आज का राशिफल मेष: रविवार के दिन बनने वाला ग्रहों का प्रभाव मेष राशि वालों को देगा घर परिवार में कुछ हलचल, पूजा पाठ के काम होंगे घर पर किसी के आने से कुछ ज्यादा ही व्यस्तता बढ़ सकती है। आज के दिन घर पर दोस्त या रिश्तेदार से मुलाकात के अवसर बन रहे हैं।करियर - कामकाज की अगर बात की जाए तो आज आप काम के लिए कोई अचानक यात्रा पर निकल सकते हैं। कुछ लोगों के साथ मुलाकात का दौर आपके लिए रहेगा विशेष इस समय कुछ नए काम शुरु होने के संकेत भी दिखाई देंगे पर सावधानी से ही आगे बढ़ना होगा अनुकूल।फाइनेंस - पैसों की अगर बात करें तो आज का दिन खर्च को दिखा रहा है कुछ पैसा आध्यात्मिक कामों में भी लगने वाला है।लव लाइफ - रिश्तों में जितना शांति रखें उतना अच्छा है अमावस्या का दिन है तो प्यार में गलत चीजों को न होने दें शामिल सात्विकता ही प्रेम को बढ़ाएगी।हेल्थ - सेहत की अगर बात की जाए तो आज के दिन मिलाजुला है काम की थकान ही होगी जो आपको कुछ रोकने वाली है बाकी ज्यादा गंभीर स्थिति नहीं है।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: रविवार के दिन माघ मौनी अमावस्या का योग वृषभ राशि वालों को देगा कुछ शांति ओर अपने पुराने कामों को फिर से सही करने का अवसर। इस समय चंद्रमा का गोचर आपके भाग्य के ऊपर होगा इसलिए भाग्य का साथ मिलेगा जो जीवन को कई दिशाओं में ले जा सकता है।करियर - कामकाज की अगर बात की जाए तो किसी वरिष्ठ या पिता तुल्य व्यक्ति के मार्गदर्शन को आज देख पाएंगे। किसी के साथ उलझें नहीं अपने काम को सावधानी के साथ करते रहें। आज कारोबार में धीमी शुरुआत होगी पर चीजें जल्द ही नार्मल भी हो जाएंगी।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति को लेकर आज के दिन अपनों की ओर से कुछ मदद मिलेगी और साथ ही परिवार पर कुछ धन खर्च भी होगा।लव लाइफ - प्रेम संबंधों के मामले में संयम और नम्रता ही आपके लिए उचित होगी। एक दूसरे की भावनाओं का ख्याल ही प्रेम कौ देगा मजबूती।हेल्थ - स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य होगा अपने बड़ों का रखें ख्याल तो स्थिति होगी अनुकूल।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वाले आज माघ मौनी अमावस्या के दिन अपने आप को कुछ अलग ही मूड में देखेंगे। बार बार चीजों को लेकर ललचा भी सकता है तो दूसरी ओर त्याग की इच्छा भी काफी रहेगी। कुछ धार्मिक कामों में शामिल होने का समय बनेगा।करियर - कामकाज के लिए दिन साधारण रहेगा ज्यादा चीजों में खुद न उलझाएं जो जिम्मेदारी मिल रही है उसी पर एकाग्र रहते हुए काम करना आपको बेहतर परिणाम देने वाला होगा। इस समय लोगों के साथ सहमति न बन पाना भी काम को प्रभावित कर सकता है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के मामले में आज के दिन खर्च बढ़ने का दिन है किसी न किसी चीज की खरीदारी बनी रह सकती है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों के मामले में थोड़ा संभल कर चले आज के दिन किसी तीसरे का आना मन में शक की लहर को पैदा कर सकता है।हेल्थ - सेहत की अगर बात की जाए तो कुछ दिन संभल कर काम करें किसी न किसी कारण से स्वास्थ्य ढीला रह सकता है। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वालों के लिए आज माघ मौनी अमावस्या के दिन का राशिफल होने वाला है कुछ मिलाजुला परिणाम देने वाला। इस समय घर के साथ साथ बाहरी कामों की बागडोर भी संभालनी पड़ सकती है। किसी भी तरह के विवाद से बचें।करियर - नौकरी में आज के दिन आक किसी ओर के चलते आपके लिए बढ़ने वाला है। इस समय आप अपने टारगेट में कुछ कमी दिखा सकते हैं जिसका असर अधिकारियों को दिखाई देगा और वे आप को इसके लिए जिम्मेदार कहेंगे।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के सिलसिले में दिन सामान्य है पैसों का उपयोग दान के कामों या किसी उधार को चुकाने में लगेगा।लव लाइफ - प्रेम संबंधों की अगर बात की जाए तो इस समय रिश्ते मिले जुले रंग वाले हैं किसी की अधिक चाहतें आपकी परेशानी बढ़ा देने वाली होंगी।हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में जीवन साथी की सेहत या घर पर अपनों की हेल्थ परेशानी दे सकती है।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह : आज रविवार के दिन माघ मौनी अमावस्या के दैनिक राशिफल में सिंह राशि वालों के लिए स्थिति होने वाली है कोई न कोई बदलाव से भरी। अपनों के साथ व्यर्थ की बहस या से बचें इस समय अगर हो सके तो अपने काम को ध्यान से करें कोई गलती न रह जाए।करियर - कामकाज के लिहाज से दिन साधारण ही है बस इस दौरान बेकार की प्रतिस्पर्धा काफी असर डाल सकती है। इस दौरान आप के विरोधी बेकार की बातों के चलते आप पर असर डालने वाले हैं पर कुल मिलाकर इन्हें दबाने के लिए अच्छे से काम करने की जरूरत होगी।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के मामले में स्थिति आपको कुछ चिंता तो देने वाली है इस समय जितना हो सके अपने खर्चों को नियंत्रित रखा जाए।लव लाइफ - प्रेम संबंधों के मामले में आज के दिन की स्थिति सामान्य है और प्यार की बातें थोड़ा ध्यान से करें कहीं दूसरे आप को परेशान न करने लगें।हेल्थ - स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ध्यान देने की बात को कह रहा है त्वचा के रोग बढ़ सकते हैं। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या राशि वालों के लिए माघ मौनी अमावस्या के दिन का राशिफल आप को घर परिवार और बाहरी कामों में भाग दौड़ देने वाला है। आप इस समय पर चीजों को संभालने के लिए आप को किसी की मदद भी मिल सकती है।करियर - कामकाज के लिए दिन बेहतर है कुछ न कुछ अनुकूलता आ माहौल देख सकते हैं। इस समय कुछ काम बाहरी लोगों की मदद से सुलझ भी सकते हैं। कुछ अच्छे प्रोजेक्ट भी मिल सकता है।फाइनेंस - आर्थिक मामलों के लिए स्थिति सामान्य रहने वाली है इस समय लाभ होगा बच्चों के लिए खर्च भी होंगे।लव लाइफ - प्रेम संबंधों की स्थिति सामान्य है कुछ रिश्ते इस समय अपने आप को शांति से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित दिखाई देंगे।हेल्थ - स्वास्थ्य के लिहाज से स्थिति मिले जुले वाली है इस समय घर के बड़ों या बच्चों की सेहत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: आज रविवार के दिन माघ मौनी अमावस्या पर दैनिक राशिफल की स्थिति तुला राशि वालों को देने वाली है कुछ नए लोगों के साथ मेल जोल। आज के दिन आप घर के रखरखाव में कुछ बदलाव कर सकते हैं बड़ों के साथ अच्छा समय बितेगा।करियर - कामकाज के मामले में इस समय आप के पास अच्छे मौके होंगे इस दौरान आप कुछ सहकर्मियों के साथ अच्छा काम कर सकते हें सहयोग भी पाएंगे पर काम की अधिकता थका देने वाली रहेगी।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के मामले में आज के दिन की स्थिति सामान्य रहने वाली है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों के मामले में इस समय आप के पास अपने पार्टनर का सहयोग तो बना रहेगा उनका सहयोग आपको मजबूती देने वाला है।हेल्थ - स्वास्थ्य को लेकर आज के दिन स्थिति नार्मल होगी और थकान का असर ही ज्यादा दिखाई देगा।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: आज रविवार के दिन माघ मौनी अमावस्या पर वृश्चिक राशि वालों के लिए स्थिति रहेगी हलचल को देने वाली। इस समय के दौरान काम को लेकर आप को ज्यादा करना होगा और इस समय कोशिशें अधिक करनी होंगी।करियर - कामकाज को लेकर ज्यादा कोशिशें करनी होंगी, इस समय जितना हो सके अपने काम में फोकस रखने की जरूरत होगी। पुराने काम में आज के दिन तेजी दिखाई दे सकती है। इस समय नए काम की शुरुआत अनुकूल नही है थोड़ा इंतजार करना बेहतर है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति को लेकर आज के दिन अपने भाई बंधुओं के लिए कुछ खरीदारी होगी ओर साथ ही धार्मिक कामों में धन लगेगा।लव लाइफ - प्रेम संबंधों के मामले में स्थिति अच्छी रह सकती है इस समय आप का साथी हेल्प करने में भी सहयोगी रहेगा।हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आज के दिन कंधे और गर्दन की समस्या परेशान कर सकती है।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: रविवार के दिन माघ मौनी अमावस्या का प्रभाव धनु राशि वालों को आज किसी न किसी मामले में उलझाए रख सकता है। इस समय घर पर कुछ पूजा धार्मिक कर्मकांड हो सकते हैं। इस समय घर पर किसी न किसी काम की जिम्मेदारी आप को मिल सकती है।करियर - कामकाज के मामले में आज के दिन अपने सभी टास्क को पूरा कर पाना आसान नहीं दिखाई देता है। इस समय जो लोग कम्युनिकेशन के कामों में हैं उनके लिए दिन बेहतर होने वाला है।फाइनेंस - दिल के मामले में आज के दिन किसी का साथ आपके मन को प्रभावित करने वाला है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों के मामले में दिन आज रिश्ते में कुछ न कुछ तनातनी दे सकता है पर चीजें संभली रहेंगी।हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आज के दिन सेहत पर कुछ असर होगा जिसके लिए खुद पर ध्यान देना जरूरी।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वाले आज रविवार का दिन रहेगा आपके मन को गहराई से प्रभावित करने वाला। दोस्तों के साथ मेलजोल और नयी चीजों को करने का मौका होगा। आज के दिन घर में चीजें काफी बदली बदली भी दिखाई दे सकती हैं।करियर - काम के लिए आज आप की भागदौड़ हैं पर इस समय दूसरों की नजरें भी आप पर रहने वाली है। आज के दिन अपने काम को लेकर लिस्ट के साथ पूरा करते जाना ही बेहतर होगा जितना संभव हो काम को ध्यान से करने में होगा फायदा।फाइनेंस - आर्थिक मामले में आज के दिन की स्थिति कुछ धन का खर्च परिवार की जरूरतों पर देने वाली है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों के मामले में आज के दिन आप के जीवन में पुरानी बातें ही अधिक असर दालने वाली हैं।हेल्थ - सेहत के लिहाज से आज के दिन खान पान में बाहरी चीजों को दूर रखें उपवास करें तो डाइट का ख्याल रखें।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुम्भ: आज के राशिफल में रविवार का दिन कुंभ राशि वालों को बाहरी लोगों के साथ मुलाकातों को देने वाला है। घर के कामों आज के दिन आप थकान से जरूर होंगे प्रभावित। अपने काम में दूसरों से मदद लेना अच्छा होगा।करियर - कामकाज की स्थिति आज आपको देने वाली है काफी लोगों के साथ मिलने का अवसर। आप के विचार काम को तेजी देने वाली होगी। बिजनेस को लेकर आज कुछ नए उत्पाद हो सकते हैं शामिल।फाइनेंस - आज के दिन खर्च बने रहने वाले हैं सेविंग कमजोर ही दिखाई देने वाली है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों का रखें ख्याल इस समय अपनी जरूरतों को अपने पार्टनर पर थोपने से बचना ही समझदारी होगी।हेल्थ - स्वास्थ्य के लिहाज से दिन नार्मल रहने वाला है जितना हो सके खुद का रखें ख्याल।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वालों के लिए रविवार के दिन की स्थिति घरेलू कामों में व्यस्त रखेगी। बच्चों की मांग कुछ परेशानी भी देगी माता पिता के लिए स्थिति को संभालना आसान नहीं दिखाई देगा। घर पर कुछ पूजा पाठ की स्थिति भी रहेगी।करियर - कामकाज के लिए स्थिति आज के दिन आप रह सकते हैं आगे। इस समय कुछ नए प्रस्ताव तो रखेंगे पर सभी की सहमति अभी उन बातों पर मिल पाना मुश्किल हो सकता है। इस समय कारोबार में फूड से जुड़े काम तेज होंगे।फाइनेंस - आर्थिक मामलों के लिए आज के दिन कुछ अनुकूल समय दिखाई देगा।लव लाइफ - प्रेम संबंधों की स्थिति आज के दिन सामान्य रहने वाली है इस समय पार्टनर के साथ घूमने फिरने का प्लान बनेगा।हेल्थ - सेहत के लिहाज से दिन पेट से जुड़े रोगों से कर सकता है अधिक प्रभावित। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल