आज का राशिफल मेष: मेष राशि वालों के लिए आज सोमवार के दिन कर्म भाव में एक साथ कई सारे ग्रहों का होना देने वाला है जीवन में कुछ हलचल। आज के दिन पांच ग्रहों के साथ प्लेटो का योग आप को बाहरी मामलों में व्यस्त कर देने वाला होगा।करियर - कामकाज को लेकर दिन रहेगा भागमभाग से भरा हुआ, इस समय कुछ लोग आपके काम में विस्तार वाले ओर सहयोगी होंगे। नए संपर्क बिजनेस को बढ़ाने के लिए कुछ अच्छी योजनाओं को देने वाले भी हो सकते हैं।फाइनेंस - धन के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रह सकता है। इस समय घर के खर्चों में बढ़ोतरी देख सकते हैं।लव लाइफ - प्रेम संबंधों के लिए दिन होगा कुछ हलचल को देने के साथ साथ जीवन में नए लोगों के साथ सहयोग देने वाला होगा। हेल्थ - सेहत के मामले में आज के दिन जो लोग गैस्ट्रिक से परेशान हैं उन के लिए मुश्किलें अधिक बढ़ सकती हैं इसलिए ख्याल रखें।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: वृषभ राशि वालों के लिए आज सोमवार का दिन रहेगा कुछ न कुछ बातों से प्रभावित। घर पर धार्मिक कामों का आयोजन हो सकता है, अपनों के साथ घुमने किसी खास स्थान पर जाने का मौका मिल सकता है।करियर - नौकरी में लगे लोग अपने काम में कुछ अच्छे मौके दे सकते हैं। आज के दिन काम में अधिकारियों की ओर से देख रेख अधिक होने वाली है इसलिए किसी भी तरह की लापरवाही से बचें।फाइनेंस - आर्थिक मामलों को लेकर आज के दिन स्थिति होगी मिले जुले असर वाली, किसी दान कार्य या किसी की मदद के लिए कर सकते हैं पैसों का व्यय।लव लाइफ - प्रेम संबंधों के मामले में आज के दिन जितना संभव हो सके अपने रिश्तों को सहेज कर रखें और इस समय लव मैरिज के लिए सोच विचार अधिक बढ़ने वाला है।हेल्थ - स्वास्थ्य की अगर बात की जाए तो इस समय पैरों या घुटने से संबंधित परेशानियां अधिक रह सकती हैं।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए सोमवार के दिन ग्रहों की चाल कर सकती है मानसिक रूप से काफी अस्त व्यस्त जिसके चलते किसी के बात पर एकाग्र हो पाना आसान नहीं होगा। इस समय घर पर कुछ गुप्त योजनाओं पर गंभीर बातचीत का दौर बना रहने वाला है।करियर - कार्यस्थल पर अपने विरोधियों से बचकर रहें किसी भी तरह की गुटबाजी आज के दिन आप के लिए मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। आज के दिन जो लोग काम की तलाश में या आवेदन करना चाहते हैं उन्हें कुछ ओर इंतजार करना पड़ सकता है।फाइनेंस - आर्थिक पक्ष को लेकर आज के दिन की स्थिति आप को परेशान कर सकती है या भविष्य को लेकर कुछ चिंता भी बढ़ सकती है।लव लाइफ - आज के दिन प्यार के संबंध परेशानी में अधिक दिखाई देते हैं किसी न किसी कारण से दूसरों की ओर से सुनना मन को परेशान करने वाला होगा।हेल्थ - सेहत के लिए आज संभल कर रहें इस समय चोट लगने या पानी से संबंधित रोग परेशान कर सकते हैं। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: आज सोमवार का दिन कर्क राशि वालों को करने वाला है प्रभावित। इस समय अपनों की ओर से कुछ न कुछ बातें आप को परेशान कर सकती हैं। सोमवार का दिन आपको काम को अधिक बढ़ा सकता है अपने पार्टनर से कम ही हेल्प मिल पाएगी। दोस्तों के साथ शाम का समय बाहर घूमने के मौके दे सकता है।करियर - सोमवार का दिन काम को लेकर दे सकता है अधिक व्यस्त माहौल, इस समय काम में हो सकते हैं कुछ बदलाव या आपके स्थान में भी होगा चेंज। इस समय अपने साथ काम कर रहे लोगों की ओर से मिलेगी मदद जो आपको कुछ राहत देने वाली भी होगी।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के मामले में दिन नार्मल ही रहने वाला है, इस समय फाइनेंस को लेकर कुछ सेविंग कम ही रहेगी खर्च तो होने वाले हैं।लव लाइफ - प्रेम संबंधों की अगर बात की जाए तो ये समय आपके रिश्ते को कुछ धीमापन देने वाला है पर शाम होते होते कुछ न कुछ बातें आपको करीब लाने वाली होंगी।हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आज के दिन अपने पार्टनर ही सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सोमवार के दिन सिंह राशि वालों को मिलेगा घर में अस्त व्यस्त माहौल, इस समय पर नए लोगों के साथ बातचीत करते हुए रहें सावधान आस पड़ोस में होने वाली बातें आपको भी करने वाली हैं प्रभावित। करियर - नौकरी को लेकर आप की मेहनत बड़ों के सामने होंगी और कुछ न कुछ बदलाव आप के काम को करने वाले हैं प्रभावित। इस समय बिजनेस को लेकर कुछ उथल-पुथल वाले मौके होंगे पर इस समय आप के काम में लोगों के साथ प्रतिस्पर्धा का माहौल कुछ असुविधा भी देगा इस पर देना होगा ध्यान।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति की अगर बात की जाए रो खर्चे बने रहने वाले हैं कुछ न कुछ चीजें आप को परेशानी भी देने वाली हैं।लव लाइफ - दिल की अगर बात की जाए तो प्रेम संबंधों के मामले में आज रहेंगे कुछ ज्यादा ही कोशिशों को करने वाले।हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में इस समय हाथों या कंधों में दर्द की शिकायत परेशान कर सकती है।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वालों के लिए सोमवार का दिन ग्रहों की चाल से होगा प्रभावित। इस समय आप के पास कुछ सामाजिक स्थिति रहेगी दबाव वाली खुद की स्वतंत्रता भी बाधित लग सकती है। दोस्तों के साथ मिलकर कुछ मुश्किलों को सुलझाने में होंगे कामयाब।करियर - कार्यक्षेत्र में आज के दिन कुछ पद प्राप्ति या किसी नए काम की प्राप्ति के अवसर आपके सामने रह सकते हैं। कारोबार में कुछ जरूरी बदलाव कर सकते हैं आपकी दिनचर्या और आर्थिक स्थिति पर असर।फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन रहेगा आपके लिए लाभ और हानि दोनों ही बातों से प्रभावित। लव लाइफ - प्रेम संबंधो को लेकर न हों बहुत अधिक बेचैन क्योंकि इस समय बातें आपको अपनों से दूर ले जानी वाली हो सकती हैं।हेल्थ - सेहत का रखना होगा ध्यान बच्चों के मामले में माता-पिता की कुछ चिंता बढ़ सकती है।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: सोमवार का दिन और ग्रहों का प्रभाव तुला राशि वालों को देने वाला है जिद का भाव इस समय अपने काम को लेकर रह सकते हैं ज्यादा ही क्रोधित। छोटी छोटी बातें के चलते आप रहेंगे कुछ बेचैन साथ ही दोस्तों के साथ निकल पड़ेंगे कहीं घूमने के लिए।करियर - नौकरी की भमभाग आपको अपनी लाइफ से कुछ दूर ले जाने वाली है। इस समय आप को जरुरी कामों को निपटाने के लिए दूसरों से मदद लेनी होगी जो आप शायद मांगना पसंद नहीं करना चाहेंगे।फाइनेंस - आर्थिक पक्ष की अगर बात की जाए तो आज के दिन कोई उधार लेने के चक्कर में आप पर कर्ज बढ़ सकता है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों के लिए दिन नार्मल ही रहेगा अपने पार्टनर की बातों को दिल पर न लगाएंहेल्थ - सेहत के लिहाज से आज के दिन सिर दर्द या माइग्रेन की समस्या परेशान कर सकती है।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: सोमवार के दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए ग्रहों का युति योग देगा मेहनत में विस्तार। घर के छोटे बड़े कामों की जिम्मेदारी आप पर पड़ने वाली है। घर में भाई बहनों के साथ व्यर्थ की बहस बाजी से दूर रहें।करियर - कामकाज के लिए आज के दिन यात्रा का योग बन रहा है, इस समय किसी नए काम की शुरुआत होगी जिसके परिणाम आप के लिए काफी खास रहेंगे। कारोबार को लेकर न करें जल्दबाजी वरना चीजें हाथ से निकल सकती हैं।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के लिए दिन सामान्य ही रहने वाला है घर की जरूरतों के लिए पैसों का खर्च और कुछ रख रखाव के लिए।लव लाइफ -प्रेम के मामले में न हों बहुत ज्यादा चंचल इस समय पर छोटी छोटी बातें बढ़ कर दे सकती हैं परेशानी।हेल्थ - स्वास्थ्य को लेकर आज के दिन आप को खांसी जुकाम के चलते हो सकती है कुछ समस्या जिस पर देना होगा ध्यान।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु : धनु राशि के लिए सोमवार का दिन ग्रहों की चाल के चलते रहेगा मिलेजुले असर वाला। इस समय एजुकेशन के मामले में बच्चों पर माता-पिता को अधिक देना होगा ध्यान। शाम के समय घर पर कुछ न कुछ नया होने के आसार भी दिखाई देते हैं फिर चाहे ये बात खान-पान से जुड़ी ही क्यों न हो।करियर - आज नौकरी में समय पर पहुंचे क्योंकि आप की टाइमिंग गड़बड़ाने का दिन बना हुआ है। इस दौरान तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोग काफी अच्छा करने वाले हैं। बाजार में कारोबार की प्रतिस्पर्धा का असर बिजनेस पर भी दिखाई देगा।फाइनेंस - पैसों को लेकर सिविंग की स्थिति हो सकती है कुछ कमजोर, भाई बंधुओं को पड़ सकती है आप से आर्थिक जरूरत।लव लाइफ - दिल के मामले में ज्यादा बातों को लेकर सोच विचार से बचें और इस समय अगर हो सके तो अपने रिश्ते को समय दें एक दूसरे के साथ समय की कमी को दूर करें।हेल्थ - सेहत की अगर बात की जाए तो दिन सामान्य ही है घर के बड़ों को लेकर कुछ चिंता असर डालेगी।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वालों के लिए सोमवार के दिन होने वाला ग्रहों के गोचर का असर आपके काम को घर में कुछ ज्यादा ही बढ़ा देगा। छोटी छोटी चीजों को पूरा करने के लिए आपको अधिक ही भागदौड़ करनी होगी वैसे इस समय किसी के साथ बातें शेयर करना दिल को सुकून देने वाला होगा।करियर - कामकाज को लेकर खुद को न बनाएं ज्यादा सख्त अपने साथ के लोगों के साथ चीजों को शेयर करना कई तरह की मुश्किलों से बचाव भी देने में सहयोगी हो सकता है। कारोबार में आज के दिन लोगों को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर।फाइनेंस - आज के दिन आर्थिक स्थिति रहेगी नार्मल अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए होंगे सफल।लव लाइफ - प्रेम से भरे रिश्ते आज होंगे स्पेशल नए रिश्तों की ओर भी दिल आकर्षित हुए बिना नहीं रह पएगा।हेल्थ - स्वास्थ्य की स्थिति आज भी कुछ कमजोर दिखाई दे सकती है इस समय मौसम और सोच विचार का बने रहना दे सकता है मुश्किल स्थिति।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: आज सोमवार के दिन कुंभ राशि वालों के लिए ग्रहों की चाल कुछ कहने वाली है खास। घर में आप की बातों को सुना जाएगा और उन पर दूसरे अमल भी कर सकते हैं। किसी वरिष्ठ का सहयोग आपको दे सकता है प्रेम एवं स्नेह।करियर - कामकाज के लिए आज ट्रैवलिंग होने का दिन है, इस समय अपने पुराने टास्क को कंप्लीट करना भी जिम्मेदारी के रूप में मिल सकता है। बिजनेस के मामले इस समय सभी जरूरी कागजातों का रखें ध्यान जिससे न हो कोई परेशानी।फाइनेंस - आर्थिक पक्ष की अगर बात की जाए तो खर्च बने रहने वाले हैं इस समय बच्चों के लिए कुछ न कुछ खरीदारी भी हो सकती है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों की अगर बात की जाए तो इस समय कुछ नए लोगों के प्रति रिश्ता ज्यादा गहराता दिखाई दे सकता है।हेल्थ - दिनचर्या में बदलाव के चलते हो सकते हें कुछ बेचैन इस समयविस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: आज सोमवार के दिन हो सकता है कि ग्रहों की चाल से मिल सकता है लोगों के साथ मेलजोल का अवसर आज के दिन कुछ बातें आप के लिए नयी रहने वाली हैं इसलिए किसी भी काम को करने से पूर्व सोच समझकर करना या फिर सलाह से आगे बढ़ना होगा बेहतर।करियर - कामकाज को लेकर इस समय आप को कुछ जल्दबाजी से अपने कामों को करना होगा। कारोबार में उन लोगों पर बहुत अधिक भरोसा करने से बचें जो शॉर्टकट के पक्ष में कुछ ज्यादा ही रहते हैं।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के मामले में इस समय अपने खर्चों में कटौती करने की जरूरत होगी सेविंग अब ज्यादा मदद नहीं कर पाएगी।लव लाइफ - प्रेम संबंधों को लेकर इस समय बने रहेंगे मतभेद लेकिन कुछ मामलों में आपके द्वारा लिए गए फैसले होंगे भतर।हेल्थ - सेहत को लेकर न करें किसी तरह की लापरवाही आज हर्बल उत्पादों का उपयोग देगा आपको काफी राहत।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल