आज का मेष राशिफल: पॉजिटिव - आज भद्रा का असर दिन की शुरुआत में थोड़ी धीमी ऊर्जा दे सकता है, बुध का रोहिणी नक्षत्र में गोचर आपकी बातचीत और सोच को ज्यादा प्रभावशाली बनाएगा। आप कम बोलकर भी लोगों पर गहरी छाप छोड़ सकते हैं। नेगेटिव - काम में जल्दबाजी या अधूरा फैसला नुकसान दे सकता है। पुरानी बातें या यादें ध्यान भटका सकती हैं। किसी भी बात को लेकर ओवर सोच से बचना जरूरी होगा, वरना मानसिक थकान बढ़ सकती है।करियर - करियर में बुध का रोहिणी गोचर आपको क्रिएटिव और स्ट्रैटेजिक बना रहा है। आप अपने काम को अलग तरीके से पेश करेंगे जिससे लोग प्रभावित होंगे। पर भद्रा काल में किसी भी बड़े कॉन्ट्रैक्ट या फाइनल निर्णय को टालना बेहतर रहेगा। फाइनेंस - आर्थिक मामलों में भद्रा के असर के चलते उधार से बचें। बजट को अपने अनुसार तभी चला पाएंगे जब इच्छा को नियंत्रित रखते हें।लव लाइफ - बुध का प्रभाव बातचीत को बेहतर बनाएगा जिससे आप किसी के संपर्क में आएंगे। घूमने फिरने के अलावा कुछ रोमांस मस्ती भी बनी रहने वाली है।हेल्थ - शारीरिक रूप से हल्की थकान या तनाव महसूस हो सकता है। इस समय कमर, कंधों में जकड़न की समस्या। लकी नंबर - 1लकी कलर - सिल्वर ग्रेउपाय - भगवान शिव को जल अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें – आज का मेष राशिफल आज का वृषभ राशिफल: पॉजिटिव - बुध का रोहिणी नक्षत्र में गोचर आपके दिन को व्यावहारिक और स्थिर सोच की ओर ले जाएगा। बच्चों जुड़े मामलों में हलचल रह सकती है। घर में रिनोवेशन या मेहमानों का आना भी लगा रह सकता है।नेगेटिव - भद्रा के प्रभाव से घरेलू माहौल में ध्यान भटकने या अस्थिरता जैसी स्थिति बन सकती है, बच्चों या छोटे सदस्यों को लेकर चिंता रह सकती है। करियर - कामकाज में थोड़ा सुस्ती का असर हो सकता है पर ग्रहों का प्रभाव आपको नया करने की ओर ले जाने में मदद कर सकता है। आप पुराने कामों को नए तरीके से कर पाएंगे। फाइनेंस - आर्थिक मामलों में अचानक खर्च सामने आ सकता है, किसी पुराने भुगतान या रुके हुए बिल को लेकर दबाव महसूस हो सकता है।लव लाइफ - प्रेम भरे रिश्ते आज अपनों की ओर से मिलने वाला सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। जीवन साथी के साथ घरेलू कामों में आप की भागीदारी भी बढ़ सकती है। हेल्थ - मोबाइल और टेलीविजन पर अधिक देर समय बिताने से आंखों या माइग्रेन थकान की समस्या हो सकती है।लकी नंबर - 4लकी कलर - पीचउपाय - हनुमान चालीसा का पाठ करें।विस्तार से पढ़ें – आज का वृषभ राशिफल आज का मिथुन राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन भावनाओं से जुड़ा हुआ रहेगा यहां आपके राशि स्वामी बुध का रोहिणी नक्षत्र गोचर आपको सोच में कल्पना शक्ति को भर देगा। आस पास के लोगों और परिस्थितियों को पहले से ज्यादा समझने की क्षमता महसूस करेंगे।नेगेटिव - भद्रा के असर के कारण भावनाएं ज्यादा तीव्र होने के कारण निर्णय लेते समय भ्रम की स्थिति बन सकती है। किसी करीबी की बात या व्यवहार मन को प्रभावित कर सकता है। करियर - कामकाज में बुध का असर और भद्रा का प्रभाव आपकी कल्पनाशक्ति को दूसरों के भीतर भर देने वाला है। मीडिया, फैशन या काउंसलिंग जैसे क्षेत्रों में काम करने वालों के लिए दिन अनुकूल साबित हो सकता है।फाइनेंस - अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है आपकी आर्थिक योजना थोड़ी प्रभावित हो सकती है। लव लाइफ - प्यार में ज्यादा उत्साहित होने से बचें और ख्याल रखें की आप जिस ओर जाना चाह रहे हैं शायद आपका साथी तैयार न हो। प्रेम में समझदारी ही आप के लिए विशेष होगी।हेल्थ - नींद की कमी या ज्यादा सोचने की आदत से मानसिक थकान महसूस हो सकती है।लकी नंबर - 2लकी कलर - हल्का पीलाउपाय - गाय को हरा चारा खिलाएं।विस्तार से पढ़ें – आज का मिथुन राशिफल आज का कर्क राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन आप के राशि स्वामी की स्थिति जहां है उसके कारण मन में चंचलता तो रहेगी ही पर समझदारी से स्थिति संभल सकती है। धैर्य से बात करने पर रिश्ते मजबूत होंगे।नेगेटिव - भद्रा का असर है और आप के भीतर की बेचैनी का बढ़ना बिना बात को समझे कोई निष्कर्ष न निकालें। खुलकर बातचीत करने से स्थिति बेहतर हो सकती है। करियर - इस दौरान ऑफिस में आपकी शांत लेकिन प्रभावी मौजूदगी आपको आगे बढ़ाने में सहायक होगी। भद्रा के प्रभाव के कारण किसी भी मामले में लापरवाही न करें हर बात पर ध्यान बना के काम करना है।फाइनेंस - किसी करीबी की मदद के लिए भी धन खर्च करना पड़ सकता है। इस समय आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा अधिक सोच विचार में रहेंगे।लव लाइफ - दिल के मामले में इस दौरान भावुक होकर फैसले लेने से बचना जरूरी होगा वरना बाद में पछतावा हो सकता है। अपने प्रेम पर भरोसा बना के रखें।हेल्थ - मौसम के असर के चलते एलर्जी या सांस से जुड़ी दिक्कत महसूस हो सकती है।लकी नंबर - 7लकी कलर - लालउपाय - माता लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाएं।विस्तार से पढ़ें – आज का कर्क राशिफल आज का सिंह राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन सूर्य का प्रभाव और बुध का रोहिणी में गमन आपके मन में बदलाव और नई समझ लेकर आ सकता है। बड़ों की ओर से बच्चों से खुलकर बातचीत करने से बेहतर तालमेल बनेगा। नेगेटिव - मन के अनुसार अगर कुछ चीजें न हो पाएं तो इससे खुद को बहुत अधिक परेशान न होने दें क्योंकि भद्रा का असर भी आप को इस दौरान अस्त व्यस्त सा बना सकता है। करियर - नौकरी में आपकी सोच में कुछ बदलाव दूसरों के चलते देखने को मिल सकता है। सहकर्मियों से मिलने वाले सुझाव आपके लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं और काम करने के तरीके में सुधार ला सकते हैं। फाइनेंस -आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। किसी भी तरह के लेनदेन में जल्दबाज़ी से बचें। लव लाइफ - प्यार के सिलसिले में मन में कुछ पुरानी बातें या भावनात्मक उलझनें दोबारा उभर सकती हैं। किसी पुराने परिचित से जुड़ाव या बातचीत फिर से शुरू हो सकती है। हेल्थ - आंखों और गले से जुड़ी हल्की परेशानियां हो सकती हैं इसलिए सावधानी रखें।लकी नंबर - 9लकी कलर - क्रीमउपाय - सूर्यदेव को जल अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें – आज का सिंह राशिफल आज का कन्या राशिफल: पॉजिटिव - आपके राशि स्वामी बुध के नक्षत्र परिवर्तन का असर आप को अपनों के सहयोग में दिखाई देगा। भाई बहनों के साथ मिलकर किसी काम को पूरा करने का मौका मिल सकता है।नेगेटिव - आज के दिन आप का मन शायद उन चीजों में अधिक लगे जहां की स्थिति आपके लिए अनुकूल न होने पाए क्योंकि रोहिणी में बुध का जाना इसी का संकेत दे रहा है। करियर - आज भद्रा का असर कुछ प्रतिस्पर्धा को बढ़ा सकता है। काम के मामले में कई तरह के विचारों और जिम्मेदारियों में उलझा रह सकता है। एकाग्रता बनाए रखना थोड़ा कठिन हो सकता है।फाइनेंस - आज के दिन अपनी जेब पर खर्च को नियंत्रित तो कर पाएंगे पर कुछ लोगों की मांग अधिक रहने से चीजें कम ही संभलें।लव लाइफ - प्रेम में आज समय कम रहने से साथी की कुछ नाराजगी भी उठानी पड़ सकती है पर शाम को घूमने जाने का प्लान इसे कम भी कर सकता है। हेल्थ - काम के कारण थकान या तनाव से बचने के लिए संगीत सुनना या हल्की कसरत गतिविधियों में समय बिताना लाभदायक रहेगा।लकी नंबर - 3लकी कलर - लैवेंडरउपाय - जरूरतमंद लोगों को भोजन कराएं।विस्तार से पढ़ें – आज का कन्या राशिफल आज का तुला राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन की स्थिति काफी मामले में आप को लोगों के लिए मेहनत करनी होगी साथ ही कुछ बातों को लेकर ज्यादा गहन तरीके से सोचना होगा ताकि चीजें आप की पकड़ में रहें।नेगेटिव -आज का दिन बड़ों की बातों सुनने वाला है, आप पर थोड़ा पहरा भी कड़ा हो सकता है इस समय खुद को शांति से आगे बढ़ाते रहें।करियर - आज के दिन बुध का रोहिणी प्रभाव आप के कारोबार में कुछ तेजी का दौर दिखा सकता है। नौकरी के सिलसिले में यात्रा का योग भी बन रहा है जो आगे चलकर आपके लिए मुनाफे का सौदा साबित हो सकती हैं।फाइनेंस - आज के दिन बुध का रोहिणी नक्षत्र गोचर परिवार या करीबी लोगों की ओर से अचानक खर्च की मांग सामने आ सकती है लव लाइफ - प्रेम में व्यर्थ की बातें बढ़ने से संदेह अपनी जगह बनाने लग सकते हैं जो भावनात्मक रूप से आपको प्रभावित कर सकती है। हेल्थ - सेहत के लिहाज से आज के दिन पानी का सेवन बढ़ाएं और मसालेदार भोजन से बचें ताकि समस्या न बढ़े। लकी नंबर - 8लकी कलर - ऑफ व्हाइटउपाय - पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं।विस्तार से पढ़ें – आज का तुला राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल: पॉजिटिव - बुध का नक्षत्र गोचर आप को जोश तो देने वाला है। किसी दूर के व्यक्ति से बातचीत या यात्रा से जुड़ा अवसर भी बन सकता है। सामाजिक रूप से आप काफी सक्रिय रहेंगे।नेगेटिव - भद्रा का असर आपके आस पास की चीजों को विपरीत दिशा की ओर ले जाने वाला हो सकता है। मन में कई बातों को लेकर उतार-चढ़ाव भी रह सकते हैं। करियर - काम के मामले में अटकाव तो होंगे पर किसी साथ में काम कर रहे कर्मचारी से संपर्क काम आ सकते हैं। फ्रीलांस या क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन मौके लेकर आने वाला है।फाइनेंस - शेयर में भाग्य आजमाना चाहेंगे पर ये फैसला भद्रा काल में सोच समझकर ही लें।लव लाइफ - जीवन साथी के साथ शांति से बात करना ही जरूरी है क्योंकि छोटी सी बात भी काफी बढ़ सकती है। अकेले लोगों के लिए कोई पुराना परिचय फिर से एक्टिव हो सकता है।हेल्थ - आज के दिन गर्मी या मौसम के चलते आप के शरीर में नमी की कमी रहने वाली है इस ओर ध्यान रखें।लकी नंबर - 5लकी कलर - लाइट ग्रीनउपाय - गणपति जी को दूर्वा अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें – आज का वृश्चिक राशिफल आज का धनु राशिफल : पॉजिटिव - बुध का रोहिणी नक्षत्र गोचर आपको भागदौड़ तो देगा इसलिए चीजों को बेहतर तरीके से समझने की जरूरत होगी। घर पर मिलकर काम करने में सफल रहेंगे और मेहनत का सही परिणाम पाने की ओर बढ़ेंगे।नेगेटिव - आज मन पर ग्रहों का असर होने से किसी भी बात को लेकर बहुत जल्दी से कहने या उत्तर देने से बचें वरना छोटी बात बड़ी लग सकती है। धैर्य बनाए रखना जरूरी रहेगा।करियर - काम के मामले में आप का जल्दी में काम करना अनुकूल न हो, इस प्रभाव के कारण प्रोफेशनल निर्णयों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। भावनात्मक अस्थिरता के कारण छोटे से फैसले भी भारी लग सकते हैं। फाइनेंस - अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना आज जरूरी होगा बुध इन ओर संकेत दे रहा है वरना आगे चलकर असंतुलन बढ़ सकता है।लव लाइफ - आज के दिन प्यार के मामले में कोई पुराना संपर्क फिर से जीवन में सक्रिय हो सकता है।हेल्थ - तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें और आस-पास की चीजों की सफाई का ध्यान रखें ताकि कोई संक्रमण असर न डाल पाए।लकी नंबर - 6लकी कलर - केसरियाउपाय - भगवान विष्णु का ध्यान करें।विस्तार से पढ़ें – आज का धनु राशिफल आज का मकर राशिफल: पॉजिटिव - बुध के नक्षत्र गोचर के कारण आज आप अपने विचारों और बातों को लेकर थोड़ा ज्यादा स्पष्ट और प्रभावशाली रह सकते हैं। लोग आपकी बातों पर ध्यान देंगे। छात्र वर्ग के लिए यह दिन नई सीख और प्रेरणा लेकर आ सकता है।नेगेटिव - आपके अंदर थोड़ी अस्थिरता धीरे धीरे बढ़ सकती है ऎसे में अपनों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। बिना कुछ सोचे ज्यादा प्रतिक्रिया देने से बचना होगा।करियर - आज के दिन गोचर में छठे भाव का प्रबल असर आप को मुश्किलों में डाल सकता है। व्यापार में धैर्य रखना जरूरी होगा क्योंकि सामने से प्रतिक्रिया उम्मीद के अनुसार नहीं मिल पाए इसलिए देर ही सही पर सही से काम ही बेहतर होगा। फाइनेंस - आज कुछ न कुछ खर्च बना ही रहने वाला है और आप की सेविंग कमजोर होने वाली है। लव लाइफ - भद्रा के प्रभाव से प्रेम संबंधों में दिन थोड़ा शांत या सामान्य रह सकता है। किसी के प्रति आप का रुझान बढ़ सकता है।हेल्थ - सेहत कमजोर रहेगी अपना ध्यान रखें महिलाओं को हार्मोनल समस्या हो सकती है। लकी नंबर - 1लकी कलर - पीलाउपाय - शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।विस्तार से पढ़ें – आज का मकर राशिफल आज का कुंभ राशिफल : पॉजिटिव - ग्रहों का प्रभाव आप को चुस्ती देने वाला है, बुध के रोहिणी में जाने की ऊर्जा से व्यवस्थित तरीके से आप घर के कामों में शामिल रहेंगे माता पिता का प्रेम सहयोग भी आप को मिलेगा।नेगेटिव - भद्रा के प्रभाव से आज कुछ मामलों में रुकावट या देरी महसूस हो सकती है। घर या कार्यस्थल पर बड़ों की बातों और नियमों का पालन करना जरूरी है।करियर - करियर के क्षेत्र में बुध का रोहिणी नक्षत्र गोचर आपके काम में तेजी और नई दिशा देने का काम करेगा। कारोबार में सुधार के संकेत हैं और कोई नया अवसर भी सामने आ सकता है। फाइनेंस - आर्थिक मामलों में भद्रा के कारण अचानक खर्च की स्थिति बन सकती है। परिवार या करीबी लोगों की जरूरतों को पूरा करने में आप आगे होंगे।लव लाइफ - बुध का प्रभाव बोलने में कुशलता के साथ बेहतर बना सकता है और आप अपनी इसी बात के चलते दूसरों पर जादू बिखेर सकते हैं।हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आज बच्चों की ओर ध्यान बना के रखें उनकी शरारतें कुछ परेशानी बढ़ा सकती हैं।लकी नंबर - 4लकी कलर - हल्का हराउपाय - माता दुर्गा के मंत्रों का जाप करें।विस्तार से पढ़ें – आज का कुंभ राशिफल आज का मीन राशिफल : पॉजिटिव - आज के दिन घरेलू मामलों में आप अधिक बंधे दिखाई दे सकते हैं, आप के लिए इस दौरान घर पर कुछ काम की अधिकता या कुछ आयोजनों के चलते दौड़ अधिक रहने वाली है।नेगेटिव - इस दौरान माता या किसी स्त्री पक्ष की ओर से कठोर बातें सुन सकते हैं। मानसिक रूप से शांत रहना आज सबसे बड़ी जरूरत होगी ताकि छोटी बातें में तनाव न हो। करियर - काम के क्षेत्र में आप ज्यादा केंद्रित होकर सोच सकते हैं बुध का नक्षत्र गोचर आप को लोगों के साथ मिलकर काम करने में मदद देने वाला है। शोध के कामों में दिन अच्छा अवसर ला सकता है। फाइनेंस - बुध का प्रभाव आपको समझदारी से पैसे संभालने की ताकत देगा पर इसके बावजूद अपने फाइनेंस को नोट करके रखना बहुत जरूरी होगा।लव लाइफ - प्रेम के मामले में आज के दिन आप साथी की मदद करना चाहेंगे, सुसराल पक्ष की ओर से कुछ प्राप्ति के योग खुशी दे सकते हैं। हेल्थ - भद्रा के असर के कारण बच्चे अपना समय मोबाइल में लगाने वाले हैं जिनसे उन्हें परेशानी होगी इसलिए बड़ों को इस ओर अधिक अनुशासन बनाने की जरूरत है।लकी नंबर - 2लकी कलर - चॉकलेट ब्राउनउपाय - गरीबों को भोजन का दान करें।विस्तार से पढ़ें – आज का मीन राशिफल