आज का मेष राशिफल: पॉजिटिव - पुनर्वसु में चंद्रमा के होने से आज के दिन में कई काम एक साथ आगे बढ़ सकते हैं। घर और बाहर दोनों जगह आपकी उपस्थिति जरूरी रहेगी इसलिए आलस्य से बचें।नेगेटिव - चंद्रमा के राशि बदलाव के कारण मन में थोड़ी उलझन या जल्दबाजी देखने को मिल सकती है। करियर - नौकरी की बात हो तो आज के दिन मेहनत से कुछ राहत मिलेगी और अब अपने अनुसार कुछ नया शुरू करने की इच्छा बढ़ेगी। इस समय वर्क फ्रॉम होम में लगे लोगों के लिए बेहतर विकल्प हैं।फाइनेंस - रवि योग का असर मिलेगा जिसके चलते पैसों से संबंधित मामलों में कोई पुराना प्रयास या योजना लाभ दे सकती है।लव लाइफ - आपका हल्का फुल्का या कहें मस्ती भरा अंदाज प्रेम संबंधों में कुछ लगाव को बढ़ाए रखने वाला होगा। हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रह सकता है, इस समय आप खुद के साथ साथ दूसरों पर भी ध्यान देने में सक्षम होंगे।लकी नंबर - 1लकी कलर - सफेदउपाय - घर में कपूर जलाएं। अभी जानें अपना वार्षिक मेष राशिफल 2027 आज का वृषभ राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन चंद्र राशि बदलाव के कारण कुछ अहम फैसले लेने का मौका भी मिल सकता है जो आगे चलकर लाभकारी साबित होंगे। नेगेटिव - घर में बच्चों की जिद या तर्क वितर्क से हल्का तनाव बन सकता है इस समय शांति से बात करें तो स्थिति संभली रहेगी। करियर - रवि योग का असर आप के काम को अच्छी स्थिति देने वाला है, पुराने रुके हुए कामों को पूरा करने पर ध्यान दें। सहकर्मियों के साथ काम को लेकर स्पष्ट रहें। फाइनेंस - धन से जुड़ा कोई नया विचार भी आगे चलकर बेहतरीन साबित हो सकता है। लव लाइफ - गंभीर बातों को लगातार टालने से दूरी महसूस हो सकती है इसलिए दिल की बात खुलकर कहना बेहतर रहेगा। हेल्थ - मौसम या खानपान में लापरवाही से हल्की परेशानी हो सकती है दिनचर्या को संतुलित रखें। लकी नंबर - 4 लकी कलर - धानी उपाय - दुर्गा जी का पूजन करें। अभी जानें अपना वार्षिक वृषभ राशिफल 2027 आज का मिथुन राशिफल: पॉजिटिव - रवि योग के असर का मिलेगा लाभ घर पर कुछ धार्मिक माहौल या फिर अपनों के साथ साथ कुछ बातचीत का समय रहेगा छात्र इस दौरान पढ़ाई से ज्यादा अन्य बातों में रुझान रखने वाले हैं।नेगेटिव - पुनर्वसु नक्षत्र के प्रभाव से लोगों की बातों पर तुरंत भरोसा करना नुकसानदेह हो सकता है।करियर - आज के दिन मन कुछ काम में तो लगेगा साथ में कारोबार में किसी मित्र की मदद से चीजें आसान होने लगेंगी। शाम के समय अचानक कोई नया काम सामने आ सकता है। फाइनेंस - आर्थिक मामलों में गतिविधियां बढ़ी हुई रहेंगी, खर्च बढ़ने के बावजूद आप स्थिति को संभालने में सक्षम रहेंगे।लव लाइफ - साथी की बातों और भावनाओं को गंभीरता से समझने की कोशिश करें। हेल्थ - पर्याप्त आराम न मिलने से सिर भारी रह सकता है या शरीर में सुस्ती महसूस हो सकती है।लकी नंबर - 2लकी कलर - लालउपाय - भगवान विष्णु को पीले पुष्प अर्पित करें।अभी जानें अपना वार्षिक मिथुन राशिफल 2027 आज का कर्क राशिफल: पॉजिटिव - इस समय चंद्रमा आप की राशि में होते हुए आप को घर में अधिक जोड़ने वाला है। घर के बड़ों की ओर से काम भी अधिक बने रहने वाले है जिन्हें आप पूरा करने में सहयोग देंगे।नेगेटिव - आज मन कुछ अलग ही तरह से उलझा होगा आप एक साथ कई बातों में रहते हुए खुद को समय न दे पाएं।करियर - रवि योग कहता है कि किसी उपलब्धि का श्रेय दूसरे को न मिलने पाए इसके लिए अपने प्रयासों को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करें। काम को लेकर यात्रा भी होने का समय है।फाइनेंस - आज के दिन पैसे घर के कामों या बच्चों पर उनकी पढ़ाई को लेकर होने वाले हैं।लव लाइफ - दिल की बातें अगर मन के अनुसार न हो पाएं तो भी मतभेद की स्थिति में संयमित रवैया आपके पक्ष में रहेगा।हेल्थ - सेहत के मामले में आज का दिन आप के लिए मिलाजुला सा रहने वाला है।लकी नंबर - 2लकी कलर - सिल्वरउपाय - माता जी का आशीर्वाद लें।अभी जानें अपना वार्षिक कर्क राशिफल 2027 आज का सिंह राशिफल: पॉजिटिव - ध्रुव योग का असर कुछ घर में होने वाले आयोजनों में आप को अहम स्थिति दिलाने वाला है। इस समय भाईयों के साथ अचानक से कहीं जरूरी कामों के लिए बाहर जाना पड़ सकता है।नेगेटिव - आसपास के कुछ लोग अपने स्वार्थ को प्राथमिकता दे सकते हैं, इसलिए हर मामले में सतर्कता बनाए रखें।करियर - अपने काम से जुड़े दस्तावेजों और योजनाओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। कारोबारियों को आज के दिन कुछ बैठकों में नए सौदे मिल सकते हैं।फाइनेंस - पुराने भुगतान या अटकी हुई रकम को लेकर आप को राहत मिल सकती है।लव लाइफ - दांपत्य जीवन में किसी चर्चा के दौरान अहंकार को बीच में न आने दें। आपसी समझदारी रिश्ते में लगाव बनाए रखने में मदद करेगी।हेल्थ - दिनचर्या में थोड़ा विश्राम शामिल करें सिर और कंधों की हल्की मालिश आपको राहत दे सकती है।लकी नंबर - 8लकी कलर - फिरोजीउपाय - मंदिर में माथा टेकें।अभी जानें अपना वार्षिक सिंह राशिफल 2027 आज का कन्या राशिफल: पॉजिटिव - आज चंद्रमा का गोचर यात्रा दे सकता है, परिवार से जुड़ी किसी बात में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। नेगेटिव - मन में बेचैनी बढ़ने से वाणी प्रभावित होने वाली है इसलिए प्रतिक्रिया देने से पहले परिस्थिति को समझना बेहतर रहेगा।करियर - रवि योग का असर आज आप को अपने अधिकारियों के साथ काम की अधिकता दे सकता है। मनचाहे कामों को आगे बढ़ाने के लिए भी समय निकाल पाएंगे।फाइनेंस - आज के दिन ध्रुव योग की शुभता के कारण धन संबंधी मामलों में सतर्कता बनाए रखें। लव लाइफ - पहले से चल रही अनबन को सुलझाने के लिए पहल करें आज के दिन आप को अवसर भी मिल सकता है। हेल्थ - सेहत के मामले में थोड़ा सजग रहें भोजन में फाइबर और लिक्विड चीजों का सेवन लाभदायक रहेगा।लकी नंबर - 3लकी कलर - बादामीउपाय - मंदिर में जल का दान करें।अभी जानें अपना वार्षिक कन्या राशिफल 2027 आज का तुला राशिफल: पॉजिटिव - घर पर इस समय माता जी की मेहनत बढ़ सकती है। बच्चों या घर के छोटे सदस्यों पर आज नजरें विशेष रूप से बना के रखें। कोई घरेलू काम दोबारा गति पकड़ सकता है।नेगेटिव - कई काम एक साथ करने की कोशिश में उलझ सकते हैं जिससे छोटी बात भी गलतफहमी का रूप ले सकती है। करियर - रवि योग के प्रभाव से कुछ जरूरी जानकारियां आप के लिए उपयोगी रह सकती हैं। कुछ लोगों को मिल सकते हैं नए अवसर साथ में नौकरी के क्षेत्र में पद को लेकर खींचतान भी रहेगी। फाइनेंस - ध्रुव योग के चलते आप भी कुछ खर्च करने के मूड में रहेंगे पर योजनाबद्ध खर्च से लाभ होगा।लव लाइफ - वैवाहिक जीवन में आज एक दूसरे को अगर समय न भी दे पाएं तो इसे दिल पर न लें सूझबूझ से आप सब कुछ संभालने में सफल रहेंगे। हेल्थ - दिनचर्या में हल्की शारीरिक कसरत इत्यादि को शामिल करना जरूरी रहेगा।लकी नंबर - 4लकी कलर - गुलाबीउपाय - देवी काली को लाल पुष्प अर्पित करें।अभी जानें अपना वार्षिक तुला राशिफल 2027 आज का वृश्चिक राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन मंगल का असर आपको जोश देने के साथ अपने कामों में व्यस्त रखने वाला है। इस दौरान बच्चों के साथ कहीं घूमने के लिए निकल सकते हैं।नेगेटिव - उन कामों को करने से अभी दूर रहें जिनमें आप को मुश्किल होगी, लापरवाही से बचना जरूरी है अन्यथा परेशानी हो सकती है।करियर - कारोबार के मामले में रवि योग कह रहा है कि समय प्रबंधन और जिम्मेदारी से काम करना आप की प्रतिष्ठा और भरोसे के लिए जरूरी है। हर काम पर ध्यान देना आवश्यक रहेगा। फाइनेंस - धन संबंधी मामलों में सतर्कता तो रखें इस दौरान संपत्ति पर पैसे लग सकते हैं, उधारी इत्यादि से बचें।लव लाइफ - प्रेम के मामले में आज के दिन आप भावुक होकर परेशान रहने वाले हैं इसलिए समझदारी को बना के रखें।हेल्थ - स्वाद के चक्कर में तला-भुना या बाहर का भोजन पेट से जुड़ी परेशानी बढ़ा सकता है। लकी नंबर - 5लकी कलर - नारंगीउपाय - गुड़ का दान करें।अभी जानें अपना वार्षिक वृश्चिक राशिफल 2027 आज का धनु राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन ग्रहों की चाल के कारण अस्त व्यस्त सा माहौल रह सकता है पर इसके बावजूद परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिल जाएगा। नेगेटिव - किसी करीबी की बात को अगर आप सुनेंगे नहीं या नजरअंदाज कर रहे हैं तो दूरी बढ़ने वाली है। करियर -कुछ शुभ योग की अनुकूलता के प्रभाव से किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलने से रुका हुआ काम आगे बढ़ेगा। बिजनेस में नए संपर्क आप के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।फाइनेंस - आज के दिन पैसों का खर्च न चाहते भी होने वाला है।लव लाइफ - प्यार के संबंधों में जिद की बजाय लचीला रवैया अपनाना ही आप के लिए जरूरी है।हेल्थ - किसी भी तरह की स्क्रीन टाइम कम करें क्योंकि मन और दिमाग में शांति बनी रही तो ऊर्जा भी बेहतर महसूस होगी।लकी नंबर - 8लकी कलर - डार्क ब्राउनउपाय - गणेश भगवान का पूजन करें।अभी जानें अपना वार्षिक धनु राशिफल 2027 आज का मकर राशिफल: पॉजिटिव - ध्रुव योग के प्रभाव से दिन में व्यस्तता के साथ कई नए अनुभव जुड़ सकते हैं। घर पर लोगों का आना-जाना या किसी काम को लेकर हलचल बनी रह सकती है।नेगेटिव - पुनर्वसु नक्षत्र के असर से कामों में थोड़ी जल्दबाजी या अस्थिरता महसूस हो सकती है। करियर - कार्यक्षेत्र में कुछ लोगों का दबाव रह सकता है इस समय अपनी बातों को चाहे रोक ही लें ये आप के लिए बेहतर होगा। समय अनुसार चीजें होने में गति कुछ धीमी ही रहने वाली है।फाइनेंस - आज के दिन घर पर अपनों की मांगों को पूरा करने के लिए बचत भी खर्च हो सकती है।लव लाइफ -दांपत्य जीवन में अपने साथी की बातों के कारण आप आहत हो सकते हैं, प्रेम संबंधों में चल रही दूरी को कम करने में मेहनत लगने वाली है।हेल्थ - आज के दिन शरीर से ज्यादा मन ही बेचैन होगा, अपने लिए कुछ शांत समय अवश्य निकालें।लकी नंबर - 9लकी कलर - पिंकउपाय - बुजुर्गों के आशीर्वाद से दिन की शुरुआत करें।अभी जानें अपना वार्षिक मकर राशिफल 2027 आज का कुंभ राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन चंद्रमा की गति आप के भीतर हलचल देगी। अलग सोच और दूरदर्शिता लोगों को प्रभावित करेगी। नेगेटिव - छठे भाव का असर पड़ रहा है एक साथ कई काम आने से ध्यान भटक सकता है हर काम को क्रम से करना बेहतर रहेगा।करियर - काम में कुछ चुनौती से भरी बातें सामने आ सकती हैं। खुद को अशांत न होने दें शांति से योजना बना कर आगे बढ़ें। इंटरव्यू, नए अवसरों से जुड़ी बातें प्रतिस्पर्धा वाली होंगी।फाइनेंस - आज के दिन किसी फाइन या चालान के चलते जेब ढीली हो सकती है।लव लाइफ - आज प्यार होना आसान नहीं है क्योंकि कोई न कोई गिला शिकवा तो सामने आने ही वाला है तो ध्यान रखें।हेल्थ - आज को चोट लगने या किसी कारण से त्वचा पर असर पड़ सकता है। लकी नंबर - 7लकी कलर - स्लेटीउपाय - जल में कोयला प्रवाहित करें।अभी जानें अपना वार्षिक कुंभ राशिफल 2027 आज का मीन राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन रवि योग के कारण दिन धीमी पर व्यवस्थित रफ्तार में आगे बढ़ेगा। आज के दिन घर पर कोई आ सकता है या फिर आप ही दोस्तों के साथ निकल सकते हैं घूमने के लिए।नेगेटिव - आज कुछ मन भटकाव में तो होगा या विचार बनते बिगड़ते रहेंगे ऐसे में एकाग्रता में कमी महसूस हो सकती है। करियर - काम के मामले में कुछ शुभता हो सकती है। नवीन बातें हो या फिर तकनीक को सीखने का मौका, आप को लोगों से जुड़ने का अवसर मिलेगा जो आगे उपयोगी साबित हो सकता है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। बच्चों के लिए कुछ खरीदारी हो सकती है।लव लाइफ - प्यार की अगर बात की जाए तो रोमांस में नाटकीयता और उत्साह दोनों बने रहेंगे।हेल्थ - अपनी इच्छा के कारण पेट पर बोझ न डालें वरना अपच का असर बढ़ने वाला है।लकी नंबर - 5लकी कलर - तांबाईउपाय - वृक्षों को जल दें।अभी जानें अपना वार्षिक मीन राशिफल 2027