आज का मेष राशिफल: पॉजिटिव - आज सर्वार्थ सिद्धि योग से आपकी बातचीत करने की कला लोगों को काफी प्रभावित करेगी। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। नेगेटिव - दिनभर सामाजिक गतिविधियों में व्यस्तता बनी रह सकती है, इसके अलावा बाद घर से बाहर रहने की संभावना अधिक रहेगी जिससे परिवार के कुछ सदस्य आपकी कमी महसूस कर सकते हैं। करियर - काम को लेकर आज समय पर पहुंचे ताकि आप की स्थिति का कोई दूसरा फायदा न उठा पाए। अचानक से ही कुछ की मदद से आप अपने कामों को समय पर कर पाएंगे और बेहतर परिणाम भी देख सकते हैं।फाइनेंस - ऑनलाइन शॉपिंग या किसी परिचित के माध्यम से खर्च होने के योग बन रहे हैं। लव लाइफ - सोशल मीडिया या फोन पर किसी खास व्यक्ति से बातचीत आपको उत्साहित कर सकती है।हेल्थ - चंद्रमा के प्रभाव से मानसिक थकान महसूस हो सकती है। काम के बीच थोड़ा आराम कर लेना भी अच्छा रहेगा।लकी नंबर - 1लकी कलर - लाइट पिंक उपाय - भगवान आशुतोष का पूजन करें।अभी जानें अपना वार्षिक मेष राशिफल 2027 आज का वृषभ राशिफल: पॉजिटिव - आज बन रहे सर्वार्थ सिद्धि योग का प्रभाव कुछ घर में पूजा पाठ या खुशियों को देने वाला हो सकता है। घर पर मेहमानों का आना हो सकता है लंबे समय से अटके कामों में प्रगति मिलने के संकेत हैं। नेगेटिव - शुभ योगों के बीच भी मन में थोड़ी अस्थिरता रह सकती है। छोटी बातों को लेकर चिंता बढ़ सकती है। करियर - सर्वार्थ सिद्धि योग का असर काम के मामले में आप के पास मौके तो होंगे जो आप की क्षमताओं को साबित करने वाले होंगे। ऑफिस में आपकी मेहनत और कार्यशैली की सराहना होगी। फाइनेंस - आर्थिक मामलों में आज राहत और लाभ के संकेत हैं। सर्वार्थ सिद्धि योग निवेश और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में फायदा दिला सकता है। वहीं अमृत सिद्धि योग के कारण रुका हुआ पैसा मिलने या नई खरीदारी की योजना बनने के योग हैं।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आज के दिन किसी का आगमन दिल को सुकून और आप की चाहतों में विस्तार देने वाला है। दांपत्य जीवन में आप करीब रहेंगे अपने प्रिय के।हेल्थ - सर्वार्थ सिद्धि योग के प्रभाव से आप में उत्साह तो रहने वाला है बस घर के कामों की थकान बढ़ न जाए इसका ख्याल रखें।लकी नंबर - 9लकी कलर - आसमानी नीलाउपाय - सुबह जल में कुमकुम मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें।अभी जानें अपना वार्षिक वृषभ राशिफल 2027 आज का मिथुन राशिफल: पॉजिटिव - आज चंद्रमा के प्रभाव के साथ बन रहे सर्वार्थ सिद्धि योग के कारण आप घर और बाहर दोनों ही बातों में आगे रहना चाहेंगे। आप दोस्तों को लेकर कहीं घूमने निकल सकते हैं या फिर किसी को अपने साथ लंबी बातचीत के लिए बुला सकते हैं।नेगेटिव - मन में एक साथ कई कामों को करने की चाह भी अस्थिरता को देने वाली होती है। बातों को ज्यादा सोचने से तनाव बढ़ सकता है।करियर - व्यापार में कुछ बाहरी लोगों की ओर से प्रस्ताव मिल सकते हैं, साझेदारी की ओर झुकाव भी रह सकता है। सिद्धि योग नौकरी और कारोबार दोनों में प्रगति के संकेत दे रहा है। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। अमृत सिद्धि योग धन लाभ और रुके हुए पैसों की प्राप्ति के संकेत दे रहा है।लव लाइफ - रिश्तों में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। कुछ लोग पुराने रिश्ते को दोबारा शुरू करने का विचार कर सकते हैं। आपसी समझ रिश्तों को मजबूत बनाएगी।हेल्थ - स्वास्थ्य को लेकर सजग रहने की जरूरत है हल्का भोजन करना ही आज जरूरी है।लकी नंबर - 3लकी कलर - हल्का हराउपाय - तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें।अभी जानें अपना वार्षिक मिथुन राशिफल 2027 आज का कर्क राशिफल: पॉजिटिव - सिद्धि योग के कारण घर में बड़ों के साथ अच्छा समय बीत सकता है और आपकी सूझबूझ से चीजें होंगी और बड़ों की सलाह भी काम आने वाली है। कुछ सामाजिक स्थिति का असर भी आप पर रहने वाला है। नेगेटिव - किसी करीबी व्यक्ति के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। भावनाओं में बहकर फैसले लेने से बचना ही जरूरी है।करियर- काम के मामले में अपनी योजनाओं को फिलहाल सीमित लोगों तक ही रखें। अमृत सिद्धि योग के प्रभाव से नए अवसर मिलने की संभावना है। सीनियर्स का सहयोग मिलेगा तथा आपकी भूमिका मजबूत बन सकती है।फाइनेंस - सर्वार्थ सिद्धि का असर धन को बढ़ा सकता है, इस समय आप अपने जीवन साथी के कहने पर भी जरूरी चीजों पर ही धन खर्च कर पाएंगे।लव लाइफ प्रेम के मामले में आज शुरुआत के साथ रोमांस भी बना रहेगा अमृत सिद्धि योग रिश्तों में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ा सकता है। हेल्थ - सेहत पर कुछ पकड़ बन सकती है पर ध्यान रखें कि किसी तरह के नशे इत्यादि से खुद को बचा के रखें।लकी नंबर - 6लकी कलर - केसरियाउपाय - किसी गरीब को अन्न या फल दान करें।अभी जानें अपना वार्षिक कर्क राशिफल 2027 आज का सिंह राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन अमृत सिद्धि का असर आप के निजी और सामाजिक जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने में मदद करने वाला है। इस दौरान स्त्री पक्ष का सहयोग जरूरी कामों को करने में मदद करेगा। नेगेटिव - आज के दिन पिता या किसी वरिष्ठ की बात दिल को प्रभावित कर सकती है। खुद को मार्गदर्शन के माध्यम से आगे बढ़ाएं न की इसे गुस्से के रूप में लिया जाए।करियर - अमृत सिद्धि का असर आप की बातों में आकर्षण भर सकता है और अधिकारी आपके विचारों से प्रभावित हो सकते हैं। रिसर्च, और सिक्योरिटी से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं।फाइनेंस - आज के दिन आप अपना पैसा किसी शार्ट टर्म इन्वेस्टमेंट पर करने के इच्छुक तो रहेंगे साथ ही शेयर मार्किट में भी भाग्य आजमाना चाहेंगे।लव लाइफ - जीवन साथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। विवाहित लोगों के बीच आपसी समझ बेहतर होगी और पुरानी नाराजगियां दूर हो सकती हैं।हेल्थ - ग्रहों का असर कह रहा है की भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा वरना इसका सीधा असर सेहत पर भी पड़ेगा।लकी नंबर - 8लकी कलर - ग्रेउपाय - जल में हल्दी डालकर स्नान करें।अभी जानें अपना वार्षिक सिंह राशिफल 2027 आज का कन्या राशिफल: पॉजिटिव - सर्वार्थ सिद्धि के चलते आज का दिन कुछ नई चीजों से जोड़ सकता है। परिवार से जुड़े फैसलों को लेकर खास रह सकता है, आप घर में बदलाव के इच्छुक भी रहने वाले हैं। छात्रों के लिए दिन अनुकूल होने वाला है।नेगेटिव - अकेले बैठकर ज्यादा सोचने से बचें क्योंकि आप इस समय उन बातों पर भी जोर देने लगेंगे जिनका जीवन पर अब होने का कोई असर नहीं है अपनी ऊर्जा को इन चीजों पर लगाने से बचें।करियर - काम के मामले में आज सिद्धि योग का असर किसी यात्रा, फोन कॉल या ऑनलाइन बातचीत के दौरान अवसर दिला सकता है जो आगे चलकर आप के लिए काम की नई संभावनाओं को खोल सकता है। फाइनेंस - धन लाभ के योग बन रहे हैं और रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना भी रहेगी।लव लाइफ - दांपत्य जीवन में परिवार में अपनी बात रखने का मौका मिलेगा और अपने साथी के लिए कुछ अच्छा करने की इच्छा भी बढ़ेगी। हेल्थ - सेहत के मामले में आज कोई धारदार वस्तु या फिर ऊंचाई से गिरने की स्थिति परेशान कर सकती है।लकी नंबर - 7लकी कलर - गहरा नीलाउपाय - आज हनुमान जी का पूजन करें।अभी जानें अपना वार्षिक कन्या राशिफल 2027 आज का तुला राशिफल: पॉजिटिव - अमृत सिद्धि के प्रभाव से आज का दिन नए अनुभव लेने और अलग तरीके से काम करने के लिए अनुकूल है। अपनी बातों में विनम्रता रखें, तभी आपके सुझावों का असर अधिक रहेगा। नेगटिव - घर के बदलावों को लेकर ज्यादा जोश में न आएं क्योंकि हो सकता है की ये सारा काम आप को अकेले ही न करना पड़े इसलिए थोड़ा शांति से चीजों को बदलें।करियर - काम में प्रतिस्पर्धा तो रहने वाली है पर ये आपन के लिए अनुकूल होगी। योजनाओं को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका मिलेगा। किसी पुराने मित्र या सहकर्मी से मुलाकात मन को प्रसन्न कर सकती है। फाइनेंस - पैसों के मामले में निवेश करने से पहले अच्छी तरह विचार करना लाभकारी रहेगा। किसी के कहने पर आने से बचें।लव लाइफ - अमृत सिद्धि का प्यारा सा योग आप को प्रेमी की ओर से कोई प्यारा सा संदेश मिल सकता है। अविवाहित लोगों के लिए नए संपर्क बनने की संभावना है।हेल्थ - सेहत की स्थिति मिले जुले प्रभाव वाली है इस दौरान पैरों में या पेट के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत रह सकती है। लकी नंबर - 8लकी कलर - गहरा लाल उपाय - चंद्रमा का पूजन करें।अभी जानें अपना वार्षिक तुला राशिफल 2027 आज का वृश्चिक राशिफल: पॉजिटिव - सर्वार्थ सिद्धि योग के प्रभाव से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। विद्यार्थियों के लिए समय आत्मविश्वास और नई उपलब्धियां देने वाला रहेगा।रिश्तेदारों से मुलाकात का अवसर मिलेगा।नेगेटिव - ग्रहों का गोचर काम का दबाव के अलावा मानसिक थकान को बढ़ा देने वाला हो सकता है। कुछ अनचाहे खर्च सामने आने से मन थोड़ा परेशान रह सकता है। करियर - नौकरी और कारोबार में बदलाव की सोच रहे लोगों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहेगा। अमृत सिद्धि योग आपके प्रयासों को सफलता की ओर ले जा सकता है। लोगों के साथ मुलाकात महत्वपूर्ण बातचीत के साथ पूरी हो सकती है।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में आय बनी रहेगी, सर्वार्थ सिद्धि योग धन संबंधी फैसलों में समझदारी और स्थिरता देगा।लव लाइफ - जीवन साथी के साथ खुलकर बातचीत करने से आप कुछ जरूरी चीजों पर अच्छी सलाह भी प्राप्त कर सकते हैं। अविवाहित लोगों को नए रिश्तों के प्रस्ताव मिल सकते हैं।हेल्थ - स्वास्थ्य में पहले से सुधार महसूस होगा, पर नियमित दिनचर्या बनाए रखना जरूरी रहेगा।लकी नंबर - 2लकी कलर - सुनहरा पीलाउपाय - लक्ष्मी पूजन करें।अभी जानें अपना वार्षिक वृश्चिक राशिफल 2027 आज का धनु राशिफल: पॉजिटिव - अमृत सिद्धि का असर आप को दोस्तों के साथ समय बिताने और जरूरी कार्य पूरे करने का अवसर देता है। घर में बड़ों की ओर से प्रेम एवं निर्देश दोनों ही बातें प्राप्त होंगी।नेगेटिव - कुछ मामलों में जल्दबाजी या लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है। घर और काम के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा।करियर - काम के मामले में अमृत सिद्धि के प्रभाव से कोई नया काम शुरु कर सकते हैं। आपकी योजनाएं धीमी गति से ही सही पर उचित तरह से आगे बढ़ती नजर आएंगी। काम को लेकर परिश्रम बना के रखें लापरवाही न होने दें।फाइनेंस - खर्च नियंत्रित रहेंगे पर इस दौरान और निवेश से जुड़े मामलों में सोच समझ कर लिया गया फैसला फायदेमंद साबित हो सकता लव लाइफ - प्रेम का संबंध आज आप को किसी ऎसे के पास ले जा सकता है जो आपकी आत्मा के साथ जुड़ेगा। हेल्थ - आज थोड़ा आलस या थकावट के कारण मन काम में न लगे ज्यादा इस समय आराम और डॉक्टर की सलाह का पालन आपके लिए लाभकारी रहेगा।लकी नंबर - 5लकी कलर - ब्राउनउपाय - देवी को शहद अर्पित करें।अभी जानें अपना वार्षिक धनु राशिफल 2027 आज का मकर राशिफल: पॉजिटिव - आज बन रहे सर्वार्थ सिद्धि योग के कारण कई कामों को तेजी से होता देख पाएंगे। किसी नए व्यक्ति के घर में आने से आप को कुछ जरूरी सूचनाएं मिल सकती हैं।नेगेटिव - काम की व्यस्तता के कारण परिवार को पर्याप्त समय न दे पाने की चिंता रह सकती है।करियर - काम को लेकर आपको अधिक एकाग्रता से काम करना होगा। कारोबार में नए ग्राहक या संपर्क से लाभ मिलने के संकेत हैं। पर ध्यान रखें की अभी भी कुछ गुप्त विरोधी आप को कमजोर करने में लगे होंगे।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रह सकती है। माता या भाई के सहयोग से धन लाभ भी हो सकता है। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आज जुड़ाव बढ़ सकता है, साथी का सहयोग और समझदारी आपके रिश्ते को मजबूत बनाएगी।हेल्थ - लगातार काम करने से सिरदर्द या थकान महसूस हो सकती है। कुछ समय अपने लिए निकालना मनपसंद संगीत का सहारा लेना प्रसन्नता देगा।लकी नंबर - 4लकी कलर - ऑरेंजउपाय - पीपल का पूजन करें।अभी जानें अपना वार्षिक मकर राशिफल 2027 आज का कुम्भ राशिफल: पॉजिटिव - सर्वार्थ सिद्धि के चलते दिन आप के कामों में विस्तार देगा। आप इस दौरान भाई बंधुओं की बातों में भी उलझे रह सकते हैं। दोस्तों को बुला सकते हैं मिलने के लिए।नेगेटिव - इस समय आप तेजी से बचें इस दौरान समझदारी के साथ काम करने पर अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। दूसरों की बातों को दिल पर लगाने से भी बचें।करियर - आज के दिन बन रहा ग्रहों का प्रभाव आपके अधूरे कार्यों को पूरा करने में मदद करेगा। व्यापार में अनुभव और व्यवहार कुशलता से आप कई मुश्किल स्थितियों को आसानी से संभाल पाएंगे।फाइनेंस - किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से धन की प्राप्ति का योग भी पूरा हो सकता है।लव लाइफ - सर्वार्थ सिद्धि योग के प्रभाव से वैवाहिक जीवन में भी तालमेल और अपनापन बना रहेगा।हेल्थ - सेहत के मामले में चीजें मिले जुले असर वाली होगी इस समय ज्यादा भागमभाग के जरिये शरीर पर चोट लग सकती है इसलिए ध्यान रखे। लकी नंबर - 2लकी कलर - जामुनीउपाय - अन्न का दान करें।अभी जानें अपना वार्षिक कुंभ राशिफल 2027 आज का मीन राशिफल: पॉजिटिव - अमृत सिद्धि का असर आप को घर में व्यस्त रखने वाला है। अनुभवों से आपको नई सीख और आत्मविश्वास मिलेगा। आज का दिन व्यस्तता के बावजूद सकारात्मक परिणाम देने वाला रह सकता है। नेगेटिव - घर में अपनों के साथ बातों पर बहस या मतभेद की स्थिति बन सकती है। अपने शब्दों और व्यवहार में संयम बनाए रखना जरूरी होगा।करियर - काम के मामले में आज जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। अपने काम के साथ दूसरों के कार्य भी संभालने पड़ सकते हैं पर अनुभव के बल पर आप सब कुछ अच्छे से मैनेज कर लेंगे।फाइनेंस - कुछ धन संबंधी योजनाओं में पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। अमृत सिद्धि योग समझदारी से लिए गए फैसलों में लाभ दिला सकता है।लव लाइफ - आज के दिन अपने साथी के लिए कुछ खास प्लान करने का मन बन सकता है। हेल्थ - सेहत की स्थिति आप को आज कुछ साधारण प्रभाव देने वाली है। कुल मिलाकर आप इस स्थिति को नियंत्रित रख पाएंगे।लकी नंबर - 6लकी कलर - मर्जेंटाउपाय - शिव चालिसा का पाठ करें।अभी जानें अपना वार्षिक मेष राशिफल 2027