आज का मेष राशिफल : पॉजिटिव - मन में आत्मविश्वास बनाए रखने की जरूरत है जिससे स्थिति आप कंट्रोल में कर पाएंगे। आपकी समझदारी और धैर्य के कारण कई उलझे हुए काम धीरे-धीरे सुलझने लगेंगे। परिवार के लोगों का साथ भी मनोबल बढ़ाएगा।नेगेटिव - आज का दिन आपके लिए समस्या और चिंता को दे सकता है, घर पर बातचीत बिगड़ सकती है। करियर - काम के स्थान पर इस दौरान प्रतिस्पर्धा अधिक होने वाली है बेकार की बातें आप को परेशानी दे सकती है। काम में लापरवाही न हो इस बात के लिए सजग रहें और व्यर्थ की शर्त या दिखावे से बचें। फाइनेंस - आज के दिन बचत पर असर पड़ेगा इस दौरान लेन-देन के मामले में कोई धोखा ना हो इस बात का रखें ख्याल।लव लाइफ - प्रेम संबंधों के मामले में दिन आपसी रिश्तों को कई तरह से प्रभावित कर सकता है, रिश्ते में झूठ का असर या संदेह मुश्किल बढ़ा सकता है। हेल्थ - स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें क्योंकि आप के द्वारा लिया गया कोई भी जोखिम परेशानी को बढ़ा सकता है। लकी नंबर - 9लकी कलर - केसरियाउपाय - हनुमान मंदिर में गुड़ का दान करें। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का वृष राशिफल : पॉजिटिव - घर और बाहर दोनों जगह आपकी समझदारी से स्थिति बेहतर हो सकती है। इस समय उत्साह तो रखें लेकिन साथ ही शांत रहते हुए काम करते चले जाएं।नेगेटिव - कुछ छोटी-मोटी परेशानियां या देरी आपके काम की गति को प्रभावित कर सकती है। करियर - काम के स्थान पर इस समय आपको उन लोगों से बचना होगा जो ज्यादा ही बातें बढ़ा-चढ़ा कर कहते हैं, इस दौरान कुछ लोग पीठ पीछे बातें करने वाले हैं इसलिए खुद को मजबूत रखें और इन बातों पर ज्यादा ध्यान न दें।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में सावधानी रखने की जरूरत है, इस दौरान कार्यस्थल पर कुछ पैसों का खर्च बढ़ सकता है।लव लाइफ - आज के दिन रिश्तों में समय की कमी दिल पर असर डाल सकती है। दांपत्य और प्रेम संबंधों में संयम रखें और छोटी-छोटी बातों को बढ़ने न दें।हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा बस थकान और तनाव से बचने के लिए आज के दिन खुद को आराम दें।लकी नंबर - 6लकी कलर - सफेदउपाय - मंदिर में नारियल दान करें।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का मिथुन राशिफल : पॉजिटिव - आज का दिन नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए अनुकूल रह सकता है। घर में कुछ धार्मिक काम हो सकते हैं या फिर कहीं जाने की तैयारी हो सकती है। नेगेटिव - मन में कुछ असमंजस बना रह सकता है अभी ज्यादा चीजें पर शंकित न हों। करियर - कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं इस दौरान कुछ लोगों की ओर से आश्वासन भी मिलेंगे पर ज्यादा दूसरों पर निर्भरता से बचें। किसी नए प्रोजेक्ट या बदलाव की सोच रहे हैं तो योजना बनाकर आगे बढ़ें। फाइनेंस - अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है विशेष रूप से इस समय धर्म कर्म के कामों में पैसे लग सकते हैं। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आज के दिन एक दूसरे के लिए सहयोगी रुख रखें जिससे कोई शिकायत बढ़ न पाए। हेल्थ - स्वास्थ्य ठीक रह सकता है इस दौरान खान-पान में लापरवाही न करें। लकी नंबर - 5 लकी कलर - हरा उपाय - भगवान गणेश की पूजा करें और दूर्वा अर्पित करें। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का कर्क राशिफल : पॉजिटिव - आज का दिन आपके लिए कई मामलों में संतुलन बनाए रखने की जरूरत है क्योंकि इस समय चीजें कुछ अस्त व्यस्त सी रह सकती हैं। नेगेटिव - आज के दिन कुछ चीजों को जल्दबाजी में करने से बचें और धैर्य बनाए रखें।करियर - काम के लिहाज से दिन मिलाजुला रहने वाला है कुछ काम होंगे तो कुछ में अटकाव भी हो सकता है। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलना जरूरी होगा। मेहनत का परिणाम धीरे-धीरे आपके पक्ष में आएगा।फाइनेंस - इस समय किसी भी जोखिम भरे निवेश में खुद को ज्यादा न फसाएं अन्यथा घाटा हो सकता है।लव लाइफ - प्रेमी नाराज़ हो सकता है, लेकिन समझदारी से बात करने पर स्थिति संभल जाएगी। हेल्थ - सेहत के मामले में हाथ पैरों में दर्द या खिंचाव की समस्या हो सकती है, मसाज लाभ देगी।लकी नंबर - 2लकी कलर - हराउपाय - भगवान गणेश की पूजा करें।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का सिंह राशिफल : पॉजिटिव - आज का दिन आपके लिए कुछ नई संभावनाएं लेकर आ सकता है। इस दौरान जरूरत है कि सकारात्मक सोच बनाए रखी जाए क्योंकि इसी के बल पर आप कई मुश्किलों को आसान बना सकते हैं।नेगेटिव - किसी बात को लेकर मन थोड़ा संवेदनशील रह सकता है।करियर - कामकाज के लिए माहौल थोड़ा तनाव या दबाव वाला लग सकता है, इस दौरान अपनी ओर से मेहनत को बना के रखें और व्यर्थ की बातों में न उलझें। साझेदारी के कामों में आज के दिन आप की मेहनत अधिक रहेगी।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में इस दौरान किसी की मदद के लिए पैसे उधार दे सकते हैं। लव लाइफ - प्रेम संबंध की स्थिति एक दूसरे की समझ से ही बेहतर रह सकती है, अगर आप आज शांति से चीजों को समझेंगे तो रिश्ता बेहतर होगा।हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान या योग करना लाभदायक रहेगा।लकी नंबर - 7लकी कलर - सफेदउपाय - शिवलिंग पर दूध मिश्रित जल अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का कन्या राशिफल : पॉजिटिव - इस समय मन में एक साथ कई बातें चलने वाली हैं जो घर में आप की स्थिति को अस्थिर कर सकती हैं। इस समय के दौरान बच्चों की ओर से थोड़ा ध्यान बना के रखना चाहिए।नेगेटिव - विवाद हो सकता है या किसी बात को लेकर ज्यादा सोचने से तनाव बढ़ सकता है।करियर - काम के मामले में दिन आप के लिए काफी मेहनत की मांग करेगा साथ में हो सकता है की कुछ काम समय पर न हो पाएं। कारोबार में इस दौरान जिन कामों को लेकर मन में असमंजस था, उनमें धीरे-धीरे स्पष्टता आ सकती है। फाइनेंस - घर परिवार के लिए या फिर किसी मुश्किल स्थिति से बचने के लिए जरलव लाइफ - किसी आकर्षक व्यक्ति से मिलने का अवसर मिल सकता है पर ख्याल रखें की ये रिश्ता लंबा न चल पाए।हेल्थ - सेहत की स्थिति साधारण ही रहने वाली है, दिमाग बहुत ज्यादा चीजों में फंसा रहेगा ऐसे में घबराहट या तनाव की स्थिति बढ़ सकती है।लकी नंबर - 8लकी कलर - पीलाउपाय - माता जी का आशीर्वाद लें।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का तुला राशिफल : पॉजिटिव - परिवार और मित्रों के सहयोग से रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है इसके अलावा इस दौरान आप रचनात्मक रह सकते हैं और इसे घर पर या अन्य कामों में दिखा सकते हैं।नेगेटिव - आज के दिन बाहरी लोगों की ओर से जलन या द्वेष की स्थिति दिल को दुखाने वाली है। करियर - काम में आपकी मेहनत और लगन दिखाई तब देगी जब आप लगातार कोशिशें करते रहेंगे। व्यापार करने वालों के लिए भी कोई नया अवसर सामने आ सकता है, जिसे समझदारी से अपनाने पर लाभ मिलेगा।फाइनेंस - पैसों के मामले में आप की बचत इस दौरान दोस्तों या शिक्षा पर भी खर्च हो सकती है।लव लाइफ - दिल के मामले में ये समय आप कुछ अधिक उम्मीदें करने वाले हैं पर जरूरी है कि भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचें। हेल्थ - सेहत की स्थिति में इस समय पेट या कम की स्थिति हो सकती है प्रभावित।लकी नंबर - 4लकी कलर - नीलाउपाय - काली माता को शहद अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल : पॉजिटिव - परिवार के लोगों का साथ आज लंबी बातें हो सकती हैं साथ में मनोबल बढ़ाएगा। आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाला हो सकता है। दोस्तों के साथ बातें दिल को खुश करने वाली हैं।नेगेटिव - इस समय घर के काम की अधिकता के चलते खुद के कामों में देरी की स्थिति बनती है। करियर - नौकरी में अपने काम में आप को किसी स्त्री पक्ष से कुछ मदद मिल सकती है पर ध्यान रखें की आज चीजें धीमी गति से होंगी। कारोबार करने वालों के लिए भी ये समय अच्छे सौदे की प्राप्ति के अवसर दे सकता है।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में दिन ठीक रह सकता है बस इस दौरान घर पर कुछ अधिक धन खर्च रहेगा।लव लाइफ - रिश्तों में आज आप कुछ ज्यादा ही इमोशनल हो सकते हैं इसलिए बातें बिगड़ भी सकती हैं इसलिए इन बातों का रखें ख्याल।हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा बस इस दौरान छाती के रोग या हृदय से संबंधित रोग बढ़ सकते हैं।लकी नंबर - 9लकी कलर - लालउपाय - दुर्गा मंदिर में जाकर सिंदूर चढ़ाएं।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का धनु राशिफल : पॉजिटिव - आज का दिन आपको अपने भाई बंधुओं के साथ समय को गुजारने की स्थिति देगा। परिवार के साथ बिताया गया समय आपको सुकून देगा और रिश्तों में भी अनुकूलता बनी रहेगी।नेगेटिव - किसी काम को टालने की आदत बाद में परेशानी दे सकती है, इसलिए जरूरी काम समय पर पूरा करना बेहतर रहेगा।करियर - कामकाज के क्षेत्र में धीरे-धीरे प्रगति देखने को मिल सकती है। नौकरी लोगों को अपने वरिष्ठों से सहयोग मिल सकता है। व्यापारियों के लिए भी कोई नई योजना बनाने का अच्छा समय है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य रह सकती है, इस दौरान भाई बंधुओं पर या अपनी इच्छाओं पर खर्च बना रहेगा।लव लाइफ - अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना को पूरा कर सकते हैं ऐसे में एक-दूसरे के साथ समय बिताने से रिश्ता और मजबूत होगा।हेल्थ - स्वास्थ्य ठीक रह सकता है विशेष रूप से गर्दन या कंधे में दर्द हो सकता है।लकी नंबर - 2लकी कलर - पीलाउपाय - जरूरतमंद लोगों को भोजन दान करें।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का मकर राशिफल : पॉजिटिव - आज का दिन आपके लिए नई योजनाएं बनाने का हो सकता है। दोस्तों या रिश्तेदारों से बातचीत के दौरान कोई अच्छी जानकारी मिल सकती है जो आगे चलकर आपके काम आएगी।नेगेटिव - दूसरों की बातों में आकर काम करना या फैसले लेना नुकसानदेह हो सकता है।करियर - कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग ला सकती है, इस समय साझेदारी के काम में आप की ओर से किए गए प्रयास बेहतर परिणाम देंगे लेकिन ध्यान रखें की किसी भी योजना में झूठ की स्थिति का असर न पड़े वरना ये मुश्किल देगा।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के मामले में दिन लाभ को दिखाता है साथ ही किसी वस्तु की खरीदारी के लिए बचत का इस्तेमाल अधिक रह सकता है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आज बातचीत से गलतफहमियां दूर हो सकती हैं इसलिए समय दें और आपस में जो परेशानी है उसे सुलझाने की कोशिश करेम।हेल्थ - सेहत को लेकर लापरवाही न करें इस दौरान सिरदर्द या थकान महसूस हो सकती है।लकी नंबर - 9लकी कलर - हराउपाय -तुलसी में जल अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का कुंभ राशिफल : पॉजिटिव - आज का दिन पारिवारिक मामलों के लिए अच्छा रहेगा वैसे आप खुद के फैसलों को लेने में भी आगे होंगे। समझदारी और धैर्य के कारण कई उलझे हुए काम धीरे-धीरे सुलझने लगेंगे।नेगेटिव - भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें इस समय मन को रखें नियंत्रित। करियर - कामकाज के क्षेत्र में आपको अपने अनुभव का लाभ मिल सकता है वैसे आज के दिन आप बाहरी संपर्क के जुड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों का सहयोग मिल सकता है, व्यापार में भी धीरे-धीरे प्रगति होगी।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें क्योंकि इस समय खर्चे अधिक ही रहने वाले हैं।लव लाइफ - दिलों के मामले में आज के दिन आप कुछ बातों को लेकर दुविधा के शिकार हो सकते हैं। इस समय किसी अजनबी से जुड़ने से बचें।हेल्थ - सेहत के मामले में पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है, खानपान पर ध्यान दें।लकी नंबर - 1लकी कलर - जामुनीउपाय - धर्म स्थल पर दूध का दान करें।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का मीन राशिफल : पॉजिटिव - मित्रों और परिवार से सहयोग मिलने की संभावना है, परिवार के लोगों का सहयोग मिलने से आत्मविश्वास भी अच्छा रहेगा साथ ही अपनों की भावनाओं को समझ पाएंगे।नेगेटिव - छोटी-छोटी बातों को लेकर मन में उलझन न रखें और खुलकर बातचीत करें। करियर - व्यापारियों के लिए भी किसी नए संपर्क से आने वाले दिनों में लाभ की संभावना बन सकती है। आपकी बुद्धिमानी और चतुराई से कई काम समय पर पूरे हो सकते हैं। किसी पुराने काम में प्रगति मिलने का समय भी बन रहा है।फाइनेंस - आज के दिन सामाजिक काम के चलते खर्च की स्थिति बन रही है, इसके अलावा बड़े भाई बंधुओं से कुछ लाभ मिल सकता है। लव लाइफ - रिश्तों में आज किसी की ओर से प्रेम आपके समक्ष प्रकट किया जाने वाला है। हेल्थ - सेहत की अगर बात की जाए तो इस समय कंधे या शरीर के बाएं भाग पर असर पड़ सकता है।लकी नंबर - 5लकी कलर - सुनहराउपाय - सूर्य देव को जल अर्पित करें। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल