आज का मेष राशिफल: पॉजिटिव - आज आप अपने व्यवहार और काम करने के अंदाज से अलग ही दिखाई दे सकते हैं। इस समय आप उन कामों को भी करने में आगे होंगे जिन्हें दूसरे न करना चाहेंगे। नेगेटिव - आज के दिन आप को समझ के साथ फैसले लेने की जरूरत होगी क्योंकि लोग आप की गलतियों को ही देखना चाहते हैं।करियर - काम के मामले में इस दौरान आपकी मेहनत तो बहुत अधिक बनी रहने वाली है। आप के लिए आज के दिन काम में थकान बढ़ने वाली है इस दौरान नौकरी हो या बिजनेस दोनों ही मामलों में आप के लिए समय मेहनत बढ़ाने की बात कहता है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति बचत की कमी के चलते सामान्य रह सकती है इस दौरान आप का धन सेहत, यात्रा जैसी बातों पर खर्च हो सकता है। लव लाइफ - प्यार के मामले में दिन आज ज्यादा सहयोग न दे पाए अपने पार्टनर से दूरी बनी रह सकती है। हेल्थ - ज्यादा काम और भागदौड़ के कारण थकान महसूस हो सकती है, सेहत भी प्रभावित रहने वाली है।लकी नंबर - 3लकी कलर - पीलाउपाय - भगवान शिव को नीले पुष्प अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का वृषभ राशिफल : पॉजिटिव - आज आप अपने कामों को बेहतर तरीके से प्लान कर सकते हैं, घर के लोगों का साथ मिलने से मन भी खुश रहेगा और कुछ जरूरी काम समय पर पूरे हो सकते हैं।नेगेटिव - इस समय घर से बाहर कुछ ज्यादा समय व्यतीत हो सकता है इसलिए अपनी प्राथमिकताओं को ध्यान में रखें।करियर - कामकाज के मामले में दिन ठीक रह सकता है, बिजनेस करने वालों को नए लोगों के साथ मुलाकात का अवसर मिल पाएगा नए लोग आपके काम में कुछ फायदा को बढ़ाने में सहायक हो सकते हैं।फाइनेंस - पैसों के मामले में स्थिति बेहतर रह सकती है कुछ अतिरिक्त आय के साधन भी जुट सकते हैं।लव लाइफ - जीवनसाथी के साथ दिन मिलाजुला रहेगा कुछ उनकी बातें अधिक होने वाली हैं जिसके कारण घर के काम छूट सकते हैं।हेल्थ - मौसम बदलने की वजह से शरीर में सुस्ती महसूस हो सकती है।लकी नंबर - 6लकी कलर - सफेदउपाय - शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का मिथुन राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन घर में आप अपने काम को लेकर कुछ ज्यादा ही हठी रह सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने फिरने के लिए निकल सकते हैं।नेगेटिव - किसी करीबी व्यक्ति से बहस होने की संभावनाएं बढ़ सकती हैं इसलिए शांत रहें।करियर - कामकाज में थोड़ी आज के दिन आगे रह सकते हैं साथ ही इस समय आप को पुराने कामों को जल्द से जल्द पूरा करने का दबाव भी रहने वाला है। कारोबार में इस दौरान कुछ बाहरी लोगों का हस्तक्षेप भी रहने वाला है।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में दिन ठीक रह सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने की भी संभावना है।लव लाइफ - जीवन साथी के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है लेकिन इस दौरान आप घूमने के लिए बाहर भी जाने की प्लानिंग करेंगे।हेल्थ - इस समय आंखों में थकान या जलन की शिकायत हो सकती है, हो सके तो ठंडे जल से आंखें धोने से आराम मिलेगा।लकी नंबर - 5लकी कलर - हराउपाय - गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का कर्क राशिफल: पॉजिटिव - आज परिवार और घर से जुड़ी चीजों पर आपका ध्यान ज्यादा रहेगा। घर के लोगों के साथ बैठकर बातचीत करने से कई जरूरी फैसले आसानी से हो सकते हैं।नेगेटिव - इस समय काम की अधिकता आप के लिए समय की कमी को देने वाली है।करियर - कामकाज में थोड़ी व्यस्त रह सकती है, ऑफिस में इस दौरान कुछ न कुछ बातें आप के काम को प्रभावित कर सकती है। इस दौरान साथ में काम कर रहे लोगों के साथ जितना संभव हो सके शांति से बातचीत करें।फाइनेंस - कोई छोटा आर्थिक लाभ भी मिल सकता है इस दौरान अपने दोस्तों के साथ कुछ पार्टी इत्यादि का मूड भी बना रहने वाला है।लव लाइफ - जीवनसाथी या पार्टनर के ओर से कुछ ज्यादा बातें दिल को परेशानी दे सकती हैंहेल्थ - आज के दिन वाहन इत्यादि का संभल कर करें उपयोग जिससे स्थिति समस्या न दे पाए।लकी नंबर - 2लकी कलर - सफेदउपाय - चंद्रमा को जल अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का सिंह राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन आप उन चीजों को जानने की इच्छा रखेंगे जो काफी दबी छिपी रह सकती हैं। आज के दिन घर के कामों में ज्यादा से ज्यादा चीजें परेशानी दे सकती है।नेगेटिव - आज घर में आप अपने माता या पिता की ओर से कुछ बातें सुन सकते हैं।करियर - कार्यक्षेत्र में आपके लिए दिन कुछ कड़े संघर्ष को दिखा रहा है। इस समय छोटी सी गलती भी दूसरों के द्वारा पकड़े जाने पर समस्या हो सकती है। खुद के स्वभाव को कठोर न बनाएं और सहजता से कमियों को भी स्वीकार कर लेना अनुकूल होगा।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति की अगर बात की जाए तो इस समय खर्च अधिक ही बढ़ने वाले हैं।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आप की कही हुई बात गलत साबित हो सकती है इसलिए किसी बात को लेकर ज्यादा कठोर न बनें।हेल्थ - आज के दिन काम का तनाव भी रहेगा ओर घरेलू काम भी होंगे जिसके चलते शरीर में दर्द की शिकायत अचानक से महसूस हो सकती है।लकी नंबर - 1लकी कलर - सुनहराउपाय - सूर्य देव को जल अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का कन्या राशिफल: पॉजिटिव - आज आप अपने कामों को बहुत व्यवस्थित तरीके से करने की कोशिश करेंगे। आपकी समझदारी इस समय बच्चों के लिए कुछ अच्छे मार्गदर्शन का काम भी बन सकती है।नेगेटिव - छोटी-छोटी बातों को लेकर ज्यादा चिंता करना आपकी आदत बन सकता है, इसलिए बेवजह की टेंशन लेने से बचें।करियर - कामकाज में आज फोकस अच्छा रह सकता है लेकिन हर काम में बदलाव हो पाए ये जरूरी नहीं है। साझेदारी से जुड़े हुए कामों के लिए दिन अच्छा है आप के कुछ न कुछ काम इस दौरान अटक भी सकते हैं इसलिए इस बात को लेकर ज्यादा दबाव न लें।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रह सकती है इस दौरान घर पर भाई बहनों या बच्चों की जरूरतों पर खर्च होने का समय है।लव लाइफ - आज के दिन हो सके तो बातचीत को शांति के साथ करें, पार्टनर के साथ बातचीत से कई बातें साफ हो सकती हैं। हेल्थ - मौसम बदलने के कारण हल्की कमजोरी या थकान महसूस हो सकती है अपना ध्यान रखें।लकी नंबर - 5लकी कलर - हराउपाय - कपूर दुर्गा जी को चढ़ाएं।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का तुला राशिफल: पॉजिटिव - आज आपका कॉन्फिडेंस तो बना रहने वाला है, बाहरी कामों में ज्यादा लगे रहेंगे जिसके कारण नए लोगों के सतह संपर्क भी बनेगा। दोस्तों को मुलाकात के लिए बुला सकते हैं।नेगेटिव - आज के दिन आप व्यर्थ के मामलों में फंस सकते हैं इसलिए दूसरों के कामों में ज्यादा दखल न देना ही बेहतर होगा।करियर - काम के मामले में भागदौड़ वाला होगा इस समय कानूनी मामलों के कारण भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ऑफिस में कुछ लोगों के साथ प्रतिस्पर्धा भी बहुत ज्यादा ही बढ़ सकती है इसलिए फैसले जल्दी से न लेना ही बेहतर होगा।फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन कुछ कमजोर होगा इस दौरान आप को घाटा या किसी के कारण नुकसान हो सकता है। लव लाइफ - आपसी बातचीत के कारण कुछ बातें ज्यादा ही बढ़ सकती हैं, इस दौरान जितना हो सके शांति के साथ फैसले को लिया जाए।हेल्थ - चोट लगने या किसी कारण से कट के चलते समस्या हो सकती है। सावधानी से कामकाज करें।लकी नंबर - 9लकी कलर - भूरा उपाय - धर्म स्थल पर दूध का दान करें।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल: पॉजिटिव - परिवार के लोगों के साथ बातचीत और सहयोग से कई छोटे-मोटे काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। इस दौरान बच्चों की ओर से कोई बात सामने सुनने को मिलेगी। छात्रों के लिए प्रतिस्पर्धा बनी रहने वाली है।नेगेटिव - बेहतर होगा कि बीती बातों को ज्यादा न सोचें और आज के कामों पर फोकस रखें।करियर - किसी काम को लेकर जो सोच रहे थे, उसे शुरू करने का सही समय हो सकता है। लोगों से आपकी बातचीत भी प्रभावशाली रहेगी लेकिन ध्यान रखें की इस दौरान कुछ लोग अपनी बातों से भी मुकर सकते हैं।फाइनेंस - आज के दिन किसी ऑनलाइन पेमेंट करने या फिर किसी से उधार मिलने जैसी स्थिति दोनों ही बातों को पूरा करने वाली है।लव लाइफ - प्रेमियों के लिए वैसे दिन मिलाजुला रह सकता है, इस दौरान नए लोग आप को आकर्षित कर सकते हैं।हेल्थ - सेहत के मामले आज के दिन थोड़ा ध्यान रखें किसी लत के चलते मन और शरीर दोनों ही प्रभावित रह सकते हैं। लकी नंबर - 5लकी कलर – गुलाबीउपाय – गुड़ या चीनी का दान करें।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का धनु राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन दोस्तों के साथ मुलाकात या फोन पर लंबी बातचीत होगी, घर पर किचन में कुछ न कुछ बनाने या करने की इच्छा भी मन में बनी रह सकता है।नेगेटिव - किसी की बातों में आकर खुद को बदलने से बचे। अपनों पर विश्वास बना के रखें। करियर - रचनात्मक और सेवा से जुड़े कार्यों में शामिल रह सकते हैं। इस समय ऑफिस में सहयोगियों का साथ मिलेगा। नौकरी में छोटी दूरी की यात्रा का योग बन सकता है जो फायदेमंद रहेगी।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के मामले में आज के दिन घरेलू मामलों में पैसे लगने वाले हैं।लव लाइफ - दिल की बातों को लेकर बहुत ज्यादा संदेह से बचें आज के दिन अविवाहित लोगों के लिए विवाह से जुड़े प्रस्ताव आ सकता है।हेल्थ - आज के दिन माता या पिता की सेहत को लेकर कुछ चिंता बनी रह सकती है। लकी नंबर - 9लकी कलर - सिल्वर उपाय - नाग देव की पूजा करें।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का मकर राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन घर पर बच्चों के साथ व्यस्त रहने वाला है, कुछ अलग बातों को सीख के लिए दिन बेहतर रह सकता है। किसी दोस्त या जानकार से सलाह मिल सकती है जो आगे काम आएगी।नेगेटिव - एक साथ कई काम लेने से उलझन बढ़ सकती है। करियर - ऑफिस में काम का दबाव थोड़ा ज्यादा रह सकता है लेकिन आप अपनी समझदारी से चीजों को संभाल लेंगे। फ्रीलांस करने वालों को नए लोगों से संपर्क बढ़ाने का मौका मिल सकता है।फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन ठीक रह सकता है, छोटे भाई बहनों की इच्छाओं को पूरा करने के लिए आप जेब खर्च के लिए तैयार होंगे।लव लाइफ - इस समय के दौरान कुछ बातें बढ़ने से चिंता रहेगी पर फिर भी अगर आप शांति बनाए रखेंगे तो चीजें हेल्थ - गले में परेशानी हो सकती है इसलिए बहुत ज्यादा ठंडी चीजों से थोड़ा बचें।लकी नंबर - 5लकी कलर - आसमानीउपाय - काले तिल को जल में डाल कर स्नान करें।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का कुंभ राशिफल: पॉजिटिव - आज आपका स्वभाव कुछ बदला हुआ सा रह सकता है। इस दौरान अपने बड़ों के साथ समय बिताने और दोस्तों से मिलने या पुराने रिश्तेदारों से बात करने के मौके भी बनेंगे। खुशी मिलेगी।नेगेटिव - आज घर में आपकी बातों को गलत ठहराया जा सकता है इसलिए किसी भी तरह का झगड़ा टालें।करियर - ऑफिस या काम पर कुछ नए बदले हुए विचार तो आएंगे लेकिन आप के साथ सहकर्मियों का सहयोग कम ही रहने वाला है। अपनी टीम के साथ काम करने के लिए इस दौरान काफी मशक्कत करने की जरूरत होगी।फाइनेंस - पैसों की चिंता बनी रह सकती है इस समय घर पर किसी धार्मिक काम में खर्चा बढ़ सकता है।लव लाइफ - पार्टनर की छोटी-छोटी बातें आज दिल छू सकती हैं, इस दौरान अपने दोस्तों के साथ समय बिताना आपके साथी को ज्यादा पसंद न आए।हेल्थ - इस दौरान बालों के झड़ने की दिक्कत अधिक रह सकती है। अच्छे हर्बल उत्पादों का सहारा लेना ही अनुकूल होगा।लकी नंबर - 7लकी कलर - गहरा गुलाबीउपाय - चंद्रमा की पूजा करें।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का मीन राशिफल: पॉजिटिव - आप अपने काम को जिस उत्साह और स्पष्ट सोच के साथ आगे बढ़ाएंगे उससे आसपास के लोग भी प्रभावित हो सकते हैं। नेगेटिव - अपने विचारों पर ज्यादा अड़े रहने से दूसरों के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है।करियर - काम को लेकर इस समय अपने काम को अच्छे से करने की जरूरत है। हर काम को गंभीरता से निभाना जरूरी है पर साथ ही आस पास के लोगों का मत भी ध्यान में रखें। मेहनत और निर्णय क्षमता कारोबार में आज काफी सहायक होगी।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में आज स्थिति ठीक रह सकती है लेकिन किसी महंगी वस्तु या शौक से जुड़ी चीज़ पर खर्च करने का मन बन सकता है।लव लाइफ - रिश्तों में आज खुलकर बातचीत करने से नजदीकियां बढ़ सकती हैं और जीवनसाथी के साथ समय बिताने से संबंध और मजबूत हो सकते हैं।हेल्थ - ज्यादा काम के कारण थकान या शरीर में गर्मी से जुड़ी समस्या महसूस हो सकती हैलकी नंबर - 3लकी कलर - सुनहराउपाय - वृक्ष को जल अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल