आज का मेष राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन आपके लिए कुछ तो खास होगा क्योंकि चंद्रमा आपके ही राशि में गोचर कर रहा है। मन में जोश और आगे बढ़ने की इच्छा बनी रहेगी। कुछ पुरानी बातों से छुटकारा मिल सकता है।नेगेटिव - भावनाओं में तेजी और जल्दबाजी से बचें। घर में विशेषकर पिता या वरिष्ठ व्यक्ति से कुछ कड़वी बातें सुनने को मिल सकती हैं पर चुप रहते हुए से स्थिति संभालना बेहतर रहेगा।करियर - कामकाज में गलत सूचना के कारण कुछ रुकावटें आ सकती हैं। व्यापार में सहयोगियों के साथ बहस की स्थिति बन सकती है। सामान की सप्लाई या डिलीवरी में देरी से नुकसान की संभावना है इसलिए हर काम में दोबारा जांच जरूरी है।फाइनेंस - आज के दिन वाहन या इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं पर अचानक खर्च बढ़ सकता है। लव लाइफ - प्रीति योग आपको संबंधों में अनुकूलता बनाए रखने की सीख देगा। गलत या कठोर शब्द रिश्तों में तनाव पैदा कर सकते हैं नम्र बातचीत से प्रेम को मजबूत रखें।हेल्थ - आज जोश में होश न खोएं वाहन चलाते समय या ऊंचाई वाले स्थानों पर विशेष ध्यान दें।लकी नंबर - 9लकी कलर - लालउपाय - हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।आपका वार्षिक - मेष राशिफल आज का वृषभ राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन मिला जुला रहने वाला है, प्रीति योग के प्रभाव से मन में इच्छाएं तो रह सकती हैं पर उनके अनुसार परिणाम मिलने में थोड़ा समय लग सकता है। कोई अचानक यात्रा भी करनी पड़ सकती है।नेगेटिव - चंद्रमा का व्यय भाव में गोचर आपको अंदर से थोड़ा बेचैन या जल्दी परिणाम चाहने वाला बना सकता है।करियर - काम में मेहनत जारी रहने वाली है इस समय आप को काम के कारण कुछ अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। साथ में लगे लोगों के साथ तालमेल बेहतर बना के रखना होगा जिससे कुछ काम आगे बढ़ सकते हैं। किसी भी बड़े फैसले से पहले पूरी जानकारी लेना जरूरी होगा वरना भ्रम की स्थिति बन सकती है।फाइनेंस - व्यय भाव का असर होने से आर्थिक स्थिति पर स्वास्थ्य या घरेलू रखरखाव से जुड़ा खर्च दबाव डाल सकता है। आज के दिन सेविंग कुछ कमजोर रहने वाली है।लव लाइफ - प्रेमी के साथ भावनाओं को स्पष्ट रूप से व्यक्त करना जरूरी होगा। दांपत्य जीवन में बातों की कमी से गलतफहमी बन सकती है इसलिए खुलकर बात करें।हेल्थ - सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है गर्दन, गले या आंखों में थकान या तनाव महसूस हो सकता है। दिनचर्या और फिटनेस पर ध्यान देना लाभकारी रहेगा।लकी नंबर - 1लकी कलर - नारंगीउपाय - सूर्य देव को अर्घ्य दें।आपका वार्षिक - वृषभ राशिफल आज का मिथुन राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन योजना बनाने, अपने काम की दिशा तय करने और जिम्मेदारियों को व्यवस्थित करने का रहेगा। प्रीति योग के प्रभाव से घर या बाहरी काम को लेकर अधिक गंभीर और व्यवस्थित रख सकते हैंनेगेटिव - चंद्रमा का मेष राशि में गोचर आपको तेजी से निर्णय लेने की प्रवृत्ति भी दे सकता है, लेकिन जल्दबाजी से बचना जरूरी होगा।करियर - कामकाज में थोड़ी उतार-चढ़ाव वाली स्थिति रह सकती है। विरोधियों या प्रतिस्पर्धियों से सतर्क रहें, लेकिन मेहनत और समझदारी से आप आगे बढ़ेंगे। छोटे व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने प्रयासों से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है, किसी भी प्रकार के शॉर्टकट से बचना बेहद जरूरी है, वरना नुकसान हो सकता है।फाइनेंस - पुराने बिल, उधारी या लंबित भुगतान का दबाव महसूस होगा। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना और अनावश्यक खर्च से बचना जरूरी है।लव लाइफ - प्रीति योग की शुभता के चलते आज आप किसी नए आकर्षण की ओर खिंच सकते हैं। प्रेम संबंधों में उत्साह रहेगा कोई भी बड़ा निर्णय जल्दबाजी में न लें वरना बाद में पछताना पड़ सकता है।हेल्थ - आज के दिन भागमभाग काम की अधिकता से शरीर में थकान, सुस्ती या आलस्य महसूस हो सकता है। लकी नंबर - 7लकी कलर - गुलाबीउपाय - शिवलिंग पर जल अर्पित करें।आपका वार्षिक - मिथुन राशिफल आज का कर्क राशिफल: पॉजिटिव - आपके राशि स्वामी का असर ही आपको कुछ नए कदम उठाने के लिए तैयार करने वाला है। परिवार और अपने लोगों के साथ समय बिताने का मौका भी होगा पर ख्याल रखें की बाहरी काम के दबाव को घर पर न लाएं।नेगेटिव - आज के दिन आप उन बातों में अधिक लगे रहेंगे जिनका घर से कोई बहुत अधिक सरोकार नहीं होगा ऐसे में परिवार से दूरी बढ़ सकती है।करियर - वैशाख शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ ही प्रीति योग के प्रभाव से काम में तेजी का दौर रह सकता है। नौकरी के क्षेत्र में आप रचनात्मक सोच के साथ काम करेंगे। छोटे-छोटे कार्यों में अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी। जो लोग नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं उनके लिए समय है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य रहने वाली है कोई काम के चलते खर्च करने का विचार आ सकता है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आज खुशी कुछ मिल सकती है जहां काम करते हैं वहीं किसी के प्रति आकर्षण भी उत्पन्न हो सकता है। विवाह की दिशा में कदम बढ़ाने का विचार मजबूत हो सकता है।हेल्थ - सेहत को लेकर सावधानी जरूरी है, बच्चों या परिवार के किसी सदस्य की सेहत चिंता का कारण बन सकती है।लकी नंबर - 5लकी कलर - हराउपाय - गाय को हरा चारा खिलाएं।आपका वार्षिक - कर्क राशिफल आज का सिंह राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन वैशाख शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है घर में कुछ शुभ एवं मांगलिक कामों को कर सकते हैं। परिवार और माता-पिता का सहयोग आपको मानसिक सहारा देगा। घर के कामों में आपकी भूमिका अहम रहेगी और आप कई जिम्मेदारियों से बंधे रह सकते हैं।नेगेटिव - चंद्रमा के गोचर के कारण काम का दबाव और भागदौड़ अधिक रह सकती है। घरेलू जिम्मेदारियों और बाहरी कामों के बीच संतुलन बनाना मुश्किल होगा।करियर - कामकाज में ध्यान बनाए रखना जरूरी होगा, मस्ती के चलते अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र से न भटकें। अनावश्यक चिंता या रुकावटें आपको प्रभावित न करें इसके लिए जरूरी है कि पहले से मेहनत और तैयारी बना के रखी जाए। कारोबारियों के लिए दिन व्यस्तता तो लाएगा साथ ही कुछ मुनाफा भी होगा।फाइनेंस - कहीं पैसा लगाना या कहें कि छोटा सा इन्वेस्टमेंट लाभ दे सकता है पर फिर भी जोखिम लेने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करना जरूरी होगा।लव लाइफ - दांपत्य जीवन में साथी का सहयोग मिलेगा, आपका प्रेमी आपको समय और समझ देगा, जिससे कई पुरानी समस्याओं का समाधान मिल सकता है।हेल्थ - स्वास्थ्य की अगर बात करें तो स्थिति सामान्य रहने वाली है, खुद को अनुकूल देख पाएंगे।लकी नंबर - 2लकी कलर - सफेदउपाय - चावल का दान करें।आपका वार्षिक - सिंह राशिफल आज का कन्या राशिफल: पॉजिटिव - ग्रहों की चाल दे रही है संभल कर आगे बढ़ने का संकेत। अष्टम चंद्रमा कह रहा है कि जो काम करें उसे शांति से करें। आप एक साथ कई कामों में व्यस्त रह सकते हैं। दोस्तों के साथ मेलजोल बढ़ेगा और कोई नया प्लान भी बन सकता है।नेगेटिव - आज का दिन व्यस्तता और भागदौड़ से भरा रहेगा। पुरानी यादें भी आज आपको भावनात्मक रूप से प्रभावित कर सकती हैं।करियर - कामकाज में आज के दिन कुछ ज्यादा ही परिश्रम की आवश्यकता है। इस समय गुप्त शत्रु आप पर असर डाल सकते हैं। इस समय से काम रुक रुक कर ही होंगे इसके लिए खुद को तैयार रखें। बेकार के तनाव को खुद पर हावि न होने देना ही समझदारी होगी।फाइनेंस - आज अपनी जेब का रखें ख्याल क्योंकि इस दौरान खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, खासकर दोस्तों के साथ बाहर खाने-पीने और खरीदारी पर।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में कुछ असमंजस की स्थिति बन सकती है। अगर किसी रिश्ते को लेकर कन्फ्यूजन है तो आज शांत रहें बातचीत बहस में न बदले इसका ध्यान रखें।हेल्थ - शारीरिक रूप से खुद का ख्याल रखें इस समय कोई दर्द या तकलीफ परेशान कर सकती है। मन की थकान अधिक महसूस हो सकती है।लकी नंबर - 4लकी कलर - आसमानीउपाय - गरीबों को कपड़े दान करें।आपका वार्षिक - कन्या राशिफल आज का तुला राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन चंद्रमा के गोचर और प्रीति योग के प्रभाव से संतुलन और संयम बनाए रखने का संकेत दे रहा है। आज आप अपने व्यवहार में संयम और समझदारी दिखाकर कई स्थितियों को बेहतर बना सकते हैं।नेगेटिव - इस समय आपकी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, क्योंकि छोटी सी बात भी बड़ा विवाद बन सकती है।करियर - साझेदारी से जुड़े कामों में आज का दिन व्यस्त रखने वाला है वहीं नौकरी में लगे लोग अपने साथ के लोगों के साथ काम करते हुए काफी सक्रिय रहेंगे और टीम के अन्य लोगों को नए टास्क देने या मार्गदर्शन करने की स्थिति में रहेंगे। व्यापार में मार्केट की स्थिति के कारण कुछ लाभ मिल सकता है।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में यह समय ध्यान से खर्च करने का है वैसे इस दौरान घर के लोगों की मांग कुछ ज्यादा ही रहने वाली है इसलिए बजट पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा वरना आर्थिक दबाव बढ़ सकता है।लव लाइफ - प्यार में कुछ बातों पर असहमति हो सकती है इसलिए बातचीत में धैर्य और समझदारी रखें। नए संबंध शुरू करने की संभावना है पर फैसले भावनाओं के साथ साथ व्यावहारिक सोच से लें।हेल्थ - सेहत में थोड़ी कमजोरी महसूस हो सकती है। गले या गर्दन से जुड़ा दर्द परेशान कर सकता है इसलिए आराम और सावधानी दोनों जरूरी हैं।लकी नंबर - 8लकी कलर - नीलाउपाय - शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करें।आपका वार्षिक - तुला राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल: पॉजिटिव - बच्चों की गतिविधियों और घर की व्यस्तता के कारण दिन भागदौड़ भरा हो सकता है। दोस्तों से मिलने की इच्छा रहेगी पर घरेलू कामकाज प्राथमिकता में रह सकते हैं। समझदारी और सहयोगी स्वभाव से ही घर का माहौल बेहतर रह सकता है। जरूरत के समय आप परिवार के लिए मजबूत सहारा बनेंगे।नेगेटिव - आज का दिन खुद के लिए कम ही समय मिल पाए। इस दौरान अपनी वाणी में कठोरता से बचें क्योंकि बातें बिगड़ भी सकती हैं।करियर - कामकाज में आपकी कूटनीतिक और रणनीतिक क्षमता काम आएगी। ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण मामले में आपकी राय निर्णायक साबित हो सकती है इस के कारण आपकी स्थिति मजबूत होगी।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य और स्थिर रहेगी।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में हल्का भावनात्मक उतार-चढ़ाव संभव है, साथी की बातों को ध्यान से समझें। जो लोग सिंगल हैं उनके लिए किसी नए संबंध की शुरुआत के संकेत मिल सकते हैं।हेल्थ - चोट या दुर्घटना जैसी स्थिति से बचाव जरूरी है। हल्की कसरत और आराम से कामों को करना ही बेहतर होगा।लकी नंबर - 3लकी कलर - पीलाउपाय - देवी को हल्दी अर्पित करें।आपका वार्षिक - वृश्चिक राशिफल आज का धनु राशिफल : पॉजिटिव - वैशाख शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। प्रीति योग बन रहा है और चंद्रमा का गोचर मेष राशि में होगा। इन ग्रह स्थितियों का असर आज आप को मिले जुले असर दे सकता है। उत्साह तो होगा साथ ही आप कुछ न कुछ अलग करने के मूड में भी रहने वाले हैं।नेगेटिव - इस समय पर जल्दी निर्णय लेने या काम करने की प्रवृत्ति बढ़ेगी पर इस जल्दबाजी से कुछ जगह गलत फैसले भी हो सकते हैं।करियर - आज आप अपने काम को लेकर स्पष्ट नीतियां बनाने की कोशिश कर सकते हैं। जो काम लंबे समय से रुके हुए थे वे आज पूरे हो सकते हैं। व्यापार में नए लोगों से मुलाकात लाभकारी साबित होगी और नए अवसरों के द्वार खुल सकते हैं।फाइनेंस - बच्चों की चीजों पर खरीदारी या फिर शिक्षा पर आज के दिन खर्च रहेगा इससे सेविंग पर थोड़ा दबाव महसूस होगा इसलिए बजट का ध्यान रखें।लव लाइफ - प्रेम को आगे बढ़ाने जो आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगा उसे आप करना चाहेंगे। कुछ नए लोग आप से जुड़ सकते हैं और प्रेम के संबंध उभर सकते हैं।हेल्थ - आंखों में जलन या गले से जुड़ी परेशानी हो सकती है इसलिए सावधानी रखें और आराम को प्राथमिकता दें।लकी नंबर - 1लकी कलर - सुनहराउपाय - तांबे के बर्तन में जल भरकर सूर्य को अर्घ्य दें।आपका वार्षिक - धनु राशिफल आज का मकर राशिफल: पॉजिटिव - आज चंद्रमा के गोचर और प्रीति योग के चलते आप को कुछ उत्साह मिल सकता है। अपने काम को करने या दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना में आज के दिन आप काफी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना पसंद कर सकते हैं।नेगेटिव - इस समय सूर्य चंद्र योग से गुस्से की वजह से घर या बाहर तनाव की स्थिति बन सकती है। बड़े लोगों से मतभेद या कड़वी बातें सुनने को मिल सकती हैं इसलिए धैर्य रखना जरूरी होगा।करियर - नए काम शुरू करने की इच्छा बढ़ेगी। प्रीति योग के कारण कुछ मामलों में लोगों का सहयोग भी मिल सकता है, जिससे रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं। कोई लंबी यात्रा का भी योग बन रहा है जो काम को तेजी दे सकता है।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में आज खर्च बढ़ सकता है। स्वास्थ्य, यात्रा या घरेलू जरूरतों पर पैसा खर्च होने की संभावना है।लव लाइफ - आज का दिन आप को अपने जीवन साथी के सहयोग और उसके साथ ट्रैवलिंग के योग दे रहा है। इस समय नए रिश्ते मिलने का दिन भी बन रहा है।हेल्थ - सेहत पर मिलाजुला असर रह सकता है, इस समय छाति के रोग या फिर जल से उत्पन्न रोग अपना असर दिखा सकते हैं।लकी नंबर - 7लकी कलर - बैंगनीउपाय - शिवलिंग पर शहद चढ़ाएं।आपका वार्षिक - मकर राशिफल आज का कुंभ राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन अधिक मेहनत को दिखा रहा है, आप कुछ काम करना चाहेंगे लेकिन सभी काम आपकी उम्मीद के अनुसार पूरे नहीं हो पाएंगे। घर में किसी का सहयोग मिलेगा, जिससे मन को थोड़ी राहत मिलेगी। भाई बहनों के साथ कुछ सहयोग बनेगा।नेगेटिव - अचानक यात्रा या अनचाही भागदौड़ के कारण थकान महसूस हो सकती है। काम में मन का उतार चढ़ाव बना रहेगा इसलिए खुद को शांत रखना जरूरी होगा।करियर - कामकाज में मेहनत तो बनी रहेगी लेकिन परिणाम थोड़ा धीमा मिल सकता है। सहकर्मियों के साथ तालमेल बढ़ेगा, पर किसी बड़े निर्णय में जल्दबाजी करने से बचें। पूरी जानकारी लेकर ही आगे बढ़ें।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति पर थोड़ा दबाव रह सकता है। स्वास्थ्य या घर की देखभाल जैसे कार्यों में खर्च बढ़ सकता है इसलिए जेब खर्च संभालकर चलें।लव लाइफ - प्रेम में आज साथी कुछ घूमने फिरने की इच्छा रख सकता है। अपने दिल की बातें हर किसी से साझा न करें। दांपत्य जीवन में स्पष्ट बातचीत करने से गलतफहमी से बचाव होगा।हेल्थ - सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है इस समय कंधे हाथ पैरों में नसों में दर्द इत्यादि की शिकायत रह सकती है।लकी नंबर - 5लकी कलर - फिरोजीउपाय - गणेश जी को मोदक अर्पित करें।आपका वार्षिक - कुंभ राशिफल आज का मीन राशिफल: पॉजिटिव - आज ग्रह गोचर के चलते बच्चों या छोटे सदस्यों को माता-पिता की ओर से मार्गदर्शन और नसीहतें मिल सकती हैं जिससे अनुशासन बना रहेगा। दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा और मन हल्का महसूस होगा।नेगेटिव - घर के कामों में देरी का होना या अपने कामों को छोड़कर अन्य कामों को जल्दी करने का दबाव रह सकता है।करियर - कामकाज को लेकर प्रीति योग की शुभता मिलेगी जिससे किसी नई दिशा में कदम बढ़ाने का अच्छा अवसर मिल सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप अपने साथ में काम कर रहे लोगों के साथ अच्छे अनुभवों को साझा कर पाएंगे।फाइनेंस - घर में होने वाले छोटे-छोटे खर्च बने रहेंगे। आप को किसी बचत या कोई इन्वेस्टमेंट से कुछ लाभ भी मिल सकता है।लव लाइफ - प्यार भरे रिश्तों के लिए आज कुछ तो समय आप के पास होगा। दांपत्य जीवन में साथी की ओर से मिलने वाली मदद काफी सहयोगात्मक रहने वाली है।हेल्थ - सेहत की स्थिति सामान्य ही है बस किसी नशे या किसी गलत आदत से दूर रहना आपके लिए लाभकारी होगा।लकी नंबर - 9लकी कलर - मरूनउपाय - हनुमान चालीसा का पाठ करें।आपका वार्षिक - मीन राशिफल