरी बातों को करना चाहेंगे और घर पर भी कुछ अलग ही करने के चलते काम को बढ़ा सकते हैं। करियर - काम के लिहाज से दिन की शुरुआत काफी भागदौड़ वाली होगी जिसके चलते किसी एक काम पर ध्यान दे पाना आसान नहीं होगा। इस समय कुछ जरूरी काम के चलते आप को अपने कारोबार में बदलाव की स्थिति से प्रभावित होना पड़ सकता है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के मामले में आज किसी अपने की ओर से कुछ सहायता मिल सकती है। किसी जरूरी चीजों की खरीदारी बनी रहेगी। लव लाइफ - आज का दिन रिश्तों के लिहाज से रहने वाला है काफी उठा-पटक से भरा हुआ, अपनों के लिए आप समय की कमी के चलते हो सकते हैं परेशान पर शांत रहते हुए स्थिति को संभाल लेना ही होगा अनुकूल।हेल्थ - सेहत का रखें ख्याल आज दांतों दर्द या चेहरे पर कोई समस्या परेशान कर सकती है।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क : आज के दिन आपके लिए चंद्रमा का गोचर देगा कुछ न कुछ मन में भटकाव को देने वाला होगा। आप इस दौरान अपनी मन मर्जी के कारण होंगे परेशान ऐसे में बड़ों की ओर से कुछ कठोर बातें भी सुनने को मिल सकती हैं। आज के दिन पुरानी यादें आप को करने वाली हैं प्रभावित। करियर - काम को लेकर ज्यादा सोच विचार से बचें इस दौरान कुछ लोगों के साथ आप की चर्चाएं बनी रहने वाली हैं। मीटिंग या फिर किसी के साथ मुलाकात के लिए आज ट्रैवलिंग पर जा सकते हैं। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ न कुछ बातें आप के बजट से बाहर भी रह सकती हैं। लव लाइफ - दिलों के मामले में आज के दिन आप उदास न हों कुछ लोगों को मिलेगा साथ और नए रिश्ते अपना रंग देने वाले हैं।हेल्थ - सेहत की स्थिति को लेकर आज के दिन भागदौड़ थका देने वाली है और इस समय आप का मूड भी कुछ खराब हो सकता है।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह : सिंह राशि वाले आज सोमवार के दिन बेकार के कामों में कुछ ज्यादा ही व्यस्त रह सकते हैं जिसके चलते अपने काम भी समय पर नहीं कर पाएंगे। आज के दिन आप को घर के बाहर जाकर कामों को करने का जिम्मा मिल सकता है। इस दौरान छात्र अपनी एजुकेशन के लिए काफी दौड़ धूप कर सकते हैं। करियर - कामकाज में इस दौरान अपनी ओर से सभी चीजों को सही से करने की जरूरत होगी क्योंकि कुछ कमियां परेशान कर सकती हैं। बिजनेस में आज के दिन काम के लिहाज से टास्क बढ़ने वाले हैं। इस दौरान संभल कर काम करें। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति को लेकर आज के दिन खर्चों में वृद्धि के योग दिखाई देते हैं। लव लाइफ - आज के दिन आनलाइन मुलाकात दिल पर असर डाल सकती है किसी का आकर्षण आपको करने वाला है प्रभावित।हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आज के दिन अपना विशेष ध्यान रखें क्योंकि मन में कई बातें अपना असर डाल सकती हैं।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या : कन्या राशि वालों के लिए सोमवार के दिन की स्थिति काफी मायनों में अपनों के साथ मुलाकात और बातों का समय देगी। घर के कामों को करने साथ ही अपनों के साथ मस्ती का मौका भी होगा आपके पास। छात्रों को आज के दिन मिलेगा गुरुजनों का साथ।करियर - काम के लिहाज से आज के दिन आप को दूसरों की ओर से अधिक जिम्मेदारी मिलने वाली है। ट्रैवलिंग के जरिये आप अपने कामों को विस्तार दे सकते हैं। जो लोग मैनेजमेंट में लगे हुए हैं उनकी मेहनत बढ़ने वाली है। फाइनेंस - आर्थिक स्तर पर आज के दिन आप कुछ सेटिंग में अचानक से कुछ वृद्धि देख सकते हैं। इस दौरान घर के बड़ों के लिए कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी होने का दिन है।लव लाइफ - प्यार को लेकर ज्यादा बातें न करें किसी की नजर कर सकते हैं अपना असर। मैरिज लाइफ में आज का दिन रिश्तों के लिए काफी एक्टिव रहने वाला है। हेल्थ - सेहत की स्थिति होने वाली है खास, इस दौरान आप अपने साथ साथ दूसरों की देखभाल के लिए भी रहेंगे तैयार।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला : तुला राशि वालों के लिए आज के दिन काम की अधिकता बनी रह सकती है। सोमवार के दिन आप अपने पुराने कामों को भी पूरा करने में होंगे काफी प्रयासशील। इस दौरान घर के बड़ों का सुझाव आपको दे सकता है बेहतर मार्गदर्शन जिससे आप कई कामों को आसानी से कर पाएंगे। करियर - काम को लेकर अभी जल्दबाजी बनी रहने वाली है, इस समय कुछ अधिकारियों के ओर से नए निर्देश भी मिल सकते हैं। सरकारी क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन कुछ टास्क में विस्तार को देने वाला है। फाइनेंस - आर्थिक कंडीशन आज बेहतर रहने वाली है, अपने रुके हुए कामों को पैसों के माध्यम से पूरा कर पाना होगा संभव।लव लाइफ - प्रेम संबंधों की स्थिति आज के दिन आपको दे सकती है कुछ खास अनुभव इस दौरान आप किसी की ओर आकर्षण से भरे रह सकते हैं।हेल्थ - सेहत की स्थिति सामान्य रहेगी बस अपने खान पान में देरी या लापरवाही न करें क्योंकि उसी का असर कर सकता है परेशान।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक : वृश्चिक राशि वाले आज सोमवार के दिन कुछ मामलों में भाग्य का सहयोग देख पाएंगे। इस समय दोस्तों के साथ कुछ अच्छे पलों का मजा ले सकते हैं। किसी करीबी से बातचीत के दौरान मन की उलझनें दूर हो सकती हैं। करियर - आज के दिन कामकाज के लिहाज से आपके लिए स्थिति सामान्य से बेहतर बनी रहेगी। नौकरी में लगे लोगों के लिए आज का दिन मेहनत वाला रहेगा। काम को लेकर कुछ बातें होने वाली हैं जिसके कारण जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।फाइनेंस - पैसों के लिहाज से आज का दिन मिलाजुला रह सकता है अनावश्यक खर्चों से बचने की जरूरत है। लव लाइफ - प्रेम जीवन में आज भावनाओं में बहने से बचें इस दौरान आप को अपने फैसलों को मजबूती के साथ लेने की जरूरत होगी। साथी से खुलकर बात करने से रिश्तों में बना कोई संदेह भी दूर होगा।हेल्थ - सेहत को लेकर आज थोड़ी सावधानी जरूरी है, थकान या तनाव महसूस हो सकता है,इसलिए आराम और सही खानपान पर ध्यान दें। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: आज के दिन आपके लिए पॉजिटिव ऊर्जा का समय हो सकता है पर ख्याल रखें की कुछ बातें अचानक से आपके मूड पर गहरा असर डालने वाली होंगी। परिवार में सुख शांति कुछ न कुछ कारण से खराब भी हो सकती है। लड़ाई झगड़े से खुद को दूर रखने की कोशिश करें।करियर - करियर के लिहाज से आज का दिन आपके लिए मतभेदों के संकेत लेकर आ सकता है। किसी के कारण से आपके काम विफल भी हो सकते हैं, चिंताओं के चलते आप कुछ कामों पर बहुत अधिक फोकस न कर पाएंगे।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति आज खर्चों के चलते रहेगी उतार-चढ़ाव से प्रभावित रहने वाली है। लव लाइफ - प्रेम जीवन में आज का दिन बेकार की बातों के कारण से खराब न हो जाए इस के लिए खुद को शांत रखना होगा।हेल्थ - सेहत के लिहाज से आज का दिन तनाव ओर सिर द्रद या माइग्रेन की दिक्कत को बढ़ा सकता है। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: आज सोमवार के दिन आप को घर पर किसी न किसी की ओर से मदद मिल पाएगी। आपके लिए घर के कामकाज के मामले में स्थिति सामान्य बनी रहेगी। घर परिवार में किसी बात को लेकर चर्चा हो सकती है, जिसमें आपकी भूमिका अहम रहेगी। आज आप अपने अनुभव और समझदारी से कई कामों को सही दिशा दे पाएंगे।करियर - करियर के लिहाज से आज का दिन थोड़ा व्यस्त रह सकता है। नौकरी में काम का दबाव बना रहेगा लेकिन आपकी मेहनत को सराहा जाएगा। व्यापार से जुड़े लोगों को किसी नए ऑर्डर या डील की संभावना है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति आज स्थिर रहेगी, खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है हालांकि आवश्यक चीजों पर किया गया खर्च फायदेमंद रहेगा।लव लाइफ - प्रेम जीवन में आज धैर्य बनाए रखना जरूरी है, साथी के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है बातचीत से समाधान निकल आएगा।हेल्थ - सेहत के लिहाज से आज खुद पर ध्यान देने की जरूरत है। थकान या नींद की कमी महसूस हो सकती है, इसलिए पर फिर भी आराम को प्राथमिकता दें।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: आज का दिन आपके लिए नए विचारों और योजनाओं से भरा रहेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है और दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। आज आप कुछ अलग करने की सोच में रह सकते हैं।करियर - काम के सिलसिले में आज साझेदारी के काम बेहतर होंगे और इस समय मिलकर कुछ कारोबार भी आगे बढ़ सकता है। आज आपको अच्छे मौके मिल सकते हैं नौकरी में बदलाव या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। व्यापार में नई तकनीक या नए तरीके अपनाने से लाभ होगा।फाइनेंस - पैसों के लिहाज से आज का दिन ठीक ठाक रह सकता है बस इस दौरान किसी फाइन के चलते परेशानी न हो इसके लिए नियमों का रखें ख्याल। लव लाइफ - प्रेम के लिहाज से आज का दिन मिलाजुला रह सकता है, साथी से जुड़ाव तो रहेगा लेकिन कुछ न कुछ बातों के चलते रूठना मनाना भी बना रहेगा।हेल्थ - सेहत आज सामान्य रह सकती है मानसिक तनाव से बचने के लिए जरूरी है कि व्यर्थ के पचड़ों से खुद को दूर रखें।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: सोमवार के दिन मीन राशि वाले अपने आस पास के माहौल के लिए ज्यादा ही इमोशनल हो सकते हैं। किसी करीबी से सहयोग प्राप्त हो सकता है। आज आप अपने मन की बातों को आसानी से दूसरों के सामने रख पाएंगे।करियर - करियर के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज कोई नई योजना शुरू करने का सही समय है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति आज बेहतर बनी रहेगी, आय में वृद्धि के योग हैं और किसी पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है।लव लाइफ - प्रेम जीवन में आज का दिन खुशनुमा रहेगा आज के दिन किसी के साथ दिल ज्यादा ही जुड़ाव महसूस कर सकता है। हेल्थ - सेहत के लिहाज से आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे, मानसिक शांति बनी रहेगी और दिन भर एक्टिव रहेंगे।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल