आज का मेष राशिफल: पॉजिटिव - ज्येष्ठ अधिक मास की शुरुआत के साथ आज का दिन घरेलू स्थिति के लिहाज से व्यस्त बना के रखेगा। आप अपने काम के साथ परिवार की आवश्यकताओं के लिए काफी उत्साहित रहेंगे। नेगेटिव - घर के काम बढ़ सकते हैं इसलिए जो काम मिले उस को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। किसी बड़े सदस्य की नाराजगी या डांट सुननी पड़ सकती है।करियर - काम के स्थान में आज आप काफी जोश के साथ दिखाई देंगे कारोबार में आप अच्छे फैसले ले सकते हैं । कुछ लोग आपकी राह में सलाह या रोकटोक जरूर डाल सकते हैं चंद्रमा की मजबूत स्थिति के कारण आपके प्रयास रंग लाते दिखाई देंगे। फाइनेंस - आज के दिन मन आप को घूमने फिरने के लिए आगे रखेगा जिसके कारण आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। शॉपिंग पर बजट से ज्यादा पैसा खर्च होने के योग हैं।लव लाइफ - मन की बातें साझा करने की इच्छा रहेगी, लेकिन पार्टनर की व्यस्तता या पारिवारिक माहौल के कारण भावनाएं खुलकर व्यक्त नहीं हो पाएंगी।हेल्थ - सेहत की स्थिति वैसे तो बेहतर ही रहेगी पर उत्साह के चलते बाहर का खाना या अनियमित खानपान पेट संबंधी परेशानी दे सकता है।लकी नंबर - 1लकी कलर - पीलाउपाय - थोड़ा सा फिटकरी का टुकड़ा पानी में डाल कर स्नान करें।आपका वार्षिक मेष राशिफल आज का वृषभ राशिफल: पॉजिटिव - ज्येष्ठ अधिक मास का प्रभाव आध्यात्मिक रूप से सक्रिय रख सकता है। वहीं चंद्रमा का असर आपकी राशि में होना इसका असर आप को कुछ न कुछ चीजों में शामिल करने वाला होगा। घूमने फिरने या परिवार के साथ समय बिताने की स्थिति नेगेटिव - आज मन काम और भावनाओं के बीच उलझा रह सकता है। पुराने रिश्तों या यादों से जुड़ी बातें अचानक भावुक कर सकती हैं कुछ समय के लिए ध्यान भटकने की संभावना रहेगी।करियर - काम के स्थान में आपकी बातचीत परेशानी देने वाली है। आप का व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। अपनी बात को सही तरीके से रखने में आप सफल रह सकते हैं। काम में आज के दिन कुछ अलग पहचान बन सकती है। फाइनेंस - घर-परिवार की जरूरतों पर खर्च बढ़ सकता है इसके अलावा आर्थिक स्थिति आपके नियंत्रण में भी रहेगी।लव लाइफ - प्रेम के मामले में अपनापन आप को लोगों के साथ जोड़ने वाला होगा। साथी के सानिध्य में समय बिताने या कहीं बाहर घूमने का अवसर बनेगा।हेल्थ - सेहत सामान्य रहने वाली है इस दौरान शरीर में पानी की कमी न होने दें। पर्याप्त पानी और हल्का भोजन पेट व डाइजेशन से जुड़ी परेशानियों से बचाएगा।लकी नंबर - 4लकी कलर - धानीउपाय - सूर्य साधना करें।आपका वार्षिक वृषभ राशिफल आज का मिथुन राशिफल: पॉजिटिव - ज्येष्ठ अधिक मास के साथ आप के काम करने के तरीके बदल सकते हैं। सामाजिक स्थिति का गहरा प्रभाव आप को कई मामलों में सोचने विचारने की शक्ति भी देने वाला है। परिवार में किसी शुभ समाचार से खुशी का माहौल रहेगा। अपने लोगों का सहयोग भी मिलता रहेगा।नेगेटिव - चंद्रमा के प्रभाव से भावनाएं ज्यादा हावी होंगी, ऐसे में बाहरी लोगों की बातों में आकर अपने करीबी रिश्तों को नजरअंदाज करना नुकसानदायक हो सकता है। करियर - कार्यक्षेत्र में आपकी लीडरशिप और निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी। ज्येष्ठ अधिक मास और चंद्र गोचर का असर आपके रुके हुए कामों को गति दे सकता है। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा और जिम्मेदारियां बढ़ने के बावजूद आप परिस्थितियों को बेहतर तरीके से संभाल लेंगे।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में दिन व्यय अधिक रहने वाला है चंद्र का असर आप के जेब खर्च को बढ़ा सकता है।लव लाइफ - प्रेम में साथी की कमी खलेगी क्योंकि कामकाज की व्यस्तता अधिक रह सकती है। फिर भी चंद्रमा का सकारात्मक प्रभाव रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव बनाए रखेगा। हेल्थ - स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें इस दौरान उच्च रक्तचाप से जुड़ी समस्याओं में सावधानी रखना जरूरी होगा। लकी नंबर - 6लकी कलर - तांबाईउपाय - भगवान के सामने दीपक जलाएं।आपका वार्षिक मिथुन राशिफल आज का कर्क राशिफल : पॉजिटिव - ज्येष्ठ अधिक मास के लिहाज से दिन आप के लिए बेहतर है। आप के राशि स्वामी अपनी मजबूती के कारण आप को घर में माता की ओर से प्रेम स्नेह दिलवाने वाले हैं। लोगों के साथ मेल जोल का भी समय बनेगा।नेगेटिव - आज के दिन आप के काम में बड़ों की रजामंदी अगर कम हो रही है तो परेशान न हों चीजें आपके लिए चाहे धीमी हों पर काम रास्ते बनेंगे।करियर - व्यवसाय में मार्केट की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी आज के दिन लोगों की क्रय शक्ति अच्छी दिखाई देगी आप को कुछ मुनाफे की वृद्धि भी मिलेगी। नौकरी में लगे लोगों को नए अवसर मिलने की संभावना बन रही है।फाइनेंस - आज आप को कुछ धन प्राप्ति मिल सकती है। अपने आस पास के लोगों की ओर से आप कुछ खर्च में राहत के संकेत देख पाएंगे।लव लाइफ - प्रेम के लिहाज से कोई शुरुआत आप पर असर डालने वाली है। आप किसी की तलाश में आज सफल भी हो सकते हैं।हेल्थ - सेहत सामान्य ही रहेगी आप खुद को कुछ हल्का और संतुलित भी पाएंगे। इस समय पसंद की चीजों में शामिल होने से दिल भी प्रसन्न रहेगा।लकी नंबर - 2लकी कलर - गहरा लाल उपाय - चंद्रमा का पूजन करें।आपका वार्षिक कर्क राशिफल आज का सिंह राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन आपके लिए घर के लोगों के साथ लंबी बातचीत के साथ अच्छा सहयोग देने वाला हो सकता है। ज्येष्ठ अधिक मास और चंद्रमा के वृष राशि में गोचर का असर आपके मन को कुछ नए अनुभवों से रुबरु करवाने वाला होगा।नेगेटिव - आज के दिन ग्रह गोचर के चलते आप को हर काम में स्वयं को शामिल करने से बचना चाहिए। आप पर काम के चलते चीजें अस्थिरता भी दे सकती हैं।करियर - कामकाज के मामले में आज आपके लिए काफी प्रतिस्पर्धा बनी रहने वाली है, नौकरी में जो लोग आपके पीठ पीछे बात कर रहे थे वे आप की निडरता से अब सामने नहीं आना चाहेंगे। आपकी समझदारी और सहयोगी स्वभाव को नोटिस किया जाएगा।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में आप के लिए कोई व्यक्ति सहयोगी हो सकता है। चंद्रमा का शुभ प्रभाव धन संबंधी मामलों में स्थिरता बनाए रखने में मदद करेगा।लव लाइफ - जीवनसाथी या पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश उनके करीब लाने वाली है, अपने साथी को लेकर कहीं घूमने के लिए निकल सकते हैं।हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य बना रह सकता है, पिता पक्ष की ओर ध्यान रखें जिससे आप को कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है। लकी नंबर - 9लकी कलर - केसरियाउपाय - विष्णु भगवान का पूजन करें।आपका वार्षिक सिंह राशिफल आज का कन्या राशिफल : पॉजिटिव - चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृष में होने से मन में नई योजनाएं बनेंगी और कार्यों को लेकर उत्साह भी बना रहेगा। हालांकि सोशल सर्कल और लोगों से मेलजोल बढ़ेगा, लेकिन फोकस काम पर रखना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होगा।नेगेटिव - ग्रहों की बदलती चाल के कारण मन में थोड़ी अस्थिरता रह सकती है। छोटी बातों को लेकर चिंता बढ़ सकती है। करियर - आज के दिन चंद्रमा का असर आप को काम में रफ्तार देने वाला होगा, व्यापार के लिए आज के दिन तेजी बनी रहने वाली है। नौकरी के क्षेत्र में इस दौरान बना कोई नवीन योजना आगे अच्छा फायदा दिला सकती है।फाइनेंस - चंद्रमा के शुभ प्रभाव से धन संबंधी योजनाओं में लाभ मिल सकता है, वैसे कुछ अचानक अतिरिक्त खर्च भी सामने आ सकते हैं।लव लाइफ - अपने जीवन साथी को लेकर कहीं यात्रा या फिर घर के कामों के लिए निकल सकते हैं। इस दौरान कुछ लोगों को ऎसे लोगों का साथ भी मिल सकता है जो दिल को खुशी देने वाले होंगे।हेल्थ - त्वचा संबंधी परेशानी, एलर्जी की समस्या आप के खानपान में होने वाली लापरवाही के चलते असर डाल सकती है।लकी नंबर - 5 लकी कलर - जामुनीउपाय - शनि स्त्रोत का पाठ करें।आपका वार्षिक कन्या राशिफल आज का तुला राशिफल: पॉजिटिव - आज आपके अपनों को कुछ न कुछ बातें समझाने की कोशिश में लगे रहने वाले हैं। नए बदलाव को अपनाने की इच्छा मजबूत रहेगी और अपनों के लिए आप का प्रयास भी काफी बेहतर हो सकता है।नेगेटिव - आज के दिन आप अपने काम में कुछ उदासीन भी रह सकते हैं यानी की जो सही नहीं हो रहा है उसे बदल लेने की कोशिश भी कर सकते हैं।करियर - कामकाज में आज नए लोगों से संपर्क बनाने का अवसर मिलेगा। अपने किसी काम से जुड़ी राय दूसरों से लेना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इस दौरान कारोबार में यात्रा का समय बन रहा है। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति पर मिलाजुला असर दिखाई देगा इस दौरान चंद्रमा का गोचर आप को अपनों ओर अपनी साझेदारी से संबंधित कामों में पैसों को लगाने की बात कह सकता है।लव लाइफ - प्रेम में आज सहजता और खुशी का माहौल रहने वाला है, साथी के साथ समय अच्छा बीतेगा और आपसी समझ भी मजबूत होगी। हेल्थ - काम के दबाव और व्यस्तता के कारण थकान महसूस हो सकती है। शरीर को आराम देना और दिनचर्या को संतुलित रखना जरूरी रहेगा।लकी नंबर - 6लकी कलर - नीलाउपाय - माता लक्ष्मी का पूजन करें।आपका वार्षिक तुला राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन बच्चों की देखभाल ओर खुद की स्थिति के बारे में सोच से जुड़ा हुआ रह सकता है। आप लोगों से मिलने के लिए घर से बाहर निकल सकते हैं या आनलाइन मुलाकात भी आप को नए विचार दे सकती है। नेगेटिव - ज्येष्ठ अधिक मास के कारण आप के लिए अपने काम से अधिक दूसरों की चिंता बढ़ सकती है। अपने आप को शांत रखें समय पर नजर बना के रखें। करियर - कामकाज की शुरुआत थोड़ी धीमी हो सकती है पर दिन बढ़ने के साथ परिस्थितियां सामान्य होती जाएंगी। आपकी मेहनत लगातार बनी रहेगी और कार्यों में रुकावट नहीं आएगी। काम में नए बदलाव या दिशा की ओर सोच बन सकती है। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति को लेकर हल्की चिंता रह सकती है पर कुछ बचत के प्रयास सहारा देंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत रहेगी वरना दबाव महसूस हो सकता है।लव लाइफ - प्यार में आप कुछ कठोर हो सकते हैं पर ध्यान रखें की आप की जरूरत है साथी को इसके लिए उन्हें प्रेम देने की कोशिश करें और व्यर्थ बातों को एक तरफ रखें।हेल्थ - सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है, ऊर्जा में कमी या थकान महसूस हो सकती है, दिनचर्या को संतुलित रखना जरूरी रहेगा।लकी नंबर - 2लकी कलर - नारंगीउपाय - नीले वस्त्र का दान।आपका वार्षिक वृश्चिक राशिफल आज का धनु राशिफल : पॉजिटिव - अधिक मास की शुरुआत छठे स्थान में चंद्रमा के होने से आपके व्यक्तित्व को प्रभावशाली असर भी दिखाई देगा। आपकी बातों का असर लोगों पर साफ दिखाई देगा और कुछ मामलों में नए लोग आप के सामने खड़े भी दिखाई देने वाले हैं।नेगेटिव - चंद्रमा के प्रभाव से मानसिक तनाव और बेचैनी बढ़ सकती है। आज के दिन किसी भी काम में जल्दी करने से बचें और थोड़ा शांत रहें।करियर - काम में अपने साथ लगे लोगों को एक साथ लेकर चलना थोड़ी चुनौती जैसा लग सकता है इसके बावजूद काम में आप की मेहनत ही अच्छे नतीजे देने वाली होगी। कारोबार के क्षेत्र में शाम के समय बिक्री तो बढ़ेगी पर ध्यान रखें की सामान को लेकर कोई परेशानी न होने पाए।फाइनेंस - आज के दिन छठा भाव चंद्रमा के कारण आप के धन को प्रॉपर्टी या निवेश से जुड़े मामलों में लगवा सकता है। लव लाइफ - प्रेम के मामले में कुछ मनमौजी रहने वाले हैं। दोस्तों और सोशल सर्कल के साथ मेलजोल बढ़ेगा और दिन काफी एक्टिविटी से भरा रह सकता है।हेल्थ - सेहत पर असर पड़ सकता है, बाहर के कटे हुए फल या जूस इत्यादि के सेवन को लेकर ध्यान रखें।लकी नंबर - 1लकी कलर - पीलाउपाय - बृहस्पति का पूजन करें।आपका वार्षिक धनु राशिफल आज का मकर राशिफल: पॉजिटिव - ज्येष्ठ अधिक मास के दिन की शुरुआत परिवार के लोगों के साथ मेलजोल को देगी। आस पास की चीजों पर आपका ध्यान अधिक रहने वाला है। सुबह के समय मन थोड़ा भावुक रह सकता है, लेकिन अपनों के साथ बातचीत और समय बिताने से राहत महसूस होगी। नेगेटिव - दूसरों की कहीं बातों को लेकर मन में चिंता बढ़ सकती है। भावनाओं में बहकर कोई फैसला लेना नुकसानदायक हो सकता है। करियर - कामकाज के क्षेत्र में आप पर काम का दबाव आप की क्षमताओं को बढ़ाने वाला होगा। दूसरों के द्वारा अधूरे कार्यों को पूरा करने की जल्दी आप दिखाएंगे शायद दूसरे इस बात को न समझ पाएं पर आप की क्षमताएं अच्छी रहने वाली हैं।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में आज सतर्क रहना जरूरी होगा। बच्चों की मांगें आप की जेब पर भारी पड़ने वालि हैं या फिर दोस्तों के साथ मस्ती में पैसे लगाने वाले हैं।लव लाइफ - प्रेम के मामले में आज आप अपने जीवन साथी को खुशी देने वाले हैं, साथी की इच्छाओं को समझने की कोशिश रिश्ते को और मजबूत बनाएगी। हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहने वाला है बस जरूरत है की घर में छोटे सदस्यों का रखें ख्याल जिससे आप की भागदौड़ बढ़ने वाली है।लकी नंबर - 6लकी कलर - सफेदउपाय - माता का आशीर्वाद लेकर दिन की शुरुआत करें।आपका वार्षिक मकर राशिफल आज का कुंभ राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन आपके लिए कुछ न कुछ चीजों या कहें की गतिविधियों से भरा रहने वाला हो सकता है। दिन की शुरुआत में अपने परिवार या बड़ों की ओर से कुछ जरूरी बाहरी कामों और भागदौड़ के साथ हो सकती है। नेगेटिव - इस समय दूसरों की बातों का असर आप पर जल्दी हो सकता है। बिना पूरी समझ के किसी के प्रभाव में आकर निर्णय लेना आगे चलकर परेशानी बढ़ा सकता है। करियर - आज आप काम के मामले में खुद से ही काफी शामिल होंगे और मेहनती रहेंगे। कारोबार या नौकरी में वरिष्ठ लोगों की ओर से नए अवसर मिल सकते हैं उनके साथ नए लक्ष्य भी बढ़ेंगे। समय पर काम पूरा करने के लिए कुछ मदद भी मिल सकती है।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में स्थिति आपके पक्ष में जाती दिखाई दे रही है। अचानक धन लाभ की संभावना भी बन सकती है।लव लाइफ - प्यार के मामले में कुछ बातें आज आप को प्रेमी की ओर आकर्षित करने वाली हैं। कुछ के लिए आज नए रिश्ते भी सामने से आ सकते हैं।हेल्थ - सेहत की स्थिति सामान्य रहने वाली है आप शरीर और मन दोनों ही बातों से खुद को उत्साहित महसूस करने वाले हैं।लकी नंबर - 5लकी कलर - स्काई ब्लूउपाय - देवी स्त्रोत का पाठ करें।आपका वार्षिक कुंभ राशिफल आज का मीन राशिफल: पॉजिटिव - आज आप कुछ मामलों में ग्रहों के असर के चलते विचारों में उलझे रह सकते हैं, लेकिन सही तालमेल बनाकर चलने से स्थिति संभलती जाएगी। घर और निजी मामलों में समझदारी दिखाने से वातावरण बेहतर रहेगा। नेगेटिव - घर हो या फिर बाहरी कामों की बात इस दौरान बार-बार मिलने वाली रोकटोक मन को परेशान कर सकती है। किसी बड़े व्यक्ति की सख्त बात दिल को लग सकती है।करियर - कामकाज में आज थोड़ी एकरसता महसूस हो सकती है और मन पूरी तरह काम में नहीं लग पाएगा। नई चीजें सीखने का मौका मिल सकता है उसे अपनाने में आलस्य या असमंजस बना रह सकता है। फाइनेंस - घरेलू जरूरतों या स्वास्थ्य संबंधी कारणों से अचानक खर्च सामने आ सकता है इससे बजट थोड़ा प्रभावित होगा।लव लाइफ - जीवन साथी पार्टनर के साथ बातचीत लंबी रहने वाली है और उनकी कुछ मांगे भी आपके सामने होंगी बस अनावश्यक तकरार से दूरी बनाकर रखें।हेल्थ - सेहत सामान्य रह सकती है अधिक काम का दबाव थकान बढ़ा सकता है। खुद को आराम देने के साथ साथ हाथ पैरों से जुड़ी कसरत भी करें।लकी नंबर - 4लकी कलर - हराउपाय - आज भगवान शिव को जल अर्पित करें।आपका वार्षिक मीन राशिफल