आज का राशिफल मेष: आज शनिवार के दिन रहेगा काफी प्रभावित इस समय कर्म का प्रभाव होगा काफी विशेष मेहनत के साथ कुशलता का संगम आपको घर के मामले में संभालने वाला होगा। आज के दिन खुद को केंद्रित रखने के लिए तनाव के कारण आज आप परेशानी में रह सकते हैं।करियर - कार्यस्थल पर केवल उन्हीं चीजों के लिए हामी भरें जिन्हें आप सर्वोत्तम क्षमता से कर सकते हैं। इस समय के दौरान काफी मामलों में लोगों के साथ मेल जोल की स्थिति है। कारोबार में आज विस्तार का समय होगा। फाइनेंस - माता-पिता की ओर से आर्थिक लाभ की संभावना बनी रहने वाली है।लव लाइफ - आपको अपने जीवनसाथी की समस्याओं को गंभीरता से सुनने की जरूरत है।हेल्थ - आपको अपनी प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने की जरूरत है। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृष: आज के राशिफल में शनिवार का दिन काफी प्रभावी होने वाले हैं, आज के दिन काम में व्यस्तता होने वाली है। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता मिलने की संभावना है, छात्रों के लिए आज के दिन यात्रा का समय होगा।करियर - ऑनलाइन बिजनेस स्थापित करने का बहुत अच्छा मौका है इसलिए इस पर पूरा फोकस करने की जरूरत है। नौकरी में आज के दिन आप कुछ अच्छी प्रतिभाओं के साथ शामिल होंगे और नवीन बातों को सीखेंगे।फाइनेंस - व्यापारी वर्ग को इलेक्ट्रॉनिक सामान से लाभ होगा, इस समय घर पर कुछ देख-रेख के काम भी हो सकते हैं।लव लाइफ - किसी के साथ अभद्र या कटु व्यवहार न करें क्योंकि बातचीत का बतंगड़ बनने में देर नहीं लगेगी।हेल्थ - शुगर से प्रभावित लोगों को अपनी नियमित जांच पर करवानी चाहिए। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: आज के दिन शनिवार को मिथुन राशि वाले रहेंगे अपने लिए कुछ अधिक उत्साहित। दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ संपर्क बना रहेगा साथ में कुछ धार्मिक कामों में शामिल भी होंगे। रिश्तेदारों से कोई सूचना मिलने की संभावना है।करियर - करियर को लेकर आज के दिन नए काम की शुरुआत अच्छी है। व्यावसायिक ज्ञान और सुझाव जुटाना भविष्य के लिए कारगर रह सकता है, इस समय पर नए लोग आप के काम में बाधा को देने वाला हो सकता है तो ध्यान से करें काम।फाइनेंस - धन संबंधी मामलों में लिखत का ध्यान बनाएं रखें क्योंकि इस समय कुछ चीजें लापरवाही से घाटे की ओर ले जा सकती है।लव लाइफ - आज के दिन अपनों के लिए कुछ समय निकालें क्योंकि उन्हें आप के साथ की सख्त जरूरत होगी।हेल्थ - वर्तमान में गले से जुड़ी समस्या हो रही है तो तुरंत दवाओं का सेवन शुरू करें। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वालों के लिए शनिवार का दिन आपको कामकाज की अधिकता दे सकता है। अपने स्वभाव पर ध्यान देना चाहिए नहीं तो वरिष्ठ नाराज हो सकते हैं। आज के दिन किसी मांगलिक कार्यों के चलते यात्रा का समय बना हुआ है।करियर - कारोबार के मामले में स्थिति रहेगी साधारण, व्यावसायिक इच्छाएं पूरी होने के लिए लगातार मेहनत से ही संकेत मिलेंगे अच्छे। कारोबार को बढ़ाने के लिए कुछ आधुनिक विकल्प लाभ दे सकते हैं।फाइनेंस - सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है पर जरूरत के अनुसार ही खर्च करना ही होगा बेहतर।लव लाइफ - रिश्ते में नकारात्मकता को कम करने के लिए स्वयं को दूसरों की बातों से ज्यादा न जोड़ें अपने रिश्ते में ही व्यस्त रहें और एक दूसरे को ध्यान रखें। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले आपको सांस लेने में समस्या है तो चिकित्सक की सलाह उचित होगी।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वालों के लिए शनिवार का दिन कामकाज को बढ़ा देने वाला होगा। अपने स्वभाव में गंभीरता लाने की जरूरत है, साथ ही कामकाज से जुड़े मामलों को हल्के में न लें जिम्मेदारी के साथ काम को करें माता-पिता की प्रशंसा से दिल खुश होगा।करियर - कामकाज को लेकर आज आप योग्यता और लगन के दम पर पुरानी योजनाओं को विधिवत पूरा करने में रहेंगे आगे और मेहनत से मिलेगा आपको बेहतर परिणाम। आज के दिन काम को लेकर परिश्रम बना रहेगा।फाइनेंस - धन की स्थिति आपके लिए लाभ को देने वाली तो होगी साथ में आज कुछ धन दान इत्यादि के कामों में भी लगा सकते हैं।लव लाइफ - कोई नया रिश्ता जोड़ने जा रहा है तो सभी पहलुओं पर ध्यान दें और उसके बाद ही कोई निर्णय लेना होगा बेहतर।हेल्थ - अगर आपको सीने में दर्द हो तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें। इस समय गैस इत्यादि के चलते पेट फूल भी सकता है।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: आज शनिवार के दिन का समय रहेगा रिश्तों की डोर को मजबूत बनाए रखने के लिए खास। आपसी विश्वास को कमजोर न होने दें घर पर बड़ों के साथ मेल जोल को बनाना ही आपकी छवि को मजबूती देने वाला है। आज के दिन धार्मिक स्थानों की यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है।करियर - कामकाज के स्थान पर आपको करीबी दोस्तों का सहयोग मिलेगा, जिससे महत्वपूर्ण कार्यों पर आपका फोकस बढ़ेगा। इस समय कुछ जरूरी चर्चाएं भी चलने वाली हैं जिनके द्वारा काम में नयी बातें देखने को मिल सकती है।फाइनेंस -धन के मामले में विवाद से बचने के लिए अज किसी से उधार देने से बचें।लव लाइफ - आप अवसरों का लाभ तभी उठा पाएंगे जब आप अपना दिमाग पूरी तरह सक्रिय रख पाएंगे।हेल्थ - पहले से बीमार लोगों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वालों के लिए शनिवार का दिन होगा दोस्तों से मिलने के लिए खास। परिवार के लिए चिंता होगी। छात्रों को कमजोर विषयों को सुधारने के लिए अधिक मेहनत करनी चाहिए। आप कुछ बाहरी कामों को पूरा करने के लिए यात्रा में रह सकते हैं।करियर - कारोबार की बात करें तो व्यापारी वर्ग पार्टनरशिप में चल रहे कामों के प्रति सचेत रहें और अपना शत प्रतिशत योगदान देना चाहेंगे। नौकरी के सिलसिले में आज कुछ न कुछ बातें संदेह को देने वाली होंगी।फाइनेंस - आजीविका के क्षेत्र में अच्छी प्रगति होने वाली है जो आर्थिक लाभ को देने वाला है।लव लाइफ - सामाजिक जीवन हो या कार्यस्थल, ऐसी कोई बातें न करें जिसका आप की छवि पर असर पड़े। अपने रिश्तों को रखें संभाल कर।हेल्थ - स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ती नजर आ रही हैं अपनी दिनचर्या का रखें ध्यान।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए शनिवार का दिन घर परिवार में व्यस्तता को दिखा सकता है। घरेलू बातों को समझें दूसरों को हर बात न बताएं इस समय खुद पर विश्वास बना कर रखें। अपने रिश्तों में प्रेम ओर समर्पण बनाएं। धार्मिक विचारों में रुझान अधिक रहने वाला है, मांगलिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं।करियर - आज के दिन काम काज में आप किसी न किसी कारण के चलते व्यस्तता में रहेंगे। ऑफिस के महत्वपूर्ण काम में लापरवाही न करना ही समझदारी होगी। ऑफिशियल कामों के लिए आज के दिन यात्रा अधिक रहने वाला है।फाइनेंस - घर की जरूरत के लिए इलेक्ट्रॉनिक सामान पर खर्च बढ़ सकता है। इस समय घर के किसी व्यक्ति से लाभ मिल सकता है।लव राशिफल - आज समय के महत्व को समझना चाहिए और अपने जीवन साथी की बातों पर ध्यान दें और जरूरी चीजों पर पहले काम को पूरा करने से रिश्ते भी बेहतर बने रहेंगे।हेल्थ - अच्छे स्वास्थ्य के लिए गुणवत्तापूर्ण आहार पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वालों के लिए शनिवार का दिन परिवार में कुछ वैचारिक मतभेद रह सकते हैं। कुछ जरुरी वस्तु की खरीद फरोख्त से पहले परिवार में आम सहमति बना लेने की जरूरत होगी। मन की बातों को लेकर भटकाव में भी लगा रह सकता है।करियर - व्यापारियों को आज कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है इस समय जितना हो सके अपने काम को ध्यान से पूरा करें साथ ही इस दौरान कुछ पुराने सौदें को फिर से देखें की वह अभी भी आपके लिए जरूरी हैं या नहीं।फाइनेंस - दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते समय लाभ और हानि की शर्तों के बारे में ध्यान रखें।लव लाइफ- आज के दिन ध्यान रखें कि आपके साथी के साथ कोई संवादहीनता न हो एक दूसरे के प्रति समर्पण बनाएं।हेल्थ -सेहत के लिहाज से स्थिति सामान्य ही रहेगी बस तनाव से बचें योगा और वर्कआउट न छोड़ें तो सेहत अनुकूल रहेगी।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: शनिवार के दिन मकर राशि वाले बुध के गोचर के चलते रहेंगे काफी बेचैनी से भरे। आज अपने मन में कोई भी नकारात्मक विचार न आने दें। दोस्तों के साथ मेलजोल होगा। खुद को अपडेट रखने की जरूरत होगी जिससे किसी भी परीक्षा में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के चलते यात्रा होगी।करियर - कार्यस्थल पर अधिकारियों के साथ व्यर्थ के सवाल-जवाब न दें अन्यथा उनकी नाराजगी परेशानी दे सकती है। इस समय कारोबार में उछाल का संकेत भी दिखाई देगा जिससे कुछ लाभ के मौके भी मिल सकते हैं।फाइनेंस - पैसों के मामले में आज के दिन किसी न किसी चीज पर खर्च बना रह सकता है, व्यापारी अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।लव लाइफ - प्रेम संबंध सामान्य रहने वाले हैं इस समय किसी के साथ मुलाकात दिल को खुशी देने वाली होगी।हेल्थ - आज स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए, जरूरतमंद लोगों को खाने का सामान बांटे इससे चिंताओं से मुक्ति मिलेगी।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुंभ राशि वाले आज शनिवार के दिन अपने और अपने परिवार के लिए किसी न किसी काम के चलते यात्रा पर रहना पड़ सकता है। अपनों के साथ प्रेम स्नेह बना के रखें इस दौरान बड़े भाई बंधुओं के साथ अच्छे रिश्ते बनेंगे। दोस्तों के अच्छा व्यवहार बनाए रखें। स्थिति को देखते हुए सहयोगात्मक रवैया अपनाएं। करियर - कामकाज के लिए दिन सामान्य है इस समय दोस्तों के साथ मिलकर अपने काम में होने वाली रणनीति को लेकर लंबी बातचीत करने वाले हैं। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को सचेत रहना होगा। व्यापारियों को कोई नई डील मिल सकती है।फाइनेंस - व्यापारिक मामलों में कर्ज लेने से बचें। यदि आवश्यक हो तो थोड़ी रकम ही लें।लव लाइफ - दिल की बातों में रहें सच्चे आपका रिश्ता ईमानदारी से ही चलेगा आज किसी भी तरह के संदेह से खुद का ही दिल दुखेगा।हेल्थ - सेहत की स्थिति सामान्य रहने वाली है, भगवान गणेश की पूजा करें। मन शांत और सकारात्मकता से भरपूर रहेगा। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि के लिए दिन शुरुआत भाग दौड़ की मांग कर रही है। इस समय किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसका भलीभांति अध्ययन कर लेना चाहिए कुछ जरूरी काम आज टालना अनुकूल नहीं होगा। यात्रा में टेक्नोलॉजी का प्रयोग करते समय सतर्क रहना चाहिए।करियर - कामकाज को लेकर दिन भर भागदौड़ तो होने वाली है पर समय का सही से ध्यान नहीं रखा गया तो मुश्किल बढ़ सकती है। आपको ऑफिस या बिजनेस से जुड़े सभी लंबित काम पूरे करने होंगे तभी राहत मिल सकती है।फाइनेंस - माता-पिता की ओर से कुछ आर्थिक लाभ की उम्मीद रह सकती है जिसके चलते अपने लिए कुछ अच्छे बेहतर परिणाम देखा पाएंगे।लव लाइफ - आज रिश्तों के मामले में दिन व्यस्तता के कारण दूरी दिखाता है इसलिए समय निकालें और कुछ अच्छा टाइम एक दूसरे के साथ बिताएं।हेल्थ - सेहत के लिहाज से ध्यान रखें इसके अलावा हृदय संबंधी रोगों के प्रति सचेत रहें विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल