आज का मेष राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन अक्षय तृतीया के शुभ प्रभाव से आपके लिए सुख के कुछ पल देगा। भाग्य का साथ मिलेगा और रुके हुए कार्यों में गति आएगी। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी पुरानी याद या बात से भावनात्मक जुड़ाव महसूस हो सकता है।नेगेटिव - दिन की शुरुआत में कुछ मानसिक अस्थिरता या जल्दबाजी देखने को मिल सकती है। किसी निर्णय को लेकर मन में दुविधा रह सकती है। दूसरों की बातों को लेकर अधिक न सोचें वरना तनाव बढ़ सकता है।करियर - कामकाज के क्षेत्र में दिन काफी अच्छा रहेगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी और कार्यक्षेत्र में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा। ऑफिस में आपकी पहचान बढ़ सकती है, आप उन्हें अच्छे से संभाल लेंगे। व्यापारियों के लिए बड़ा सौदा या नई डील का योग बन सकता है।फाइनेंस - अक्षय तृतीया के शुभ प्रभाव से आर्थिक मामलों में मजबूती आएगी। किसी पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। नए निवेश के लिए भी दिन अनुकूल है लंबी योजनाओं से फायदा मिलने के संकेत हैं।लव लाइफ - प्रेम में लगाव बढ़ने वाला है जीवन साथी के साथ समय अच्छा बीतेगा, कुछ बातें मन में रह सकती हैं जिन्हें खुलकर कहना जरूरी होगा। दांपत्य जीवन में समझदारी और सहयोग रिश्ते को मजबूत बनाएंगे।हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी लेकिन दोपहर के बाद थकान या भारीपन महसूस हो सकता है। मानसिक तनाव से बचें और पर्याप्त आराम लें।लकी नंबर - 2लकी कलर - सिल्वरउपाय - चंद्र देव को कच्चा दूध अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें – आज का मेष राशिफल आज का वृषभ राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन थोड़ा मनमौजी रह सकता है, ऐसे में आप अपनी इच्छा के अनुसार कुछ काम करेंगे। अगर घूमने-फिरने का प्लान बना रहे हैं तो वह पूरा हो सकता है। दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा और लंबी बातचीत से मन हल्का महसूस होगा।नेगेटिव - घर के बड़ों से हल्की-फुल्की नोकझोंक हो सकती है पर दिन के अंत तक माहौल सामान्य हो जाएगा।करियर - कार्यस्थल पर कुछ रुकावटें या अचानक आने वाली परेशानियां आपको प्रभावित कर सकती हैं। आज किसी भी काम को जल्दबाजी में न करें बल्कि योजना बनाकर और सावधानी से पूरा करें। धैर्य रखने से स्थिति आपके पक्ष में हो जाएगी।फाइनेंस - अक्षय तृतीया के शुभ प्रभाव से चंद्रमा भी आप के लिए होगा उच्च आर्थिक मामलों में किसी बड़े से मदद मिलने की संभावना है।लव लाइफ - प्रेम जीवन में आकर्षण और भावनाएं मजबूत रहेंगी। आप अपने व्यक्तित्व और आकर्षण से लोगों को प्रभावित करेंगे। मन को शांत रखना जरूरी है, किसी भी बात को लेकर बेचैनी से बचें।हेल्थ - बच्चों और परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। डॉक्टर की सलाह को नजरअंदाज न करें।लकी नंबर - 6लकी कलर - गुलाबीउपाय - छोटी कन्याओं को मिठाई खिलाएं।विस्तार से पढ़ें – आज का वृषभ राशिफल आज का मिथुन राशिफल: पॉजिटिव - आज अक्षय तृतीया के साथ ही चंद्रमा करने वाला है राशि गोचर ऎसे में आज का दिन घर के लोगों के साथ मस्ती या बातचीत से भरा रहेगा। चंद्रमा के प्रभाव से आप अपने दिल की बातें परिवार और किसी करीबी व्यक्ति से साझा करेंगे।नेगटिव - बाहरी दुनिया, लोगों और चमक दमक की ओर आकर्षण बढ़ सकता है जिसके कारण आप खुद पर तनाव या दबाव से प्रभावित हो सकते हैं।करियर - कामकाज में कुछ देरी या अड़चनें सामने आ सकती हैं, जिससे थोड़ी निराशा महसूस हो सकती है। ऐसे समय में धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। कुछ नए अवसर भी मिल सकते हैं जो भविष्य में लाभदायक साबित होंगे। किसी अनुभवी या वरिष्ठ व्यक्ति से मार्गदर्शन लेना आपके लिए उपयोगी रहेगा।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति में थोड़ी अस्थिरता रह सकती है। दूसरों के प्रभाव में आकर अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है इसलिए सावधानी रखें पर बजट पर नियंत्रण बनाए रखें।लव लाइफ - प्रेमी के साथ में कुछ बातों को लेकर असहमति हो सकती है शांत और समझदारी भरे लहजे से आप स्थिति संभाल ही लेंगे।हेल्थ - सेहत में उतार-चढ़ाव रह सकता है। मानसिक तनाव और संक्रमण जैसी समस्याओं से सावधान रहें।लकी नंबर - 8लकी कलर - गहरा नीलाउपाय -बड़ के नीचे दीपक जलाएं।विस्तार से पढ़ें – आज का मिथुन राशिफल आज का कर्क राशिफल: पॉजिटिव - आज अक्षय तृतीया के दिन आप के राशि स्वामी होंगे मजबूत चंद्रमा का मेष से वृषभ में गोचर आपको कुछ मस्ती और संतोष दे सकता है।दोस्तों के साथ बातचीत करके आप अपने मन का बोझ हल्का कर पाएंगे।नेगेटिव - कुछ कामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं, पर इस दौरान कुछ न कुछ बातें होंगी पर इन पर ध्यान न दें और सावधानी से काम करें।करियर - कामकाज में आपको अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है, सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखने में। व्यापार के क्षेत्र में दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रह सकता है पर आप स्थिति को संभालने में सक्षम रहेंगे।फाइनेंस - त्रिपुष्कर के कारण मिलेंगे ढेर सारे लाभ और मनोरंजन या व्यक्तिगत जरूरतों पर। धन संबंधी मामलों में संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा।लव लाइफ - प्रेम जीवन में आज का दिन विशेष रहेगा, छोटी-छोटी बातें मन पर असर डाल सकती हैं। धैर्य और समझदारी से रिश्तों को संभालना बेहतर रहेगा।हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में सावधानी रखें खानपान और दिनचर्या में लापरवाही न करें वरना हल्की समस्या परेशान कर सकती है।लकी नंबर - 5लकी कलर - हल्का हराउपाय - मछलियों को दाना डालें।विस्तार से पढ़ें – आज का कर्क राशिफल आज का सिंह राशिफल: पॉजिटिव - आज अक्षय तृतीया का शुभ दिन है और त्रिपुष्कर योग का भी संयोग बन रहा है। इससे दिन के प्रभाव में बदलाव देखने को मिलेगा। यह योग आपको नई ऊर्जा और कार्यों में सफलता देने वाला रहेगा। आज का दिन दोस्तों से मुलाकात और सामाजिक गतिविधियों के लिए अच्छा रहेगा।नेगेटिव - घर के बाहर के कामों में व्यस्तता बनी रहेगी ऐसे में आप परेशान हो सकते हैं पर क्रोध से बचें जिम्मेदारी के साथ अपने काम पूरे करें।करियर - कामकाज पर ग्रहों की स्थिति आपको आंतरिक शक्ति और मजबूत फैसलों की क्षमता देगी। आप मुश्किलों का सामना मजबूती के साथ कर सकते हैं। व्यापार और नौकरी दोनों में आपकी सूझबूझ से लाभ के संकेत हैं।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में खर्चों का दबाव बना रह सकता है। जरूरी कामों पर ही धन खर्च होगा कुछ स्वर्ण या वस्त्र इत्यादि की खरीदारी कर सकते हैं।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में सावधानी रखें और किसी पर अत्यधिक भरोसा करने से बचें। अपनी भावनाओं को वहां न लगाएं जहां उसका सही मूल्य न मिले। संतुलन बनाए रखना जरूरी है।हेल्थ - मौसम के प्रभाव से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। हल्की थकान या कमजोरी महसूस हो सकती है।लकी नंबर - 1लकी कलर - लालउपाय - गेहूं का दान करें।विस्तार से पढ़ें – आज का सिंह राशिफल आज का कन्या राशिफल: पॉजिटिव - चंद्रमा दिन के पहले भाग में मेष और दोपहर बाद वृषभ राशि में गोचर करेगा, जिससे मन में थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। दोस्तों या पिता के साथ दिल की बातें साझा करने से मानसिक राहत मिलेगी और कई उलझनों का समाधान मिलेगा।नेगेटिव - आज के दिन घर के अलावा बाहरी कामों में शामिल होने के चलते आप की थकान और व्यस्तता ही कुछ परेशान कर सकती है।करियर - काम के लिहाज से आज का दिन आपके लिए नई ऊर्जा और ताजगी लेकर आ सकता है। कारोबार की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है कुछ मामलों में प्रयास अधिक करने होंगे पर सही दिशा में मेहनत रंग ला सकती है।फाइनेंस - आज के दिन धार्मिक गतिविधियों में पैसों लगा सकते हैं, वैसे कोई पुराना रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों की अगर बात की जाए तो आज के दिन नए लोगों के साथ मेलजोल बढ़ेगा और कुछ नई जान-पहचान भी बन सकती है।हेल्थ - सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है घर के बड़ों की दिनचर्या को संतुलित रखना चाहिए ओर साथ ही हेल्दी फूड का उपयोग लाभदायक होगा।लकी नंबर - 4लकी कलर - स्लेटी उपाय - काले तिल दान करें।विस्तार से पढ़ें – आज का कन्या राशिफल आज का तुला राशिफल: पॉजिटिव - अक्षय तृतीया का पावन प्रभाव दिन घर के कामों में मांगलिक पूजा कर्म में शामिल होने का समय देगा। ग्रहों की स्थिति आपको हलचल तो देगी पर आप अपने लक्ष्यों की ओर मजबूती से बढ़ेंगे।नेगेटिव - कुछ कार्यों में अपेक्षा से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। जल्दबाजी या बिना योजना के काम करने से परेशानी हो सकती है।करियर - काम पर किसी बड़े बदलाव या नई जिम्मेदारी की शुरुआत हो सकती है जो आपके लिए आगे चलकर लाभदायक सिद्ध होगी। नए काम करने का अवसर मिलेगा पर ध्यान रखें की कुछ अटकाव भी आज असर डाल सकते हैं।फाइनेंस - आर्थिक दृष्टि से समय मिश्रित रहने वाला है अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है पर साथ ही खर्चों में वृद्धि भी संभव है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में अविश्वास से बचे रहें, जीवन साथी के साथ सहयोग करें ताकि उनके साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिल पाए।हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रह सकता है, लंबे समय तक बैठे रहने से बचें और बीच बीच में हल्का व्यायाम करते रहें ताकि शरीर सक्रिय बना रहे।लकी नंबर - 3लकी कलर - केसरियाउपाय - गुरुजनों का आशीर्वाद लें।विस्तार से पढ़ें – आज का तुला राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल: पॉजिटिव - आज अक्षय तृतीया के साथ त्रिपुष्कर योग का शुभ संयोग दिन को विशेष बना रहा है। इस समय घर पर कुछ पूजा पाठ या कुछ अन्य कामों के चलते चहल पहल बनी रहने वाली है। नए कामों की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है।नेगेटिव - चंद्रमा का गोचर मेष से वृषभ राशि में होने से जीवन में बदलाव के कारण चिंता हो सकती है बस इस दौरान दूसरों पर बहुत अधिक भरोसे से बचें।करियर - कामकाज के लिए दिन साझेदारी के कामों की शुरुआत को दिखाता है। कुछ अटकावों का सामना भी करना पड़ सकता है। वरिष्ठों की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रह सकती है। शेयर बाजार या निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं।लव लाइफ - प्रेम को लेकर आज कुछ बातों के चलते असमंजस की स्थिति रह सकती है। जीवन साथी के साथ बातचीत में स्पष्टता लाना जरूरी होगा ताकि विवाद दूर रहें।हेल्थ - अपने पार्टनर या घर के लोगों की सेहत के कारण चिंता के कारण ऊर्जा प्रभावित हो सकती है। आराम और मानसिक शांति पर ध्यान देना लाभदायक रहेगा।लकी नंबर - 7लकी कलर - सफेदउपाय - शिव मंदिर में दूध चढ़ाएं।विस्तार से पढ़ें – आज का वृश्चिक राशिफल आज का धनु राशिफल: पॉजिटिव - अक्षय तृतीया का शुभ प्रभाव देगा घर पर कामकाज की व्यस्तता से भरा रह सकता है। आप कुछ महत्वपूर्ण और बड़े फैसले लेने के मूड में रहेंगे। सही दिशा में लिए गए निर्णय भविष्य में जीवन में सुधार ला सकते हैं। परिवार के सहयोग से कई मामलों में संतुलन बना रहेगा।नेगेटिव - घर के बड़ों की ओर से आपके कुछ निर्णयों पर पूरी सहमति न मिल पाने की संभावना है। ऐसे में मन थोड़ा असमंजस में रह सकता है। जल्दबाजी या भावनाओं में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें।करियर - करियर में नए अवसर और नए रास्ते खुल सकते हैं। आप नई नौकरी या बदलाव के बारे में सोच रहे हैं तो यह समय निर्णय लेने के लिए अनुकूल हो सकता है। विवरणों पर ध्यान देना आपके बड़े लक्ष्य को हासिल करने में मदद करेगा।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव की स्थिति रह सकती है। खर्चों में वृद्धि संभव है इसलिए बजट पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी होगा। किसी भी बड़ी बचत से पहले अच्छी तरह सोच विचार करें।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में नई शुरुआत या नया मोड़ आ सकता है। आप किसी रिश्ते में हैं तो यह समय एक दूसरे को समझने और संबंधों को मजबूत करने का है। हेल्थ - स्वास्थ्य में छोटी समस्याएं जैसे सिरदर्द या आंखों में तनाव परेशान कर सकते हैं।लकी नंबर - 9लकी कलर - गहरा लालउपाय - हनुमान जी के दर्शन करें।विस्तार से पढ़ें – आज का धनु राशिफल आज का मकर राशिफल: पॉजिटिव - अक्षय तृतीया के संयोग से आपके लिए दिन शुभ बना रहा है। चंद्रमा के मेष से वृषभ राशि में गोचर के कारण मानसिक शांति के साथ-साथ कार्यों में स्थिरता और प्रगति के संकेत मिलते हैं। यह दिन नई योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए अनुकूल रहेगा।नेगेटिव - कुछ मामलों में थोड़ी मानसिक उलझन या असमंजस की स्थिति रह सकती है। जल्दबाजी या लापरवाही से किए गए कार्यों में रुकावट आ सकती है इसलिए सावधानी जरूरी है।करियर - नौकरी में कार्यभार बढ़ सकता है और थकान महसूस हो सकती है। अधिकारी अनुशासन पर जोर दे सकते हैं इसलिए काम में लापरवाही से बचें। कारोबार के क्षेत्र में सुबह के समय कुछ तेजी देखने को मिल सकती है, जिससे लाभ के संकेत हैं।फाइनेंस- आर्थिक स्थिति आज के दिन अनुकूल है इस समय किसी से कुछ प्राप्ति होने या खरीदारी का मौका भी रहेगा।लव लाइफ - प्रेम भरे रिश्तों में सुधार के संकेत रहने वाले हैं आज अपने साथी की ओर से कोई लाभ भी आपको मिल सकता है।हेल्थ - सेहत को लेकर सावधानी रखें क्योंकि शरीर में दर्द या मानसिक तनाव बढ़ सकता है इस समय टहलना आपके लिए लाभदायक है।लकी नंबर - 2लकी कलर - हल्का नीलाउपाय - देवी पूजन से दिन की शुरुआत करें।विस्तार से पढ़ें – आज का मकर राशिफल आज का कुंभ राशिफल : पॉजिटिव - आज अक्षय तृतीया का शुभ प्रभाव और त्रिपुष्कर योग का संयोग दिन को विशेष बना रहा है। चंद्रमा का मेष से वृषभ राशि में गोचर जीवन में स्थिरता और नए निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत करेगा। दोस्तों के साथ मेलजोल खुशियों का समय लाएगा कहीं घूमने के लिए निकल सकते हैं।नेगेटिव - आज एक के बाद एक काम शुरु होने से खुद के लिए समय कम ही मिल पाए ऐसे में थोड़ा क्रोध या बेचैनी अपना असर डाल सकती है।करियर - कामकाज में आज थोड़ी अस्थिरता रह सकती है। गलत सूचना या जल्द निर्णय लेने से परेशानी बढ़ सकती है। व्यापार में साझेदार या सहकर्मियों के साथ बहस की स्थिति बन सकती है जिससे काम में देरी संभव है।फाइनेंस- आर्थिक स्थिति में इस दौरान किसी स्त्री पक्ष से लाभ का समय बन रहा है। आज सही जगह पैसा लगाने से अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है।लव लाइफ प्रेम के रिश्तों को लेकर छोटी बातों को बड़ा न बनने दें। आज के दिन दांपत्य जीवन में साथी की ओर से कोई शुभता या संदेश खुशी दे सकता है।हेल्थ - सेहत की स्थिति सामान्य है इस समय तरल पदार्थों का सेवन करने से शरीर की स्थिति बेहतर रहेगी।लकी नंबर - 1लकी कलर - सुनहराउपाय -सूर्योदय के समय जल अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें – आज का कुंभ राशिफल आज का मीन राशिफल: पॉजिटिव - आज अक्षय तृतीया का शुभ संयोग और त्रिपुष्कर योग घर पर बना रहा है शुभ कामों की लिस्ट। बड़ों के साथ जरूरी चीजों को निपटाने में व्यस्त होंगे। कोई धार्मिक यात्रा का मौका भी मिल सकता है।नेगेटिव - आज के दिन बड़ों की सुनें आपके कुछ गलत निर्णय नुकसान दे सकते हैं। कुछ योजनाओं में देरी या रुकावटें आ सकती हैं, जिससे मन थोड़ा विचलित हो सकता है धैर्य बनाए रखना जरूरी रहेगा।करियर - कामकाज में तेजी का समय होगा चंद्रमा के गोचर से आप को कुछ नवीन सूचनाएं मिलेंगी रिसर्च के लोग अपने काम में बेहतर परिणाम देखेंगे। मानसिक शक्ति और निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी जिससे आप बड़े कामों को संभालने में सक्षम रहेंगे।फाइनेंस - आज कुछ पैसा किसी वस्तु की खरीदारी में लगा सकते हैं, आपस में पैसों संबंधी विवादों से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा। बजट पर नियंत्रण रखना जरूरी है।लव लाइफ - प्रेम भरे रिश्ते बेहतर रहेंगे बस जरूरी है कि किसी पुरानी बात को लेकर विवाद न बढ़ने दें वरना रिश्तों में तनाव आ सकता है। समझदारी से स्थिति को संभालें।हेल्थ - इस समय बहुत अधिक भागदौड़ या चहलकदमी के कारण थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।लकी नंबर - 3लकी कलर - पीलाउपाय - केले के पेड़ में जल चढ़ाएं।विस्तार से पढ़ें – आज का मीन राशिफल