आज का राशिफल मेष: मेष राशि के लिए आज के दिन मन के साथ-साथ घर के कामों में भी हलचल जैसी स्थिति देखने को मिल सकती है। आज आप अपने आस-पास कि चीजों से कुछ मुक्त होंगे लेकिन विचारों में जो भागदौड़ है वो शायद अभी बनी रहने वाली है।करियर - काम के लिहाज से आज आप को अपने कुछ जरूरी कामों को पूरा करने में किसी वरिष्ठ की ओर से मदद तो मिल सकती है, लेकिन ख्याल रखें की हर बात के लिए बहुत अधिक पूछना भी परेशानी दे सकता है। अपने काम को खुद से पूरा करने की कोशिश करना अधिक बेहतर होगा।फाइनेंस - पैसों के मामले में किसी से मदद मिल सकती है लेकिन दोपहर के बाद से आप के खर्चों की स्थिति अचानक बढ़ने वाली है इसलिए संभल कर करें काम।लव लाइफ - दिल को रखें संभाल कर और जितना हो सके अपने शब्दों में भी रखें नियंत्रण जिससे रिश्ता प्रभावित न हो पाए।हेल्थ - सेहत की स्थित मिली जुली रह सकती है, इस समय पर आप बाहरी चीजों के कारण हो सकते हैं अधिक प्रभावित।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: गुरुवार के दिन वृष राशि वाले घर के कामों से अधिक अपने रिश्तों से मिलने वाले काम के चलते रह सकते हैं परेशान। घर पर ही बार-बार होने वाला कोई काम आप को गुस्सा भी दिला सकता है।करियर - नौकरी में अपने समय का रखें ध्यान कुछ काम बाद के लिए बचे रह सकते हैं। इस समय काम के स्थान पर अपनी चीजों को रखें संभाल कर क्योंकि इन के अपने स्थान से हटने या खोने की स्थिति बनी हुई है।फाइनेंस - पैसों की बचत के लिए दिन सामान्य बना हुआ है इस दौरान जितना संभव हो सके अपने आस पास के लोगों की जरूरतों के लिए खर्च कर सकते हैं।लव लाइफ - मैरिज लाइफ में आज के दिन आप काम की अधिकता के कारण समय की कमी से जूझ सकते हैं इसके कारण आपका साथी भी रह सकता है कुछ नाराज।हेल्थ - सेहत की स्थिति साधारण ही है अपनी तरफ से तो आप काम काज में शामिल रहेंगे लेकिन मन और शरीर इसमें ज्यादा मदद न दे पाए।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: आज मिथुन राशि के लिए दिन की स्थिति साधारण ही रहेगी शुरु में तो कुछ न कुछ बात को लेकर आप सक्रिय रहने वाले हैं, लेकिन जल्द ही स्थिति बदलेगी विचारों और काम के साथ तालमेल बिठाना आसान नहीं रहेगा।करियर - काम काज कि अगर बात की जाए तो आप एक साथ कई काम करने की सोच सकते हैं इसलिए ज़रूरी है कि आप खुद को थोड़ा संयम में रखें, वरना उलझन बढ़ सकती है। काम के क्षेत्र में लोगों के साथ जितना शांति से पेश आएंगे उतना ही अनुकूल रहेगा क्योंकि व्यर्थ की परेशानियां पीछा नहीं छोड़ने वाली।फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा घर पर कोई पूजा पाठ या अन्य तरह के कामों में पैसा लग सकता है।लव लाइफ - रिश्तों में बातचीत तो जरूरी है लेकिन इस समय पर अपने साथी की हां में हां मिलाना भी बहुत जरुरी होगा।हेल्थ - थकान या सिरदर्द की हल्की शिकायत हो सकती है।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वालों के लिए गुरुवार के दिन की स्थिति अब कुछ पुराने ढर्रे से आगे बढ़ते हुए दिखाई देगी। आज के दिन पुराने दोस्त या जानकार से मुलाकात अथवा बातचीत करने का मौका मिल सकता है।करियर - काम कि अगर बात की जाए तो इस समय शत्रुओं की ओर से कुछ तो राहत होगी, जिसके चलते आप अपने काम को आराम से कर पाएंगे। कारोबार में हैं तो इस दौरान कुछ जरुरी सौदे आपको मिल सकते हैं।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के लिए दिन सामान्य ही रहने वाला है, इस समय बार बार किसी काम को करने के कारन पैसों का व्यय अधिक रह सकता है।लव लाइफ - घर में आज के दिन अपने जीवन साथी की बातों पर ध्यान दें क्योंकि खुद को अकेला समझ सकते हैं इसलिए ध्यान बना के रखें।हेल्थ - खांसी या फिर त्वचा में खुजली इत्यादि की समस्या परेशानी दे सकती है, इस समय अपना अधिक ध्यान रखें।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: गुरुवार के दिन सिंह राशि वाले अपने काम के अलावा इस दौरान दोस्तों के कामों में कुछ ज्यादा ही दिलचस्पी लेते दिखाई देने वाले हैं। घर पर आप को ही दूसरों के कामों को भी आप को करने को कहा जा सकता है।करियर - काम के सिलसिले में आज शुरुआत से ही भाग दौड़ बनी रहने वाली है, किसी दूसरे पर अपना काम सौंपने से बचें साथ ही इस समय के दौरान आप को हर काम खुद से ही करना है इसके अलावा शॉर्टकट से बचना है।फाइनेंस - पैसों के लिए आज के दिन आप को दूसरों के लिए खर्च अधिक करना है सेहत, ट्रैवल इत्यादि में पैसे खर्च हो सकते हैं।लव लाइफ - जीवन साथी के साथ बातचीत में लड़ाई से बचें छोटी छोटी बातें मुश्किलों को भी बढ़ाने वाली हो सकती हैं।हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आज के दिन की स्थिति कुछ तनाव देने वाली है इसलिए किसी भी तरह के नशे से बचें अपना रखें।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वालों के लिए इस समय अपनी बात साफ शब्दों में रखने की जरूरत है लेकिन सख्ती न अपनाएं। माता-पिता की ओर से बच्चों पर कुछ ज्यादा ही दबाव बनाने से गलतफहमी से बचना जरूरी है। सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा तो काम जल्दी पूरा होगा।करियर - नौकरी में आज के दिन प्रतिस्पर्धा तो रहेगी ही साथ ही आप के मित्रों के साथ इस समय जोश के साथ आगे बढ़ सकते हैं। कारोबार के मामले में आज तेजी का दिन है कुछ माल की वापसी भी हो सकती है लेकिन इससे परेशान न हों चीजें कंट्रोल में ही रहेंगी।फाइनेंस - पैसों के मामले में आज के दिन की स्थिति रह सकती है कुछ कमजोर इसलिए मन के अनुसार चीजों की खरीदारी हो पाना रहेगा मुश्किल।लव लाइफ - प्यार भरी बातें तो होंगी लेकिन विश्वास कुछ कमजोर रह सकता है।हेल्थ - सेहत के मामले में आज के दिन आपको अपनी दिनचर्या में ज्यादा बदलाव करने से बचना चाहिए।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वालों के लिए दिन की स्थिति सामान्य ही रह सकती है। इस समय आप अपने खान पान में रुचि लेते हुए घर की रसोई में ज्यादा समय बिता सकते हैं, जो लोग घर से बाहर जाने की योजना बना रहे हैं उनके लिए समय बेहतर होगा।करियर - आज काम के लिए दिन सामान्य रह सकता है। इस समय काम समय पर पूरा हो इसका दबाव भी आप ज्यादा ही ले सकते हैं वैसे कुछ लोगों की मदद से आप को काम में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी मिलेगी।फाइनेंस - बचत के मामले में इस समय कोई बैंक से जुड़े कामों को निपटाने के लिए भी दिन व्यस्त रह सकता है।लव लाइफ - आज दिल की बात खुलकर कहने का सही समय है, जो लोग अकेले हैं उन्हें आज किसी से कोई प्रस्ताव भी मिल सकता है।हेल्थ - सेहत के लिए आज के दिन आप कुछ न कुछ मामलों के कारण परेशानी को झेल सकते हैं।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए इस समय घर पर कुछ न कुछ बातें चलने वाली हैं जिनके काम शुरू नहीं हुए हैं वो अपने काम की खोज में भी लगे रहेंगे। परिवार से जुड़ी बातें ज्यादा ध्यान में रहेंगी। किसी करीबी की बात दिल को छू सकती है। कोशिश करें कि छोटी-छोटी बातों को दिल पर न लें।करियर - काम में स्थिरता कम ही मिल पाएगी कुछ अन्य कामों के कारण मन थोड़ा भटक सकता है। ध्यान लगाकर काम करें वरना छोटी गलती भी परेशानी दे सकती है। अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य रहने वाली है, घर से जुड़ा कोई खर्च सामने आ सकता है। लव लाइफ - साथी के साथ समय बिताने का मौका कम ही मिल पाएगा, आज बाहरी आकर्षण मन पर असर डाल सकता है।हेल्थ - पेट से जुड़ी समस्या या गैस एसिडिटी की परेशानी हो सकती है। हल्का और घर का बना भोजन बेहतर रहेगा।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन ऊर्जा से भरा रह सकता है, इस समय पर खुद को आत्मविश्वास से भरा महसूस करेंगे और लोग आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे। किसी नए काम की शुरुआत का विचार भी मन में आ सकता है।करियर - ऑफिस में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है इसके अलावा कोई रुका हुआ काम आगे बढ़ने के लिए दिन अनुकूल दिखाई देता है। नेतृत्व की जिम्मेदारी मिल सकती है जिसे आप अच्छे से निभाएंगे।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में दिन सकारात्मक रहे इसके लिए कोई बचत आज के दिन अनुकूल रह सकती है।लव लाइफ - प्यार के मामले में आज अपने पार्टनर से समय की मांग कर सकते हैं, घूमने के लिए कोई खास योजना बन सकती है। हेल्थ - सेहत अच्छी रहने वाली है अधिक काम के कारण थकान हो सकती है।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: आज का दिन आपके लिए थोड़ा धीमी शुरुआत के साथ आगे बढ़ने को कहता है। अपनों के साथ बातचीत में शामिल रहें लेकिन उनके साथ किसी भी बात को लेकर हठी न बनें। हर बात को गहराई से समझने की कोशिश करें लेकिन उसी पर सारा समय देना भी सही नहीं होगा।करियर - काम को लेकर इस समय ज़्यादा सोच भी मन को उलझा देने वाली रह सकती है। काम से जुड़ी कोई बात अचानक सामने आ सकती है। कोशिश करें कि हर काम को परफेक्ट करने की आदत के कारण खुद पर ज्यादा दबाव न डालें।फाइनेंस - पैसों के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है, आवश्यक वस्तुओं पर पैसा लग सकता।लव लाइफ - रिश्तों में छोटी-छोटी बातों को लेकर मन खट्टा हो सकता है इसलिए हर बात को दिल पर लेने से बचें। आज चहलकदमी के लिए साथी को तैयार कर लेना अच्छा होगा।हेल्थ - पेट या कमर से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है, अपनी अच्छी भोजन शैली के अलावा कसरत इत्यादि को करना बेहतर होगा।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुम्भ: गुरुवार के दिन आप लोग अचानक से ही कुछ बातों को बदलते हुए देख सकते हैं। इस समय पर काम और निजी जीवन के बीच तालमेल बैठाना थोड़ा मुश्किल लग सकता है। मन में किसी फैसले को लेकर दुविधा भी रह सकती है। किसी करीबी की सलाह काम आ सकती है।करियर - कामकाज के मामले में दिन ठीक रहेगा। ऑफिस में आपकी मेहनत दिखेगी, लेकिन आपको लगेगा कि अभी और बेहतर कर सकते हैं। सहकर्मियों की छोटी गलतियां परेशान कर सकती हैं, इसलिए धैर्य रखें।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति स्थिर रहने वाली है, इस दौरान कोई पुराना लेन-देन निपट सकता है हालांकि बड़े खर्च को अभी टालना बेहतर रहेगा।लव लाइफ - रिश्तों में मधुरता बनी रहे इसके लिए खुद को ज्यादा चीजों की मांग से दूर रखें साथी के अनुसार खुद को ढालने की कोशिश करें।हेल्थ - मानसिक थकान अधिक महसूस हो सकती है इस समय हो सके तो संगीत सुनें या टहलने निकल जाएं इससे राहत मिलेगी।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वाले आज गुरुवार के दिन काफी बातों में खुद को बंधा हुआ सा महसूस कर सकते हैं। इस समय कुछ बाहरी लोगों का प्रभाव आप के घर पर और विचारों पर काफी जबरदस्त तरीके से पड़ने वाला है। अगर संभव हो सके तो आज के दिन यात्रा को टालना ही बेहतर रहेगा।करियर - काम के लिहाज से आज के दिन आप के लिए चीजों को संभालना मुश्किल हो सकता है। इस समय पर छोटी छोटी चीजों में गलतियां भी निकाली जा सकती है इसलिए जितना संभव हो सके ध्यान से हर काम को करें।फाइनेंस - आर्थिक पक्ष को लेकर चिंता बनी रहने वाली है इस समय स्वास्थ्य, दवा या फिर किसी अचानक होने वाले खर्च करने वाले हैं प्रभावित।लव लाइफ - प्यार के मामले में दिन आज रहने वाला है काफी असमंजस से भरा हुआ इसलिए इस समय खुद को शांत रखना ही है बेहतर।हेल्थ - सेहत का रखें ध्यान, अगर वाहन चलाते हैं तो संभलकर करें ड्राइविंग।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल